गर्मी हो या सर्दी महिलाओं के लिए कुर्ती को एक आरामदायक आउटफिट माना जाता है। फिर चाहे ऑफिस जाना हो या कॉलेज, किसी पूजा में जाना हो या त्योहार में और चाहे कहीं यात्रा करनी हो या ऐसे ही आउटिंग पर जाना हो; कुर्तियां अलग-अलग अवसरों पर आसानी से पहनी जा सकती हैं। लेकिन अगर आपके मन में यह सवाल उठ रहा है कि कुर्ती को अलग-अलग तरह से स्टाइल कैसे किया जाए तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको अलग-अलग अवसरों पर कुर्ती को स्टाइल करने के तरीकों और कुछ विकल्पों के बारे में बताएंगे जो आपकी स्टाइल स्ट्रीट में चार-चांद लगा सकती हैं। ये कुर्तियां किसी खास अवसर और सामान्य दिनों पर पहनने के लिए सही पसंद हो सकती हैं। इनमें आपको तरह-तरह के रंगों और डिजाइन वाले विकल्प मिल जाएंगे, और किसी को तोहफे में देने के लिए भी यह कुर्तियां सही पसंद हो सकती हैं।
ऑफिस के लिए कुर्ती को स्टाइल कैसे करें?
ऑफिस पहनकर जाने के लिए कुर्ती काफी आरामदायक और स्टाइलिश विकल्प हो सकती है और इसे अलग-अलग तरह से स्टाइल भी किया जा सकता है:
- बॉटम वियर- सबसे पहले तो आप अपनी कुर्ती की डिजाइन और रंग के हिसाब से सही बॉटम का चुनाव कर सकती हैं। ए-लाइन स्टाइल वाली कुर्ती के साथ प्लाजो, पैंट्स और लेगिंग्स काफी अच्छे लगेंगे। वहीं, अगर आपने स्ट्रेट कट कुर्ती पहनी है तो इसके साथ पैंट्स, Palazzo, लेगिंग्स या जींस भी पहन सकती हैं। इसी के साथ ऑफिस में अगर आप शॉर्ट कुर्ती पहनकर जाना चाहती हैं को इसके साथ ट्राउजर या जींस काफी सूट करेंगे। आप अपने आराम और स्टाइल को ध्यान में रखते हुए ऑफिस में कुर्ती के साथ अलग-अलग तरह के बॉटम्स पहन सकती हैं।
- ज्वेलरी- जाहिर सी बात है कि ऑफिस में कोई बहुत भारी गहने पहनकर तो जाएगा नहीं और अगर बात की जाए कुर्ती के साथ पहनने के लिए सही ज्वेलरी की तो हल्के डिजाइन वाले झुमके, बालियां या टॉप्स सही पसंद हो सकते हैं। इनमें आपको अलग-अलग रंगों और पैटर्न वाले विकल्प मिल जाएंगे। वहीं, कुर्ती के साथ पहनने के लिए ऑफिस में पतली सी चेन, छोटा पेंडेंट, ब्रेस्लेट, ऐंक्लेंट और नोज पिन भी काफी बढ़िया पसंद हो सकती है।
- फुटवियर- कुर्ती के साथ ऑफिस में कई तरह के फुटवियर को आप पहनकर जा सकती है। अगर आप पूरा दिन हील्स पहनकर सहज महसूस करती हैं तो तरह-तरह के विकल्पों को आसानी से पहना जा सकता है। इसी के साथ, कुर्तियां फ्लैट्, मोजड़ी, कोल्हापुरी चप्पल और अन्य तरह की चप्पलों के साथ भी पहनी जा सकती हैं। आप आराम के लिहाज से कुर्ती के साथ स्नीकर्स भी पहन सकती हैं।
- अन्य- अगर आपने कोई सॉलिड कलर या प्लेन डिजाइन वाली कुर्ती पहनी है तो उसके साथ दुपट्टे या स्कार्फ को भी मैच करके कैरी किया जा सकता है। इसके अलावा आप कुर्ती के साथ स्मार्ट या एनलॉग वॉच भी पहन सकती हैं। कुर्ती के लुक को पूरा करने के लिए उसके साथ कोटी या श्रग भी पहना जा सकता है।
