अगर घर पर हार्ड क्वालिटी का पानी आता है और वी-गार्ड वॉटर हीटर या हायर गीज़र में से किसी एक का चयन करना हो तो वी-गार्ड के साथ जाना बेहतर होगा। ये हायर की तुलना में ज़्यादा हाई क्वालिटी वाले हीटिंग एलिमेंट और एनामेल टैंक से लैस होते हैं, जिनपर सॉल्ट और मिनरल के अवशेष जमा नहीं होते हैं, जिसकी वजह से पानी सही ढंग से गर्म होता है। इसी वजह से ये लंबे समय तक टिकाऊ भी बने रहते हैं। दूसरी तरफ, Haier गीजर का प्रदर्शन भी काफी अच्छा होता है, लेकिन बहुत ज़्यादा हाई TDS वाले हार्ड पानी को ये इतनी अच्छी तरह से नहीं संभाल पाएंगे। ऐसे में V-Guard वॉटर हीटर परिवार के इस्तेमाल के लिए ज़्यादा बेहतर होंगे, जिससे पानी की वजह से त्वचा पर रैशेज होने की समस्या आसानी से नहीं होगी और बाल झड़ने की परेशानी भी कम हो सकती है।
जानें दोनों ब्रांड के बीच के अंतर को
|
तुलना का पैमाना |
वी-गार्ड वॉटर हीटर |
हायर गीजर |
|
क्षमता |
3 लीटर वाले इंस्टेंट मॉडल से लेकर 25 लीटर तक वाले हाई कैपेसिट वॉटर हीटर |
बाथरूम में लगाने के लिए 25 लीटर क्षमता वाले गीजर से लेकर किचन में इस्तेमाल करने के लिए 3 लीटर वाले इंस्टेंट मॉडल तक |
|
मुख्य सुविधाएं |
|
|
|
वॉरंटी |
मॉडल के हिसाब से प्रोडक्ट पर 2 साल तक, हीटिंग एलिमेंट पर 2 साल तक और टैंक पर 5 साल तक की वॉरंटी मिल सकती है। |
प्रोडक्ट पर 4 साल तक और टैंक पर 10 साल तक की वॉरंटी मिल जाएगी जो मॉडल के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। |
|
कीमत |
करीब ₹4,000 से लेकर ₹25,000 तक |
करीब ₹3,500 से लेकर ₹20,000 तक |
नोट: यहां बताई गई सारी सुविधाएं और दोनों ही ब्रांड के मॉडल के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। हम ऐसा दावा नहीं कर रहे हैं कि हर वॉटर हीटर में ये सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी ही।
