Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

पढ़ें Women Empowerment की राह दिखाती इन किताबों को जो बदल देंगी आपकी सोच

अपने अंदर आत्मविश्वास जगाने और जीवन में आगे बढ़ने के बारे में आप भी सोच रही हैं तो महिला सशक्तिकरण से जुड़ी किताबें पढ़ सकती हैं क्योंकि कभी-कभी एक अच्छी किताब ही हमारी सोच और जिंदगी दोनों बदल सकती है। देखिए 5 विकल्प नीचे।

Women Empowerment से जुड़ी हुई किताबें
Women Empowerment से जुड़ी हुई किताबें

आज के समय में महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि एक मुहिम माना जाता है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं, लेकिन इस सफर को और मजबूत बनाने में किताबों की अहम भूमिका भी हो सकती है। आपको बता दें, एक सही किताब न सिर्फ ज्ञान दे सकती है, बल्कि सोच को बदलने और आत्मविश्वास बढ़ाने का काम भी कर सकती हैं। Women Empowerment से जुड़ी Books हमें यह सिखा सकती हैं कि कैसे अपने हक के लिए खड़ा होना है, अपने सपनों को पूरा करना है और समाज की बनाई सीमाओं को तोड़ना है। इन किताबों में महिलाओं की संघर्ष भरी कहानियां, उनकी सफलता के किस्से और जीवन के महत्वपूर्ण सबक छिपे होते हैं, जो हर पाठक को प्रेरित कर सकते हैं। ऐसी किताबें पढ़कर महिलाएं खुद को बेहतर तरीके से समझ सकती हैं और अपने अंदर छिपी ताकत को पहचान सकती हैं। साथ ही, ये आपको यह भी समझा सकती हैं कि आप किसी से कम नहीं हैं और हर मुश्किल का सामना कर सकती हैं वह भी बिना डरे। 

देखिए 5 बढ़िया किताबें नीचे जिसे अमेजन से आसानी से ले सकती हैं -

01

Empowering Women: Every Woman's Guide to Successful Living

Check Price on Amazon

यह प्रेरणादायक पुस्तक है, जिसे लुईस हेय ने लिखा है। यह किताब महिलाओं को आत्मविश्वास, आत्म-प्रेम और सकारात्मक सोच के माध्यम से अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित कर सकती है। यह किताब अंग्रेजी भाषा में लिखी हुई आपको मिल जाएगी और इसमें 172 पन्ने दिए गए हैं। इस पुस्तक में बताया गया है कि हर महिला के भीतर असीम शक्ति होती है, लेकिन कई बार नकारात्मक सोच, डर और आत्म-संदेह उसे आगे बढ़ने से रोकते हैं। लेखिका महिलाओं को इस किताब के जरिए यह बटन चाहती हैं कि वे अपने विचारों को बदलकर अपनी जिंदगी में सफलता, खुशी और संतुलन ला सकती हैं। यह पुस्तक एक सरल और सहज भाषा में लिखी गई है, जिससे हर महिला अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित हो सकती है।

योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।

Empowering Women: Every Woman's Guide to Successful Living

₹218.00

Get This
02

Self Worth: Women's Guide To Increasing Self Worth, Self Respect, and Self Confidence

Check Price on Amazon

275 पन्नों की यह किताब इंग्लिश में लिखा गया है जिसे डैनिएला जोकिक वैस्ले ने लिखा है। यह किताब महिलाओं को अपने आत्म-मूल्य, आत्म-सम्मान और आत्म-विश्वास को समझने और बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन दे सकती है। इस किताब में बताया गया है कि कैसे नकारात्मक सोच, पुराने अनुभव और समाज की अपेक्षाएं महिलाओं के आत्मविश्वास को कम कर सकती हैं और उन्हें कैसे बदला जा सकता है। लेखिका सरल तरीकों और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से महिलाओं को खुद से प्यार करना, अपनी सीमाएं तय करना और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना सिखाती हैं। यह पुस्तक महिलाओं को अपने भीतर की ताकत पहचानने और एक मजबूत, आत्मनिर्भर व्यक्तित्व बनाने के लिए प्रेरित करती है।

Self Worth: Women's Guide To Increasing Self Worth, Self Respect, and Self Confidence

