साइड बाय साइड और डबल डोर रेफ्रिजरेटरेट में से किसी एक का चयन करना मुश्किल काम हो सकता है। हालांकि, यह कहा जा सकता है कि अगर आपका परिवार में 3-5 लोग हैं तो आपके लिए डबल डोर मॉडल ज्यादा बेहतर हो सकते हैं। लेकिन अगर आपका परिवार बड़ा है तो आपके लिए साइड बाय साइड ज्यादा बेहतर हो सकता है। जहां Double Door Fridge एक किफायती विकल्प हो सकते हैं, जो 230 लीटर से ऊपर की क्षमता में आते हैं और इनमें आपको 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल भी देखने मिल जाएंगे, जो ऊर्जा की बचत करने में मदद कर सकते हैं। वहीं, साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर अपनी ज्यादा स्टोरेज क्षमता, बड़े फ्रीजर स्पेस और आधुनिक डिजाइन के कारण पसंद किए जाते हैं। इनमें भी आपको 3 स्टार तक की एनर्जी रेटिंग और इन्वर्टर कंप्रेसर जैसी सुविधाएं देखने मिल सकती हैं, जो ऊर्जा कुशलता के लिहाज से जरूरी मानी जाती हैं। दोनों तरह के ही फ्रिज में आपको बड़े ब्रांड्स के विकल्प देखने मिल सकते हैं और किसी एक का चयन पूरी तरह से आपके परिवार में मौजूद लोगों की संख्या, स्टोरेज से जुड़ी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है। तो आइए अब दोनों के ही बीच का अंतर विस्तार से समझ लेते हैं।
साइड बाय साइड और डबल डोर रेफ्रिजरेटर के बीच का अंतर
अगर आपको साइड बाय साइड और डबल डोर रेफ्रिजरेटर के बीच के अंतर को आसानी से समझना है तो इस तालिका की मदद ली जा सकती है।
|
फीचर |
साइड बाय साइड फ्रिज |
डबल डोर फ्रिज |
|
डिजाइन व साइज |
ये थोड़ी बड़ी साइज वाले होते हैं और इनमें फ्रीजर सेक्शन लेफ्ट साइड में मिलेगा। |
ये स्लीक डिजाइन में आते हैं और इनमें फ्रीजर ज्यादातर ऊपर की तरफ होता है। कुछ मॉडल्स में फ्रीजर नीचे की तरफ भी दिया जाता है। |
|
क्षमता |
ये 500 लीटर या उससे ऊपर की क्षमता में आते हैं जिस वजह से संयुक्त परिवार के लिए सही पसंद हो सकते हैं। |
ये आपको 230 लीटर से लेकर 500 लीटर से कम की क्षमता में मिल सकते हैं और ये मीडियम साइज के परिवार के लिए सही हो सकते हैं। |
|
ऊर्जा कुशलता |
इनमें आपको 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल्स मिल सकते हैं, साथ ही इनका इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की बचत करता है। हालांकि, ये ज्यादा बिजली की खपत कर सकते हैं। |
ये भी हाई एनर्जी स्टार रेटिंग के साथ आते हैं और इन्वर्टर कंप्रेसर की सुविधा इनमें भी होती है। ये साइड बाय साइड मॉडल की तुलना में ज्यादा ऊर्जा कुशल होते हैं। |
|
कीमत |
ये आपको करीब ₹60,000-₹1,00,000+ तक की रेंज में मिल सकते हैं। |
ये थोड़ी किफायती कीमत में आते हैं। ये करीब ₹25,000-₹50,000 तक की रेंज में आसानी से मिल सकते हैं। |
आइए अब दोनों ही तरह के रेफ्रिजरेटर के कुछ विकल्पों पर नजर डाल लेते हैं।
फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
