Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

ब्लैकआउट पर्दों को दीवार में छेंद किए बिना कैसे लगाएं? ये तरकीबें आएंगी काम

ब्लैकआउट पर्दे बाहर से आने वाली रोशनी को कम करने में मदद करते हैं। इसकी वजह से इसे हर कोई अपने घर में लगाना चाहता है, लेकिन सवाल यह है कि इसे बिना ड्रिलिंग के कैसे लगाया जाए। तो इसका जवाब है मैग्नेटिक रॉड, हुक जो दीवार को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और कमरा भी सुंदर लगता है।

दीवार में बिना ड्रिल किए ब्लैकआउट पर्दे कैसे लगाएं
दीवार में बिना ड्रिल किए ब्लैकआउट पर्दे कैसे लगाएं

कमरे में सुंदर-सुंदर ब्लैकआउट पर्दे लगाना चाहते हैं लेकिन दीवार पर हुए पेंट की वजह से इस पर ड्रिल करने से बचना चाहते हैं। साथ ही कई बार किराए के घर में भी ड्रिल करने की अनुमति नहीं होती है। तो भी आप आराम से कमरे की खिड़की से लेकर दरवाजे तक पर Curtains लगा सकते हैं, वो भी बिना ड्रिल किए। यहां पर मैग्नेटिक रॉड से लेकर हुक तक के बारे में जानकारी दी गई है, जिनके जरिए आप अपने कमरे में पर्दों को टांग सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि ये मजबूत होने के साथ-साथ टिकाऊ भी होते हैं जिससे आपके पर्दे आराम से टंगे रहते हैं।

कर्टेन को लगाने के लिए क्या टेंशन रॉड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं?

अगर आप अपनी दीवार में बिना किसी ड्रिलिंग के पर्दे लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप टेंशन रॉड्स की मदद ले सकते हैं। ये रॉड्स खिड़की के फ्रेम के भीतर या दो दीवारों के बीच दबाव बनाकर फिट हो जाती हैं, जिस पर आप हल्के से लेकर हैवी पर्दों को भी आसानी से टांग सकते हैं। आपको इसमें मेटल से लेकर प्लास्टिक मटेरियल से बने रॉड्स मिल जाएंगे। इसके अलावा ये अलग-अलग साइज में भी मौजूद होते हैं, जिन्हें आप अपनी खिड़की और दरवाजे की लंबाई के अनुसार चुन सकते हैं।

क्या कर्टेन लगाने के लिए एडहेसिव हुक और क्लिप्स सही होते हैं?

  • एडहेसिव हुक बिना ड्रिल किए ब्लैकआउट पर्दे लगाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं। 
  • इन हुक को खिड़की के फ्रेम या दीवार पर चिपकाया जा सकता है और पर्दे के रॉड या क्लिप को सहारा देने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 
  • हालांकि, इसको लगाने से पहले यह जरूर देख लें कि वो दीवार सही से साफ हो और सीलन जैसी समस्या भी न हो ताकि इसे लगाने में आसानी हो। 

मैग्नेटिक रॉड को ब्लैकआउट पर्दों के लिए उपयोग करना बढ़िया होगा

  • मैग्नेटिक रॉड एक छड़ी जैसी होती है जिसके सिरों पर रबर के कप बने होते हैं, जिसकी वजह से ये लकड़ी से लेकर मार्बल से बनी दीवार पर भी आसानी से लग सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसकी वजह से आपको दीवार में होल करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

ऐसे लेख के लिए साज- सज्जा पर क्लिक करें।

योरपिक्स पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या बिना ड्रिल किए लगाए गए ब्लैकआउट पर्दे मजबूत होते हैं?

हाँ, सही तकनीक और गुणवत्ता वाले उत्पादों का उपयोग करने पर वे काफी मजबूत और टिकाऊ हो सकते हैं।

क्या नो-ड्रिल पर्दे से दीवार को नुकसान हो सकता है?

आमतौर पर नहीं, खासकर यदि आप चिपकने वाले हुक या टेंशन रॉड का उपयोग करते हैं, लेकिन सतह की सफाई और हटाते समय सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है।

किराए के घर के लिए सबसे अच्छा नो-ड्रिल विकल्प क्या है?

किराए के घरों के लिए टेंशन रॉड या चिपकने वाले हुक सबसे अच्छे विकल्प हैं क्योंकि ये दीवारों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते और आसानी से हटाए जा सकते हैं।

बिना ड्रिलिंग के पर्दे लगाने में कितना समय लगता है?

अधिकांश नो-ड्रिल में केवल 10-30 मिनट लगते हैं, जो ड्रिलिंग की तुलना में काफी तेज है।

You May Also Like