Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

Teacher's Day 2026: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समझने के लिए पढ़ें ये 5 बेहतरीन किताबें

Teacher's Day 2026 पर अगर आप कुछ नया पढ़कर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को मनाना चाहते हैं। तो उनके बारे में लिखी गई किताबें आपकी रीडिंग लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। उनके विचार आज भी शिक्षा को सिर्फ ज्ञान हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर इंसान बनने की प्रक्रिया के रूप में देखने की प्रेरणा देते हैं।

शिक्षक दिवस 2026 के लिए डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन पर आधारित किताबें
शिक्षक दिवस 2026 के लिए डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन पर आधारित किताबें

Teacher's Day 2026 के दिन  भारत के महान शिक्षक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को मनाया जाएगा। यह हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। ऐसे में शिक्षक दिवस पर उनके जीवन और विचारों को जानने के लिए किताबें पढ़ना एक अच्छा तरीका हो सकता है। डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व, दर्शन और शिक्षा संबंधी विचारों को समझने के लिए कई महत्वपूर्ण किताबें उपलब्ध हैं, जिनके 5 विकल्प आपको नीचे मिल जाएंगे। इन किताबों के जरिए पाठक न केवल भारतीय दर्शन और संस्कृति को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं, बल्कि डॉ. राधाकृष्णन के शिक्षा, धर्म और मानव जीवन से जुड़े विचारों को भी करीब से जान सकते हैं।

देखें 5 किताबें - 

योरपिक्स पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में।

01

The Dhammapada Radhakrishnan, Sarvepalli

Check Price on Amazon

139 पन्नों की यह किताब भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा अनुवादित है। इस किताब 'धम्मपद' में बौद्ध दर्शन और मानव जीवन के मूल्यों के बारे में चर्चा की गई है, जिसे 2026 के शिक्षक दिवस पर पढ़ा जा सकता है। यह किताब किसी कर्मकांड या जटिल पूजा-पाठ की बात नहीं करती, बल्कि सीधे मन को नियंत्रित करने, तनाव दूर करने और आंतरिक शांति पाने के व्यावहारिक उपाय बताती है। जिसे पढ़कर आपका मन शांत हो सकता है और साथ ही, इसमें राधाकृष्णन के दृष्टिकोण के बारे में भी आपको पता चलेगा।

The Dhammapada Radhakrishnan, Sarvepalli

₹149.00

Get This
02

Dr. Sarvepalli Radhakrishnan

Check Price on Amazon

हरीश दत्त शर्मा और प्रवीण भल्ला द्वारा लिखित 'डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन: जीवन परिचय' भारत के पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और विचारों के बारे में है। यह सरल हिन्दी भाषा में लिखी गई है जिसे आप शिक्षक दिवस के अवसर पर आराम से पढ़ सकते हैं। यह 159 पन्नों की किताब है जिसे पढ़ते हुए आप ऊबेंगे नहीं। इस किताब के जरिए आपको उनके प्रारंभिक जीवन और संघर्ष से लेकर शिक्षक दिवस की शुरुआत कैसे हुए यह जानकारी भी मिल जाएगी।

Dr. Sarvepalli Radhakrishnan | Jeevan Parichay Hindi Book | Harish Sharma & Praveen Bhalla

₹265.00

Get This
03

RADHAKRISHNAN:A BIOGRAPHY OIP

Check Price on Amazon

अंग्रेजी भाषा की यह किताब RADHAKRISHNAN:A BIOGRAPHY OIP सर्वपल्ली गोपाल द्वारा लिखी गई है। यह पुस्तक डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तिगत, अकादमिक और राजनीतिक जीवन के बारे में पाठकों को समझाती है। इस पुस्तक की सबसे खास बात यह है कि इसे डॉ. राधाकृष्णन के बेटे और जाने-माने इतिहासकार सर्वपल्ली गोपाल ने लिखा है। बेटे होने के बावजूद गोपाल ने इसे केवल प्रशंसात्मक न बनाकर एक इतिहासकार की दृष्टि से चीजों को प्रस्तुत किया है। अगर आप Teacher's Day 2026 पर डॉ. राधाकृष्णन के वास्तविक जीवन को बिना किसी मिर्च-मसाले या केवल सही चीजों के समझना चाहते हैं, तो यह सबसे सटीक किताब रहेगी।

RADHAKRISHNAN:A BIOGRAPHY OIP

₹559.00

Get This
04

Dr. Sarvepalli Radhakrishnan (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan Prernadayak Biography in Hindi)

Check Price on Amazon

बृज किशोर द्वारा लिखी गई किताब "डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन" बस 80 पन्नों की है जिसे शिक्षक दिवस 2026 पर एक ही दिन में पढ़कर खत्म किया जा सकता है। यह पुस्तक डॉ. राधाकृष्णन की जीवन-यात्रा को सरल और रोचक हिंदी भाषा में प्रस्तुत करती है। इसमें उनके जन्म से लेकर शिक्षक बनने के सफर तक को दिखाया गया है और कैसे टीचर्स डे की शुरुआत हुई यह भी जानने का अवसर मिलेगा।

Dr. Sarvepalli Radhakrishnan (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan Prernadayak Biography in Hindi)

₹170.00

Get This
05

Sarvpalli Radhakrishnan by Neeraj

Check Price on Amazon

स्कूल में बच्चे शिक्षक दिवस तो मानते हैं लेकिन यह क्यों मनाया जाता है इस किताब के माध्यम से आसानी से समझ पाएंगे। लेखक नीरज द्वारा लिखी गई यह किताब भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर आधारित एक बाल-सुलभ जीवनी है। जो केवल 10 पन्नों की है और इंग्लिश में लिखी गई है। बच्चे केवल 5 सितंबर को Teacher's Day उत्सव के रूप में मनाते हैं, लेकिन यह किताब पढ़ने से वे इस दिन के वास्तविक महत्व और एक शिक्षक के योगदान को गहराई से समझ पाएंगे।

Sarvpalli Radhakrishnan by Neeraj [Philosopher and Visionary: Unveiling the Wisdom of Sarvpalli Radhakrishnan] (Famous Biographies for Children)

₹51.45

Get This

हाउस ऑफ बुक्स की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं। 

Faqs 

1.शिक्षक दिवस 2026 कब मनाया जाएगा?

शिक्षक दिवस 2026 में 5 सितंबर को मनाया जाएगा। भारत में यह दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन शिक्षक और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया जाता है।

2.डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन कौन थे?

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रसिद्ध दार्शनिक, शिक्षाविद और राजनेता थे। उन्होंने भारतीय दर्शन को दुनिया के सामने प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। वे भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति भी रहे।

3.5 सितंबर को शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है?

5 सितंबर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती है। जब उनके विद्यार्थियों और प्रशंसकों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई, तो उन्होंने इसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया। इसके बाद भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाने की परंपरा शुरू हुई।

4.डॉ. राधाकृष्णन का शिक्षा के बारे में क्या विचार था?

डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा को केवल किताबों और परीक्षाओं तक सीमित नहीं मानते थे। उनके विचार में शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति के ज्ञान, चरित्र और सोच को विकसित करना भी है। वे ऐसी शिक्षा के पक्षधर थे, जो विद्यार्थियों को जिम्मेदार और बेहतर इंसान बनने में मदद कर सके।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

You May Also Like