अगर आपको एलजी या सैमसंग में से किसी एक ब्रांड के साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर का चुनाव करना है तो किसी एक को सबसे बेस्ट कहना मुश्किल हो सकता है। दोनों ब्रांड में से किसी एक का चुनाव करना पूरी तरह से आपकी जरूरत, पसंद व बजट पर निर्भर करता है। अगर आपको एक ऐसे Side By Side Refrigerator की तलाश है जो ऊर्जा कुशलता, एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी और ज्यादा स्पेस का बैलेंस बनाए तो इसके लिए LG के मॉडल काफी भरोसेमंद हो सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ Samsung के साइड बाय साइड फ्रिज में आपको आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ वाईफाई कनेक्टिविटी का विकल्प मिल जाएगा, जिन्हें आसानी से स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। कन्वर्टेबल मोड्स के साथ आने वाले इन फ्रिज को जरूरत व अंदर रखे सामान के हिसाब से आसानी से सेट किया जा सकता है। दोनों ही ब्रांड के पास आपको 500 लीटर+ क्षमता और 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल देखने मिल जाएंगे; जो ऊर्जा की बचत करते हुए दमदार कूलिंग कर सकते हैं। तो आइए अब नजर डालते हैं दोनों ब्रांड के साइड बाय साइड फ्रिज के कुछ विकल्पों पर।
LG 655 L Frost-Free Smart Inverter Double Door Side-By-Side Refrigerator
Check Price on Amazonयह एक 655 लीटर क्षमता वाला साइड बाय साइड फ्रिज है, जिसकी ऑटो-डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी फ्रीजर में बर्फ की परत जमने से रोक सकती है, ताकि कूलिंग पर असर न पड़े। यह एलजी फ्रिज 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। इसका इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की बचत करने में मदद करेगा और साथ-साथ खाने की ताजगी को भी बनाए रख सकता है। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं जिन पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। यह LG Fridge मल्टी एयर फ्लो सुविधा से लैस है; जो हर कंपार्टमेंट में कूलिंग को एक स्तर पर बनाकर रख सकता है। इसमें स्टोरेज के लिए आपको रेफ्रिजरेटर सेक्शन में 3 शेल्फ, 4 डोर बास्केट और 2 ड्रॉर मिल जाएंगे। वहीं, फ्रीजर सेक्शन में 4 शेल्फ, 3 डोर बास्केट और 1 ड्रॉर मिल जाएंगे। मल्टी डिजिटल सेंसर खाने की क्वालिटी को बनाए रखने में मदद करेंगे और स्मार्ट डायग्नॉसिस के साथ फ्रिज में आई समस्याओं का पता लगाया जा सकता है। डिओड्राइजर इसमें दुर्गंध को पनपने से रोकेगा और दरवाजा ठीक से बंद नो होने या देर तक खुला रहने पर डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 655 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- साइड बाय साइड
- कलर- डैजल स्टील
- डोर- 2
- वोल्टेज- 230 Volts
- डोर शेल्फ- 9
- डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- सालाना ऊर्जा खपत- 270 Kilowatt Hours
खूबियां
- इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 416 लीटर और फ्रीजर क्षमता 239 लीटर है।
- ऐक्सप्रेस फ्रीज की मदद से बर्फ को कम समय में जमाया जा सकता है।
- ऐंटी बैक्टेरियल एजेंट फ्रिज में किटाणुओं को घुसने से रोकेगा।
- चाइल्ड लॉक के साथ दरवाजे को लॉक करके बच्चों की सुरक्षा का ख्याल रखा जा सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है।
ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
LG 655 L, 3 Star, Frost-Free Smart Inverter Double Door Side-By-Side Refrigerator (GL-B257HDSY, Dazzle Steel, Smart Diagnosis, Express Freeze | Multi Air-Flow)
₹74,990.00
Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator
