ऑफिस की शॉर्ट ट्रिप हो या वीकेंड के लिए कहीं जाना हो; व्हील्स (पहियों) वाले डफल बैग में जरूरत का सामान आसानी से पैक हो जाएगा। पहियों की वजह से इन्हें हाथ में उठाकर चलने की झंझट नहीं होता है, और भारी सामान को खींचने में भी सुविधा मिलती है। फिर चाहे आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हों या रोड ट्रिप पर जाना हो, ये कार की डिग्गी या सीट के नीचे आसानी से फिट हो जाएंगे। मजबूत क्वालिटी की जिप और मटेरियल इन्हें लंबे समय तक टिकाऊ भी बनाए रखेंगे। वहीं, फ्लाइट में यात्रा करते समय इन्हें आसानी से केबिन में रखा जा सकता है और चेक-इन लगेज की झंझट से आपको आजादी मिलेगी।
पहियों वाले डफल बैग में छोटी ट्रिप के लिए काफी सारा सामान हो जाएगा पैक!
वीकेंड ट्रिप हो या दो दिन के लिए ऑफिस के काम से यात्रा करनी हो भारी-भरकम ट्रॉली बैग्स की जगह पहियों के साथ आने वाले डफल बैग काफी अच्छी पसंद साबित होंगे। इनमें जरूरत की सारी चीजें आसानी से पैक हो जाएंगी और साथ ही पहियों की वजह से इन्हें हाथ में उठाकर घूमने का भी झंझट नहीं रहेगा।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Lavie Sport Polyester Lino Large Wheel Duffel Bag
शॉर्ट ट्रिप के लिए क्यों रहेगा अच्छा?
- लाइटवेट और मजबूत क्वालिटी वाला यह डफल बैग न सिर्फ सामान पैक करने के काम आएगा, बल्कि आपकी सुविधा को भी बढ़ाएगा। इसमें लगे मजबूत क्वालिटी वाले पहिए आसानी से तरह-तरह की सतहों पर इसे खींचने में मदद करेंगे, और झटकों की वजह से इनके घिसने की समस्या नहीं आएगी।
- यात्रा के दौरान अगर बारिश आ जाती है तो इसमें रखे गए सामान के खराब होने की चिंता आपको नहीं करनी होगी। इसका वॉटर रेजिस्टेंट मटेरियल आपके सामान को पानी से बचाकर रखेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lavie Sport
- क्षमता- 60 लीटर
- कंपार्टमेंट- 1
- मटेरियल- पॉलिएस्टर
खासियतें
- एडजेस्टेबल हैंडल
- लग प्रोटेक्शन
- फ्रंट पॉकेट
कमी
- जिप की क्वालिटी अच्छी नहीं है।
01Aristocrat Cadet Polyester 62 Cms Wheel Travel Duffle Bag
शॉर्ट ट्रिप के लिए क्यों रहेगा अच्छा?
- यात्रा के दौरान अगर आपको फोन का चार्जर, मेकअप पाउच, डायरी व अन्य छोटी-मोटी चीजें रखने के लिए अलग से बैकपैक नहीं रखना है तो इस डफल में आगे की तरफ दिया गया पॉकेट काफी उपयोगी होगा। इसमें उन चीजों को रखने के लिए भरपूर जगह मिलेगी जिनकी जरूरत यात्रा के दौरान अक्सर पड़ती है।
- इसके बड़े कंपार्टमेंट में 2-3 दिन की ट्रिप का सामान आसानी से पैक हो जाएगा और जगह की कमी नहीं होगी। वहीं, अगर कभी सीढ़ियों या किसी अन्य सतह पर इसको हाथ में उठानी की जरूरत भी हुई तो स्ट्रैप जरूरत के हिसाब से आसानी से सेट हो जाएंगे, जिससे कंधे पर ज़ोर नहीं पड़ेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Aristocrat
- कंपार्टमेंट- 1
- हैंडल- टेलिस्कोपिक
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 33L x 30W x 62H सेंटीमीटर
खासियतें
- 3-वे कैरी सिस्टम
- प्रीमियम जिप
- मजबूत हैंडल
कमी
- मटेरियल की क्वालिटी अच्छी नहीं है।
02Skybags Cardiff Polyester 63.5 cms Red Travel Duffle
शॉर्ट ट्रिप के लिए क्यों रहेगा अच्छा?
