Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

पन्नों में बसी दुनिया: पढ़ें 5 अलग संस्कृतियों की कहानियां इन किताबों के जरिए!

अगर आप पढ़ने के शौकीन हैं और दुनिया को गहराई से समझना चाहते हैं, तो पांच अलग-अलग संस्कृतियों पर लिखी गए ये किताबें आप अपनी पढ़ने की सूची में शामिल कर सकते हैं। ये किताबें न सिर्फ मनोरंजन करेंगी, बल्कि आपको काफी नई चीजों की जानकारी भी दे सकती है और घर बैठे दुनिया भी घुमा सकती हैं।

5 अलग संस्कृतियों पर आधारित पुस्तकें
5 अलग संस्कृतियों पर आधारित पुस्तकें

क्या आपने कभी सोचा है कि बिना पासपोर्ट के और बिना घर से निकले भी दुनिया को काफी करीब से जाना जा सकता है? जी हां, कई बार एक अच्छी किताब ही हमें नई गलियों, नए लोगों और बिल्कुल अलग सोच से मिला सकती है। अलग-अलग संस्कृतियों पर लिखी किताबें न सिर्फ ज्ञान बढ़ाने का काम करती हैं, बल्कि हमें कई सारे नए चीजों के बारे में भी बता सकती हैं। आज की तेज रफ्तार ज़िंदगी में हम अक्सर अपनी ही दुनिया तक सीमित रह जाते हैं। ऐसे में किताबें हमें यह एहसास दिलाती हैं कि दुनिया कितनी रंग-बिरंगी है। जब हम जापान की अनुशासित संस्कृति के बारे में पढ़ते हैं, अफ्रीका की जनजातीय जीवनशैली को समझते हैं, भारत की विविध परंपराओं से जुड़ते हैं या फिर यूरोप के सामाजिक बदलावों को देखते हैं, तो हमारा नजरिया और भी बदल सकता है। संस्कृतियों पर आधारित ये किताबें सिर्फ इतिहास या परंपराएं नहीं बतातीं, बल्कि यह भी समझा सकती हैं कि लोग कैसे जीते हैं, सोचते हैं और रिश्तों को निभाते हैं। 

देखें 5 अलग संस्कृतियों को बयां करने वाली किताबों के विकल्प यहां -

01

The Essence of Indian Culture

Check Price on Amazon

The Essence of Indian Culture स्वामी रंगनाथानंद द्वारा लिखित एक छोटी लेकिन विचारपूर्ण पुस्तक है, जिसमें भारतीय संस्कृति के मूल स्वरूप को सरल भाषा में समझाया गया है। यह लगभग 41 पन्नों की पुस्तक भारतीय संस्कृति की आत्मा, उसके आध्यात्मिक आधार और मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डाल सकती है। लेखक इसमें बताते हैं कि भारतीय संस्कृति केवल रीति-रिवाजों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सत्य, धर्म, सहिष्णुता, अहिंसा और मानव एकता जैसे मूल्यों पर आधारित जीवन-दर्शन है। इस किताब के जरिए आप यह भी जान सकती हैं कि भारतीय संस्कृति प्राचीन होते हुए भी आज के आधुनिक विश्व में प्रासंगिक है और विविधता में एकता का संदेश देती है।

The Essence of Indian Culture

₹51.45

Get This
02

Watercress

Check Price on Amazon

वॉटरक्रेस एक सुंदर और भावनात्मक चित्र पुस्तक है, जो एक छोटी बच्ची और उसके चीनी-अमेरिकी परिवार की कहानी बताती है। यह पुस्तक बच्चों को परिवार, पहचान, प्रवासी जीवन और कृतज्ञता जैसे विषयों से सरल और संवेदनशील भाषा में परिचित करा सकती है। यह किताब लेखक एंड्रिया वांग ने लिखा है और जेसन चिन जोकि एक चित्रकार है उन्होनें चीनी संस्कृति को समझाने के लिए इसमें कई सारे आकर्षक चित्र बनाए हैं। यह किताब 4 से 8 वर्ष के बच्चों के लिए उपयुक्त है और उन्हें सहानुभूति, समझ और अपने परिवार की कहानियों को सम्मान देना सिखा सकती है। 

