Vijayadashami 2025 पर अपने बच्चों को पौराणिक कथाओं के माध्यम से दीजिए जीवन की सीख!

Dussehra 2025 पर सिर्फ उत्सव ही नहीं अपने बच्चों को पौराणिक कथाओं के माध्यम से दीजिए जीवन की सीख। भगवान राम, कृष्ण, शिव समेत अन्य कई देवी-देवताओं की कहानियों के साथ उन्हें भी मिलेगा बुराई पर अच्छाई की जीत का ज्ञान।

Vijayadashami 2025: बच्चों के लिए किताबें

इस साल 2 अक्टूबर को दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। इसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है और यह बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो धर्म और सदाचार की विजय का प्रतीक है। यह रामायण में भगवान राम द्वारा राक्षस राजा रावण पर विजय और कुछ क्षेत्रों में देवी दुर्गा द्वारा राक्षस महिषासुर पर विजय का प्रतीक है। यह त्योहार बुराई के अंत और न्याय की वापसी का प्रतीक है, और सत्य और साहस को बनाए रखने की प्रेरणा देता है। ये सब बातें तो हम जानते हैं लेकिन हमारे बाद की पीढ़ी को भी अपनी संस्कृती व कथाओं की जानकारी होना काफी जरूरी है। ऐसे में 2025 की Vijayadashami पर अपने बच्चों को कहानियों के माध्यम से आप पौराणिक कथाओं का ज्ञान दे सकते हैं। इनके साथ उन्हें न सिर्फ अपनी लोक कथाओं का ज्ञान होगा बल्कि जीवन की भी कई सीख मिलेगी। दिलचस्प कहानियों के साथ उनका स्क्रीन टाइम भी कम होगा और साथ ही वे बहुत कुछ सीख भी सकेंगे। तो आइए नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ किताबों पर जिन्हें आपके बच्चे दशहरा पर पढ़ सकते हैं। 

किताबों से जुड़ी कई सारी जानकारी के लिए कीजिए हाउस ऑफ बुक्स का रुख

Loading...

  • Loading...

    365 Ved, Upanishad aur Puraan Kathayein: Daily Spiritual Stories from Ancient Indian Scriptures

    Loading...

    इस किताब में बच्चों के लिए 365 कहानियां है जो हमारे वेद, उपनिषद और पुराणों से ली गई हैं। कहानियों का यह संग्रह बच्चों को पवित्र हिंदू धर्मग्रंथों से ली गई आध्यात्मिक कथाओं से परिचित कराता है, जो जटिल दार्शनिक विचारों को सरल, रोचक और अर्थपूर्ण बनाती हैं। हर कहानी उन मूल्यों, सद्गुणों और शिक्षाओं की एक झलक है जिन्होंने हजारों वर्षों से पीढ़ियों का मार्गदर्शन किया है। यह किताब बच्चों को रोजाना कहानी सुनाने या सोते समय आध्यात्मिक पाठ के लिए एकदम सही है। इसमें मौजूद रंगीन कलाकृतियां और उम्र के अनुकूल भाषा प्राचीन दुनिया को जीवंत करती है। इसके साथ बच्चे रोचक मिथकों का अन्वेषण करेंगे, जीवन के सबक सीखेंगे, और धर्म (कर्तव्य), कर्म (कार्य) और आत्मा की यात्रा के पीछे छिपे गहरे अर्थों को समझेंगे। 

    01

    Loading...

  • Loading...

    Mythology Tales (Hindi) - Mahabharata, Krishna, Hanuman, Ganesha, Ramayana, Brahma, Shiva, Bhakta Prahlad, Luv-Kush, Durga - for Children

    Loading...

    10 किताबों का यह सेट बच्चों को महाभारत, भगवान कृष्ण, भगवान गणेश, रामायण, भक्त प्रहलाद, भगवान शिव व ब्रह्मा, लव-कुश और मां दुर्गा की कहानियां बताएगा। यह सेट आपको अपने बच्चों को हिंदू देवताओं की दुनिया से आसानी से परिचित कराने में मदद कर सकता है। इनमें साथ बच्चों के लिए सुंदर और रंगीन चित्र भी हैं ताकि वे इन कहानियों से प्रभावी ढंग से जुड़ सकें और अपना ज्ञान बढ़ा सकें।

    02

    Loading...

  • Loading...

    108 Mythology Stories (Hindi) (Illustrated) for Children

    Loading...

