Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

Inverter AC या नॉन इंवर्टर एसी कौन-सा है बेहतर? यहां देखें

कम ऊर्जा खपत के साथ ही इंवर्टर एसी किन खूबियों के लिए हैं प्रचलित और किस तरह से नॉन इंवर्टर एसी से हैं बेहतर? इन सबसे जुड़ी जानकारी मिलेगी यहां।

Inverter Split AC
Inverter Split AC

आजकल इंवर्टर एसी काफी प्रचलित हो रहे हैं, जिसकी वजह से इनमें मिलने वाले फीचर्स और इनका शानदार कूलिंग प्रदर्शन। अब ऐसे में इंवर्टर एसी में नॉन इंवर्टर एसी के मुकाबले क्या खास मिलता है और ये दोनों एक-दूसरे से किस तरह अलग हैं, इससे जुड़ी जानकारी आप यहां देख सकते हैं। दरअसल Inverter AC सिर्फ ऊर्जा की ही बचत नहीं करते हैं, बल्कि ये बेहतर कूलिंग भी देते हैं और साथ ही अपने टिकाऊ प्रदर्शन के लिए भी जाने जाते हैं। नॉन इंवर्टर एसी की अपेक्षा इवंर्टर एसी परिवर्तनीय गति वाले कंप्रेसर के साथ आते हैं, जो एसी की कूलिंग पावर को हीट लोड के हिसाब से कम और ज्यादा करने में सक्षम होता है। इसके कारण एसी ऊर्जा की बचत करते हुए बेहतर कूलिंग देता है और साथ ही कंप्रेसर को इलेक्ट्रिक डैमेज से भी सुरक्षित रखता है।

वहीं अधिकतर इंवर्टर एसी कंवर्टेबल कूलिंग मोड्स के साथ आते हैं, जिनके जरिए कूलिंग को बाहरी या फिर कमरे के अंदर के तापमान के हिसाब से एडजेस्ट किया जा सकता है। इंवर्टर एसी का यह फीचर ऊर्जा की बचत करने के लिए भी जाना जाता है और साथ ही इससे ज्यादा बेहतर कूलिंग भी मिलती है। भले ही इंवर्टर एसी, नॉन इंवर्टर एसी के मुकाबले कीमत में ज्यादा होते हैं, मगर ये आपके लंबे इंवेस्टमेंट के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। इंवर्टर एसी को इंस्टॉल करके ऊर्जा की बचत की जा सकती है, बेहतर कूलिंग पाई जा सकती है और साथ ही टिकाऊ प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सकता है। ऐसे में लंबे इस्तेमाल के लिए नॉन इंवर्टर एसी के मुकाबले इंवर्टर एसी ज्यादा बेहतर साबित हो सकते हैं।

इंवर्टर एसी में मिलने वाले कुछ अन्य फीचर्स पर डालें नजर

इंवर्टर एसी में बेहतर प्रदर्शन और दमदार कूलिंग के लिए कुछ अन्य फीचर्स भी मिलते हैं, जो इन्हें नॉन इंवर्टर एसी के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाते हैं। अधिकतर इंवर्टर एसी PM 2.5 फिल्टर के साथ आते हैं, जो ठंडक के साथ ही स्वस्छ हवा कमरे में फैलाते हैं। इंवर्टर एसी में 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल मिलते हैं, जो कम रखरखाव में ही एसी के जरिए बेहतर कूलिंग और प्रदर्शन सुनिश्चित करते हैं। वोल्टेज फ्लक्चुएशन के सुरक्षा देने के लिए इंवर्टर एसी स्टेब्लाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ आते हैं। वहीं इनका लंबा एयर थ्रो और 4-वे स्विंग या 2-वे स्विंग फीचर कमरे में चारों तरफ एकसमान कूलिंग देने का काम करते हैं। इंवर्टर Air Conditioner के अधिकतर मॉडल्स ऑटोमैटिक क्लीनिंग फंक्शन के साथ आते हैं, जिस कारण इनकी इनडोर को बैक्टेरिया, धूल और जर्म से सुरक्षित रखा जा सकता है।

