अगर आपको ₹15,000 से कम में एक भरोसेमंद वॉटर प्यूरिफायर की तलाश है तो लिवप्योर के पास अच्छे विकल्प मिल जाएंगे। ये पानी को पीने के लिए पूरी तरह से साफ और सुरक्षित बनाते हैं। इनमें पानी अलग-अलग चरणों पर साफ होता है और अपनी RO+UV+UF टेक्नोलॉजी के साथ ये लगभग हर तरह की अशुद्धियों को हटाते हैं। इस ब्रांड के मॉडल पानी से बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया और वायरस समेत धूल-मिट्टी जैसी अशुद्धियों को भी हटाते हैं। जिन घरों में हार्ड पानी की सप्लाई होती है उनके लिए भी ये सही विकल्प होंगे और इनके साथ पानी का pH बैलेंस भी सही होता है। Livpure के Water Purifier पानी में मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों को भी मिलाने का काम करते हैं।
जानिए इन सभी मॉडल में मिलने वाली मुख्य सुविधाओं को
अगर आपको ₹15,000 से कम वाले हमारी पसंद के 5 लिवप्योर वॉटर प्यूरिफायर में मिलने वाली प्रमुख सुविधाओं को आसानी से समझना है तो इस तालिका पर नजर डालिए।
नोट: यहां बताए गए मॉडल की MRP ₹15,000 से ज्यादा है, जो लेकिन लेख लिखने के दौरान कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।
हार्ड वॉटर या सामान्य पानी के लिए कैसे चुनें सही मॉडल?
- हार्ड वॉटर- अगर आपके घर में हाई TDS स्तर वाला हार्ड पानी आता है तो आपके लिए RO (रिवर्स ऑस्मोसिस) टेक्नोलॉजी वाला लिवप्योर वॉटर प्यूरिफायर ही सबसे अच्छी पसंद होगा। यह सुविधा बोरवेल से सप्लाई होने वाले पानी को साफ करने के लिए काफी जरूरी होती है।
- सामान्य पानी- टैंकर या नल से आने वाले पानी के लिए एक सामान्य मॉडल सही रहेगा। हालांकि, किसी भी प्यूरिफायर का चयन करने से पहले पानी की क्वालिटी की जांच जरूर करा लें।
लिवप्योर वॉटर प्यूरिफायर की सर्विसिंग कितने दिनों पर करानी होती है?
किसी भी मॉडल की सर्विसिंग या फिल्टर बदलने का समय पूरी तरह से पानी की क्वालिटी पर निर्भर करता है। अगर घर में आने वाले पानी का TDS ज्यादा है तो प्यूरिफायर की सर्विसिंग हर 2-3 महीनों पर करानी पड़ सकती है और उसी हिसाब से फिल्टर बदलने का समय भी तय होता है। वहीं, अगर पानी की क्वालिटी सामान्य है तो सर्विसिंग की जरूरत हर 6 महीनों पर होती है। बड़े शहरों में चूंकि प्रदूषण की समस्या ज्यादा होती है इस वजह से वॉटर प्यूरिफायर को 3-4 महीनों पर सर्विस कराने की सलाह दी जाती है। आप इंस्टॉलेशन से पहले पानी का TDS लेवल चेक कर लें और यह भी देख लें कि आपके शहर में इस ब्रांड की सर्विस क्वालिटी कैसी है।
इन्हें भी पढ़ें:
Aquaguard वॉटर प्यूरिफायर के साथ मिलेगा तांबे के गुणों वाला साफ और सुरक्षित पानी!
Faq's
क्या लिवप्योर वॉटर प्यूरिफायर की क्वालिटी भरोसेमंद होती है?
हां, क्वालिटी के मामले में इन्हें भरोसेमंद कहा जा सकता है। यह भारत का एक लोकप्रिय और विश्वसनीय ब्रांड है, जो RO+UV+UF और कॉपर जैसी आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ पानी को अच्छी तरह साफ और सुरक्षित बनाता है।
क्या ये पानी के स्वाद को बेहतर बनाते हैं?
हां, लिवप्योर वॉटर प्यूरिफायर के साथ पानी का स्वाद भी बेहतर बनता है और आपको प्राकृतिक रूप से मीठा पानी मिलता है। इनके साथ पानी से किसी तरह की दुर्गंध आने की समस्या भी नहीं रहती है।
₹15,000 से कम में लिवप्योर के पास कितनी क्षमता वाले वॉटर प्यूरिफायर मिलेंगे?
इस बजट रेंज में आपको बहुत ज्यादा क्षमता वाले तो नहीं लेकिन मध्यम आकार वाले मॉडल मिल जाएंगे। इस रेंज में आने वाले वॉटर प्यूरिफायर की क्षमता 6 लीटर से 8 लीटर तक की होती है।
सर्विस और वॉरंटी के मामले में यह ब्रांड कैसा है?
सर्विस और वॉरंटी के मामले में लिवप्योर वॉटर प्यूरीफायर आमतौर पर ठीक माने जाते हैं। कंपनी आमतौर पर 1 साल तक की वॉरंटी और चुनिंदा मॉडल्स पर 2 से 2.5 साल तक की मुफ्त सर्विस या मेंटेनेंस वॉरंटी ऑफर करती है। इसके अलावा इनके साथ स्मार्ट सर्विस प्लान भी मिलता है।
क्या इनमें हार्ड पानी को फिल्टर किया जा सकता है?
हां, ये वॉटर प्यूरिफायर हार्ड पानी को भी आसानी से फिल्टर करने का काम करेंगे और ये हाई TDS वाले पानी को सामान्य बनाकर उसे पीने के लिए सुरक्षित बनाएंगे।