Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

क्या रोबोटिक Vacuum Cleaner भारतीय घरों के लिए सही होते हैं? विकल्पों के साथ जानें

रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर ऑटोमेटिक तरीके से फर्श की सफाई करते हैं। इनमें स्मार्ट सेंसर, मैपिंग तकनीक और ऐप कंट्रोल जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं। भारतीय घरों में यह रोजाना हल्की-फुल्की सफाई के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। यहां जानें रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर भारतीय घरों के लिए उपयुक्त हैं या नहीं और देखें इनके विकल्प-

Robotic Vacuum Cleaner
Robotic Vacuum Cleaner

आज की व्यस्त लाइफस्टाइल में घर की सफाई के लिए समय निकालना कई लोगों के लिए चुनौती बन चुका है। ऐसे में रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर एक स्मार्ट और समय बचाने वाला सॉल्यूशन बनकर तेजी से पॉपुलर हो रहा है। खासकर मेट्रो सिटीज और कामकाजी परिवारों में इसकी डिमांड बढ़ रही है। लेकिन भारतीय घरों की जरूरतें थोड़ी अलग होती हैं। यहां रोजाना धूल-मिट्टी ज्यादा जमा होती है, बाल, किचन से निकलने वाला सूखा कचरा और कई बार कार्पेट या दरी की सफाई भी करनी होती है। इसके अलावा फर्नीचर का सेटअप, कोनों की सफाई और छोटे-छोटे स्पेस भी अहम होते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या यह भारतीय घरों के लिए सही है या नहीं? आज के मॉडर्न रोबोटिक Vacuum Cleaner एडवांस फीचर्स जैसे स्मार्ट मैपिंग, ऑटो नेविगेशन, ऐप कंट्रोल और मॉपिंग फंक्शन के साथ आते हैं, जो इन्हें भारतीय घरों के लिए पहले से ज्यादा उपयोगी बनाते हैं। ये डिवाइस रोजाना की हल्की सफाई को ऑटोमैटिक बना देते हैं, जिससे आपको बार-बार झाड़ू-पोछा करने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि अपने घर और बजट के हिसाब से सही मॉडल चुनना बहुत जरूरी है। यहां पर रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर के कुछ बेहतरीन विकल्प दिए जा रहे हैं, जिनके फीचर्स के हिसाब से आप खुद समझ सकते हैं कि ये आपके घर के लिए उपयुक्त है या नहीं।

01

DREAME D20 Ultra Robot Vacuum Cleaner, 13,000Pa Suction, Self-Cleaning & Drying Mop

Check Price on Amazon

यह रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर 13,000Pa सक्शन पावर के साथ आता है, जो कि धूल, मिट्टी, बाल और छोटे कचरे को आसानी से साफ कर सकता है। इतनी हाई सक्शन क्षमता इसे हार्ड फ्लोर जैसे टाइल्स और मार्बल के साथ-साथ कार्पेट पर भी प्रभावी बनाती है। इसका Vormax सिस्टम ऑटोमेटिक तरीके से सतह को पहचानकर सक्शन पावर को एडजस्ट कर लेता है, जिससे जहां ज्यादा गंदगी होती है वहां यह और ज्यादा ताकत से सफाई करता है। साथ ही यह कोनों और फर्नीचर के नीचे छिपी गंदगी तक पहुंचकर गहरी सफाई करने में सक्षम होता है। सिर्फ इतना ही नहीं, सेल्फ क्लीनिंग और ड्राई मोड फीचर इसे और भी स्मार्ट और सुविधाजनक बनाते हैं। इस रोबोट वैक्यूम क्लीनर का पावरडॉक सिस्टम मॉप को खुद ही धोता और सुखाता है, जिससे आपको बार-बार हाथ से मॉप साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- DREAME
  • रंग- सफेद
  • उपयुक्त सतह- टाइल, संगमरमर, लकड़ी, कालीन, ग्रेनाइट आदि
  • कंट्रोलर- ऐप कंट्रोल
  • फ़िल्टर- कपड़ा
  • बैटरी- लिथियम आयन

खूबियां

  • यह रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर स्मार्ट कारपेट क्लीनिंग फीचर के साथ आता है, जो अल्ट्रासोनिक सेंसर की मदद से कार्पेट को पहचान लेता है।
  • वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट और ऐप सपोर्ट के कारण इसे आप अपनी आवाज और मोबाइल से भी ऑपरेट कर सकते हैं।
  • सुविधाजनक सफाई के लिए इसमें इंटेलिजेंट मैपिंग फीचर भी है।

