ओरिएंट ब्रांड के पास आपको सीलिंग फैन, टेबल फैन और वॉल फैन के विकल्प मिल जाएंगे, जो अलग-अलग उपयोग के हिसाब से डिजाइन किए जाते हैं। इन फैंस में हाई स्पीड मोटर, कम ऊर्जा खपत और साइलेंट ऑपरेशन जैसे फीचर्स दिए जाते हैं, जिससे ये न केवल प्रभावी कूलिंग देते हैं बल्कि बिजली की बचत में भी मदद करते हैं। कई मॉडल्स में एंटी-डस्ट कोटिंग और एयरोडायनामिक ब्लेड्स जैसी तकनीकें भी मिलती हैं, जो लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करती हैं। साथ ही Orient Fans का डिजाइन भी काफी स्लीक और स्टाइलिश होता है, जो ठंडी हवा देने के साथ घर के इंटीरियर को भी आकर्षक बना सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन खूबियों वाला पंखा चाहते हैं तो ओरिएंट ब्रांड के फैन अच्छी पसंद हो सकते हैं। यहां पर इस ब्रांड के 5 फैन की जानकारी दी जा रही है, जिनपर आप नजर डाल सकते हैं।
ओरिएंट फैन में मिलने वाले स्मार्ट फीचर्स
- रिमोट कंट्रोल- ओरिएंट ब्रांड के BLDC मोटर वाले फैन में स्मार्ट रिमोट कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप दूर बैठकर ही फैन की स्पीड बदल सकते हैं, टाइमर सेट कर सकते हैं और फैन को ऑन/ऑफ कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ मॉडल्स में बूस्ट मोड, स्लीप मोड और ब्रीज़ मोड जैसे ऑप्शन भी मिलते हैं, जिन्हें आप रिमोट की मदद से सेट कर सकते हैं।
- LED इंडिकेटर- कुछ मॉडल्स में LED इंडिकेटर और स्मार्ट डिस्प्ले भी मिलता है, जो पंखे की स्पीड, मोड और स्टेटस को दिखाता है। यानी LED इंडिकेटर की मदद से आप देख सकते हैं कि पंखा किस स्पीड पर चल रहा है या फिर चालू या बंद।
- टाइमर फंक्शन- इस ब्रांड के कई फैंस में टाइमर की सुविधा भी दी जाती है, जिससे आप फैन को अपने हिसाब से 2,4,6 या 8 घंटे के लिए सेट कर सकते हैं। यह फिचर खासतौर पर रात के लिए काफी उपयोगी होता है।
- रिवर्स रोटेशन- इसके कुछ मॉडल में रिवर्स रोटेशन भी होता है, जिससे फैन को अलग-अलग मौसम के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है। रिवर्स मोड सर्दियों में गर्म हवा सर्कुलेट करता है।
