Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

भारतीय परिवारों के लिए सही: ये Washing Machine बचाएंगी बिजली और चमकाएंगी कपड़े

कम बिजली खर्च के साथ बढ़िया प्रदर्शन वाले Washing Machine की है तलाश तो ऊर्जा-कुशल वॉशिंग मशीन को चुनिये जो भारतीय परिवार के लिए सही होते हैं। यह आपको अलग-अलग क्षमता में मिल जाएंगे और कपड़ों को बढ़िया से चमकाएंगे।

ऊर्जा कुशल वॉशिंग मशीन
ऊर्जा कुशल वॉशिंग मशीन

भारतीय घरों में जब एक साथ कई लोगों के कपड़े धोने पड़ते हैं तो ऐसे में एक बढ़िया वॉशिंग मशीन की जरूरत महसूस होती है। बढ़ते बिजली बिल और व्यस्त जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा-कुशल वाली मशीन चुनना सही रहेगा जो बिजली तो बचाएंगी ही, साथ में कपड़े को भी चमकाएंगी और पानी का कम उपयोग करके घर के मासिक खर्च को भी कम करने में मदद करती है। इनमें Haier, LG, Samsung, Whirlpool और IFB ब्रांड की मशीनें मिल जाएंगी। 

भारतीय घरों के लिए ऊर्जा कुशल वॉशिंग मशीन चुनने की सलाह हमने क्यों दी?

आपको बता दें, ऊर्जा-कुशल वॉशिंग मशीन आधुनिक तकनीक से लैस होती हैं, जो कपड़ों की मात्रा के अनुसार बिजली और पानी की खपत को नियंत्रित करती हैं। बड़े परिवारों के लिए यह एक किफायती और सुविधाजनक समाधान साबित होती है, क्योंकि इससे बार-बार धुलाई करने पर भी बिजली का खर्च अधिक नहीं बढ़ता। इसके अलावा, ऐसी मशीनें टिकाऊ, उपयोग में आसान और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन देने वाली होती हैं।

01

Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load

Check Price on Amazon

अमेजन क्या कहता है - यह 6 किलोग्राम वाला वॉशिंग मशीन है जो छोटे से मध्यम परिवार के लिए सही होता है। Haier ब्रांड की यह मशीन 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आती है जो काफी ऊर्जा कुशल है यानी इसके साथ सफाई तो बढ़िया मिलेगी ही यह बिजली की बचत भी करने में मदद करेगी।

हमने इसे क्यों चुना?

  • हमने इसे इसलिए चुना क्योंकि इसमें कुल 8 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिसकी वजह से यह अलग-अलग फैब्रिक के कपड़ों की धुलाई बढ़िया तरीके से करती है।
  • भारत के कई घरों में पानी का प्रेशर कम होता है। जीरो प्रेशर तकनीक बेहद कम दवाब पर भी मशीन को आसानी से काम करने में मदद करती है।
  • अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो भी चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योकिं इसका चाइल्ड लॉक फीचर इसे सुरक्षित बनाता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Haier
  • मॉडल - HWM60-AE
  • क्षमता - 6 किलोग्राम
  • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 700 RPM
  • कंट्रोल टाइप - PCB द्वारा संचालित

खासियत 

  • मैजिक फिल्टर 
  • स्टेनलेस स्टील का ड्रम
  • मेमोरी बैकअप 

कमी 

  • हालांकि इसमें इन-बिल्ट हीटर नहीं है जिससे सर्दियों के दिनों में या जिद्दी दाग हटाने के लिए गर्म पानी का विकल्प नहीं मिलेगा। 

योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।  

Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load (HWM60-AE, Moonlight Silver)

₹13,890.00

Get This
02

LG 7 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

Check Price on Amazon

अमेजन क्या कहता है - यह एक प्रकार की फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है जिसमें कपड़े धोने और सुखाने के लिए अलग-अलग ड्रम की जरूरत नहीं होती और यह एक ही ड्रम में दोनों काम कर देती हैं। LG ब्रांड की यहटॉप लोड वॉशिंग मशीन स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आती है जो बिजली बचाती है।

हमने इसे क्यों चुना?

  • आपको बता दें, इसका टर्बोड्रम और पल्सेटर विपरीत दिशाओं में घूमते हैं। इससे पानी का एक तेज बहाव बनता है जो कपड़ों को बिना नुकसान पहुंचाए जिद्दी मैल को आसानी से साफ कर देता है।
  • हमने इसे इसलिए चुना क्योंकि यह 740 RPM की स्पीड कपड़ों से पानी निकाल कर तेजी से सूखता है। 
  • इसमें दिए गए ऑटो रिस्टार्ट के चलते बिजली कट जाने के बाद जब वापस आएगी तो यह फिर से अपना काम वहीं से शुरू कर देगी जहां रुकी थी। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - LG
  • मॉडल - T70VBMB1Z
  • क्षमता - 7 किलोग्राम
  • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 740 RPM
  • कंट्रोल टाइप - पुश बटन 