₹411.00

Get This
03

Pauranik Granthon Mein Nari Shakti Ki Kahaniyan

Check Price on Amazon

क्या आप भी महिला सशक्तिकरण से जुड़ी किताबों के बारे में पढ़ना चाहती हैं और अपने भीतर आत्मविश्वास जगाना चाहती हैं तो सुधा मूर्ति द्वारा लिखी गई यह किताब पौराणिक ग्रंथों में नारी शक्ति की कहानियां एक बढ़िया चॉइस बन सकती है। इसमें भारतीय पौराणिक कथाओं के माध्यम से नारी शक्ति की अद्भुत झलक देखने को मिल सकती है। इस पुस्तक में देवी-देवताओं और पौराणिक स्त्रियों की ऐसी कहानियां प्रस्तुत की गई हैं, जो साहस, बुद्धिमत्ता, त्याग और आत्मसम्मान की मिसाल दे सकती हैं। लेखिका ने इस किताब को हिन्दी भाषा में बेहद आसान तरीके से लिखा है जिससे पाठक न केवल उनका आनंद ले सकते हैं, बल्कि उनसे जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य भी सीख सकते हैं। यह किताब नारी सशक्तिकरण का एक सुंदर उदाहरण है जिसमें 192 पन्ने दिए गए हैं और इसए हर उम्र की महिला आराम से पढ़ सकती हैं।

Pauranik Granthon Mein Nari Shakti Ki Kahaniyan - Sudha Murty | Untold Tales of Women Power in Indian Mythology | Courageous Goddesses and Mythical Heroines Reflecting Feminine Strength Empowerment and Ancient Stories | Book in Hindi

₹226.00

Get This
04

Self-Care and Mindset Mastery Activities Coloring Book for Black Women

Check Price on Amazon

अंग्रेजी भाषा में लिखी गई यह किताब जादा अमारी ने लिखा है जो खास तौर पर ब्लैक महिलाओं के आत्म-देखभाल और मानसिक सशक्तिकरण के लिए तैयार किया है। इस किताब में 41 से अधिक सुंदर चित्र दिए गए हैं, जिन्हें रंगते समय व्यक्ति सजगता, आत्मप्रेम और सकारात्मक सोच का अभ्यास हो सकता है। यह केवल एक कलरिंग बुक नहीं बल्कि मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन पाने का एक सरल माध्यम भी बन सकती है। इसके जरिए महिलाएं अपने तनाव को कम कर सकती हैं और अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कर सकती हैं। यह कुल 90 पन्नों की किताब है जो आपके लिए सही विकल्प बन सकती है।

Self-Care and Mindset Mastery Activities Coloring Book for Black Women: Over 41 Beautiful Illustrations to Help Practice Mindfulness, Self-love, ... the Good Vibes (Self-Care for Black Women)

₹999.00

Get This
05

Mahila Sashaktikaran Aur Bharat

Check Price on Amazon

डॉ. राकेश कुमार आर्य द्वारा लिखी गई यह Mahila Sashaktikaran Aur Bharat किताब, भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति, उनके अधिकारों और सशक्तिकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है। इस किताब में बताया गया है कि प्राचीन भारत में महिलाओं को सम्मान और स्वतंत्रता प्राप्त थी, लेकिन समय के साथ उनकी स्थिति कमजोर होती गई। लेखक ने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और कानूनी अधिकारों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया है। यह पुस्तक समाज को यह संदेश दे सकती है कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति महिलाओं के उत्थान के बिना संभव नहीं है। यह आपको हिन्दी भाषा में लिखी हुई मिल जाएगी और इसमें 136 पन्ने दिए गए हैं। 

हाउस ऑफ बुक्स की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Mahila Sashaktikaran Aur Bharat (महिला सशक्तिकरण और भारत )

₹135.00

Get This

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

महिला सशक्तिकरण से जुड़ी किताबें क्या होती हैं?

ये ऐसी किताबें होती हैं जो महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और जागरूक बनने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। इनमें संघर्ष, सफलता और आत्मविकास की कहानियां होती हैं।

इन किताबों को पढ़ना क्यों जरूरी है?

ये किताबें महिलाओं को अपने अधिकार समझने, खुद पर भरोसा बढ़ाने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सकती हैं इसलिए महिलाएं इसए पढ़ सकती हैं।

क्या ये किताबें सिर्फ महिलाओं के लिए होती हैं?

ऐसा नहीं है। ये किताबें पुरुषों के लिए भी उतनी ही जरूरी हैं ताकि वे महिलाओं की सोच, संघर्ष और अधिकारों को बेहतर समझ सकें।

You May Also Like