Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

देख ली Chiraiya वेब सीरीज? अब पढ़िए महिलाओं से जुड़ी उन किताबों को जो दिखाती है समाज की सच्चाई

हॉटस्टार पर रिलीज हुए चिरैया सीरीज देख कर आप भी महिलाओं से जुड़ी हुई या यूं कह ले कि समाज में महिलाओं की स्थिति को दर्शाती हुई बढ़िया Books को पढ़ना चाहते हैं तो यहां 5 विकल्प दिए गए हैं जिन्हें चुन सकते हैं।

महिलाओं की कहानी किताब के साथ
महिलाओं की कहानी किताब के साथ

हाल ही में रिलीज हुई Chiraiya वेब सीरीज ने समाज में महिलाओं की स्थिति, उनके संघर्ष और उनकी अनकही कहानियों को बहुत संवेदनशील तरीके से सामने रखा है। यह सीरीज सिर्फ मनोरंजन नहीं करती, बल्कि दर्शकों को सोचने पर मजबूर भी करती है कि आज भी महिलाओं को किन-किन सामाजिक दबावों और असमानताओं का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी यह सीरीज प्रभावशाली लगी है, तो कुछ ऐसी किताबें भी हैं जो महिलाओं की वास्तविक जिंदगी और समाज की सच्चाई को गहराई से दिखाती हैं। जिनके 5 बढ़िया विकल्प आपको नीचे मिल जाएंगे जो महिलाओं की पहचान और उनके अधिकारों पर मजबूत विचार प्रस्तुत करती है। साथ ही, कई किताबों में आपको महिला की पीड़ा और संघर्ष को भी देखने का मौका मिल सकता है। ये किताबें हमें यह समझने में मदद कर सकती हैं कि महिलाओं की कहानियां सिर्फ व्यक्तिगत नहीं होतीं, बल्कि पूरे समाज की सच्चाई को उजागर करती हैं।

01

Pinjar

Check Price on Amazon

प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम के द्वारा लिखी गई यह किताब Pinjar 1950 में प्रकाशित हुई थी। आपको बता दें यह एक बेहद प्रसिद्ध पंजाबी उपन्यास है। इसमें लिखी गई कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय के समाज और खासकर महिलाओं की पीड़ा को दर्शाती है। यह उपन्यास समाज में महिलाओं की स्थिति, विभाजन की त्रासदी और इंसानियत के महत्व को दिखा सकता है। यह उपन्यास यह भी दिखा सकता है कि कैसे समाज की परंपराएं और दुश्मनी अक्सर महिलाओं के जीवन को सबसे अधिक प्रभावित करती हैं। इस किताब में 160 पन्ने हैं और यह हिन्दी में आपको अमेजन पर मिल जाएगी जिसे आसानी से हर पाठक पढ़ सकते हैं। 

अन्य प्रोडक्ट के बारे में जानने के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।

Pinjar(Hindi Hardcover Jan 01 2014) by Amrita Pritam

Rs. 240

Get This
02

A Thousand Splendid Suns

Check Price on Amazon

खालिद हुसैनी द्वारा लिखित A Thousand Splendid Suns एक भावनात्मक और संवेदनशील उपन्यास है, जो अफगानिस्तान के सामाजिक और राजनीतिक हालातों के बीच दो महिलाओं मरियम और लैला की जीवन यात्रा को दर्शाता है। यह कहानी महिलाओं के संघर्ष, त्याग, प्रेम और साहस को बहुत ही मानवीय और मार्मिक ढंग से प्रस्तुत करती है। उपन्यास में दिखाया गया है कि कैसे कठिन परिस्थितियों, युद्ध, और पारिवारिक हिंसा के बावजूद मरियम और लैला एक-दूसरे का सहारा बनती हैं। लेखक ने अफगान समाज में महिलाओं की स्थिति को बहुत गहराई से इस किताब के जरिए उजागर किया है। यह आपको इंग्लिश भाषा में लिखी हुई मिल जाएगी।

