ये 7 प्रकार के फुटवियर महिलाओं को रोजमर्रा और ऑफिस में देंगे आरामदायक एहसास

आप हर सुबह यह सोचकर परेशान होती हैं कि आज कौन से जूते पहनें जो ऑफिस में प्रोफेशनल लगें और दिन भर के काम के बाद पैरों में थकान भी न हो? चिंता न करें! हमने आपके लिए महिलाओं के 7 सबसे लोकप्रिय फुटवियर की सूची तैयार की है, जो स्टाइल और कम्फर्ट दोनों में नंबर वन हैं।

रोजाना और ऑफिस के लिए 7 तरह के फुटवियर
रोजाना और ऑफिस के लिए 7 तरह के फुटवियर

फुटवियर को रोज़ाना पहनना हो या फिर ऑफिस के लिए, सही चुनाव बहुत मायने रखता है। महिलाओं को ऐसे फुटवियर की ज़रूरत होती है जो देखने में आकर्षक हों और दिनभर पहनने पर भी आरामदायक रहें। इसी कड़ी में, हमने आपके लिए 7 बेहतरीन और अलग-अलग तरह के Footwear लेकर आए हैं, जिन्हें आप सूट, साड़ी और लहंगे के साथ तो पहन ही सकती हैं, इसके अलावा इन्हें आप जीन्स, वन-पीस, जंपसूट के साथ भी कैरी करके अपना लुक पूरा कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि येबढ़िया सोल और ग्रिप के साथ आते हैं, जो लंबे समय तक चलने वाले और आरामदायक होते हैं।

स्टाइल स्ट्रीट पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ें।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Bata Women's Slip-on Sandal

    यह Bata सैंडल स्लिप-ऑन क्लोजर के साथ आती है, जिसे पहनना काफी आसान रहता है। फ्लैट हील के साथ आने वाली इस स्लीपर में टो-स्ट्रैप दिया गया है। सिंथेटिक से बने होने की वजह से इसे लंबे समय तक पहनकर रख सकती हैं। 

    किस आउटफिट के साथ पहनें?

    • यह सैंडल गोल्डन रंग में आती है, जिसे आप अनारकली सूट या फिर पटियाला के साथ भी पहन सकती हैं।
    • इसके अलावा महिलाएं स्ट्रेट फिट जीन्स और शॉर्ट कुर्ती के साथ भी इसे पहन सकती हैं, जो आपके लुक को पूरा करेगी।
    01
  • Mochi Women's Faux Leather Fashion Sandals

    फॉक्स लेदर से बनी यह फुटवियर Mochi ब्रांड की है जिसे पहनकर लंबे समय तक रख सकते हैं। इसमें ब्लॉक हील और स्लिप-ऑन क्लोजर दिया गया है। इसमें 3, 4, 5, 6, 7, 8UK तक के साइज़ भी उपलब्ध हैं। यह सैंडल राउंड टो और सॉलिड पैटर्न में आती है।

    किस आउटफिट के साथ पहनें?

    • वेस्टर्न लुक के लिए इसे हाई-वेस्ट जीन्स और क्रॉप टॉप के साथ पहनें।
    • ट्रेडिशनल लुक में यह Mochi सैंडल साड़ी और लहंगे के साथ आपकी हाइट और पर्सनैलिटी दोनों को निखारती है। इसे आप ऑफिस से लेकर बाहर जाने के लिए कैरी कर सकती हैं। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Puma | Smashic Women's Comfort Casual Sneakers

    स्नीकर स्टाइल में आने वाले इस शूज़ को सफेद और मेट सिल्वर रंग में बनाया गया है जो देखने में आकर्षक लगता है। फ्लैट हील और रबर के सोल की वजह से इसे पहनकर चलना आसान है। 

    किस आउटफिट के साथ पहनें?

    • अगर आप आउटिंग के लिए लॉन्ग फ्रॉक पहन रही हैं और अपने पैरों को आरामदायक एहसास देना चाहती हैं, तो इन Puma स्नीकर्स को पहन सकती हैं।
    • इसके अलावा इसे आप वन-पीस, जंपसूट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। 
    03
  • YOHO Women Lace Up Clogs Sandals

    बारिश में खुद के लिए आरामदायक सैंडल की तलाश कर रही हैं तो यह बढ़िया होगा, क्योंकि इस सैंडल को वॉटरप्रूफ बनाया गया है। इसमें पुल-ऑन क्लोजर मिलता है, जिससे इसे पहनना और उतारना आसान है।

    किस आउटफिट के साथ पहनें?

