कई बार हम महंगी और सुंदर डिजाइन वाली कुर्ती तो खरीद लेते हैं, लेकिन सही बॉटम वियर का चुनाव न कर पाने के कारण हमारा पूरा लुक खराब हो जाता है। कुर्ती के साथ सलवार या फिर लेगिंग्स पहनने का फैशन अब पुराना हो चुका है। अब इसकी जगह कई सारे अलग-अलग तरीके के बॉटम वियर ने ले ली है। ऐसे में अगर आप भी कुर्ती में स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं तो यहां स्टाइल स्ट्रीट के तहत कुछ फैंसी बॉटम वियर के बारे में बताया जा रहा है, जो आपकी सस्ती और सिंपल सी कुर्ती को भी यूनिक दिखा सकते हैं।
कुर्ती के साथ स्टाइल करें ये बॉटम वियर
- पैंट- अगर आप कैजुअल मौके पर कुर्ती पहन रही हैं तो इसके साथ पैंट को स्टाइल कर सकती हैं। कुर्ती के साथ पैंट पहनने के बाद काफी अच्छा लुक मिलता है।
- जींस- कुर्ती के साथ जींस पैंट हमेशा से अच्छे लगते हैं। आजकल बूटकट जींस और वाइड लेग जींस कुर्ती के साथ काफी ट्रेंड में चल रहे हैं। इन्हें आप शॉर्ट कुर्ती से लेकर लॉन्ग कुर्ती तक के साथ भी पहन सकती हैं। ट्रेंडिंग और स्टाइलिश लुक पाने के लिए यह अच्छा तरीका हो सकता है।
- प्लाजो- अगर आप किसी खास मौके पर कुर्ती पहन रही हैं और ट्रेडिशनल लुक पाना चाहती हैं, तो इसके साथ प्लाजो को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। प्लाजो में आपको अलग-अलग के विकल्प मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी कुर्ती के अनुसार चुन सकती हैं।
- धोती पैंट- कुर्ती के साथ अलग लुक पाने के लिए आप धोती पैंट भी पहन सकती हैं। धोती पैंट कुर्ती में एक इंडो वेस्टर्न टच एड करती है। साथ ही ये बॉटम वियर आपके लुक को काफी स्टाइलिश बना सकता है।
- फारसी सलवार- कुर्ती के साथ फारसी सलवार पहनना भी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे पहन कर यूनिक लुक मिलेगा। ये पहनने में बहुत कंफर्टेबल होती है। इसमें ट्रेडिशनल और मॉर्डन दोनों तरह का लुक मिलता है।