क्या आप भी अपने किचन के लिए एक बढ़िया चिमनी लेने के बारे में सोच रही हैं, लेकिन यह समझ नहीं आ रहा है कि एक बेहतरीन चिमनी को कैसे चुनें? वैसे यह तो सच है कि आज के समय में रसोई सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं रह गई, बल्कि घर की सुंदरता और स्वच्छता का भी अहम हिस्सा बन चुकी है। जब हम स्वादिष्ट और मसालेदार भोजन बनाते हैं, तो उसके साथ निकलने वाला धुआं, तेल की भाप और तेज गंध पूरे घर में फैल जाती है और साथ ही, दीवारों और छतों को चिपचिपा बना कर उसे खराब कर सकता है। ऐसे में एक अच्छी किचन चिमनी बेहद जरूरी हो जाती है। यह धुएं, गंध और ग्रीस को तुरंत सोखकर रसोई को साफ, ताजगीपूर्ण और हवादार बनाए रखने में मदद करती है। लेकिन बाजार में कई तरह की चिमनियां उपलब्ध होने के कारण यह तय करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है कि कौन-सी चिमनी आपके किचन के लिए सबसे बेहतर है। आज आपको यहां एक विस्तृत जानकारी दी गई है जिससे आपको यह पता चलेगा कि Kitchen के लिए सही Chimney चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और साथ ही, होम सॉल्यूशन इलेक्ट्रॉनिक्स में आपको कई सारे मशहूर ब्रांड के चिमनी के विकल्प भी देखने को मिलेंगे जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
किचन के लिए बढ़िया चिमनी को चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
यदि आप अपने घर के लिए एक बढ़िया चिमनी लेने के बारे में विचार कर रही हैं तो कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रख सकती हैं, जिसकी मदद से आप अपने किचन के लिए परफेक्ट चिमनी ले पाएंगी;
- किचन का साइज - आपको बता दें, रसोई का आकार चिमनी की क्षमता तय करने में मदद करता है, इसलिए चिमनी लेने से पहले किचन के साइज का जरूर ध्यान रखें। छोटी रसोई के लिए 60 सेंटीमीटर चौड़ी चिमनी और बड़ी रसोई के लिए 90 सेंटीमीटर की चिमनी बेहतर मानी जाती है।
- सक्शन पावर - चिमनी की सक्शन पावर यानी उसकी धुआं और तेल खींचने की क्षमता सबसे अहम होती है। सामान्य घरेलू इस्तेमाल के लिए 1000 से 1200 m³/hr की सक्शन पावर वाली चिमनी बढ़िया हो सकती है।
- ऑटो-क्लीन तकनीक - ऑटो-क्लीन तकनीक एक महत्वपूर्ण चीज मानी जाति है, ये चिमनी से तेल और ग्रीस को अलग करके खुद को साफ रखने में मदद करती है। जिससे बार-बार सफाई की जरूरत नहीं पड़ेगी और मोटर की उम्र भी बढ़ सकती है।
- फिल्टर का प्रकार - बाजार में बफल फिल्टर, मेश फिल्टर और फिल्टर-लेस चिमनी मिलती हैं। आपको बता दें, भारतीय मसालेदार खाने के लिए बफल फिल्टर चिमनी ज्यादा सही मानी जाती है, इसलिए चिमनी के फिल्टर का ध्यान जरूर रखें।
- आवाज का स्तर - चिमनी चलने पर कम से कम आवाज करे, यह भी ध्यान रखना जरूरी है, ताकि आपका घर शोर मुक्त रह सकें। 58-65 dB तक की आवाज सामान्य मानी जाती है।
- डिज़ाइन और लुक - आप चिमनी का लुक और डिज़ाइन का भी ध्यान रख सकती हैं जिससे यह आपके किचन के इंटीरियर से मेल खा कर आपके किचन की सुंदरता को बढ़ाने में मदद कर सकें।
- ब्रांड और वारंटी - हमेशा भरोसेमंद Brand की Chimney को चुनना चाहिए ताकि आपको इसमें कम-से-कम 2 से 3 साल की वारंटी मिल सकें और यह आपके किचन में टिकाऊ बना रह सकें।
