जब बात आती है ओरिएंट और क्रॉम्पटन जैसे भरोसेमंद ब्रांड की तो अक्सर लोगों को समझ नहीं आता कि कौन सा ब्रांड बेहतर BLDC फैन ऑफर करता है? दरअसल, दोनों ही ब्रांड भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय हैं और अपने-अपने सेगमेंट में बेहतरीन परफॉर्मेंस, स्टाइलिश डिजाइन और टिकाऊ क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। दोनों ही ब्रांड के BLDC फैन सामान्य पंखों की तुलना में अधिक बिजली बचाते हैं और कम पावर वॉट पर चलते हैं। एक तरफ Orient Electric के बीएलडीसी Fan प्रीमियम डिज़ाइन, स्मार्ट कंट्रोल और साइलेंट ऑपरेशन के लिए जाने जाते हैं, वहीं Crompton के फैन अपने तेज एयर डिलीवरी, एडवांस रिमोट कंट्रोल, जंग रोधी कोटिंग और मजबूत परफॉर्मेंस के लिए लोकप्रिय हैं। यानी कम बिजली खपत, एडवांस फीचर और शांत संचालन के लिए के मामले में दोनों ही ब्रांड के BLDC मोटर वाले फैन अच्छे हो सकते हैं। यहां पर दोनों ही ब्रांड के BLDC फैन के कुछ मॉडल्स और उनके फीचर्स के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिससे आप ज्यादा बेहतर तरीके से समझ पाएंगे कि इनमें से कौन सा ब्रांड बेहतर है।
Orient Electric 1200 mm Zeno BLDC | BLDC energy saving ceiling fan with Remote
Check Price on Amazonयह ओरिएंट इलेक्ट्रिक ब्रांड का सीलिंग फैन है। BLDC मोटर वाले इस फैन के साथ आपको रिमोट मिलता है, जिससे आप 15 फीट की दूरी से ही फैन को कंट्रोल कर सकते हैं। यानी इसकी मदद से आप आसानी से स्पीड बदल सकते हैं, 2/4/6/8 घंटे का टाइमर सेट कर सकते हैं, फैन ऑन/ऑफ कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर बूस्ट मोड भी चालू कर सकते हैं। इससे आपको बार-बार उठकर रेगुलेटर चलाने की जरूरत नहीं पड़ती। यह फैन 350 RPM और 220 CMM के साथ आता है, जिससे यह बड़े कमरे में भी हर कोने तक तेज और समान हवा पहुंचाता है, साथ ही आपको तेज गर्मी में भी बेहतर ठंडी हवा मिलती है। खास बात यह है कि Orient Electric का सीलिंग फैन 120V से 280V के बीच भी बिना किसी परेशानी के आराम से चलता है, जिससे बिजली के उतार-चढ़ाव के दौरान भी स्मूद परफॉर्मेंस बनी रहती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- Orient Electric
- रंग- भूरा
- इलेक्ट्रिक पंखे का डिज़ाइन- सीलिंग फैन
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- स्टाइल- ज़ेनो बीएलडीसी
- कमरे का प्रकार- लिविंग रूम
- माउंटिंग प्रकार- सीलिंग माउंट
- कंट्रोलर प्रकार- रिमोट कंट्रोल
खूबियां
- BLDC टेक्नोलॉजी की वजह से यह फैन सामान्य फैन से लगभग 50% कम बिजली खर्च करता है।
- पावर कट के समय यह इन्वर्टर पर 2 गुना ज्यादा देर तक चल सकता है।
- इसमें आपको 5 स्पीड कंट्रोल के विकल्प मिल जाएंगे।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
Orient Electric 1200 mm Zeno BLDC | BLDC energy saving ceiling fan with Remote |BEE 5-star rated | Saves up to 50% on electricity bills | 3-year warranty by Orient | Brown, pack of 1
₹3,099.00
Crompton Energion Hyperjet 1200mm BLDC Ceiling Fan
Check Price on Amazonबिजली बचत और बेहतर कूलिंग के लिए यह फैन भी अच्छी पसंद हो सकता है। बीएलडीसी मोटर वाला यह Crompton सीलिंग फैन हाईपर मोड में सिर्फ 35 वॉट बिजली पर चलता है। यानी गर्मी में ठंडी हवा देने के साथ ही यह बिजली की खपत भी कम करता है। BEE 5 स्टार रेटिंग वाला यह फैन करीब 50% तक बिजली बचत कर सकता है। 340 RPM मोटर स्पीड और 220 CMM एयर डिलीवरी के साथ आने वाला यह क्रॉम्पटन फैन तेज हवा देता है, जिससे पूरा कमरा ठंडा रहता है और गर्मी में आरामदायक माहौल बना रहता है। इस फैन के साथ RF रिमोट भी दिया जा रहा है, जिसे आपको फैन की दिशा में पॉइंट करने की जरूरत नहीं होती। आप कमरे में कहीं से भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं। इस सीलिंग फैन का स्लिम और स्टाइलिश डिजाइन आपके घर के इंटीरियर को और आकर्षक बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- Crompton
- रंग- सफ़ेद काला
- इलेक्ट्रिक पंखे का डिज़ाइन- सीलिंग फैन
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- स्टाइल- हाइपरजेट
- कमरे का प्रकार- लिविंग रूम
- माउंटिंग टाइप- डाउनरॉड माउंट
- कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
खूबियां
- इसमें पाउडर-कोटेड एल्युमिनियम ब्लेड्स दिए गए हैं, जो जंग से सुरक्षित रहते हैं।
- फैन में आपको टाइमर सेट करने की सुविधा भी मिल रही है।
- इसका स्लीप मोड रात के समय के लिए सहायक हो सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसके रिमोट कंट्रोल से नाखुश हैं।
Crompton Hyperjet और Orient Zeno BLDC में से कौन है बेहतर?