A Thousand Splendid Suns

₹335.30

Get This
03

Shrinkhala Ki Kadiyan

Check Price on Amazon

चिरैया सीरीज देखने के बाद आपको भी एक ऐसी किताब पढ़ने की ललक हो रही है जिसमें नारी जीवन की सच्चाई को उजागर किया गया हो? तो महादेवी वर्मा द्वारा लिखी यह Shrinkhala Ki Kadiyan आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। आपको बता दें, यह एक निबंध-संग्रह है, जिसमें समाज में महिलाओं की स्थिति, उनकी पीड़ा, संघर्ष और आत्मसम्मान के प्रश्नों को गहराई से प्रस्तुत किया गया है। इस कृति में लेखिका ने स्त्री जीवन को एक श्रृंखला के रूप में दर्शाया है, जिसकी हर कड़ी किसी न किसी सामाजिक बंधन या अनुभव का प्रतीक है। 129 पन्नों की इस किताब को लेखिका ने सरल, संवेदनशील और प्रभावशाली भाषा में लिखा है जिसमें आपको यह पता चल सकता है कि किस प्रकार समाज में महिलाओं को परंपराओं, रूढ़ियों और असमानताओं से जकड़ कर रखा गया है। उन्होंने स्त्री की स्वतंत्रता, शिक्षा और अधिकारों की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया है।

Shrinkhala Ki Kadiyan

₹179.00

Get This
04

Mitro Marjani

Check Price on Amazon

Mitro Marjani हिन्दी साहित्य की एक महत्वपूर्ण और चर्चित कृति है, जिसकी लेखिका कृष्णा सोबती हैं। यह उपन्यास मुख्य रूप से एक नारी के जीवन, उसकी इच्छाओं, संघर्षों और सामाजिक बंधनों के बीच उसके व्यक्तित्व के विकास को दर्शाता है। कहानी की मुख्य पात्र मित्रो एक साहसी, बेबाक और आत्मविश्वासी स्त्री है, जो पारंपरिक सोच और समाज की रूढ़ियों को चुनौती देती है। इस रचना में ग्रामीण परिवेश और पारिवारिक संबंधों का जीवंत चित्रण देखने को मिल सकता है, जहां स्त्री की स्थिति, उसकी भावनाएं और उसके अधिकारों को गहराई से प्रस्तुत किया गया है। यह हिन्दी के सरल और बोलचाल वाली भाषा में लिखी गई है जिससे पाठक कहानी से आसानी से जुड़ सकते हैं। इसमें आपको कुल 98 पन्ने मिल जाएंगे।

Mitro Marjani

₹177.00

Get This
05

Nirupama ()

Check Price on Amazon

निरुपमा हिन्दी साहित्य के महान लेखक सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ द्वारा रचित एक महत्वपूर्ण उपन्यास है। यह कृति भारतीय समाज की पारिवारिक, सामाजिक और नैतिक परिस्थितियों का यथार्थ चित्रण करती है। उपन्यास की नायिका Nirupama एक संवेदनशील, सरल और आदर्शवादी युवती है, जिसके जीवन के माध्यम से लेखक ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, परंपराओं और स्त्री की स्थिति को उजागर किया है। इस कहानी में प्रेम, त्याग, संघर्ष और सामाजिक बंधनों का सुंदर समन्वय देखने को मिल सकता है। निराला जी ने इसे हिन्दी के सरल भाषा में पात्रों की भावनाओं को इस प्रकार प्रस्तुत किया है कि पाठक उनसे जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। यह उपन्यास विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायक हो सकती, क्योंकि यह उन्हें जीवन के मूल्यों, आत्मसम्मान और नैतिकता का संदेश देता है।

हाउस ऑफ बुक्स की कैटेगरी पार अन्य किताबों के बारे में जानकारी मिल सकती है।

Nirupama (निरुपमा)

₹148.00

Get This

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

इन किताबों का मुख्य विषय क्या है?

ये किताबें महिलाओं की पहचान, स्वतंत्रता, समाज में उनकी स्थिति और उनके संघर्षों को गहराई से समझाती हैं।

क्या ये किताबें आज के समय में भी प्रासंगिक हैं?

आमतौर पार, इन किताबों में बताए गए मुद्दे आज भी समाज में मौजूद हैं, इसलिए ये आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण मानी जा सकती हैं।

ऐसी कहानियां समाज पर क्या प्रभाव डालती हैं?

ये कहानियां लोगों को जागरूक बना सकती हैं और समाज में बदलाव लाने की प्रेरणा दे सकती हैं।

You May Also Like