Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

छोटे कमरों के लिए कौन-सा AC है बढ़िया? विकल्पों के साथ जानें

आप भी असमंसज में है कि आपके छोटे कमरे के लिए किस क्षमता के AC हो सकते हैं बढ़िया तो यहां आपको 1 टन और 0.8 टन क्षमता वाले बेहतरीन एसी के विकल्प दिए गए हैं जिसे आप चुन सकते हैं और अपने कमरे में बढ़िया ठंडक पा सकते हैं।

छोटे कमरों के लिए देखें AC यहां
छोटे कमरों के लिए देखें AC यहां

जब गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ने लग जाती है तब अक्सर लोग सोच में पड़ जाते हैं कि छोटे कमरे के लिए कौन-सा एसी अच्छा रहेगा जो पूरे कमरे को ठंडा भी कर सके और बिजली की बचत भी कर सके। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने कमरे के साइज़ का ध्यान रखना पड़ेगा। जैसे अगर आपका कमरा लगभग 100–150 स्क्वायर फीट तक का है तो 0.8 टन से लेकर 1 Ton AC तक आपके लिए सही हो सकता है। यह कम बिजली खर्च करता है और कमरे को जल्दी ठंडा भी कर सकता है। 

अगर आप रोजाना एसी इस्तेमाल करते हैं, तो इन्वर्टर वाला एयर कंडीशनर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके अलावा, इसे लेते समय स्टार रेटिंग पर भी ध्यान देना चाहिए। 4 या 5 स्टार रेटिंग वाला एसी बिजली की खपत कम करता है और आपको बढ़िया ठंडक भी दे सकता है। यहां आपको Haier, Carrier, LG, Cruise और Lloyd ब्रांड के एसी के विकल्प दिए गए हैं जो आपको 0.8 और 1 टन क्षमता में मिल जाएंगे जिसे आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार ले सकते हैं।

01

Haier 1 Ton 4 Star, WiFi, Inverter Split AC

Check Price on Amazon

अमेजन पर मौजूद जानकारी - इसमें 1 टन क्षमता मौजूद है जिससे यह छोटे कमरों के लिए सही होता है। Haier ब्रांड का यह एसी 4 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जो बिजली की खपत को कम करते हुए आपके कमरे को बढ़िया तरीके से ठंडा करेगा। इसमें दिए गए कन्वर्टिबल 7 इन 1 कूलिंग मोड्स की वजह से जरूरत के अनुसार इसे 7 अलग-अलग मोड में इस्तेमाल किया जाता है। 

इसे क्यों चुनें?

  • आपको भी तेज गर्मी बर्दाश्त नहीं होती है और और बाहर से आने के बाद कमरे में जाते ही परेशान हो जाते हैं तो यह हायर एसी आपके लिए सही रहेगास क्योंकि इसमें सुपरसोनिक फीचर दिया गया है जिसकी वजह से यह मात्र 10 सेकंड में कमरे को ठंडा कर देगा। 
  • कई जगहों पर बिजली की कटौती होने की वजह से गर्मी परेशान कर देती है। तो अब घबराइए नहीं क्योंकि यह एसी स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ आता है जिसकी वजह से वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी यह सामान ठंडक देगा और 120 से 290 वोल्टेज रेंज तक में भी आपका साथ निभाएगा। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Haier
  • मॉडल - HSU13K-PYFR4BE-INV
  • कूलिंग पॉवर - 0.99 किलोवाट 
  • क्षमता - 1 टन 
  • डाईमेंशन - 200D x 86.5W x 29H सेमी 
  • वोल्टेज - 50 वोल्ट 

खासियत 

  • सुपर क्वाइट मोड
  • वाईफाई सपोर्ट

कमी 

  • इसमें भले ही सुपर क्वाइट मोड शामिल है लेकीन यह चलने पर शोर कर सकता है। 

योरपिक्स पर आप अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।

Haier 1 Ton 4 Star, WiFi, Inverter Split AC

Rs. 34561

Get This
02

Carrier 1 Ton 5 Star, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

Check Price on Amazon

अमेजन पर मौजूद जानकारी - यह स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन के साथ काम करता है जिससे वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी आपको सही ठंडक मिलते रहेगी। यह Carrier AC 1 टन क्षमता के साथ आता है जो छोटे कमरों के लिए सही होता है। इसमें डुअल फिल्टरेशन दिया गया है जिसमें PM 2.5 फिल्टर और एचडी फिल्टर शामिल है जिससे यह हवा में मौजूद हानिकारक कणों को हटा कर आपको साफ हवा देने में मदद करता है। 

इसे क्यों चुनें?