Check Price on Amazonयह 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर है जिसकी क्षमता 653 लीटर है। इसमें आपको नॉर्मल, ऐक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वैकेशन और होम अलोन जैसे पांच कन्वर्टेबल मोड्स मिल जाएंगे; जिन्हें जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। इसका डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की बचत करने में मदद करेगा और शोर स्तर को भी कम रखेगा। AI टेक्नोलॉजी से लैस इस सैमसंग साइड बाय साइड फ्रिज में ट्विन कूलिंग प्लस सुविधा दी गई है, जो शानदार ठंडक बनाए रखने में मदद करेगी। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 2 ड्रॉर, 4 शेल्फ और 2 वेजिटेबल ड्रॉर मिल जाएंगे। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं जो भारी चीजों का वजन आसानी से झेल सकते हैं। यह रेफ्रिजरेटर ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट से लैस है, जिसकी वजह से इसमें किटाणू आसानी से नहीं पनपेंगे। इसमें पावर कूल व फ्रीज सुविधा भी दी गई है, जो दोनों ही कंपार्टमेंट में कूलिंग को तेजी से बढ़ा सकती है। इसमें रखा खाना करीब 15 दिनों तक ताजा रह सकता है और फिंगरप्रिंट रेजिजटेंट होने की वजह से इसके दरवाजे पर उंदसिों के निशान नहीं पड़ेंगे। इस फ्रिज की ताजा खाना रखने की क्षमता 409 लीटर और फ्रीजर क्षमता 244 लीटर है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 653 litres
- कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज साइड बाय साइड
- कलर- सिल्वर
- डोर- 2
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
- वोल्टेज- 230 Volts
- डोर टाइप- रिवर्सेबल
- सालाना ऊर्जा खपत- 547 Kilowatt Hours
खूबियां
- यह 5 लोगों या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
- इसे आप 100V-300V तक की वोल्टेज रेंज में बिना किसी स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है।
- दरवाजा सही तरह से बंद न होने या देर तक खुला रहने पर डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा।
- इसके डीप डोर गार्ड में बड़े साइज की बोतलों को आसानी से स्टोर किया जा सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके दरवाजे पर काफी जल्दी खरोंच लगने की शिकायत की है।
एलजी 655 लीटर और सैमसंग 653 लीटर साइड बाय साइड फ्रिज में से कौन-सा है बेहतर?
ये दोनों ही साइड बाय साइड फ्रिज मॉडल्स अपनी-अपनी जगह एक सही पसंद हो सकते हैं। अगर आपको वाईफाई कनेक्टिविटी वाला फ्रिज चाहिए तो सैमसंग ज्यादा बेहतर रहेगा और थोड़ी ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो एलजी बेहतर होगा।
Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator with WiFi (RS76CG8003S9HL, Silver, Refined Inox)
₹82,990.00
LG 630 L, Frost-Free, Inverter, Wi-Fi Convertible, InstaView Door-In-Door, Side-By-Side Refrigerator
Check Price on Amazon5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए यह साइड बाय साइड फ्रिज सही पसंद हो सकता है। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाले इस रेफ्रिजरेटर की क्षमता 630 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं, जो करीब 175 किलोग्राम तक का वजन झेल सकते हैं। इसकी हाईजीन फ्रेश सुविधा बैक्टेरिया को 99% तक बढ़ने से रोक सकती है, जिस वजह से खाना लंबे समय तक ताजा बना रह सकता है। डिओड्राइजर की वजह से इसके अंदर दुर्गंध नहीं पनपेगी। स्टोरेज के लिए इस LG साइड बाय साइड फ्रिज में 8 शेल्फ, 6 रैक्स और 5 डोर शेल्फ मिल जाएंगे। इसकी इंस्टा व्यू डोर-इन-डोर सुविधा अंदर रखी चीजों को बाहर से ही देखने में मदद करती है, और दो बार खट-खटाने से अंदर लाइट भी जल जाएगी। वाईफाई कनेक्टिविटी वाले इस फ्रिज को आप अपने स्मार्टफोन से भी आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे। वहीं, डोर कूलिंग+ सुविधा मल्टी एयर फ्लो के साथ पूरे फ्रिज में कूलिंग को एक समान स्तर पर बनाकर रख सकती है। इसमें लगे वॉटर डिस्पेंसर के साथ आपको बिना फ्रिज को खोले ही तुरंत ठंडा पानी मिल सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 630 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- साइड बाय साइड
