हिंदू धर्म में कई ऐसे पर्व और त्योहार पड़ते हैं जिस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं, इन्हीं में से एक है वट सवित्री पूजा। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और वट वृक्ष यानी बरदग के पेड़ की पूजा करती हैं। कथा सुनकर और पेड़ की परिक्रमा करने के बाद उस पर धागा बांधा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को सच्चे मन से रखने पर वैवाहिक जीवन भी सुखी रहता है। हिंदू पंचाग के हिसाब से यह व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या की तिथि पर रखा जाता है। अगर हम बात करें Vat Savitri 2025 Date की तो यह सोमवार 26 मई को पड़ रही है और इसका समापन 27 मई, मंगलवार को होगा। अगर आप भी इस साल ये व्रत रखने वाली हैं और पहनने के लिए एक अच्छी सी साड़ी की तलाश है तो यहां हम आपको कुछ अच्छे साड़ी आइडिया देंगे जो वट सावित्री पर आपको एक पारंपरिक लुक दे सकते है। अगर आपको वट सावित्री पर साड़ी के अलावा सूट या लहंगा पहनना है तो स्टाइल स्ट्रीट आपकी मदद करेगा।
किस तरह की साड़ियां वट सावित्री के लिए अच्छी रहेंगी?
वट सावित्री की पूजा और व्रत का कार्यक्रम दिन के समय ही होता है और चूंकि गर्मी काफी ज्यादा पड़ी रही है तो एक हल्के व आरामदायक फैब्रिक वाली साड़ी आपके लिए सही पसंद हो सकती है। आप एक पारंपरिक और सहज लुक के लिए कॉटन, लेनिन और चिफॉन मटेरियल से बनी साड़ियां काफी अच्छी पसंद हो सकती हैं। हल्के वेट वाली इन साड़ियों के साथ आपको एक पारंपरिक और सिंपल लुक मिल सकता है। वहीं, अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और आप पहली बार Vat Savitriका Vratरखने वाली हैं, तो थोड़े भारी डिजाइन व लुक वाली साड़ियां आपके लिए सही पसंद हो सकती हैं। इसके लिए आप सिल्क और बांधणी साड़ियों का चुनाव कर सकती हैं, जो पारंपरिक लुक देते हुए आपकी खूबसूरती को और ज्यादा निखारने का काम करेंगी। इनमें आपको अलग-अलग पैटर्न औप प्रिंट वाले विक्लप मिल जाएंगे, जिन्हें पसंद के हिसाब से चुना जा सकता है।
Top Six Products
RATAN Women's Chiffon Printed Saree with Printed Blouse Piece
चिफॉन फैब्रिक से बनी यह साड़ी 5.5 मीटर की लेंथ में मिल रही है, जो पहनने में काफी आरामदायक और हल्की रहेगी। मस्टर्ड येलो कलर की इस साड़ी के साथ आपको 0.8 मीटर लेंथ वाला मैचिंग ब्लाउज पीस भी मिलेगा। प्लेन वीव टाइप के साथ आने वाली यह साड़ी आपको पारंपरिक के साथ-साथ थोड़ा आझुनिक लुक भी दे सकती है। इस Chiffon Women Saree में आपको मस्टर्ड येलो के अलावा ग्रीन, रेड और टर्क्वाइज ब्लू का भी विकल्प मिल जाएगा। इस साड़ी को हल्की ज्वेलरी और साधारण मेकअप के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
01
AKHILAM Women's Maroon Satin Solid Saree With Unstitched Blouse
गहरे मरून रंग में आने वाली यह सॉलिड प्रिंट साड़ी वट सावित्री पूजा पर पहनने के लिए काफी बढ़िया पसंद हो सकती है। साटन फैब्रिक से बनाई गई इस साड़ी की लेंथ 5.5 मीटर है और इसके साथ 0.8 मीटर लेंथ वाला मैचिंग ब्लाउज पीस भी मिलेगा। सॉलिड प्रिंट वाली इस साड़ी की खासियत है कि इसपर आपको पतली बॉर्डर मिलेगी जो पूरे लुक में जान डाल देगी। इस साड़ी को आप गोल्डेन ज्वेलरी और स्ट्रेट बालों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। मरून के अलावा यह साड़ी ग्रीन, मेजेंटा और ऑलिव जैसे रंगों के विकल्पों में भी मिल जाएगी।
02
HESVI Women's Embroidered Lucknowi Chikankari Georgette Saree
भीषण गर्मी को देखते हुए अगर आप वट सावित्री व्रत पूजा के लिए हल्के साड़ी रंग की पहनना चाहती हैं तो यह बढ़िया विकल्प हो सकती है। जॉर्जेट मटेरियल से बनी इस साड़ी के साथ आपको साटेन मटेरियल से बना ब्लाउज पीस मिलेगा जिसकी लेंथ 0.8 मीटर है। 5.50 मीटर लेंथ वाली इस साड़ी पर मतियों से एंब्रॉयडरी की गई है जो इसे एक एलिगेंट लुक दे रही है। लैवेंडर, ब्लू, लाइट येलो, ऑरेंज और रेड जैसे रंगों में ये Embroidery Saree आपको मिल जाएगी। इस साड़ी को ऑक्सडाइज्ड ज्वेलरी के साथ पेयर किया जा सकता है।
03
Flosive Women's Present Banarasi Soft Lichi Silk Saree