  • अगर आपको भी लगता है कि एसी चलाने से बिजली बिल ज्यादा आती है और आपके जेब पर यह भारी पड़ता है। तो शायद आपने सही एसी नहीं लगाया है। जी हां, यह 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग वाला एसी है जो ऊर्जा की खपत बहुत ही कम करता है जिससे बिजली बिल तो कम आएगा ही, साथ ही बढ़िया कूलिंग भी मिलेगी।
  • अभी बरसात का मौसम आने वाला है और ऐसे में उमस वाली गर्मी बढ़ने लग जाती है जिसको दूर करने के लिए इसमें डिह्यूमिडिफायर फीचर दिया गया है जो कमरे से चिपचिपाहट और उमस को हटाकर सही ठंडक देता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Carrier
  • मॉडल - CAI12EE5R36W0
  • कूलिंग पॉवर - 3400 किलोवाट 
  • क्षमता - 1 टन 
  • डाईमेंशन - 20.5D x 94W x 27.5H सेमी 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

खासियत 

  • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन
  • फ्लेक्सीकूल कन्वर्टिबल 6-इन-1

कमी 

  • इस मॉडल में केवल 2-वे स्विंग मौजूद है।

Carrier 1 Ton 5 Star, Wi-Fi Smart Flexicool Inverter Split AC

Rs. 33990

Get This
03

LG Essential Series, Smart Inverter Split AC

Check Price on Amazon

अमेजन पर मौजूद जानकारी - स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह एसी बिजली की बचत करता है और लंबे समय तक दमदार प्रदर्शन देता है। LG के इस एसी में दिया गया VIRAAT Mode तेज कूलिंग प्रदान करता है जिससे गर्मियों के मौसम में तुरंत राहत मिल सकती है। यह 55 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी बढ़िया तरीके से काम करता है।

इसे क्यों चुनें?

  • बैचलर से लेकर कपल्स जो छोटे कमरों में रहते हैं या फिर फ्लैट में रहने वाले जिनके कमरों का साइज़ 110 स्क्वेर फिट है उनके लिए यह एसी बढ़िया रहेगा क्योंकि इसकी क्षमता 0.8 टन है जो कमरे को बढ़िया तरीके से ठंडा कर देगा।
  • चूंकि गर्मियों के मौसम में अक्सर रात में सोने में दिक्कत आती है और पंखे से भी राहत नहीं मिलती है, उस समय बढ़िया कंपनी के एसी की कमी खलती है जो यह पूरा करेगा और स्लिप मोड की मदद से रात में शोर भी नहीं करेगा जिससे आप आराम से चैन की नींद ले सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - LG 
  • मॉडल - AS-Q11KNVE
  • कूलिंग पॉवर - 2.93 किलोवाट 
  • क्षमता - 0.8 टन 
  • डाईमेंशन - 18.9D x 68.2W x 30.8H सेमी 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

खासियत

  • AI कन्वर्टिबल 6-इन-1 कूलिंग फीचर
  • एंटी-वायरस प्रोटेक्शन

कमी 

  • इसमें कॉपर पाइप नहीं दिया गया है जिससे इसके इंस्टॉलेशन के समय आपको अलग से कॉपर पाइप लेना पड़ सकता है जिससे लागत बढ़ जाएगी।

LG Essential Series, Smart Inverter Split AC

Rs. 26490

Get This
04

Cruise 1 Ton 3 Star Inverter Split AC

Check Price on Amazon

अमेजन पर मौजूद जानकारी - यह एसी खासतौर पर छोटे कमरों यानी लगभग 110 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए सही रहेगा। इसमें दिया गया VarioQool कन्वर्टिबल 4-इन-1 फीचर आपको अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग क्षमता को बढ़ाने या घटाने की सुविधा देता है। इस क्रूज एसी में 7-स्टेज एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है जो हवा को साफ बनाता है। 

इसे क्यों चुनें?

  • अक्सर चिलचिलाती धूप और अत्यधिक उमस से शरीर में डिहाइड्रेशन और थकान हो जाती है ऐसे में एक बढ़िया एसी कमरे के तापमान को नियंत्रित करके आपके शरीर को राहत देने का काम करता है। यह एसी भी 48°C तक के तापमान में बढ़िया प्रदर्शन देगा।
  • इसके कंडेनसर और कॉइल्स पर रस्ट-O-शील्ड ब्लू कोटिंग दी गई है। यह नमी और जंग से बचाता है, जिससे एसी की उम्र लंबी होती है और मेंटेनेंस का खर्चा कम होता है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Cruise 
  • मॉडल - CWCVBM-VQ1D123
  • कूलिंग पॉवर - 3.44 किलोवाट 
  • क्षमता - 1 टन 
  • डाईमेंशन - 23D x 80W x 29.5H सेमी 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

खासियत

  • इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक
  • स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम

कमी 

  • हालांकि इसमें 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग मौजूद है जिसकी वजह से यह 4 स्टार या 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग वाले एसी के मुकाबले अधिक ऊर्जा खपत करता है।

Cruise 1 Ton 3 Star Inverter Split AC

Rs. 25490

Get This
05

Lloyd 0.8 Ton 3 Star Inverter Split AC

Check Price on Amazon

अमेजन पर मौजूद जानकारी - यह एसी 6 इन 1 कन्वर्टिबल मोड के साथ आता है जिसकी मदद से जरूरत के अनुसार इसके मोड को बदला जा सकता है और आरामदायक ठंडक पाया जा सकता है। Lloyd ब्रांड का यह एसी 0.8 टन क्षमता के साथ आता है यह 52°C में भी दमदार ठंडक देता है। 

इसे क्यों चुनें 

  • अगर घर में बच्चे या बुजुर्ग रहते हैं और उन्हें धूल-धुआं या प्रदूषण आप दूर रखना चाहते हैं तो इसे चुनना बढ़िया रहेगा क्योंकि इसमें PM 2.5 फिल्टर मौजूद है जिसकी मदद से यह हवा में मौजूद बैक्टीरिया और हानिकारक कणों को हटा कर साफ हवा देता है। 
  • यह AC उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनका बजट कम है यानी यह लगभग ₹24,000 - ₹26,000 की रेंज में मिल जाता है। कम कीमत में इनवर्टर टेक्नोलॉजी मिलना एक बड़ी डील है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Lloyd
  • मॉडल - GLS09I3FOASR
  • कूलिंग पॉवर - 2.7 किलोवाट 
  • क्षमता - 0.8 टन 
  • डाईमेंशन - 20D x 76.5W x 30H सेमी 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 

खासियत

  • लॉन्ग एयर थ्रो
  • लो गैस डिटेक्शन

कमी 

  • चूंकि यह रिमोट से चलता है इसलिए नियंत्रण करते समय आपको धीमा महसूस हो सकता है। 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Lloyd 0.8 Ton 3 Star Inverter Split AC

Rs. 23990

Get This

जानें आपके छोटे कमरे के लिए कौन-सा एसी है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप अपने छोटे कमरों के लिए एक बढ़िया एसी अमेजन से ले सकते हैं - 

ब्रांड/मॉडल 

क्षमता 

नॉइस लेवल 

कूलिंग पॉवर 

Haier 1 Ton WiFi, Inverter Split AC - HSU13K-PYFR4BE-INV

1 टन 

25 डेसिबल 

0.99 किलोवाट 

Carrier 1 Ton Smart Flexicool Inverter Split AC - CAI12EE5R36W0

1 टन 

32 डेसिबल 

3400 किलोवाट 

LG Essential Series, 0.8 Ton Smart Inverter Split AC - AS-Q11KNVE

0.8 टन 

21 डेसिबल 

2.93 किलोवाट 

Cruise 1 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC - CWCVBM-VQ1D123

1 टन 

42 डेसिबल 

3.44 किलोवाट 

Lloyd 0.8 Ton 3 Star Inverter Split AC - GLS09I3FOASR

0.8 टन 

32 डेसिबल

2.7 किलोवाट 

निष्कर्ष 

देखा जाए तो, छोटे कमरे के लिए सही एसी चुनना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस आपको अपनी जरूरत और कमरे के आकार को ध्यान में रखना होता है। सही टन क्षमता, अच्छी स्टार रेटिंग और इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला AC न सिर्फ बेहतर कूलिंग दे सकता है, बल्कि बिजली की बचत भी कर सकता है। अगर आप समझदारी से चुनाव करते हैं, तो गर्मी से राहत के साथ-साथ अपने बजट को भी आसानी से संभाल सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें- 

  • छोटे कमरे को वन टन स्प्लिट AC के साथ बनाए सुपर कूल
  • भारत में कौन से स्प्लिट एसी ब्रांड स्टेबलाइजर फ्री तकनीक प्रदान करते हैं? जानें

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

छोटे कमरे के लिए कितने टन का AC सही होता है?

अगर आपका कमरा 100–150 स्क्वायर फीट का है, तो 0.8 से 1 टन तक के क्षमता वाला एसी सही हो सकता है।

छोटे कमरे के लिए कौन सा एसी ज्यादा बिजली बचाता है?

अगर बिजली बचाने की बात है तो, इन्वर्टर एसी और 4 या 5 स्टार रेटिंग वाले एसी सबसे ज्यादा बिजली बचा सकते हैं।

छोटे कमरे में एसी लगाने के लिए अच्छी जगह कौन सी है?

छोटे आकार वाले कमरों में एसी को ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां से ठंडी हवा पूरे कमरे में समान रूप से फैल सके, जैसे कि दरवाजे के सामने या खिड़की के पास।

You May Also Like