- कलर- मैट ब्लैक
- डोर- 2
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
- वोल्टेज- 240 Volts
- सालाना ऊर्जा खपत- 524 Kilowatt Hours
- डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सेबल
खूबियां
- इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 416 लीटर और फ्रीजर क्षमता 214 लीटर है।
- स्मार्ट डायग्नॉसिस सिस्टम फ्रिज में आई समस्याओं का पता अपने आप लगा सकता है।
- UV नैनो सुविधा वॉटर डिस्पेंसर को साफ रखने में मदद करेगी।
- वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ इसे आसानी से स्मार्टफोन से कंट्रोल किया जा सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इस पर बहुत आसानी से स्क्रैच पड़ने की शिकायत की है।
LG 630 L, 3 Star, Frost-Free, Inverter, Wi-Fi Convertible, InstaView Door-In-Door, Side-By-Side Refrigerator with Ice and Water Dispenser (GL-X257AMC3, Matte Black, Door Cooling+ with Hygiene Fresh+)
Rs. 190990
Samsung 633 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side Refrigerator
Check Price on AmazonAI टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर की खासियत है कि यह यह आपके उपयोग के पैटर्न को समझ सकता है है और फिर बिजली की खपत का अनुमान लगाता है। अगर अनुमानित बिजली बिल ज्यादा आता है, तो यह आपको सेविंग मोड ऐक्टिव करने का सुझाव देगा, जिससे ऊर्जा की खपत 10% तक कम हो सकती है। 633 लीटर की क्षमता और 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह Samsung Fridge बड़े परिवारों के लिए एक सही पसंद हो सकता है। फ्लेक्सिबल स्टोरेज के लिए इसमें 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स दिए गए हैं, जिन्हें जरूरत के हिसाब से आसानी से स्टोर किया जा सकता है। इसमें आपको नॉर्मल, ऐक्स्ट्रा फ्रिद, सीजनल, वैकेशन और होम अलोन जैसे मोड्स मिल जाएंगे। इसकी ट्विन कूलिंग प्लस सुविधा यह सुनिश्चित करती है कि खाना लंबे समय तक ताजा बना रहे और हर कंपार्टमेंट में कूलिंग सही तरह से हो। इस फ्रिज का शानदा इंसुलेशन बाहर के तापमान में किसी भी तरह के उतार-चढ़ाव को कम करता है, ताकि सही कूलिंग हो सके। वहीं, मॉइस्ट फ्रेश जोन, खराब होने वाली चीजों का मॉइश्चर लेवल सही बनाए रखने के लिए कूलिंग को सेट करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 91.2W x 178H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 633 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
- कलर- ब्लैक मैट
- डोर- 2
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम- ऑटोमैटिक
- वोल्टेज- 230 Volts (AC)
- फिनिश- मैट
खूबियां
- इसकी फ्रीजर क्षमता 224 लीटर और ताजा खाना रखने की क्षमता 409 लीटर है।
- डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी इसे ऊर्जा कुशल बनाती है।
- स्टोरेज के लिए इसमें आपको 4 शेल्फ मिल जाएंगे।
- इसमें आपको वॉटर व आइस डिस्पेंसर की सुविधा मिल जाएगी।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है।
एलजी 630 लीटर और सैमसंग 633 लीटर साइड बाय साइड फ्रिज में से कौन-सा है बेहतर?
