क्या आप भी तपती गर्मी में जब घर लौटते हैं, तो सबसे पहले एसी ऑन करके उसके ठंडे होने का इंतज़ार करते-करते पसीने से तर-बतर हो जाते हैं? अब इस झंझट को भूल जाइए, क्योंकि आज के स्मार्ट एसी आपकी ज़िंदगी बेहद आसान बनाने आ गए हैं। बस इन्हें घर के वाई-फाई से कनेक्ट कीजिए और अपने स्मार्टफोन ऐप के ज़रिए कहीं से भी कंट्रोल कर लीजिए. यानी घर पहुंचने से पहले ही आपका कमरा एकदम शिमला जैसा ठंडा मिलेगा। इतना ही नहीं, इनमें टाइमर लगाने, ऑन-ऑफ का शेड्यूल सेट करने और यहां तक कि बोलकर तापमान बदलने जैसे कमाल के फीचर्स भी मिलते हैं, जो न सिर्फ आपकी सुविधा को बढ़ाते हैं बल्कि बिजली की बचत करने में भी मदद करते हैं।
देखें 5 विकल्प यहां -
योरपिक्स पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
जानें आपके लिए कौन-सा स्मार्ट एयर कंडीशनर रहेगा बढ़िया
ऊपर के विकल्पों के कुछ मुख्य बातों को यहां तालिका के माध्यम से बताया गया है जिसकी मदद से आप अपने घर कर लिए एक सही एसी का चुनाव कर पाएंगे -
इन्हें भी पढ़ें
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
Faq's
स्मार्ट एयर कंडीशनर क्या होता है?
स्मार्ट एयर कंडीशनर एक ऐसा आधुनिक एसी होता है, जिसे आप अपने स्मार्टफोन की मदद से आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें वाईफाई या ऐप कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं होती हैं, जिनकी मदद से आप घर से बाहर रहते हुए भी एसी को चालू या बंद कर सकते हैं, तापमान बदल सकते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार कूलिंग सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकते हैं।
क्या स्मार्ट एसी को मोबाइल फोन से कंट्रोल किया जा सकता है?
स्मार्ट एसी को मोबाइल फोन से आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में एसी बनाने वाली कंपनी का संबंधित ऐप इंस्टॉल करना होता है और एसी को वाईफाई से कनेक्ट करना होता है। एक बार सेटअप पूरा होने के बाद, आप ऐप के जरिए तापमान बदल सकते हैं, कूलिंग मोड चुन सकते हैं और जरूरत के अनुसार एसी को ऑन या ऑफ कर सकते हैं।
स्मार्ट एसी को फोन से कंट्रोल करने के लिए क्या इंटरनेट जरूरी है?
स्मार्ट एसी को घर से बाहर रहते हुए कंट्रोल करने के लिए आमतौर पर इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होता है। आपका एसी वाईफाई से जुड़ा होना चाहिए और स्मार्टफोन में भी इंटरनेट उपलब्ध होना चाहिए।
क्या स्मार्ट एयर कंडीशनर बिजली की बचत करने में मदद करता है?
आमतौर पर, स्मार्ट एयर कंडीशनर बिजली की बचत करने में मदद कर सकता है, खासकर जब आप इसकी स्मार्ट सुविधाओं का सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे। जैसे आप टाइमर सेट कर सकते हैं, जरूरत के अनुसार तापमान एडजस्ट कर सकते हैं। हालांकि, वास्तविक बिजली की बचत एसी की स्टार रेटिंग, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, कमरे के आकार, मौसम और आपके इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर करती है।