बरसात के मौसम में दाल और चावल को कीड़े-मकौड़े से बचाने के लिए देखें स्मार्ट स्टोरेज ऑप्शंस
बारिश का मौसम आते ही दाल-चावल खराब होने की चिंता सताने लगी? तो यहां देखिए 5 स्मार्ट स्टोरेज ऑप्शन्स जिनकी मदद से आपके अनाज लंबे समय तक कीड़े-मकौड़ों से सुरक्षित रहेंगे।
बरसात के मौसम में अक्सर नमी बढ़ने के कारण दाल और चावल में कीड़े लगने की संभावना अधिक रहती है। लेकिन इन्हें सही तरीके से स्टोर किया जाए तो ये लंबे समय तक सुरक्षित रह सकते हैं। आपको बता दें, आजकल कई सारे एयरटाइट कंटेनर आते हैं जो अनाज को नमी से बचाए रखने में मदद करते हैं। एयरटाइट होने की वजह से बाहरी हवा अंदर प्रवेश नहीं कर पाती है जिससे घुन जैसे कीड़े लगने की संभावना कम होती है। कई सारे कंटेनर पारदर्शी डिजाइन में भी आते हैं जिससे बारिश के मौसम में आपको बार-बार डब्बा खोलकर देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि अनाज में कीड़े लग तो नहीं गए हैं।
देखें 5 स्मार्ट स्टोरेज ऑपशंस -
योरपिक्स पर क्लिक करके अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
10KG Rice, Flour, Dry Food Storage Container
10 किलोग्राम की क्षमता के साथ आने वाले इस कंटेनर में चावल, दाल और अन्य अनाज सुरक्षित तरीके से रखा जा सकता है। अगर आप बड़े परिवार में रहते हैं तो यह आपके लिए सही रहेगा जहां एक ही बार में अधिक अनाज स्टोर करके रख सकते हैं। यह हल्का ट्रांसपेरेंट डिजाइन में भी बना हुआ है जिससे बाहर से ही अनाज को देखा जा सकता है।
बारिश के मौसम में कैसे आएगा काम?
चूंकि बारिश के दिनों में हवा में नमी बहुत ज़्यादा होती है। जब अनाज में हवा की नमी जाती है, तो उसमें घुन और फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन इस कंटेनर का एयरटाइट ढक्कन नमी को पूरी तरह बाहर रखता है, जिससे अनाज महीनों तक सूखा और सुरक्षित रहता है।
बारिश के दिनों में अनाज खराब होने का एक बड़ा कारण हमारा बार-बार डिब्बे में हाथ डालना या पूरा ढक्कन खोलना भी होता है। ऐसे में इसमें दिए गए डिस्पेंसर बटन या मेजरिंग कप बहुत काम आ सकता है जिसकी मदद से आप बिना ढक्कन पूरा खोले, सिर्फ जरूरत भर चावल या आटा बाहर निकाल सकते हैं।
01
Stainless Steel Canister 750ml
एयर-टाइट सील के साथ आने वाला यह डब्बा बारिश के मौसम में बाहरी नमी को अंदर आने से रोकता है जिससे अनाज जल्दी खराब नहीं होते हैं। स्टील से बने इस डब्बे में एक सी थ्रू विंडो भी दिया गया है जिससे आप देख सकते हैं कि अंदर कितना अनाज बचा हुआ है।
बारिश के मौसम में कैसे आएगा काम?
साधारण ढक्कन वाले डिब्बों में अक्सर बारीक जगह रह जाती है जहां से चींटियां, घुन या छोटे कीड़े आसानी से प्रवेश कर लेते हैं। लेकिन इसका स्क्रू लिड डिब्बे को पूरी तरह लॉक कर देता है, जिससे कोई भी कीड़ा अंदर नहीं घुस पाता।
हालांकि प्लास्टिक के डिब्बों में बारिश के दिनों में कभी-कभी सीलन और गंध की समस्या हो जाती है। लेकिन स्टेनलेस स्टील फूड-ग्रेड, BPA-फ्री और हाइजीनिक होता है। यह नमी को सोखता नहीं है और साफ करने में भी बेहद आसान रहता है। वहीं नॉन-टॉक्सिक मटेरियल की वजह से खाना भी खराब नहीं होता है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Rotating Rice and Grain Dispenser with Lid for Kitchen
सफेद रंग में आने वाला यह कंटेनर 6 किलोग्राम क्षमता के साथ आता है जिसमें आप चावल, दाल, आटा आदि को आराम से रख सकते हैं। इसमें लगे बटन की मदद से बस एक प्रेस से जरूरत के अनुसार अनाज को बाहर निकाला जा सकता है। आपको बता दें, मानसून में किचन के स्लैब या अलमारी में नमी आ जाती है। लेकिन यह रोटेटिंग स्टैंड पर सेट रहता है, जिससे अनाज सीधे सीलन भरी सतह के संपर्क में नहीं आता।
बारिश के मौसम में कैसे आएगा काम?