कमी

  • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई कमी नहीं बताई गई है। 

DREAME D20 Ultra Robot Vacuum Cleaner, 13,000Pa Suction, Self-Cleaning & Drying Mop

Rs. 41999

Get This
02

ILIFE V20 Robot Vacuum Cleaner with SoF Laser Navigation, 5000Pa Suction

Check Price on Amazon

यह वैक्यूम क्लीनर लेजर नेविगेशन सिस्टम के साथ आता है, जो घर का सटीक मैप तैयार करने में मदद करता है और मल्टी-फ्लोर मैपिंग को सपोर्ट करता है। यानी अगर आपके घर में एक से ज्यादा फ्लोर हैं तो यह अलग-अलग लेवल का मैप सेव करके वहां भी आसानी से सफाई कर सकता है। इसकी मदद से यह रोबोट फर्नीचर और बाधाओं को पहचानकर बिना बार-बार एक ही जगह गए पूरे घर को व्यवस्थित तरीके से साफ करता है, जिससे क्लीनिंग ज्यादा तेज और प्रभावी हो जाती है। इसमें 5000Pa की मजबूत सक्शन पावर दी गई है, जो रोजमर्रा की धूल, बाल, पालतू जानवरों के बाल और छोटे कचरे को आसानी से उठा लेती है। यह टाइल, हार्डवुड और कार्पेट जैसे अलग-अलग फ्लोर टाइप पर अच्छे से काम करता है। इस Vacuum Cleaner का ब्रशलेस मोटर न सिर्फ बेहतर परफॉर्मेंस देता है बल्कि बैटरी एफिशिएंसी भी बढ़ाता है, जिससे यह एक बार चार्ज करने पर बड़े एरिया की सफाई कर सकता है। यह 2 इन 1 वैक्यूम क्लीनर मॉप फंक्शन के साथ आता है, जिसमें 300ml का डस्ट टैंक और 250ml का वॉटर टैंक दिया गया है। यानी यह एक साथ वैक्यूमिंग और मॉपिंग दोनों काम करता है, जिससे फर्श की सफाई एक ही स्टेप में पूरी हो जाती है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- ILIFE
  • मॉडल - V20
  • कलर- सफेद
  • सक्शन पावर- 5000Pa
  • कंट्रोल टाइप- ऐप, रिमोट और वाइस कंट्रोल
  • फ़िल्टर प्रकार- 4 परत फ़िल्टर, उच्च दक्षता फ़िल्टर, HEPA फिल्टर, माइक्रो फ़िल्टर
  • बैटरी प्रकार- लिथियम आयन

खूबियां

  • इसे आप स्मार्ट फोन की मदद से कहीं से भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं।
  • यह रोबोट वैक्यूम क्लीनर गूगल और एलेक्सा जैसे वॉइस असिस्टेंट्स के साथ भी काम करता है।
  • इसमें कस्टमाइज क्लीनिंग की सुविधा भी मिल रही है।

कमी

  • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई कमी नहीं बताई गई है।

ILIFE V20 Robot Vacuum Cleaner with SoF Laser Navigation, 5000Pa Suction

Rs. 13898

Get This
03

ECOVACS Deebot N50 PRO Omni 2 in 1 Robotic Vacuum Cleaner & Mop

Check Price on Amazon

यह रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर एक प्रीमियम और पूरी तरह ऑटोमेटेड क्लीनिंग सिस्टम के साथ आता है। इसमें 3L का बड़ा डस्ट बैग दिया गया है जो करीब 90 दिनों तक धूल स्टोर कर सकता है, जिससे आपको बार-बार इसे खाली करने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही यह स्टेशन 75°C गर्म पानी से मॉप को वॉश करता है और 45°C गर्म हवा से उसे सुखाता है, जिससे हाइजीन बनी रहती है और बैक्टीरिया या बदबू नहीं आती। इस Robotic Vacuum Cleaner में ऑटो सॉल्यूशन एडिंग, ऑटो रिफिल और 4L क्लीन व डर्टी वॉटर टैंक जैसे फीचर्स भी हैं, जो इसे पूरी तरह सेल्फ-सफाई सिस्टम बना देते हैं। इसके अलावा बेस सेल्फ-क्लीनिंग और ऑफ-पीक चार्जिंग सपोर्ट इसे और भी स्मार्ट और एनर्जी-एफिशिएंट बनाते हैं। इसमें OZMO TURBO 2.0 रोटेशनल मॉपिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें डुअल रोटेटिंग मॉप प्लेट्स लगातार प्रेशर के साथ जिद्दी दागों को साफ करती हैं और फर्श की सफाई को और बेहतर बनाती हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- ECOVACS
  • मॉडल - N50 Pro Omni
  • उपयुक्त सतह- हार्ड फ्लोर,कारपेट, लकड़ी
  • कलर- ब्लैक
  • सक्शन पावर- 5000Pa

