Stress और Anxiety में काम आएंगे ये 5 आर्ट थेरेपी किट, जो देते हैं सुकून भरा एहसास

तनाव को खुद से दूर करने के साथ-साथ कुछ नया सीखना चाहते हैं तो यहां देखें 5 बढ़िया आर्ट थेरेपी किट के विकल्प, जो स्ट्रेस और एंजायटी वाले माहौल में भी आपको आराम के पल देने में मदद करेंगे और आपकी कला को भी निखार सकते हैं।

आर्ट थेरेपी किट
आर्ट थेरेपी किट

आजकल की भागदौड़ वाली ज़िंदगी में हर दूसरा व्यक्ति स्ट्रेस और एंजायटी का शिकार रहता है। इस स्थिति में दिनभर कुछ न कुछ दिमाग में चलता ही रहता है जिससे मन हर समय बेचैन महसूस हो सकता है और किसी काम में भी मन नहीं लगता। ऐसे समय में आर्ट थेरेपी किट मन को शांत करने में मदद कर सकती हैं और Stress व Anxiety को कम कर सकती हैं। रंग भरना, चित्र बनाना और अलग-अलग क्रिएटिव एक्टिविटी में समय बिताने से मन को कुछ देर के लिए रोमर्रा की चिंताओं से दूर करने में मदद मिल सकती है और साथ ही, आप कुछ नया सीख सकते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई एक्सपर्ट होने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप अपनी पसंद के रंग चुनकर या मन में आए चित्र बनाकर अपनी क्रिएटिविटी को खुलकर व्यक्त कर सकते हैं।

देखें 5 बढ़िया आर्ट किट जो दिलाएंगे सुकून का एहसास - 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Art Therapy Mandala Adult Colouring Book

    रोजाना के वहीं व्यस्त दिनचर्या के बाद इस मंडला आकृतियों में रंग भरना दिमाग को शांत करने में मदद कर सकता है, चिंता को कम कर सकता है और मेडिटेशन जैसा अनुभव दे सकता है। यह एक प्रकार का ऑल-इन-वन किट है जिसमें मंडला कलरिंग बुक के साथ-साथ 12 स्केच पेन का सेट मिलेगा, जिससे आपको अलग से रंग या पेन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, हाई क्वालिटी वाले पेपर होने की वजह से स्केच करते समय पन्ने के दूसरी तरफ इसका रंग फैलेगा नहीं और आप बेफिक्र होकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पारंपरिक और आधुनिक मंडला आर्ट्स का बेहतरीन मेल दिया गया है।

    01
  • HASTHIP Paint By Numbers for Adults

    देखा जाए तो पारंपरिक आर्ट के विपरीत, आर्ट थेरेपी किट का मुख्य उद्देश्य सुंदर कलाकृति बनाना नहीं, बल्कि कला बनाने की प्रक्रिया का आनंद लेना माना जाता है। इसमें भी पेंटिंग या ड्राइंग की कोई खास स्किल नहीं चाहिए। कैनवास पर दिए गए नंबर के हिसाब से रंग भरते जाना होता है, जिससे कोई भी आसानी से सुंदर लैंडस्केप आर्ट बना सकता है। यह किट 40 x 50 सेमी के हाई-क्वालिटी टेक्सचर्ड कैनवास के साथ आती है। इस पर बने नंबर्स और लाइनें साफ दिखाई देती हैं, जिससे पेंटिंग करना आसान हो सकता है। इस किट में पेंटिंग शुरू करने के लिए सभी जरूरी चीजें दी गई है जिसमें ऐक्रेलिक कलर्स, ब्रश सेट और रेफरेंस गाइड मौजूद है जिससे कोई भी चीज बाहर से लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Art Therapy Pcn19 Linen Canvas DIY Paint by Numbers Kit

    यह साधारण कागज या बेसिक कैनवास के बजाय हाई-क्वालिटी लिनन कैनवास के साथ आता है, जो काफी टिकाऊ होता है और इस पर रंग बहुत ही आसानी से चढ़ते हैं। जिससे भले ही आपके दिमाग में कई सारी चीजें चल रही हो या आप चिंता में हो, लेकिन इस पेंटिंग के साथ आपको सुकून का एहसास हो सकता है। साथ ही, इसमें अलग-अलग आका के 3 पेंट ब्रश मिलते हैं। जिससे बड़े हिस्सों को जल्दी भरने के लिए चौड़े ब्रश और छोटे व बारीक नंबर वाले हिस्सों के लिए पतले टिप वाले ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें खूबसूरत गुलाबी और फ्लोरल थीम वाली डिज़ाइन बनी हुई है। जिससे पेंटिंग पूरी होने के बाद आप इसे फ्रेम करवाकर अपने लिविंग रूम, बेडरूम या ऑफिस की दीवार पर लगा सकते हैं।

