भारत जैसे देशों में, जहां वायु प्रदूषण एक बड़ी समस्या बनते जा रहा है, वहां घरों के अंदर की हवा भी साफ रखना जरूरी-सा हो गया है। खासकर जब गर्मी बढ़ जाती है तो ठंडी हवा के साथ साफ हवा भी काफी महत्वपूर्ण बन जाती है। ऐसे में पीएम 2.5 फिल्टर वाले एसी काफी काम आ सकते हैं जो हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों, धूल और प्रदूषकों को हटाकर घर के अंदर की हवा को साफ और सुरक्षित बना सकते हैं। PM 2.5 फ़िल्टर खासतौर पर उन बेहद छोटे कणों को पकड़ने के लिए डिजाइन किया जाता है, जो सामान्य फिल्टर से नहीं रुकते और सीधे हमारे फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं। आज बाजार में कई ब्रांड्स PM 2.5 फ़िल्टर के साथ स्प्लिट Air Conditioner पेश कर रहे हैं जिनके टॉप 5 विकल्प हम यहां लेकर आएं हैं जिसमें Hisense, Carrier, Midea, Cruise और Lloyd शामिल है। यह न केवल बेहतरीन कूलिंग दे सकते हैं बल्कि ऊर्जा की बचत भी कर सकते हैं। इन एसी में एडवांस फीचर्स जैसे इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, स्मार्ट कंट्रोल और साइलेंट ऑपरेशन भी देखने को मिल सकते हैं, जो आपके अनुभव को और बेहतर बना सकते हैं।
नीचे देखिए 5 बढ़िया विकल्प जिसे अमेजन की मदद से आसानी से लिया जा सकता है -