ये दोनों ही Side By Side Refrigerator आधुनिक घरों के लिए एक स्मार्ट पसंद हो सकते हैं। एलजी की इंस्टॉ व्यू डिजाइन आपके मॉडल्यूलर किचन की शोभा बढ़ा सकती है और सैसमंग की स्पेस सेविंग बनावट ज्यादा जगह का घेराव नहीं करेगी।
फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
Samsung 633 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side Refrigerator with AI, WiFi & Water & Ice Dispenser (RS78CG8543B1HL, Black Matte)
₹1,07,990.00
LG 694 L Frost-Free Smart Inverter Compressor Side-By-Side Refrigerato
Check Price on Amazonयह एलजी फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर है जिसकी क्षमता 694 लीटर है। इसकी कटिंग एज स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी ऊर्जा की बचत करने में मदद करेगा और इसके साथ आपका बिजली बिल भी कंट्रोल में रह सकता है। यह रेफ्रिजरेटर ऑटो डीफ्रॉस्ट सुविधा से लैस है, जिसके फ्रिजर में आसानी से बर्फ की परत नहीं जमेगी और कूलिंग का सही स्तर भी बना रह सकता है। इसमें लगे इंटेलिजेंट एयर फिल्टर बैक्टेरिया को 99.999% तक हटाते हुए दुर्गंध को भी पनपने से रोकेंगे; जिससे ताजगी भी लंबे समय तक बनी रह सकती है। 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही फ्रिज एक सही पसंद हो सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 424 लीटर और फ्रीजर क्षमता 270 लीटर है। मल्टी एयर फ्लो सुविधा वाला यह एलजी साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर अपनी कई सारी कूलिंग वेंट्स केसाथ ठंडी हवा को समान रूप से फैला सकता है, ताकी चीजें जल्दी ठंडी हो सकें। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 8 शेल्फ मिल जाएंगे, जिनपर काफी सारा सामान आसानी से रखा जा सकता है। इसके ट्विस्ट आइस ट्रे की मदद से काफी सारी बर्फ एक बार में जमाई सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 694 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- साइड बाय साइड
- कलर- प्लैटिनम सिल्वर
- डोर- 2
- वोल्टेज- 230 Volts
- शेल्फ टाइप- ग्लास
- डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सेबल
- सालाना ऊर्जा खपत- 274 Kilowatt Hours
खूबियां
- फ्रेश बैलेंसर फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाकर रख सकता है।
- स्मार्ट डायग्नॉसिस के साथ फ्रिज में आई समस्याओं का पता लगाया जा सकता है।
- इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच से बने हैं जो भारी चीजों का वजन भी आसानी से झेल सकते हैं।
- ऐक्सप्रेस फ्रीज के साथ चीजों को कम समय में जमाया जा सकता है।
कमी
- इसको लेकर अमेजन यूजर्स द्वारा इसको लेकर कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
LG 694 L Frost-Free Smart Inverter Compressor Side-By-Side Refrigerator Appliance (GC-B257SLUV, Platinum Silver III, DoorCooling+, Hygiene Fresh+, Express Freeze, 2022 Model)
Rs. 105290
Samsung 700 L with Inverter Side-by-Side Refrigerator
Check Price on Amazonयह 700 लीटर की दमदार क्षमता के साथ आने वाला सैमसंग साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर है। इसमें आपको ऑटो डीफ्रॉस्ट सिस्टम मिल जाएगा, जो फ्रीजर में बर्फ कीअतिरिक्त परत जमने से रोकेगा; जिस कारण कूलिंग पर असर नहीं होगा और ऊर्जा कुशलता भी बनी रहेगी। डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस यह फ्रिज कंप्रेसर की स्पीड को कूलिंग की जरूरत के हिसाब से ऑटोमैटिक तरह से सेट कर सकता है। यह सुविधा ऊर्जा की बचत करने में मदद कर सकती है और फ्रिज को भी टिकाऊ बनाकर रख सकती है। इसकी