हाउस ऑफ बुक्स की कैटेगरी पर इस प्रकार की अन्य किताबें पढ़ सकते हैं।

Watercress

₹582.00

Get This
03

Nothing To Envy: Real Lives In North Korea

Check Price on Amazon

“नथिंग टू एन्वी: रियल लाइव्स इन नॉर्थ कोरिया” बारबरा डेमिक की एक मार्मिक नॉन-फिक्शन किताब है, जो उत्तर कोरिया की आम जनता के वास्तविक जीवन को उजागर करती है। यह पुस्तक चोंगजिन शहर के छह लोगों की कहानियों के माध्यम से उस देश की सख्त निगरानी, भय और प्रचार से भरी व्यवस्था को दिखाती है, जहां आज़ादी एक सपना है। किम इल-सुंग की मृत्यु के बाद आए भयानक अकाल ने लोगों के जीवन को कैसे तोड़ा, इसे लेखिका ने संवेदनशीलता से प्रस्तुत किया है। प्रतिबंधित किताबें, राजनीतिक रैलियों में चेहरे के भाव तक पर नजर और बाहरी दुनिया से कटाव, सब कुछ इस कहानी को और भी प्रभावशाली बनाता है। खोजी पत्रकारिता के सहारे यह किताब साहस और संघर्ष की सच्ची तस्वीर पेश करती है। यह किताब इंग्लिश भाषा में आपको मिल जाएगी।

Nothing To Envy: Real Lives In North Korea

₹618.50

Get This
04

Africa Is Not A Country: Breaking Stereotypes of Modern Africa

Check Price on Amazon

Africa Is Not A Country लेखक डिपो फालोयिन की एक मजेदार और सोचने पर मजबूर करने वाली किताब है। यह किताब अफ्रीका को लेकर बनी गलत धारणाओं और रूढ़ियों को तोड़ती है। लेखक इस किताब के जरिए यह बताते हैं कि अफ्रीका कोई एक देश नहीं, बल्कि अलग-अलग इतिहास, संस्कृति और पहचान वाले कई देशों का महाद्वीप है। किताब में हर देश के औपनिवेशिक इतिहास को समझाया गया है और यह बताया गया है कि इसका आज के अफ्रीका पर क्या असर पड़ा। लेखक इसमें लागोस जैसे बड़े शहरों की आधुनिक ज़िंदगी, पश्चिम अफ्रीका में जॉलोफ राइस को लेकर मज़ेदार प्रतिस्पर्धा और तानाशाही के बीच लोकतंत्र की कहानी जैसे विषयों को रोचक तरीके से पेश करते हैं। यह किताब पाठकों को अफ्रीका को नए नजरिए से देखने और अफ्रीका की संस्कृति को समझने का मौका दे सकती है।

Africa Is Not A Country: Breaking Stereotypes of Modern Africa

₹892.50

Get This
05

The Year of Living Danishly: Uncovering the Secrets of the World's Happiest Country

Check Price on Amazon

यह पुस्तक हेलेन रसेल द्वारा लिखी गई है और डेनमार्क को दुनिया का सबसे खुशहाल देश क्यों माना जाता है, इसकी खोज करती है। लेखिका एक साल तक डेनमार्क में रहकर वहां की जीवनशैली, सोच और संस्कृति को समझने की कोशिश करती हैं। किताब में ह्यूगे यानी सुकून और अपनापन, काम-जीवन संतुलन, भरोसेमंद समाज और सादगी भरे जीवन पर जोर दिया गया है। यह पुस्तक बताती है कि खुशी केवल पैसे से नहीं, बल्कि संतुलन, सामूहिकता और छोटे-छोटे पलों को सराहने से मिलती है। सरल भाषा और मानवीय अनुभवों के साथ यह किताब पाठकों को खुशहाल जीवन के नए नजरिए से परिचित करा सकती है।

The Year of Living Danishly: Uncovering the Secrets of the World's Happiest Country

₹838.95

Get This

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

अलग-अलग संस्कृतियों पर किताबें पढ़ने से क्या फायदा होता है?

इन किताबों से हमें दुनिया को अलग नजरिए से देखने की समझ मिल सकती है। यह हमारी सोच को खुला बना सकती हैं और हमें दूसरे समाजों, परंपराओं और लोगों के जीवन को बेहतर ढंग से समझने में मदद करब सकती हैं।

क्या ये किताबें केवल इतिहास से जुड़ी होती हैं?

ऐसा नहीं है। ऐसी किताबें सिर्फ़ इतिहास ही नहीं बतातीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की ज़िंदगी, रिश्ते, भावनाएं, संघर्ष और सोच को भी दिखा सकती हैं।

क्या ये किताबें शुरुआती पाठकों के लिए भी सही हैं?

आमतौर पर, कई किताबें बहुत सरल भाषा और कहानी शैली में लिखी गई हैं, जो नए पाठकों के लिए भी आसानी से समझी जा सकती हैं। यहां तक की कुछ किताबें तो बच्चों के लिए भी है जो उन्हें नई चीज़े सीखा सकती हैं।

You May Also Like