अप्रैल का महीना आ चुका है और बहुत जल्दी ही तापमान में बदलाव होने वाला है और गर्मी अपने चरम सीमा पर आने वाली है। भारत में कई जगहों का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जाता है और ऐसे में लोग अपने कमरे के लिए एक बढ़िया कूलिंग वाला एसी ढूंढने लगते हैं। इस भीषण गर्मी में एक ऐसा एयर कंडीशनर ही काम आ सकता है जो तेज तापमान में भी लगातार और असरदार कूलिंग दे सके। आपको बता दें, ऐसे मौसम के लिए आमतौर पर Inverter AC और हाई एम्बिएंट कूलिंग फीचर वाले मॉडल बेहतर माने जाते हैं। ये 50-60 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी काम करने के लिए डिजाइन किए जाते हैं, इसलिए 43°C की गर्मी में भी आराम से ठंडक बनाए रख सकते हैं। इसके अलावा, सही टन का चुनाव भी बहुत जरूरी माना जाता है। एक ओर जहां, छोटे कमरे के लिए 1 या 1.5 टन एसी सही माना जाता है, लेकिन बड़े कमरे में कम क्षमता वाला मॉडल लगाने से कूलिंग कमजोर हो जाती है। इसलिए कमरे के हिसाब से मॉडल को चुना जा सकता है। इसके अलावा, आप ऊर्जा रेटिंग का भी ध्यान रख सकते हैं जो बिजली की खपत को कम करने के साथ-साथ बढ़िया ठंडक दे सके। नए मॉडल्स में आपको कॉपर कंडेंसर, टर्बो कूलिंग और अच्छी एयर थ्रो जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं जो कमरे को तेजी से ठंडा करने और आपको आरामदायक माहौल देने में मददगार साबित हो सकते हैं।
देखिए 5 बढ़िया विकल्प नीचे जिसे आप अमेजन की मदद से आराम से ले सकते हैं -