    • बारिश के मौसम में अगर आपने ऑफिस जाने के लिए आरामदायक कपड़े तो पहन लिए हैं, लेकिन फुटवियर को लेकर उलझन में हैं तो इसे चुन सकती हैं। इसे आप जीन्स, मिडी, क्रॉप टॉप के साथ पहन सकती हैं।
    • इसके अलावा इसे रोज़ाना पहनने के लिए भी इस्तेमाल में ले सकती हैं। इसे आप ट्राउजर, लोअर, शॉर्ट पैंट के साथ पहन सकती हैं।
    04
  • Liberty A-HA Beige Flip-Flops for Women

    यह फ्लिप-फ्लॉप बेज रंग में आता है, जिसमें 3, 4, 5, 6, 6.5, 7 UK तक के साइज़ दिए गए हैं। इसे EVA मटेरियल से बनाया गया है, साथ ही यह स्लिप-ऑन क्लोजर के साथ आता है, जिसे पहनना आसान होता है।

    किस आउटफिट के साथ पहनें?

    • इसे आप बारिश में बाहर जाते समय सूट, साड़ी या फिर रेनकोट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। ये पानी के संपर्क में आने से खराब नहीं होंगे क्योंकि ये वॉटर-रेसिस्टेंट है।
    • इसके अलावा इसे आप लोअर या फिर ट्राउजर के साथ भी कैरी कर सकती हैं, जो देखने में बढ़िया लगता है।
    05
  • Carlton London Classic Women's Loafers

    यह लोफर क्लासिक डिज़ाइन में बना है जो देखने में काफी आकर्षक लगता है। सिंथेटिक मटेरियल से बने होने की वजह से यह हर मौसम के लिए बढ़िया है। इसमें मीडियम आर्च मिलता है, जिससे एड़ियों पर ज़ोर नहीं पड़ता है।

    किस आउटफिट के साथ पहनें?

    • अगर आपको रोज़ाना ऑफिस जाना होता है और आप बेहतरीन फुटवियर चाहती हैं, तो इसे चुन सकती हैं क्योंकि इसको सूट, लॉन्ग कुर्ती, शॉर्ट कुर्ती के साथ पहनकर पारंपरिक लुक पा सकती हैं।
    • वहीं इसे आप जीन्स के साथ भी पहन सकती हैं, जो आपको प्रोफेशनल दिखाएगा।
    06
  • Metro Women Black Synthetic Flat Casual Sandal

    भूरे रंग में आने वाली इस सैंडल में काला और सफेद रंग भी मौजूद है, जिन्हें आप अपनी पसंद के आधार पर चुन सकती हैं। इस Metro सैंडल में अलग-अलग साइज़ भी दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने पैरों की फिटिंग के अनुसार चुन सकती हैं।

    किस आउटफिट के साथ पहनें?

    • इसे आप ऑफिस जाने के लिए स्ट्रेट कट लॉन्ग कुर्ती या फिर अनारकली के साथ पेयर करके पहन सकती हैं।
    • वहीं इसे आप जीन्स और शॉर्ट कुर्ती के साथ भी बाहर आने-जाने के लिए स्टाइल कर सकती हैं, जो आपको बेहतरीन लगेगा।
    07

योरपिक्स पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ऑफिस में कौन से रंग के फुटवियर पहनने चाहिए?
    आमतौर पर काले, भूरे, नेवी ब्लू और बेज जैसे तटस्थ रंग प्रोफेशनल होते हैं, साथ ही देखने में भी बेहतर होते हैं, जिन्हें अलग-अलग प्रकार के आउटफिट के साथ पहना जा सकता है।
  • फुटवियर लेने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?
    अगर आप खुद के लिए फुटवियर लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो साइज़, डिज़ाइन, मटेरियल, ग्रिप, सोल जैसे विकल्पों को ध्यान में रखना चाहिए।
  • क्या रोजाना हील्स पहनना सेहत के लिए ठीक है?
    लगातार ऊंची हील्स पहनने से पैरों और पीठ में दर्द हो सकता है। कम हील या ब्लॉक हील वाले विकल्प चुनें, या फ्लैट्स के साथ हील्स को बदल-बदल कर पहनें।
  • ऑफिस में स्नीकर्स पहनना ठीक है?
    यह आपके ऑफिस के ड्रेस कोड पर निर्भर करता है। कुछ क्रिएटिव या कैजुअल ऑफिस में स्टाइलिश स्नीकर्स स्वीकार्य हो सकते हैं, लेकिन फॉर्मल सेटिंग में नहीं।
  • डेली वियर के लिए सबसे आरामदायक फुटवियर कौन से हैं?
    फ्लैट्स, बैलेरीना, लोफर्स और आरामदायक स्नीकर्स डेली वियर के लिए सबसे आरामदायक विकल्प हैं।

Loading...

Loading...