- बेहतर कूलिंग और बिजली बचत के मामले में दोनों ही फैन बेहतर हैं। अगर आप कम बजट में ज्यादा हवा और एडवांस रिमोट कंट्रोल चाहते हैं, तो क्रॉम्टन अच्छी पसंद हो सकता है। वहीं बेहतर बिल्ड क्वालिटी, तेज हवा और स्मूद परफॉर्मेंस वाला फैन चाहते हैं तो ओरिएंट आपके लिए उपयुक्त हो सकता है।
Crompton Energion Hyperjet 1200mm BLDC Ceiling Fan | Point Anywhere Remote Control | BEE 5 Star Rated Energy Efficient | Superior Air Delivery | Anti-Rust | 2 Year Manufacturer Warranty | White Black
₹2,999.00
Orient Electric Newly launched 1200 mm Uno BLDC
Check Price on Amazonबीएलडीसी मोटर और BEE-5 स्टार रेटिंग के साथ आने वाला यह क्रॉम्पन सीलिंग फैन करीब 50% तक की बचत कर सकता है। साथ ही तेज गति पर भी 28 वाट बिजली की खपत करता है। यह फैन पावर कट के समय इन्वर्टर पर सामान्य फैन की तुलना में लगभग 2 गुना ज्यादा समय तक चलता है। वहीं इसके साथ मिलने वाला रिमोट कंट्रोल इसे और भी सुविधाजनक बनाता है। यानी आप बिना उठे ही इस BLDC Fan की स्पीड बदल सकते हैं, बूस्ट मोड चालू कर सकते हैं या फिर 2, 4 या 6 घंटे का टाइमर सेट कर सकते हैं। इसके अलावा फैन में डबल बॉल बेयरिंग सिस्टम दिया गया है, जो वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के दौरान भी स्मूद परफॉर्मेंस देता है कम आवाज के साथ चलता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- Orient Electric
- रंग- ग्लेशियर ग्रे
- इलेक्ट्रिक पंखे का डिज़ाइन- सीलिंग फैन
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- स्टाइल- यूनो बीएलडीसी
- माउंटिंग प्रकार- सीलिंग माउंट
- कंट्रोलर प्रकार- रिमोट कंट्रोल
खूबियां
- 350 RPM स्पीड के साथ यह फैन तेज हवा देता है।
- 220 CMM एयर डिलीवरी के साथ पूरे कमरे में पर्याप्त हवा मिलती है।
- BLDC मोटर के साथ आने वाला यह फैन शांत संचालन देता है।
कमी
- अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई कमी नहीं बताई गई है।
Orient Electric Newly launched 1200 mm Uno BLDC | BLDC energy saving ceiling fan with Remote |BEE 5-star rated | Saves up to 50% on electricity bills | 3-year warranty by Orient | Glacier Grey
₹2,999.00
Crompton Energion Hyperjet 1200mm BLDC Ceiling Fan
Check Price on Amazonक्रॉम्पटन ब्रांड के इस सीलिंग फैन में दी गई एक्टिव BLDC टेक्नोलॉजी इसे बेहद ऊर्जा कुशल बनाती है, जिससे यह फैन सामान्य पंखों की तुलना में लगभग 50% तक बिजली बचा सकता है। साथ ही यह इन्वर्टर पर भी ज्यादा देर तक चल सकता है। यह फैन लगभग 340 से 350 RPM स्पीड और 220 CMM एयर डिलीवरी देता है, जिससे बड़े कमरे में भी तेज और बराबर हवा मिलती है। इसके साथ RF रिमोट कंट्रोल मिल रहा है। इस रिमोट को इस्तेमाल करने के लिए आपको फैन की तरफ पॉइंट करने की जरूरत नहीं होती। आप कमरे में कहीं से भी आराम से स्पीड कंट्रोल, टाइमर सेट और मोड बदल सकते हैं। इसमें एंटी-रस्ट एल्यूमीनियम ब्लेड और डबल बॉल बेयरिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे फैन लंबे समय तक काम करता है और जंग से सुरक्षित रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- Crompton
- रंग- मैट ब्लैक
- इलेक्ट्रिक पंखे का डिज़ाइन- सीलिंग फैन
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- स्टाइल- हाइपरजेट