01

Carrier 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC (Copper, Convertible 6-in-1 Cooling,Smart Energy Display, HD & PM 2.5 Filter, ESTER EDGE FXi (Wi-Fi), CAI18EE3R35W0,White)

Check Price on Amazon

यह कैरियर 1.5 टन स्प्लिट एसी फ्लैक्सिकूल इंवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो परिवर्तनीय गति कंप्रेसर के साथ पावर को हीट लोड के हिसाब से एडजेस्ट करने में सक्षम है। इस इंवर्टर स्प्लिट एसी में 6-इन-1 कंवर्टेबल कूलिंग मोड्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से एसी की कूलिंग कैपेसिटी को घटाते या फिर बढ़ाते हुए 50% तक ऊर्जा की भी बचत कर सकते हैं। 52 डिग्री सेल्सियस में भी कूलिंग करने में सक्षम यह कैरियर एसी 2-वे एयर डायरेक्शनल कंट्रोल के साथ आता है। इसमें मिलने वाले 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल एंटी कॉरेजन ब्लू कोटिंग के साथ आते हैं, जो ज़ंग व संक्षारण से सुरक्षा देने के साथ ही एसी के जरिए बिना रूकावट वाली बेहतर कूलिंग सुनिश्चित करते हैं। कमरे में साफ हवा देने के लिए इस कैरियर एसी में PM 2.5 और HD फिल्टर के जरिए डुअल फिल्टरेशन फंक्शन मिलता है। इसका ड्राय मोड उमस से भरे दिनों में बिना चिपचिप के अच्छी कूलिंग करने के लिए बेहतर रहता है। इस एसी में इनडोर यूनिट को ऑटोमैटिकली साफ करने के लिए ऑटो क्लींजर दिया गया है और साथ ही इसमें गैस लीकेज को इंडीकेट करने के लिए रेफ्रीजरेंट लीकेज डिडेक्टर मिलता है।

स्पेसिफिकेशन

  • कूलिंग पावर- 4800 Kilowatts
  • नॉइज लेवल- 42 dB
  • एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार
  • एनर्जी एफिशियंसी- मध्यम
  • वॉटेज- 1560 Watts
  • कंप्रेसर टाइप- रोटरी स्क्रॉल
  • कंट्रोल मेथड- वॉइस

खूबियां

  • स्मार्ट Wi-Fi कनेक्टिविटी
  • ऐप और वॉइस कंट्रोल
  • हाइड्रो ब्लू कोटिंग
  • स्टेब्लाइजर फ्री ऑपरेशन

कमी

  • अभी तक कोई कमी नहीं बताई गई।

Carrier 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC (Copper, Convertible 6-in-1 Cooling,Smart Energy Display, HD & PM 2.5 Filter, ESTER EDGE FXi (Wi-Fi), CAI18EE3R35W0,White)

Rs. 35990

Get This
02

Haier 1.5 Ton 4 Star Triple Inverter Smart Split AC (5250 Watts, Copper, Wi-Fi, 4-Way Swing, 7 in 1 Convertible, Frost Self Clean, HD Filter, Cools at 60C - HSU18K-PYFR4BN-INV, White)