खासियत 

  • चाइल्ड लॉक 
  • LED डिस्प्ले 
  • सॉफ्ट क्लोज़िंग डोर

कमी 

  • टॉप लोड होने के कारण पानी की ज्यादा खपत करेगी और कपड़ें को साफ करने में भी समय लगाती है।

LG 7 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine (T70VBMB1Z, Auto Prewash, Turbodrum, Stainless Steel drum, LED Display, Smart Diagnosis Middle Black)

₹19,990.00

Get This
03

Samsung Smart Choice 10 Kg Fully-Automatic Top Load Washing Machine

Check Price on Amazon

अमेजन क्या कहता है - इसमें AI वॉश टेक्नोलॉजी मौजूद है जिसकी मदद से यह कपड़े की संख्या के अनुसार पानी की जरूरत को खुद समझ लेता है और उसी के हिसाब से कपड़े की सफाई करता है। यह Samsung का ऊर्जा-कुशल मशीन है जो 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है और बिजली की खपत कम करता है।हमने इसे क्यों चुना?

  • चूंकि भारतीय घरों में ज्यादा लोग रहते हैं तो यह मशीन सही रहेगा क्योंकि यह 10 किलोग्राम क्षमता के साथ आता है और 6 से 8 सदस्यों वाले परिवार के लिए सही है। 
  • यह 700 RPM की स्पीड के साथ काम करता है जो गृहणियों को फटाफट से कपड़े धोने और सुखाने में मदद करके समय की बचत करती है। 
  • इसमें दिए गए इकोबबल तकनीक की मदद से यह पानी और डिटर्जेंट को मिलाकर झाग बनाता है, जो कपड़ों के अंदर तक जाकर जिद्दी मैल को आसानी से साफ कर देता है। इससे ठंडे पानी में भी अच्छी धुलाई होती है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Samsung
  • मॉडल - WA80F10E2LTL
  • क्षमता - 10 किलोग्राम
  • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 700 RPM
  • कंट्रोल टाइप - टच

खासियत

  • डिजिटल इन्वर्टर 
  • 12 वॉश प्रोग्राम 
  • क्विक वॉश 

कमी 

  • देखा जाए तो यह एक बड़ी क्षमता वाली मशीन है तो जाहिर सी बात है इसका आकार भी बड़ा होगा। इसलिए इसे रखने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत पड़ती है।

Samsung Smart Choice 10 Kg, 5 Star, AI Wash, AI Energy Mode, Wi-Fi, Ecobubble, AI VRT+, Soft Closing Door, Digital Inverter, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA80F10E2LTL, Lavender Gray)

₹25,990.00

Get This
04

IFB 9 Kg 5 Star, DeepClean Technology, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine

Check Price on Amazon

अमेजन क्या कहता है - इसमें 9 किलोग्राम क्षमता दी गई है जो बड़े परिवार के लिए सही रहती है और एक बार में भारी कंबल, बेडशीट और ढेर सारे कपड़े धोने के लिए यह साइज बिल्कुल परफेक्ट है। IFB ब्रांड की यह Washing Machine Load फुली ऑटोमैटिक खासियत के साथ आती है।

हमने इसे क्यों चुना है?

  • बदलते दौर को देखते हुए अगर आपको भी कपड़े साफ करने का अंदाज बदलना है तो ये आपके लिए एकदम सही रहेगी। दरअसल ये AI द्वारा संचालित वॉशिंग मशीन है जो स्मार्ट तकनीक की मदद से कपड़ों के वजन और फैब्रिक को खुद समझकर पानी का लेवल, धोने का तरीका और टाइम तय करती है। इससे पानी और आपके समय दोनों की बचत होती है, संग में कपड़े भी बेहतर तरीके से साफ होते हैं।
  • घर में बच्चों ने अगर अपने कपड़ों पर जिद्दी दाग लगा दिए हैं, तो भी परेशान न हो, क्योंकि इसमें इन-बिल्ट हीटर दिया गया है जो गर्म पानी का उपयोग करके कपड़ों को एकदम नया जैसा साफ कर देता है।
  • इस मशीन की मोटर पर 10 साल की वारंटी और 10 साल तक स्पेयर पार्ट्स सपोर्ट दे रहा है, जो इसकी लंबी उम्र का भरोसा देता है। यानी ये उन लोगों के लिए ठीक है जो एक बार में पैसा लगाना चाहते हैं और सालों तक सर्विस के झंझट से मुक्त होने की सोच रहे हैं। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - IFB
  • मॉडल - TL900NB2S
  • क्षमता - 9 किलोग्राम
  • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 720 RPM
  • कंट्रोल टाइप - नाब 

खासियत

  • डीप क्लीन टेक्नोलॉजी 
  • 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग 
  • पॉवर स्टीम 

कमी 

  • देखा जाए तो फ्रंट-लोड मशीनों या कुछ अन्य ब्रांड्स के मुकाबले इसकी स्पिन स्पीड थोड़ी कम है, जिसका मतलब है कि भारी कपड़ों को पूरी तरह सूखने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है।

IFB 9 Kg 5 Star, DeepClean® Technology, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine (EXECUTIVE MXN 9014K CMS, PowerSteam®, 9 Swirl, Steam Refresh, Inbuilt Heater, Eco Inverter, Mocha)

₹38,490.00

Get This
05

Whirlpool 7.5 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine

Check Price on Amazon

अमेजन क्या कहता है - बताया गया है कि यह 7.5 किलोग्राम क्षमता के साथ आती है जो 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए सही रहता है और बढ़िया से कपड़ों की सफाई करता है। Whirlpool कंपनी की इस Fully Automatic Washing Machine में 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है, जो पूरी तरह से बिजली की बचत करने में मदद करती है।

हमने इसे क्यों चुना?

