एयर कंडीशनर आग उगलती गर्मी में कमरे के तापमान को कम करके आरामदायक ठंडक देते हैं। हालांकि जब हमें ज्यादा ठंडक की जरूरत नहीं होती है, तो हम एसी की जगह सीलिंग फैन चालू कर लेते हैं। लेकिन अब एयर कंडीशनर में कुछ ऐसा फीचर्स मिलने लगा है, जिसकी चलते हो सकता है कि आपको बार-बार फैन चलाने की आवश्यकता न पड़े। वो खास फीचर है AC का Fan Mode। फैन मोड किसी भी एसी का ऐसा खास फीचर जो कमरे के तापमान को कम नहीं करता है, लेकिन आपको बढ़िया जरूर देता है, जिससे कमरे में आरामदायक माहौल बना रहता है। हालांकि यह मोड सभी एयर कंडीशनर में नहीं दिया जाता है। एसी के कुछ मॉडल्स में ही फैन मोड देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आपके भी एसी में फैन मोड है, लेकिन आप इसके फीचर से अभी तक अनजान थे या फिर अपने हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में फैन मोड वाला एक एयर कंडीशनर शामिल करना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है और इसके लाभ क्या हैं-
कैसे काम करता है एसी का फैन मोड और क्या है इसका लाभ?
जब भी आप एसी का फैन मोड चालू करते हैं, तो यह कमरे के तापमान में कोई बदलाव किए बिना आपके कमरे में हवा देता है। यानी कमरे का तापमान पहले जैसा ही रहता है, बस आपको गर्मी से राहत के लिए बराबर हवा मिलती रहती है। इस मोड की मदद से एयर कंडीशनर बाहरी हवा को कमरे में खींचता है और बाहर से आने वाली हवा एसी की कूलिंग कॉइल्स से होती हुई कमरे में आती है। इस मोड का इस्तेमाल आप एसी के कंप्रेसर को चलाए बिना ही कर सकते हैं, जिससे अनावश्यक रूप से ऊर्जा की खपत कम होती है। यानी एसी का फैन मोड आपको बढ़िया हवा तो देगा ही, साथ ही ज्यादा ज्यादा बिजली खपत भी नहीं करेगा।
किस समय करना चाहिए एसी के फैन मोड का इस्तेमाल?
- कम गर्मी में- एसी के फैन मोड का इस्तेमाल ऐसे समय पर किया जा सकता है, जब आपको ज्यादा ठंडक की आवश्यकता न हो। इसका इस्तेमाल आप कम हल्की गर्मी वाले मौसम में कर सकते हैं।
- रात में- रात का वातावरण दिन की तुलना में कम गर्म होता है, जिस वजह से कभी-कभी एसी की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसे में आप फैन मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- कमरे का तापमान ठंडा होने पर- कभी-कभी ऐसा होता है कि देर तक एसी के चालू रहने से कमरे का तापमान काफी ठंडा हो जाता है। ऐसे में अक्सर लोग एसी बंद करके सीलिंग फैन चालू कर देते हैं। हालांकि आप ऐसे समय पर सीलिंग फैन की जगह एसी के फैन मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ऊर्जा की बचत के लिए- एसी का फैन मोड कम बिजली की खपत करने में सक्षम होता है। ऐसे में कमरे का तापमान सामान्य रहने पर बिजली बचाने के लिए इस मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
किस ब्रांड के पास मिलेंगे फैन मोड वाले एसी के ऑप्शन?
भारतीय बाजार में आपको अलग-अलग ब्रांड के काफी सारे एयर कंडीशनर के ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे, जिनमें फैन मोड के अलावा कई फीचर्स दिए जाते हैं। इनमें विंडो और स्प्लिट दोनों ही तरह के एयर कंडीशनर शामिल हैं। हालांकि अगर आपको किफायती रेंज में एसी के विकल्प देखने हैं, तो आपके लिए गोदरेज, वोल्टास और लॉयड जैसे नामी ब्रांड के एयर कंडीशनर उपयुक्त हो सकते हैं। वहीं एडवांस फीचर वाले एसी की तलाश है तो आप कैरियर, डायकिन, पैनासोनिक, व्हर्लपूल और क्रूज के विकल्प देख सकते हैं। इन ब्रांड्स के पास विभिन्न फीचर्स के साथ अलग-अलग कैपेसिटी वाले एसी के विकल्प आसानी से मिल जाएंगे।
फैन मोड के साथ आने वाले एसी की क्या हैं अतिरिक्त खूबियां?
फैन मोड के साथ आने वाले एसी की अपने आप में काफी सारी खूबियां हैं। यह एसी के सामान्य मोड की तुलना में कम बिजली खपत करता है, जिस वजह से आपका बजट भी संतुलित रहता है। इसके अलावा एयर कंडीशनर का फैन मोड पूरे कमरे में हवा फैलाता है, जिससे कमरे का तापमान नियंत्रित रहता है। इसके अलावा फैन मोड की मदद से एसी बाहर से हवा खींचकर कमरे में लाता है और कमरे की हवा को बाहर करता है, जिससे कमरे में बराबर वेंटिलेशन बनी रहती है। इतना ही नहीं, एसी का फैन मोड कमरे की नमी को भी नियंत्रित रखता है।
इन्हें भी देखें:-