Check Price on Amazon

हायर ब्रांड का यह 1.5 टन क्षमता वाला इंवर्टर स्प्लिट एसी 160 वर्ग फीट तक के एरिया के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें 60°C तक के उच्च तापमान में भी बेहतर कूलिंग देने के लिए सुपरसोनिक कूलिंग फीचर मिलता है, जो मात्र 10 सेकेंड में कमरे में ठंडा कर सकता है। इस हायर स्प्लिट एसी का फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन फीचर इनडोर यूनिट को ऑटोमैटिक तरीके से 21 मिनट में साफ करने में सक्षम है। वहीं यह 1.5 टन स्प्लिट एसी 100% कॉपर कॉइल्स के जरिए बेहतर कूलिंग और ड्यूरेबिलटी ऑफर करता है। ट्रिपल इंवर्टर प्लस कंप्रेसर के साथ आने वाले इस Haier AC में 7-इन-1 कंवर्टेबल कूलिंग मोड्स मिलते हैं, जिनकी मदद से एसी को 40% से 110% तक की कूलिंग कैपेसिटी पर ऑपरेट कर सकते हैं। इसका 20 मीटर लंबा एयर थ्रो और 30% ज्यादा एयर सर्कुलेशन ठंडक को बेहतर ढ़ंग से कमरे में फैलाता है। ऊर्जा की बचत करने के लिए इसमें इको मोड और साथ ही तेज कूलिंग के लिए टर्बो मोड मिलता है। यह हायर इंवर्टर एसी हवा से जर्म और बैक्टेरिया को दूर करने के लिए सुपर माइक्रो एंटी बैक्टेरियल फिल्टर के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशन

  • नॉइज लेवल- 42 dB
  • कंट्रोल मेथड- ऐप, रिमोट, वॉइस
  • एनर्जी एफिशियंसी- हाई
  • एनर्जी रेटिंग- 4 स्टार
  • वोल्टेज- 50 Volts
  • वॉटेज- 230 Watts
  • पावर लेवल्स- 7

खूबियां

  • 4 वे एयर स्विंग
  • स्मार्ट Wi-Fi कनेक्टिविटी
  • फ्लेम रेजिजटेंट मटेरियल
  • कस्टम स्लीप प्रोफाइल्स

कमी

  • अभी तक कोई नेगेटिव रिव्यू प्राप्त नहीं हुआ।

Haier 1.5 Ton 4 Star Triple Inverter Smart Split AC (5250 Watts, Copper, Wi-Fi, 4-Way Swing, 7 in 1 Convertible, Frost Self Clean, HD Filter, Cools at 60C - HSU18K-PYFR4BN-INV, White)

Rs. 38890

Get This
03

LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC (Copper, AI Convertible 6-in-1, VIRAAT Mode, Faster Cooling & Energy Saving, 4 Way Swing, HD Filter with Anti-Virus Protection, US-Q19YNZE, White)

Check Price on Amazon

मीडियम साइज कमरों के लिए उपयुक्त रहने वाले इस एलजी 1.5 टन स्प्लिट एसी में टिकाऊ प्रदर्शन, ऊर्जा बचत और बेहतर कूलिंग अनुभव के लिए डुअल इंवर्टर कंप्रेसर मिलता है। यह एलजी एसी एंटी-वायरस प्रोटक्शन के लिए HD फिल्टर के साथ आता है। वहीं इसमें तेज कूलिंग करने वाला VIRAAT Mode मिलता है, जो 116% तक की कूलिंग कैपेसिटी मेंटेन कर सकता है। इसका AI मोड कस्टमाइज कूलिंग अनुभव के लिए उपयुक्त रहता है और साथ ही इसमें 6-इन-1 कंवर्टेबल कूलिंग मोड्स भी मिलते हैं, जिनके जरिए एसी को अलग-अलग कूलिंग क्षमता पर चला सकते हैं। इस एलजी 1.5 टन एसी में ओशियन ब्लैक प्रोटक्शन के साथ आने वाले 100% कॉपर ट्यूब्स मिलते हैं, जो ड्यूरेबिलटी को बढ़ाने के साथ ही ज़ंग और संक्षारण से भी सुरक्षा देते हैं। 55 डिग्री सेल्सियस में भी कूलिंग करने में सक्षम यह LG AC 4 वे एयर स्विंग के जरिए कूलिंग को चारों तरफ एकसमान रूप से फैलाता है। 6 फैन स्पीड पर ऑपरेट होने वाले इस 1.5 टन स्प्लिट एसी कंफर्ट एयर, मानसून कंफर्ट और फ्रेश ड्राय जैसे मोड दिए गए हैं, जिन्हें मौसम के हिसाब से सेट करके बेहतर कूलिंग का अनुभव लिया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • फिल्टर टाइप- सिल्वर आयन फिल्टर
  • कंट्रोल मेथड- रिमोट
  • वॉटेज- 1290 Watts
  • एनर्जी एफिशियंसी- हाई
  • नॉइज लेवल- 31 dB
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • कूलिंग पावर- 5 Kilowatts