यह एक प्रकार का रोटेटिंग कंटेनर है और इसके डिस्पेंसर के ऊपर ढक्कन बना हुआ है जिसे घुमाकर आराम से खोला जा सकता है जिससे हाथ लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, वहीं आप चाहे तो इसमें लौंग, तेजपत्ता, नीम की सूखी पत्तियां या कपूर रख सकते हैं। इसकी गंध से कीड़े-मकोड़े अपने आप अनाज से दूर रहते हैं।
इसकी पारदर्शी डिजाइन की वजह से आप बाहर से ही देख सकते हैं कि अनाज सही है या नहीं, या कहीं उसमें सीलन या कीड़े की शुरुआत तो नहीं हो रही। इसके लिए आपको बार-बार डिब्बा खोलने की जरूरत नहीं पड़ती।
03
Mahaware Modular Square Plastic Airtight Kitchen Storage Container Set
BPA-फ्री और फूड ग्रेड प्लास्टिक से बने होने की वजह से यह डब्बा अनाज की गुणवत्ता को खराब नहीं करता है जिससे आप इसे बड़े साइज़ में आने वाले डब्बों में आराम से दाल, चावल को स्टोर करके रख सकते हैं। यह सफेद और भूरे रंग में बना हुआ है और इसे आराम से पानी से धोकर साफ किया जा सकता है।
बारिश के मौसम में कैसे आएगा काम?
यह तो हम जानते हैं कि बारिश के मौसम में हवा में नमी बहुत ज्यादा होती है। यह डिब्बा पूरी तरह एयरटाइट है, जिससे बाहर की नम हवा डिब्बे के अंदर नहीं जा पाती। जब अनाज में नमी नहीं पहुंचेगी, तो उसमें घुन या कीड़े पैदा होने की संभावना लगभग खत्म हो जाती है।
चूंकि यह 5.5 लीटर की बड़ी क्षमता के साथ आती है जिसके कारण आप बारिश शुरू होने से पहले ही अपना आटा या चावल लगभग 4-5 किलो तक इसमें भरकर बंद कर सकते हैं, जिससे बार-बार बोरा या पैकेट खोलने की जरूरत नहीं पड़ती।
04
FLAIR Storewell Square Plastic Food Storage Container Set
6 लीटर, 8 लीटर और 12 लीटर के 3 सेट में आने वाला यह डब्बा एयरटाइट है जिससे कोई भी बाहरी हवा इसमें अंदर नहीं आ पाता है और मानसून के मौसम में भी अनाज सुरक्षित रह सकते हैं। ये डब्बे प्लास्टिक से बने हुए हैं और 100% फूड ग्रेड सेफ है जिससे लंबे समय तक इसमें दाल, चावल आदि को रख सकते हैं।
बारिश के मौसम में कैसे आएगा काम?
खुले बोरे या साधारण डिब्बों में चींटियां, कॉकरोच और छोटे कीड़े आसानी से ढक्कन के गैप से अंदर घुस जाते हैं। लेकिन इसका मजबूत और पूरी तरह फिट होने वाला ढक्कन बाहरी कीड़ों और चींटियों के प्रवेश को पूरी तरह रोक देता है।
12 लीटर वाले बड़े डिब्बे में आप भारी मात्रा में आटा या चावल रख सकते हैं, जिसे बारिश के मौसम में बार-बार खोलना न पड़े। साथ ही, पारदर्शी होने की वजह से डिब्बा खोले बिना देख सकते हैं कि कितना अनाज बचा हुआ है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
बरसात के मौसम में दाल और चावल में जल्दी कीड़े क्यों लग जाते हैं?
आपको बता दें, बरसात के दौरान हवा में नमी अधिक होती है, जिससे दाल और चावल में सीलन आने लगती है। यही नमी कीड़े और फफूंद के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण बनाती है। इसलिए इस मौसम में अनाज को सुरक्षित तरीके से स्टोर करना बहुत जरूरी होता है।
दाल और चावल को स्टोर करने के लिए सबसे अच्छा कंटेनर कौन-सा होता है?
दाल और चावल को हमेशा एयरटाइट प्लास्टिक, स्टील या कांच के कंटेनर में रखना चाहिए। ऐसे कंटेनर नमी और हवा को अंदर नहीं जाने देते, जिससे अनाज लंबे समय तक सुरक्षित और ताजा रहता है।
क्या प्राकृतिक तरीकों से भी कीड़ों से बचाव किया जा सकता है?
कई सारे घरेलू नुस्खे होते हैं जिससे अनाज को कीड़ों से बचाया जा सकता है। जैसे; तेजपत्ता, नीम की सूखी पत्तियां, लौंग और सूखी लाल मिर्च जैसे प्राकृतिक उपाय काफी प्रभावी माने जाते हैं। ये कीड़ों को दूर रखने में मदद करते हैं और अनाज की गुणवत्ता पर भी कोई बुरा असर नहीं डालते।
क्या गीले कंटेनर में अनाज रखना सही है?
बता दें, कभी भी गीले या नम कंटेनर में दाल और चावल नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से अनाज जल्दी खराब हो सकता है और उसमें कीड़े या फफूंद लगने की संभावना बढ़ जाती है।