- अगर आप फ्लाइट से यात्रा करने वाले हैं तो इसे आसानी से केबिन लगेज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। छोटे साइज वाले इस डफल बैग में आपका सामान पैक हो जाएगा और अंदर की तरफ लगा बढ़िया क्वालिटी का फैब्रिक उन्हें सुरक्षित भी रखेगा।
- इसके मजबूत हैंडल को अपनी जरूरत के हिसाब से ऊपर-नीचे किया जा सकता है ताकि आपको सही ग्रिप मिले। वहीं, नीचे की तरफ लगे स्टॉपर तरह-तरह की सतहों पर इसे खींचने की वजह से बाहर के मटेरियल को खराब होने से बचाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Skybags
- क्लोजर- जिपर
- स्ट्रैप- एडजेस्टेबल
- साइज- मीडियम
खासियतें
- ड्यूअल व्हील सपोर्ट
- लाइटवेट डिजाइन
- ट्विन ग्रैब हैंडल
कमी
- जिप आसानी से खराब हो सकती है।
03uppercase Grid 52 Duffle Trolley Bag with Wheels & Front Pocket (Teal)
शॉर्ट ट्रिप के लिए क्यों रहेगा अच्छा?
- पहियों वाले इस डफल बैग को महिलाएं व पुरुष दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी खासियत है कि इसमें लगा मजबूत क्वालिटी वाला जिपर; बैग को आसानी से खोलने व बंद करने में मदद करेगा और इसके बीच में अटकने या रनर के टूटने की समस्या का समाना नहीं करना होगा।
- कॉम्पैक्ट साइज की वजह से यह आसानी से कार की डिग्गी, ट्रेन की सीट के नीचे या फ्लाइट के ओवरहेड बिन में फिट हो जाएगा। भारी ट्रॉली के विपरीत यह कम जगह का घेराव करते हुए यात्रा के दौरान आपकी सुविधा को बढ़ाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- uppercase
- कंपार्टमेंट- 1
- साइज- स्मॉल
- मटेरियल- पॉलिएस्टर
खासियतें
- क्विक ऐक्सेस पॉकेट
- वॉटर रेजिस्टेंट
- टेलीस्कोपिक हैंडल
कमी
- प्रिंट आसानी से फींका पड़ सकता है।
गिफ्ट, फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
04Swiss Military Fatboy 45cm Double Decker Duffle Trolley
शॉर्ट ट्रिप के लिए क्यों रहेगा अच्छा?