स्पेसमैक्स टेक्नोलॉजी रेफ्रिजरेटर में ज्यादा जगह बनाने का काम करती है और ऑल राउंड कूलिंग सुविधा के कारण फ्रिज का हर कोना एक समान तरह से ठंडा हो सकता है। इसमें आपको पावर कूल/फ्रीज टेक्नोलॉजी भी देखने मिलेगी। इसकी खासियत है कि यह एक बटन दबाने मात्र से ही फ्रिज व फ्रीजर वाले हिस्से को 31% तक तेजी से ठंडा करने का काम कर सकती है। इसकी के साथ डिओड्राइजिंग फिल्टर खाने के स्वाद व सुगंध को बनाए रखने का काम करते हैं। यह सुविधा कार्बन फिल्टर के साथ दुर्गंध को पनपने से रोक सकती है। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं जिस वजह से इसमें भारी बर्तनों को भी रखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 28.2D x 35.9W x 68.7H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 700 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- साइड बाय साइड
- कलर- EZ क्लीन स्टील
- शेल्फ- 4
- सालाना ऊर्जा खपत- 250 Kilowatt Hours
- डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सेबल
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम- ऑटोमैटिक
- वोल्टेज- 220 Volts
खूबियां
- संयुक्त परिवारों के लिए यह एक सही पसंद हो सकता है।
- इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 431 लीटर और फ्रीजर क्षमता 269 लीटर है।
- स्टोरेज के लिए इसमें कुल 2 ड्रॉर और 4 शेल्फ मिल जाएंगे।
- स्लीक डिजाइन की वजह से किचन में यह ज्यादा जगह नहीं घेरेगा।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
एलजी 694 लीटर और सैमसंग 700 लीटर साइड बाय साइड फ्रिज में से कौन-सा है बेहतर?
दोनों ही साइड बाय साइड फ्रिज आधुनिक टेक्नोलॉजी और सही कूलिंग का अनुभव करा सकते हैं। अगर आप उन लोगों में से हैं जो फ्रिज में काफी सारा सामान स्टोर करते हैं तो सैसमंग बेहतर पसंद होगा और अगर आपको एक फ्रेंच डोर डिजाइन वाले मॉडल की तलाश है तो एलजी सही पसंद हो सकता है।
Samsung 700 L with Inverter Side-by-Side Refrigerator
Rs. 100690
अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर
आपने एलजी और सैमसंग दोनों ही ब्रांड के साइड बाय साइड Refrigerators के विकल्पों को तो देख लिया, अब इन सभी के बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझ लेते हैं।
|
ब्रांड व मॉडल |
क्षमता |
शेल्फ की संख्या |
खासियत |
|
LG (GL-B257HDSY) |
655 लीटर |
3 |
ऐक्सप्रेस फ्रीज |
|
Samsung (RS76CG8003S9HL) |
653 लीटर |
4 |
ट्विन कूलिंग प्लस |
|
LG (GL-X257AMC3) |
630 लीटर |
8 |
इंस्टा व्यू |
|
Samsung (RS78CG8543B1_BM) |
633 लीटर |
4 |
वॉटर व आइस डिस्पेंसर |
|
LG (GC-B257SLUV) |
694 लीटर |
8 |
डोर कूलिंग+ |
|
Samsung (RS72R50112C/TL) |
700 लीटर |
4 |
स्पेस मैक्स टेक्नोलॉजी |
अब समझिए निष्कर्ष
अगर बात करें सही निष्कर्ष की तो एलजी और सैमसंग में से किसी भी एक ब्रांड के Side By Side रेफ्रिजरेटर को बेस्ट कहना गलत होगा। चुनाव पूरी तरह से आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। LG साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर शानदार टेंप्रेचर कंट्रोल और बेहतर टिकाऊपन के लिए पसंद किए जाते हैं। ये ऊर्जा कुशल होते हैं, जो बिजली की बचत करने में मदद कर सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ Samsung के साइड बाय साइड Fridge अपनी स्मार्ट सुविधाओं की वजह से सही पसंद साबित हो सकते हैं। इनके कन्वर्टेबल मोड्स आपके लिए काफी सुविधाजनक हो सकते हैं। अगर आपको लंबी लाइफ वाले विकल्प की तलाश है तो एलजी सही पसंद रहेगा और आधुनिक सेटअप के लिए सैसमंग भरोसेमंद हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