खूबियां

  • लो गैस डिटक्शन
  • गोल्डफिन प्लस प्रोटक्शन
  • 50 फीट लंबा एयरफ्लो
  • म्यूट फंक्शन

कमी

  • इंस्टॉलेशन सर्विस से कुछ ग्राहक नाखुश।

LG 1.5 Ton 5 Star DUAL Inverter Split AC (Copper, AI Convertible 6-in-1, VIRAAT Mode, Faster Cooling & Energy Saving, 4 Way Swing, HD Filter with Anti-Virus Protection, US-Q19YNZE, White)

Rs. 46490

Get This
04

Voltas 1.5 ton 3 Star, Inverter Split AC (Copper, 4-in-1 Adjustable Mode, Anti-dust Filter, 183V Vectra CAW, White)

Check Price on Amazon

यह वोल्टास 1.5 टन स्प्लिट इंवर्टर एसी 52°C तक के तापमान में भी कूलिंग करने में सक्षम है। इसका इंवर्टर कंप्रेसर परिर्तनीय गति के साथ एसी पावर को हीट लोड के हिसाब से एडजेस्ट करता है। वहीं इस 1.5 टन स्प्लिट एसी में बेहतर हीट ट्रान्सफर और कम रख-रखाव को मद्देनजर रखते हुए कॉपर कंडेंसर दिया गया है, जिसकी रस्ट और कॉरेजन रेजिजटेंट प्रॉपर्टीज ड्यूरेबिलटी को बढ़ाते हुए बिना रूकावट कूलिंग करती है। इसमें अलग-अलग कूलिंग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 4 कंवर्टेबल मोड्स भी दिए गए हैं। यह Voltas 1.5 Ton AC एंटी-माइक्रोबायल कोटिंग और एंटी डस्ट फिल्टर के साथ आता है, जो हवा से सूक्ष्म जीवों, बैक्टेरिया और गंदगी को साफ करने का काम करते हैं। एसी की इनडोर यूनिट को आसानी से साफ करने के लिए ऑटो क्लीन फंक्शन मिलता है और साथ ही इसका स्टेब्लाइजर फ्री ऑपरेशन एसी को वोल्टेज फ्लक्चुएशन को बचाता है। 770 CMH एयरफ्लो वाले इस एसी में तेज कूलिंग करने वाला टर्बो मोड मिलता है।

स्पेसिफिकेशन

  • कूलिंग पावर- 4800 Kilowatts
  • नॉइज लेवल- 38 dB
  • कंट्रोल मेथड- रिमोट
  • वॉटेज- 4800 Watts
  • एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • एफिशियंसी- मध्यम

खूबियां

  • एंटी-कॉरेजिव ब्लू फिन
  • एंटी-फ्रीज थर्मोस्टैट
  • लो नॉइज ऑपरेशन
  • ऑटो रीस्टार्ट

कमी

  • इंस्टॉलेशन सर्विस से कुछ यूजर्स असंतुष्ट।

Voltas 1.5 ton 3 Star, Inverter Split AC (Copper, 4-in-1 Adjustable Mode, Anti-dust Filter, 183V Vectra CAW, White)

Rs. 33990

Get This
05

Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC (Copper, PM 2.5 Filter, Triple Display, Dew Clean Technology, Coanda Airflow, 2024 Model, MTKL50U, White)