सॉफ्ट सिल्क मटेरियल से बनाई गई यह साड़ी आपको एक पारंपरिक व प्यारा लुक देने में मदद करेगी। सिंपल लुक वाली इस साड़ी पर कॉन्ट्रास्ट कलर में जरी वर्क किया गया है जो इसके लुक को काफी हेवी बना रहा है। फिरोजी गंर की इस साड़ी की लेंथ 5.50 मीटर और इसके साथ मिलने वाला ब्लाउज पीस 0.80 मीटर का है। वट सावित्री की पूजा के लिए इस साड़ी को आप सोने की ज्वेलरी के साथ मैच करके पहन सकती है। वहीं, इसमें आपको फिरजो के साथ-साथ अन्य रंगों का भी विकल्प मिल सकता है।
04
Yashika Women's Dimond Chiffon Latest Black Rangoli Fabric Saree
अगर आपको वट सावित्री व्रत के लिए एक हल्की मगर आकर्षक साड़ी चाहिए तो यह काफी बढ़िया पसंद हो सकती है। रंगोली फैब्रिक से बनाई गई इस साड़ी पर काफी सुंदर लेस वर्क किया गया है जिस वजह से यह आपको एक आधुनिक लुक देगी। डायमंड वीव टाइप वाली इस साड़ी के पल्लू पर टैसल दिए गए हैं, जो साड़ी को एक रॉयल लुक दे रहे हैं। Women Silk Sareeके साथ आपको मैचिंग ब्लाउज पीस भी मिलेगा। इस साड़ी को स्टोन ज्वेलरी और कर्ल हेयर स्टाइल के साथ पहना जा सकता है। इसमें आपको पिंक, मरून, रेड और पर्पल कलर का विकल्प मिलेगा।
05
ORHANS Women's Organza Saree
5.50 मीटर लेंथ वाली यह साड़ी ऑर्गैंजा मटेरियल से बनी है जिसके साथ आपको 0.80 मीटर लेंथ वाला मैचिंग ब्लाउज पीस भी मिलेगा। पिंक और ग्लोड के कलर कॉम्बिनेशन में आने वाली इस सॉलिड प्रिंट साड़ी पर पतली बॉर्डर दी गई है जो इसे काफी आकर्षक बना रही है। लाइटवेट वाली यह साड़ी पूरा दिन पहनने के लिहाज से बढ़िया पसंद हो सकती है और इसे आप गोल्डेन ज्वेलरी के साथ पेयर कर सकती हैं। इस साड़ी को वॉशिंग मशीन में आसानी से धोया जा सकता है।
06
वट सावित्री पर किस तरह से करें अपनी साड़ी को स्टाइल?
- ज्वेलरी- आप अपनी साड़ी से मिलती-जुलते गहनों को वट सावित्री पर पहन सकती हैं। इसके लिए आप असली सोने से बने गहनों के साथ एक पारंपरिक लुक ले सकती हैं। वहीं, आप ऑक्सडाइज्ड, कुंदन के गहने या किसी अन्य तरह के सेट को चुन सकती हैं। वहीं, आप झुमके, चोकर सेट, बाजूबंद, कमरबंध और मांगटीका जैसी चीजों को भी चुन सकती हैं। एक साधारण मगर आकर्षक लुक के लिए हाथों में चूड़ियां या कंगन पहनना न भूलें। वहीं, आप गले में सिर्फ मंगलसूत्र भी पहन सकती हैं।
- बाल- आप अपने चेहरे और आराम के हिसाब से किसी भी तरह से अपने बालों को बना सकती हैं। आप बालों को स्ट्रेट या कर्ल करके उन्हें खुला छोड़ सकती हैं। इसके अलावा आप Saree के साथ बन बनाकर बालों में गजरा भी लगा सकती हैं। वहीं, ब्रेडेड हेयर स्टाइल या चोटी भी बना सकती हैं।
- मेकअप- चूंकी वट सावित्री की पूजा दिन में होती है तो आप साधारण मेक-अपकर सकती हैं। आप साड़ी और अपने Makeup से मिलती जुलती लिपस्टिक लगा सकती हैं। वहीं, एक बिंदी आपके लुक को पूरा करने में मदद करेगी।
- साड़ी की ड्रेपिंग- आप एक पारंपरिक लुक के लिए सीधे स्टाइल में पल्लू को ड्रेप कर सकती हैं। वहीं, एक आरामदायक लुक के लिए प्लीट्स भी बना सकती हैं। इसके अलावा आप अपनी साड़ी से मिलता-जुलता दुपट्टा भी ले सकती हैं। इस दुपट्टे को पल्लू के दूसरे तरफ या सिर से ओढ़ा जा सकता है।
वट सावित्री पर किस रंग की साड़ी पहननी चाहिए?
मार्केट में साड़ियों के कई रंग आपको आसानी से देखने को मिल जाएंगे, लेकिन अगर आपको इस बात को लेकर दुविधा है कि वट सावित्री व्रत के लिए किस रंग की साड़ी का चुनाव किया जाए तो इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं। ऐसे पारंपरिक और धार्मिक अवसर पर अक्सर मिहलाएं लाल, हरे व पीले रंग की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। इसके अलावा आप ऑरेंज, बैंगनी, गुलाबी, फिरोजी और मरून रंग की साड़ी पहनकर भी एक प्यारा लुक क्रिएट कर सकती हैं। वहीं, अगर Vat Savitri Puja 2025 के लिए आपको किसी ऐसे रंग की साड़ी चाहिए जो आजकल चलन में हैं तो लैवेंडर, बेबी पिंक, रस्ट और ऑलिव जैसे रंगों का भी चुनाव किया जा सकता है। वहीं, गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह कोशिश भी करें कि साड़ी का रंग ज्यादा गहरा या भड़कीला न हो। वट सावित्री की पूजा के लिए काले, सफेद और गहरे नीले रंग की साड़ियां पहनने से बचना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।