खूबियां

  • इसकी 25,000Pa अल्ट्रा-हाई सक्शन पावर इसे बेहद शक्तिशाली बनाती है।
  • यह डिवाइस 300 मिनट तक का लंबा रनटाइम देता है, जो बड़े घरों के लिए बहुत उपयोगी है।
  • यह स्मार्ट कारपेट केयर फीचर के साथ मिलता है, जो कार्पेट को पहचानकर मॉप को ऊपर उठा लेता है ताकि कार्पेट गीला न हो।

कमी

  • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई कमी नहीं बताई गई है।

ECOVACS Deebot N50 PRO Omni 2 in 1 Robotic Vacuum Cleaner & Mop

Rs. 64999

Get This
04

AGARO Alpha Robot Vacuum Cleaner, Brush, Dry Vacuum & Wet Mop

Check Price on Amazon

यह AGARO ब्रांड का रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर है। यह वैक्यूम क्लीनर 2-इन-1 ऑटोमैटिक क्लीनिंग फीचर के साथ मिलता है, जो एक साथ ड्राई वैक्यूमिंग और वेट मॉपिंग दोनों काम कर सकती है। इसमें आपको अपनी जरूरत के अनुसार स्वीप और मॉप, सिर्फ स्वीप या सिर्फ मॉप जैसे अलग-अलग मोड चुनने की सुविधा मिलती है, जिससे आप घर की सफाई को अपने हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकते हैं। इसमें एडवांस SLAM LiDAR टेक्नोलॉजी दी गई है, जो स्मार्ट मैपिंग और रूट प्लानिंग के जरिए घर का तेजी से और सटीक नक्शा बनाती है। इसके साथ इसमें कई सेंसर भी लगे होते हैं जो इसे गिरने से बचाते हैं और फर्नीचर या दीवारों से टकराने से रोकते हैं, जिससे यह सुरक्षित और स्मार्ट तरीके से पूरे घर में घूमकर सफाई करता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- AGARO
  • मॉडल - Alpha
  • उपयुक्त सतह- हार्ड फ्लोर
  • कलर- ब्लैक
  • सक्शन पावर- 3000Pa

खूबियां

  • इसमें एक पावरफुल ब्रशलेस मोटर दिया गया है जो 3000Pa तक की सक्शन पावर जनरेट करता है।
  • इसमें आप अपनी जरूरत के अनुसार इको, स्टैंडर्ड, स्ट्रॉंग और सुपर स्ट्रॉंग जैसे 4 अलग-अलग सक्शन मोड चुन सकते हैं।
  • इसका इंटलिजेंट सक्शन एडजस्टमेंट सिस्टम अलग-अलग फर्श को पहचान कर अपने आप सक्शन पावर को एडजस्ट करता है।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।

AGARO Alpha Robot Vacuum Cleaner, Brush, Dry Vacuum & Wet Mop

Rs. 16999

Get This
05

NARWAL Freo X Plus 2-in-1 Robotic Vacuum & Mopping

Check Price on Amazon

इस रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर में 7 हफ्ते के लिए डस्ट स्टोरेज सिस्टम दिया गया है, जो ऑटोमेटिक तरीके से सफाई के बाद धूल को अपने डस्टबिन में खाली कर देता है। इसमें डस्ट कंप्रेशन टेक्नोलॉजी भी शामिल है, जिसकी मदद से ज्यादा मात्रा में धूल और कचरा स्टोर किया जा सकता है, जिससे लगभग 7 हफ्तों तक बार-बार डस्ट खाली करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें 7800Pa की सक्शन पावर दी गई है, जो फर्श से धूल, गंदगी और पालतू जानवरों के बालों को बहुत प्रभावी तरीके से साफ कर देती है। यह खासकर उन घरों के लिए उपयोगी है जहां पालतू जानवरों के बाल ज्यादा झड़ते हैं, क्योंकि यह गहरी और पावरफुल सफाई प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें ट्राई-लेजर नेविगेशन और बाधा निवारण सिस्टम दिया गया है, जो मिलीमीटर लेवल पर बाधाओं को पहचानकर उनसे बचता है। इसकी LiDAR SLAM 4.0 टेक्नोलॉजी मिलकर 360° व्यू बनाती है, जिससे यह पूरे घर का सटीक मैप तैयार करता है और सबसे बेहतर रास्ते से सफाई करता है।

