अगर आप अपने घर के लिए एक ऐसा फैन ढूंढ रहे हैं जो किफायती होने के साथ-साथ तेज हवा दे और सुविधाजनक भी हो, तो पेडेस्टल फैन आपके लिए अच्छी पसंद हो सकता है। आज के समय में घरों के लिए एक यह बेहद उपयोगी और किफायती कूलिंग सॉल्यूशन बन चुका है। गर्मियों के मौसम में जब तापमान तेजी से बढ़ता है, तब Pedestal Fan न सिर्फ ठंडी हवा देता है बल्कि कमरे के हर कोने तक हवा को पहुंचाने में भी सक्षम होता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी एडजस्टेबल हाइट और ऑसिलेशन फीचर है, जिससे आप इसे अपनी जरूरत के अनुसार ऊपर-नीचे कर सकते हैं और हवा की दिशा को नियंत्रित कर सकते हैं। आजकल मार्केट में Orient Electric, Atomberg, Havells, USHA और V-Guard जैसे कई ब्रांड के पेडस्टल फैन उपलब्ध हैं, जो बेहतर कूलिंग के लिए जाने जाते हैं। आइए नजर डालते हैं मशहूर ब्रांड के पेडस्टल फैन पर, जो आपके घर के लिए उपयोगी हो सकते हैं।
घर में एक पेडेस्टल फैन होने के फायदे
- छोटे और बड़े कमरों के लिए उपयुक्त- पेडेस्टल फैन पतले और लंबे होते हैं, जो ज्यादा जगह नहीं घेरते हैं। इन्हें आराम से कमरे के किसी भी कोने में रखा जा सकता है, इसलिए इनका इस्तेमाल छोटे और बड़े दोनों कमरों में किया जा सकता है। शक्तिशाली कूलिंग की मदद से ये दूर तक हवा फेंकते हैं, जिससे बड़े कमरे में भी दूर तक हवा पहुंचती है।
- आसानी से इधर-उधर ले जाने योग्य- पेडेस्टल फैन हल्के और पोर्टेबल होते हैं, जिससे आप इन्हें जरूरत पड़ने पर आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जा सकते हैं।
- एडजस्टेबल हाइट- पेस्टल फैन की हाइट एडजेस्टेबल होती है। यानी इनकी लंबाई को अपनी जरूरत के अनुसार ऊपर-नीचे किया जा सकता है, जिससे हवा सीधे आपकी ओर आती है और बेहतर कूलिंग मिलती है।
- ऑसिलेशन फीचर- पेस्टल फैन में ऑसिलेशन यानी घूमने की सुविधा होती है, जिससे ये दाएं-बाएं घूमकर पूरे कमरे में हवा फैलाते हैं। इससे कमरे में बैठे हर व्यक्ति को बराबर हवा मिलती है।
- किफायती और ऊर्जा कुशल- अन्य कूलिंग उपकरण जैसे- कूलर और एसी की तुलना में पेडस्टल बजट फ्रेंडली होते हैं और कम कीमत में अच्छी कूलिंग प्रदान करते हैं। साथ ही ये कम बिजली खर्च करते हैं, जिस वजह से घर के लिए किफायती विकल्प माने जाते हैं।
- इन्वर्टर कंपैटिबल- कुछ पेडस्टल फैन इनवर्टर पर भी आराम से चलते हैं, जिससे बिजली न होने पर भी लगातार कूलिंग जारी रहती है और आपको गर्मी से राहत मिलती है।