  • हमने इसे इसलिए चुना है क्योंकि अगर आप ऐसे इलाकों में रहते हैं जिधर का पानी कठोर है फिर भी यह कपड़ों को बढ़िया तरीके से चमकाने का काम करेगी।
  • यह Whirlpool ब्रांड की मशीन लो नॉइस फीचर के साथ आती है जिससे चलते समय यह शोर नहीं करती है और आप अपने दूसरे काम को भी आराम से कर पाएंगे। 
  • इसमें आपको एक ऐसा फीचर भी मिलेगी जो पानी की सप्लाई न होने पर मशीन को नुकसान से बचाती है। जी हां, उस फीचर का नाम ड्राई टैप सेन्सिंग है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Whirlpool
  • मॉडल -MAGIC CLEAN 7.5 GENX GREY 5YMW
  • क्षमता - 7.5 किलोग्राम
  • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 740 RPM
  • कंट्रोल टाइप - टच

खासियत

  • ZPF टेक्नोलॉजी 
  • स्टेनलेस स्टील ड्रम 
  • 8 वॉश प्रोग्राम 

कमी 

  • आपको बता दें, इसका लुक और कंट्रोल पैनल काफी सिंपल है। अगर आप बहुत मॉडर्न, स्टाइलिश या टच-स्क्रीन वाली वॉशिंग मशीन चुनना चाहते हैं, तो इसका लुक आपको थोड़ा साधारण लग सकता है।

Whirlpool 7.5 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine Grey (MAGIC CLEAN 7.5 GENX GREY 5YMW)

Rs. 16250

Get This

जानें आपके घर के लिए कौन-सी वॉशिंग मशीन है बढ़िया?

आप भी एक भारतीय परिवार में रहते हैं और अपने घर के लिए ऐसे मशीन की तलाश कर रहे हैं जो ऊर्जा कुशल हो और कपड़ों को भी बढ़िया से सफाई करें तो यहां ऊपर बताए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स की तुलना की गई है जिसकी मदद से सही मशीन चुनने में मदद मिलेगी - 

ब्रांड/मॉडल 

कितने लोगों के परिवार के लिए सही है 

ऊर्जा रेटिंग 

वोल्टेज 

Haier 6 kg Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load - HWM60-AE 

2 से 3 लोग के परिवार के लिए

5 स्टार 

220 वोल्ट 

LG 7 Kg Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine - T70VBMB1Z

3 से 4 लोगों के परिवार के लिए 

5 स्टार 

230 वोल्ट 

Samsung Smart Choice 10 Kg, Fully-Automatic Top Load Washing Machine - WA80F10E2LTL

6 से 8 सदस्यों वाले परिवार के लिए 

5 स्टार 

230 वोल्ट 

Whirlpool 7.5 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine-MAGIC CLEAN 7.5 GENX GREY 5YMW

3 से 4 लोगों के परिवार के लिए 

5 स्टार 

230 वोल्ट 

IFB 9 Kg 5 Star with DeepClean® Technology,Fully Automatic Top Load Washing Machine- TL900NB2S

5 से 7 सदस्यों वाले परिवार के लिए

5 स्टार 

220 वोल्ट 

इन्हें भी पढ़ें - 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

ऊर्जा-कुशल वॉशिंग मशीन क्या होती है?

ऊर्जा-कुशल वॉशिंग मशीन ऐसी मशीन होती है जो सामान्य वॉशिंग मशीनों की तुलना में कम बिजली और पानी का उपयोग करती है। इसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे कपड़ों की सफाई सही ढंग से होती है और ऊर्जा की खपत भी कम रहती है। यह लंबे समय में बिजली के बिल को कम करने में मदद करती है।

ऊर्जा-कुशल वॉशिंग मशीन भारतीय परिवारों के लिए क्यों फायदेमंद है?

भारतीय परिवारों में अक्सर कपड़ों की धुलाई की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में ऊर्जा-कुशल वॉशिंग मशीन कम बिजली और पानी का उपयोग करके घरेलू खर्च को नियंत्रित रखने में मदद करती है। इसके साथ ही यह बेहतर सफाई और सुविधाजनक उपयोग का अनुभव भी प्रदान करती है।

ऊर्जा-कुशल वॉशिंग मशीन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

मशीन की क्षमता, ऊर्जा दक्षता, पानी की खपत, उपलब्ध वॉश प्रोग्राम, वारंटी और उपयोग में आसानी जैसी बातों पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा परिवार के आकार और दैनिक जरूरतों के अनुसार सही मॉडल चुनना अधिक लाभदायक होता है।

You May Also Like