- माउंटिंग टाइप- डाउनरॉड माउंट
- कंट्रोलर टाइप- बटन कंट्रोल, रिमोट कंट्रोल
खूबियां
- इसका स्लिम और स्टाइलिश लुक आपके कमरे के इंटीरियर को और आकर्षक बना सकता है।
- इसमें पाउडर-कोटेड एल्युमिनियम जंगरोधी ब्लेड दिए गए हैं, जो जंग से सुरक्षित और लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को पंखे की क्वालिटी कम सही लगी।
Orient Uno BLDC और Crompton Hyperjet में से कौन है बेहतर?
- ऊपर दिए गए ओरिएंट इलेक्ट्रिक और क्रॉम्टन दोनों ही फैन शांत संचालन और कम बिजली खपत के लिए सही हैं। अगर आप तेज स्पीड और इन्वर्टर भी देर तक चलने वाला पंखा चाहते हैं तो ओरिएंट का फैन सही रहेगा। वहीं पावरफुल हवा, स्मार्ट कंट्रोल और स्टाइलिश डिजाइन के लिए क्रॉम्पटन अच्छी पसंद हो सकता है।
Crompton Energion Hyperjet 1200mm BLDC Ceiling Fan | Point Anywhere Remote Control | BEE 5 Star Rated Energy Efficient | Superior Air Delivery | Anti-Rust | 2 Year Manufacturer Warranty | Matte Black
₹3,040.00
Orient Electric Newly Launched 1200 mm Proton BLDC
Check Price on Amazonएडवांस BLDC मोटर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह फैन सामान्य इंडक्शन फैन की तुलना में लगभग 50% तक कम बिजली खपत करता है, जिससे गर्मियों में ठंडी हवा मिलने के साथ ही बिजली बचत भी होती है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 350 RPM मोटर स्पीड और 230 CMM हाई एयर डिलीवरी दी गई है, जो इसे बेहद पावरफुल बनाती है। यानी यह बीएलडीसी फैन कमरे के हर कोने तक तेज और समान हवा पहुंचाता है, जिससे कमरे में बैठे हर व्यक्ति को बराबर हवा मिलती है। वहीं इस ओरिएंट फैन के 1200 mm स्वीप साइज वाले ब्लेड दूर तक हवा फैलाते हैं। BLDC टेक्नोलॉजी की वजह से यह फैन इन्वर्टर पर लगभग 2 गुना ज्यादा समय तक चल सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- Orient Electric
- रंग- क्रीम लैटे
- इलेक्ट्रिक पंखे का डिज़ाइन- सीलिंग फैन
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- स्टाइल- प्रोटॉन
- माउंटिंग प्रकार- सीलिंग माउंट
- कंट्रोलर प्रकार- रिमोट कंट्रोल
खूबियां
- इसमें 6 स्पीड LED इंडिकेटर दिया गया है, जिससे आप फैन से जुड़ी सेटिंग देख सकते हैं।
- इसका यूनीकलर बॉडी डिजाइन इसे काफी स्टाइलिश बनाता है।
- एयरोडायनामिक डिजाइन वाले ब्लेड हवा को स्मूद और तेजी से कमरे में फैलाते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह फैन तेज आवाज करता है।
Orient Electric Newly Launched 1200 mm Proton BLDC | BLDC energy saving ceiling fan with Remote |BEE 5-star rated | Saves up to 50% on electricity bills | 3 year warranty by Orient | Cream Latte
₹3,999.00
Crompton Energion Nucleoid 1200mm BLDC Ceiling Fan
Check Price on Amazonयह फैन 1200mm स्वीप साइज के साथ मिल रहा है, जो बड़े कमरे में भी पर्याप्त हवा देता है। इसमें दी गई BLDC टेक्नोलॉजी इसे ऊर्जा कुशल बनाती है।खास बात यह है कि यह फैन सबसे तेज गति पर सिर्फ 24 वॉट बिजली खर्च करता है। BEE 5-स्टार रेटिंग के साथ आने वाला यह BLDC Fan लगभग 60% तक बिजली बचाने में मदद करता है। फैन को आसानी से ऑपरेट करने के लिए इसके साथ रिमोट कंट्रोल भी मिलता है। इसमें 1 से 5 तक स्पीड सेटिंग्स दी गई हैं, साथ ही हाइपर भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर फैन फुल स्पीड पर चल सकता है। इसके अलावा आप 2, 4, 6 और 8 घंटे का टाइमर भी सेट कर सकते हैं, जिससे रात में या आराम के समय बार-बार उठने की जरूरत नहीं पड़ती।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- Crompton