    यह एक बहुत अच्छी किताब है जिसमें हिंदू देवी-देवताओं से जुड़ी 108 बेहद रोचक और आकर्षक कहानियां हैं। ये कहानियां हमारे आपके बच्चों की कल्पनाशीलता, संवेदनशीलता और जिज्ञासा को संतुष्ट करने के लिए सुंदर चित्रों के साथ सरल तरीके से प्रस्तुत की गई हैं। अलग-अलग हिंदू देवताओं के जीवन और समय की कहानियों से सजी यह किताब निश्चित रूप से माता-पिता और शिक्षकों, के लिए काफी मददगार हो सकती है। इसकी मदद से बच्चों को धर्म का ज्ञान तो होगा ही, साथ-साथ जीवन से जुड़ी कई सीख भी उन्हें मिलेगी। इस किताब को आप Vijayadashami पर बच्चों को तोहफे में दे सकते हैं और उनकी पढ़ने की इच्छा को बढ़ावा मिल सकता है।

    03

    Loading...

  • Loading...

    Ramayana for Children: Indian Religion Storybook for Kids

    Loading...

    रामायण सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि जीवन की कई सीख का ग्रंथ है। बच्चों को रामायण के बारे में बताने के लिए यह किताब काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। यह भारत के सबसे महान महाकाव्यों में से एक की रंग-बिरंगी, रोमांचक और एक्शन से भरपूर प्रस्तुति है। इसमें बहादुर राजकुमार राम, करुणामयी सीता, शक्तिशाली हनुमान और वानर राजाओं से जुड़ी कहानियां हैं। इसके साथ आपके बच्चों को प्रेम, निष्ठा व साहस की प्रेरणादायक सीख मिल सकती हैं। सुंदर चित्रों से सजी पुस्तक बच्चों के लिए सहज, आनंददायक और अर्थपूर्ण हो सकती है। 

    04

    Loading...

  • Loading...

    Mythology Tales in Hindi (Set of 3 Books)

    Loading...

    3 किताबों का यह सेट बच्चों को हिंदू देवताओं की दुनिया से आसानी से परिचित कराने में मदद कर सकता है। इसमें भारतीय पौराणिक कथाओं का रचना संसार है जिनकी कहानियां बच्चों को मंत्रमुग्ध कर सकती हैं। इसमें भगवान कृष्ण, भगवान हनुमान, भगवान शिव और भगवान राम के बारे में कुछ दिलचस्प और अद्भुत कहानियां शामिल हैं, साथ ही बच्चों के लिए सुंदर और रंगीन चित्र भी शामिल हैं ताकि वे कहानियों से प्रभावी ढंग से जुड़ सकें और अपने ज्ञान को बढ़ा सकें। ये कहानियां भारतीय परंपराओं और संस्कृति के बारे में मार्गदर्शन करने के लिए हैं।

    05

    Loading...

  

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • दशहरा का त्योहार हिंदू धर्म में क्यों महत्वपूर्ण है?
    +
    Dussehra हिंदू धर्म में बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में महत्वपूर्ण है। यह उस दिन का प्रतीक है जब भगवान राम ने राक्षस राजा रावण को हराया था और कुछ क्षेत्रों में, देवी दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस को हराया था। यह त्योहार धार्मिकता, साहस और सत्य का उत्सव मनाता है, जिसमें रावण के पुतले जलाए जाते हैं और देवी के विसर्जन जैसे कार्यक्रम होते हैं।
  • बच्चों को विजयादशमी पर पौराणिक कथाओं के बारे में क्यों बताना चाहिए?
    +
    बच्चों को विजयादशमी पर पौराणिक कथाएं बताने से उन्हें धर्म और अधर्म के बीच अच्छाई की जीत का संदेश मिलता है, नैतिक मूल्यों जैसे साहस, ईमानदारी और त्याग के बारे में सिखाया जा सकता है, भारतीय संस्कृति की गहरी समझ विकसित होती है और वे सामाजिक बंधनों को मजबूत करते हुए त्योहारों के उत्सव में शामिल होते है।
  • क्या किताबों के माध्यम से बच्चों को पौराणिक कहानियां सुनाई जा सकती हैं?
    +
    हां, बच्चों को कहानियों की किताबों के माध्यम से पौराणिक कहानियां बिल्कुल सुनाई जा सकती हैं, और ऐसा करना उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है। किताबें बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अपनी संस्कृति से जुड़ने का मौका देती हैं। ये उन्हें अच्छाई-बुराई का भेद करना सिखाती हैं और भारतीय पौराणिक कथाओं के माध्यम से जीवन के अनमोल सबक सिखाती हैं।