Check Price on Amazon

डाइकिन ब्रांड के इस 1.5 टन क्षमता वाले इंवर्टर स्प्लिट एसी में 572 cfm के एयरफ्लो के साथ ही 16 मीटर लंबा एयर थ्रो मिलता है, जिससे कमरे में ज्यादा दूरी तक बेहतर ठंडक मिलती है। यह डाइकिन एसी पेटेंटेड dnns सेल्फ हील कोटिंग वाले कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आता है, जो कम रख-रखाव में भी बेहतर प्रदर्शन देते हैं। इसका इंवर्टर स्विंग कंप्रेसर हेप्टा सेंस टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो ऊर्जा की बचत करते हुए बेहतर कूलिंग और स्थायित्व प्रदान करता है। इसकी ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी इनडोर यूनिट को आसानी से साफ करने में मदद करती है। वहीं इस डाइकिन 1.5 टन एसी में स्वस्थ और स्वस्छ हवा देने वाला PM 2.5 फिल्टर भी दिया गया है। ऑटो वैरिएबल स्पीड के साथ आने वाला यह Daikin AC 3D एयरफ्लो के जरिए कमरे में चारों तरफ एकसमान ठंडक फैलाता है। इसमें बेहतर मॉनिटरिंग के लिए ट्रिपल डिस्प्ले दिया गया है और साथ ही यह एसी तेज कूलिंग करने वाले पावर चिल ऑपरेशन के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशन

  • वोल्टेज- 230 Volts
  • नॉइज लेवल- 35 dB
  • कंट्रोल मेथड- रिमोट
  • एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार
  • एफिशियंसी- 966.47 Kilowatt Hours
  • कूलिंग पावर- 17100 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स

खूबियां

  • इको फ्रेंडली R23 रेफ्रीजरेंट
  • सेल्फ डाइग्नोसिस
  • कोएंडा एयरफ्लो
  • गुड स्लीप ऑफ टाइमर

कमी

  • कुछ ने नॉइज लेवल को लेकर शिकायत की।

Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC (Copper, PM 2.5 Filter, Triple Display, Dew Clean Technology, Coanda Airflow, 2024 Model, MTKL50U, White)

Rs. 37490

Get This

  

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

नॉन इंवर्टरऔर इन्वर्टर एसी में क्या अंतर है?

नॉन इंवर्टर एसी और इन्वर्टर एसी में यह अंतर है कि, नॉन इंवर्टर एसी एक निश्चित गति पर चलता है, जबकि इंवर्टर एसी आवश्यकतानुसार गति समायोजित करता है। एक सामान्य एयर कंडीशनर (नॉन-इन्वर्टर AC) सेट तापमान को बनाए रखने के लिए अपने कंप्रेसर को चालू और बंद करके काम करता है, जबकि इंवर्टर एसी ऑपरेशन के दौरान ही पावर को एडजेस्ट कर सकता है।

इन्वर्टर एसी के क्या फायदे हैं?

Inverter AC के कई फायदे हैं, जिनमें कम बिजली की खपत, कमरे में स्थिर तापमान, बेहतर कूलिंग और लंबे समय तक चलने की क्षमता जैसे फैक्टर्स शामिल हैं।

सबसे अच्छा इन्वर्टर एसी कौन सा है?

अच्छे इंवर्टर एसी की बात करें तो, Daikin, पैनासोनिक, लॉयड, सैमसंग, एलजी, वोल्टास, हायर, Carrier, गोदरेज, ब्लू स्टार, हिताची और O General अच्छे माने जा सकते हैं। ये कूलिंग पॉवर को ऑटोमेटिक एडजस्ट करने की सुविधा प्रदान करते है और बिजली के उतार-चढ़ाव को भी संभालते हैं।

घर के लिए किस प्रकार का इन्वर्टर एसी सबसे अच्छा है?

इंवर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाले स्प्लिट AC को आमतौर पर उनके शांत संचालन, ऊर्जा दक्षता और अलग-अलग कमरों को ठंडा करने के कारण घरों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

You May Also Like