- रंग- सिल्वर व्हाइट
- इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- सीलिंग फैन
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- स्टाइल- मॉडर्न
- माउंटिंग टाइप- सीलिंग माउंट
- कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
- मटेरियल- एल्युमीनियम
स्पेसिफिकेशन
- यह फैन 340 RPM मोटर स्पीड और 220 CMM एयर डिलीवरी के साथ आता है, जिससे तेज और समान हवा मिलती है।
- इसमें एल्यूमीनियम ब्लेड और डबल बॉल बेयरिंग सिस्टम दिया गया है, जो इसे मजबूत, स्मूथ और लंबे समय तक चलने वाला बनाता है।
- जंगरोधी कोटिंग की वजह से यह फैन लंबे समय तक टिकऊ हो सकता है।
कमी
- अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई कमी नहीं बताई गई है।
Crompton Modern और Orient Proton में से कौन है बेहतर?
- वैसे तो दोनों ही ब्रांड के फैन अनोखे डिजाइन और बेहतर फीचर्स के साथ मिल रहे हैं, जो आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं। हालांकि अगर आप कम बिजली खपत, एडवांस रिमोट कंट्रोल और पावरफुल हवा वाला फैन चाहते हैं तो क्रॉम्टन अच्छी पसंद हो सकता है। वहीं जिन लोगों को पावरफुल एयरफ्लो, स्टाइलिश डिजाइन और आसान कंट्रोल वाले फैन की तलाश है उनके लिए ओरिएंट अच्छी पसंद हो सकता है।
Crompton Energion Nucleoid 1200mm BLDC Ceiling Fan | Remote Control | BEE 5 Star Rated | Upto 60% Energy Efficient | 24 Watt | High Air Delivery | Low Noise | 4 Years Brand Warranty | Silver White
₹3,449.00
ऊपर दिए गए ओरिएंट और क्रॉम्पटन BLDC फैन के फीचर्स को भी जानें
ऊपर बताए गए ओरिएंट और Crompton Fan के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
|
ब्रांड |
स्वीप साइज |
कंट्रोल टाइप |
मोटर स्पीड |
|
Orient Electric 1200 mm Zeno BLDC |
1200mm |
रिमोट कंट्रोल |
350 RPM |
|
Crompton Energion Hyperjet 1200mm BLDC Ceiling Fan |
1200mm |
रिमोट कंट्रोल |
350 RPM |
|
Orient Electric Newly launched 1200 mm Uno BLDC |
1200mm |
रिमोट कंट्रोल |
350 RPM |
|
Crompton Energion Hyperjet 1200mm BLDC Ceiling Fan |
1200mm |
रिमोट कंट्रोल |
340 RPM |
|
Crompton Energion Nucleoid 1200mm BLDC Ceiling Fan |
1200mm |
रिमोट कंट्रोल |
340 RPM |
|
Orient Electric Newly Launched 1200 mm Proton BLDC Fan |
1200mm |
रिमोट कंट्रोल |
350 RPM |
निष्कर्ष
अगर बात करें ओरिएंट और क्रॉम्पन के BLDC फैंस की, तो दोनों ही ब्रांड अपने-अपने तरीके से बेहतरीन विकल्प पेश करते हैं। अगर आप प्रीमियम डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स और साइलेंट ऑपरेशन चाहते हैं, तो ओरिएंट एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। वहीं यदि आपकी प्राथमिकता हाई एयर डिलीवरी, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और बजट-फ्रेंडली कीमत है, तो क्रॉम्टन आपके लिए अच्छा हो सकता है।
इन्हें भी देखें-
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