स्पेसिफिकेशन

  • ब्रांड- NARWAL
  • मॉडल- फ्रीओ एक्स प्लस
  • उपयुक्त सतह- लकड़ी, टाइल, अपहोल्स्ट्री, विनाइल, लैमिनेट, कालीन, मार्बल
  • रंग- सफेद
  • सक्शन पावर- 7800Pa

खूबियां

  • इसमें मजबूत सक्शन के साथ 6N प्रेशर वाले मॉप्स दिए गए हैं, जो गीली और सूखी दोनों तरह की गंदगी को एक साथ साफ कर सकते हैं।
  • यह अपने आप रग्स को पहचान लेता है और मॉप को लगभग 8mm ऊपर उठा देता है, जिससे कार्पेट या रग्स गीले नहीं होते।
  • इसे वॉइस कमांड के जरिए आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।

NARWAL Freo X Plus 2-in-1 Robotic Vacuum & Mopping

Rs. 23990

Get This

रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर के खास भीचर्स को भी जानें

ऊपर बताए गए रोबोटिक वैक्यून क्लीनर के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

सक्शन पावर

सरफेस

बैटरी टाइप

DREAME D20 Ultra Robot Vacuum Cleaner

13,000Pa

टाइल, संगमरमर, लकड़ी, कालीन, ग्रेनाइट आदि

लिथियम आयन

ILIFE V20 Robot Vacuum Cleaner with SoF Laser Navigation

5000Pa

टाइल, संगमरमर, लकड़ी, कालीन, ग्रेनाइट

लिथियम आयन

ECOVACS Deebot N50 PRO Omni 2 in 1 Robotic Vacuum Cleaner 

5000Pa

हार्ड फ्लोर,कार्पेट, लकड़ी

लिथियम आयन

AGARO Alpha Robot Vacuum Cleaner, Brush, Dry Vacuum & Wet Mop

3000Pa

हार्ड फ्लोर

लिथियम आयन

NARWAL Freo X Plus 2-in-1 Robotic Vacuum & Mopping

7800Pa

लकड़ी, टाइल, अपहोल्स्ट्री, विनाइल, लैमिनेट, कालीन, मार्बल

लिथियम आयन

निष्कर्ष-

रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर भारतीय घरों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन यह पूरी तरह आपकी जरूरतों और उपयोग पर निर्भर करता है। अगर आप रोज़ाना की हल्की सफाई, धूल और बाल हटाने के लिए एक स्मार्ट और टाइम-सेविंग सॉल्यूशन चाहते हैं, तो यह डिवाइस काफी उपयोगी साबित होता है। हालांकि, यह पारंपरिक झाड़ू-पोंछा का पूरी तरह विकल्प नहीं है। गहरी सफाई, कोनों की सफाई या ज्यादा गंदगी के लिए अभी भी मैनुअल क्लीनिंग की जरूरत पड़ती है। वहीं अगर आप सही फीचर्स वाला मॉडल चुनते हैं, तो यह एक उपयोगी हो सकता है।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर भारतीय घरों के लिए सही है?

हां, यह भारतीय घरों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, खासकर रोज़ाना की धूल, बाल और हल्की सफाई के लिए। हालांकि भारी गंदगी या गहरी सफाई के लिए मैनुअल सफाई की जरूरत भी पड़ती है।

क्या रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर टाइल्स और मार्बल फ्लोर पर अच्छे से काम करता है?

हां, अधिकतर रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर टाइल्स, मार्बल और हार्ड फ्लोर पर बहुत अच्छी सफाई करते हैं और धूल को आसानी से हटा देते हैं।

क्या रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर कार्पेट और दरी को भी साफ कर सकता है?

हां, कई मॉडर्न रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर कार्पेट और दरी को भी साफ कर सकते हैं। वहीं कुछ डिवाइस कार्पेट पहचानकर सक्शन पावर ऑटोमेटिक बढ़ा देते हैं।

You May Also Like