    03
  • Art Therapy Pcn26 Linen Canvas DIY Paint by Numbers Kit

    कई बार हम अपनी भावनाओं या तनाव को शब्दों में बयां नहीं कर पाते। लेकिन आर्ट थेरेपी आपको एक सुरक्षित मंच देती है जहां आप अपनी दबी हुई भावनाओं, डर या गुस्से को कैनवास पर रंगों के जरिए बिना किसी झिझक के बाहर निकाल सकते हैं। इससे मन का भारीपन कम हो सकता है। इसपर नंबर साफ-साफ छपे हुए हैं जिसकी मदद से इसमें रंग भरना काफी आसान होता है। आपको बता दें, इसमें रंगों के दो सेट मिलते हैं ताकि अगर एक सेट पेंटिंग के दौरान खत्म हो जाए या सूख जाए, तो भी पेंटिंग अधूरी न रहे। साथ ही, ये रंग नॉन-टॉक्सिक और इस्तेमाल में आसान होते हैं जिन्हें सीधे कैनवास पर लगाया जा सकता है। इसके लिए पहले से पेंटिंग या आर्ट सीखने की जरूरत नहीं है, शुरुआत करने वाले भी इसे आसानी से बना सकते हैं।

    04
  • Art Therapy Pcn14 Linen Canvas DIY Paint by Number Kit 15 x 20 Inch for Adults and Kids

    जब आप इस आर्ट थेरेपी किट का उपयोग करेंगे, तो आपका पूरा ध्यान रंगों, आकारों और चित्र पर चला जाएगा। यह प्रक्रिया आपके दिमाग को दिनभर की चिंताओं, नकारात्मक विचारों और मानसिक थकान से हटाकर प्रेजेंट में लाने का काम करती है, जिससे तुरंत सुकून महसूस हो सकता है। इसका साइज़ 15 x 20 इंच है, जो दीवार पर टांगने के लिए एक परफेक्ट मीडियम साइज माना जाता है। वहीं, यह कॉटन या साधारण कागज के बजाय टिकाऊ लिनेन फैब्रिक पर बना है, जिससे रंग अच्छी तरह से उभरते हैं और लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं। देखा जाए तो, इस किट का थीम नेचर है, जिससे तैयार हुई पेंटिंग आपके घर को एक शांत और सुंदर लुक दे सकती है।

    05

इन्हें भी पढ़ें 

अन्य प्रोडक्ट के बारे में जानने के लिए क्लिक करें योरपिक्स

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • आर्ट थेरेपी किट क्या होती है?
    आर्ट थेरेपी किट ऐसा किट होता है, जिसका उपयोग चित्र बनाने, रंग भरने, स्केचिंग या अन्य क्रिएटिव गतिविधियों के लिए किया जाता है। इसमें आमतौर पर रंग, ब्रश, स्केचबुक, रंग भरने वाली किताब और अन्य रचनात्मक सामग्री शामिल हो सकती है। इसका उद्देश्य व्यक्ति को क्रिएटिव एक्टिविटी के माध्यम से आराम और मानसिक शांति का अनुभव करने में मदद करना है।
  • क्या आर्ट थेरेपी किट तनाव कम करने में मदद कर सकती है?
    क्रिएटिव एक्टिविटी में ध्यान लगाने से व्यक्ति कुछ समय के लिए रोजमर्रा की चिंताओं से ध्यान हटा सकता है। रंग भरना या चित्र बनाना मन को एक गतिविधि पर केंद्रित करने में मदद कर सकता है, जिससे आराम और सुकून महसूस हो सकता है। हालांकि, इसका प्रभाव हर व्यक्ति में अलग हो सकता है।
  • क्या आर्ट थेरेपी किट चिंता से राहत पाने के लिए उपयोगी है?
    आर्ट थेरेपी किट के साथ की जाने वाली शांत और क्रिएटिव एक्टिविटी भावनाओं को व्यक्त करने और मन को व्यस्त रखने का एक तरीका हो सकती हैं। यह कुछ लोगों को तनावपूर्ण परिस्थितियों में शांत महसूस करने में मदद कर सकती है।
  • आर्ट थेरेपी किट में क्या-क्या होना चाहिए?
    इस किट में आपकी पसंद और गतिविधि के अनुसार अलग-अलग सामान हो सकते हैं। इसमें रंगीन पेंसिल, स्केच पेन, क्रेयॉन, वॉटर कलर, ब्रश, स्केचबुक, रंग भरने वाली ड्रॉइंग बुक या मिट्टी जैसी सामग्री शामिल की जा सकती है।

Loading...

Loading...