कई लोगों को सुबह उठते समय शरीर में जकड़न या अकड़न महसूस होने लगती है और रोज-रोज ये चीजें काफी परेशान भी कर देती हैं। ऐसे में सही मैट्रेस का चुनाव काफी जरूरी हो जाता है क्योंकि कभी-कभी गलत गद्दे पर सोने की वजह से भी शरीर दर्द की समस्या हो जाती है। आपको बता दें कि SleepyCat ब्रांड के मैट्रेस शरीर को बेहतर सहारा देने और सोते समय आराम बनाए रखने के उद्देश्य से बनाए जाते हैं। अगर आप भी रोज सुबह थकान या शरीर में खिंचाव की समस्या महसूस करते हैं तो यहां 5 बढ़िया विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। ये आपको अलग-अलग बेड साइज़ में मिल जाएंगे और साथ ही, इसमें मोशन आइसोलेशन, कूलिंग जेल फोम तकनीक, ऑर्थोपेडिक सपोर्ट जैसे कई सारे फीचर्स भी मिलेंगे जो आरामदायक नींद देने के साथ-साथ शरीर के दर्द की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।
योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।
जानें आपके लिए स्लीपीकैट ब्रांड का कौन-सा मैट्रेस रहेगा बढ़िया
ऊपर दिए गए 5 विकल्पों के कुछ मुख्य बातों को यहां तालिका के माध्यम से बताया गया है जिसकी मदद से आप अपने लिए एक सही मैट्रेस ले सकते हैं -
इन्हें भी पढ़ें
साज-सज्जा की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Faq's
सुबह उठने पर शरीर में जकड़न क्यों महसूस हो सकती है?
देखा जाए तो सुबह की जकड़न कई कारणों से हो सकती है। लंबे समय तक एक ही पोजीशन में सोना, गलत सोने की स्थिति, पर्याप्त आराम न मिलना या शरीर को सही सहारा न मिलना इसके कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं। बहुत पुराना या असुविधाजनक गद्दा भी नींद के दौरान शरीर पर दबाव बढ़ा सकता है।
क्या सही गद्दा सुबह की जकड़न कम करने में मदद कर सकता है?
आमतौर पर, सही गद्दा शरीर को सोते समय उचित सहारा देने में मदद कर सकता है। ऐसा गद्दा जो शरीर के वजन को समान रूप से संभाले और रीढ़ को आरामदायक स्थिति में रखने में सहायता कर सके, सुबह उठने पर होने वाली असहजता को कम करने में उपयोगी हो सकता है।
सुबह की जकड़न को दूर करने के लिए गद्दा लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
बता दें, गद्दा चुनते समय केवल उसकी कीमत या नरमी को नहीं देखना चाहिए। अपनी सोने की मुद्रा, शरीर के वजन, गद्दे की मजबूती और उससे मिलने वाले सहारे को ध्यान में रखना जरूरी है। ऐसा गद्दा बेहतर विकल्प हो सकता है जो आराम के साथ शरीर को पर्याप्त सहारा भी दे।
क्या स्लीपीकैट गद्दे सभी प्रकार के स्लीपर्स के लिए उपयुक्त हैं?
बता दें, स्लीपीकैट विभिन्न प्रकार के गद्दे प्रदान करता है जो साइड स्लीपर्स, बैक स्लीपर्स और पेट के बल सोने वालों के लिए उपयुक्त होते हैं। अपनी नींद की स्थिति के अनुसार चुनाव करना महत्वपूर्ण है।