- डफल बैग में सामान पैक करने पर सबसे बड़ी शिकायत होती है कि वो अस्त-व्यस्त हो जाता है और प्रेस किए गए कपड़ों पर सिलवटें आ जाती हैं। हालांकि, इस समस्या को कम करने का काम यह विकल्प करेगा। इसके अंदर सामान को व्यवस्थित करके रखने के लिए ऑर्गनाइजर व मेश जिपर पॉकेट दिए गए हैं, जिस वजह से चीजें सही तरह से रहेंगी और उन्हें निकालने में भी परेशानी नहीं होगी।
- बढ़िया क्वालिटी के पॉलिएस्टर मटेरियल से बना यह बैग आसानी से घिसेगा नहीं और इसके बाहरी हिस्से के फटने की चिंता नहीं रहेगी। इसी के साथ वॉटर रेजिस्टेंट होने की वजह से सामान के भीगने की चिंता भी नहीं करनी होगी और आप बेफिक्र होकर यात्रा कर पाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- SWISS MILITARY
- कंपार्टमेंट- 1
- स्ट्रैप टाइप- एडजेस्टेबल
- वजन- 2.5 किलोग्राम
खासियतें
- पुश बटन हैंडल
- क्विक ऐक्सेस पॉकेट
- लाइटेवट डिजाइन
कमी
- क्षमता कम लग सकती है।
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
जानिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर
पहियों वाले अलग-अलग डफल बैग के विकल्प तो आपने देख लिए, अब अगर छोटी ट्रिप के लिए एक सही मॉडल का चयन करना है तो यह तालिका मदद करेगी।
|
मॉडल |
क्षमता |
खासियत |
|
Lavie Sport Polyester Lino Large Wheel |
60 लीटर |
पानी से खराब नहीं होगा। |
|
Aristocrat Cadet Polyester 62 Cms Wheel Travel Duffle Bag |
53 लीटर |
स्ट्रैप को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। |
|
Skybags Cardiff Polyester 63.5 cms Red Travel Duffle |
56.8 लीटर |
ट्विन ग्रैब हैंडल |
|
uppercase Grid 52 Duffle Trolley Bag with Wheels |
NA |
U-शेप ओपनिंग |
|
Swiss Military Fatboy 45cm Double Decker Duffle |
55 लीटर |
इन-बिल्ट ऑर्गनाइजर |
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- छोटी ट्रिप के लिए पहियों वाले डफल बैग क्यों अच्छी पसंद होंगे?छोटी ट्रिप के लिए पहियों वाले डफल बैग बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं क्योंकि ये भारी वजन उठाने की परेशानी को खत्म करते हैं। इनमें 2-3 दिन की ट्रिप का सामान आसानी से पैक हो सकता है और ये ट्रेन, फ्लाइट या रोड ट्रिप में लेकर जाया जा सकता है।
- क्या पहियों वाले डफल बैग को फ्लाइट के केबिन लगेज में ले जा सकते हैं?हां, आप पहियों वाले डफल बैग को फ्लाइट के केबिन लगेज में लेकर जा सकते हैं, लेकिन इसका साइज और वजन आपकी एयरलाइन के निर्धारित मानकों के अंदर होना जरूरी है। 1-2 दिन की ट्रिप के लिए अगर आपने कम सामान पैक किया है तो ये आसानी से केबिन लगेज में फिट हो जाएंगे।
- क्या पहियों वाले डफल बैग वॉटर रेजिस्टेंट होते हैं?जरूरी नहीं है कि सारे पहियों वाले डफल बैग वॉटर रेजिस्टेंट होंगे ही। यह पूरी तरह से ब्रांड, मॉडल व मटेरियल पर निर्भर करता है। हालांकि, आजकल ज्यादातर बड़े ब्रांड अपने डफल बैग को वॉटर रेजिस्टेंट क्वालिटी का ही बना रहे हैं।
- छोटी यात्रा के लिए कितनी क्षमता का पहियों वाले डफल बैग अच्छा रहेगा?छोटी या वीकेंड ट्रिप के लिए 50 लीटर-60 लीटर तक की क्षमता वाला वाला डफल बैग सबसे अच्छा और सुविधाजनक होगा इसमें आसानी से 2-4 कपड़े, जूते और अन्य जरूरी सामान पैक हो जाएगा।
- क्या पहियों वाले डफल बैग में नाजुक चीजें सुरक्षित रहती हैं?अगर आपको अपनी ट्रिप पर कांच या किसी अन्य नाजुक मटेरियल से बनी चीज पैक करनी है तो डफल बैग में उनके टूटने की संभावना रहेगी। ऐसे में ट्रॉली बैग ज्यादा सही पसंद साबित होगा। लेकिन, अगर आपने नाजुक चीज को अच्छी तरह से पैक व बबलरैप किया है तो डफल बैग में भी वो सही देख-रेख के साथ सुरक्षित रहेगी।
Loading...
Loading...
You May Also Like