अगर आपको ₹10,000 से कम के बजट में बाथरूम के लिए एक अच्छे स्टोरेज गीजर की तलाश है तो हायर, Bajaj, क्रॉम्पटन, AO Smith और वीनस जैसे ब्रांड्स के पास बेहतरीन विकल्प मिलते हैं। ये Geysers पानी को तेजी से गर्म करने का काम करते हैं, जिस वजह से समय के साथ-साथ बिजली की भी बचत होती है। इस बजट में करीब 6 लीटर से लेकर 25 लीटर तक क्षमता वाले स्टोरेज गीजर मिल जाते हैं, जिन्हें छोटे से लेकर बड़े परिवार तक के लिए चुना जा सकता है। वहीं, बढ़िया क्वालिटी के टैंक, हीटिंग एलिमेंट व बॉडी की वजह से ये कठोर पानी और जंग से भी सुरक्षित रहते हैं, जिससे ये सालों-साल तक टिकाऊ बने रहते हैं।
Haier ED Water Geyser 25 Ltr
Check Price on Amazonआपके बाथरूम के लिए क्यों अच्छा है?
25 लीटर क्षमता वाले इस Haier गीजर में एक ही बार में अधिक मात्रा में पानी गर्म हो जाता है, जिससे इसे बार-बार चालू करने की आवश्यकता नहीं होती और बिजली की बचत होती है। यह वॉटर हीटर इस्तेमाल करने में पूरी तरह से सुरक्षित है और शॉकप्रूफ टेक्नोलॉजी की वजह से नहाते समय करंट लगने का डर नहीं रहता है। इसकी खासियत है कि हार्ड वॉटर के कारण इसका टैंक या हीटिंग एलिमेंट खराब नहीं होते हैं, जिससे पानी बिना किसी परेशानी के गर्म होता है और बार-बार सर्विसिंग या मरम्मत की आवश्यकता नहीं होती है। इसके टैंक में स्टोर हुआ पानी लंबे समय तक साफ-सुथरा भी बना रहता है।
किन लोगों के लिए होगा सही पसंद?
यह स्टोरेज Water Heater 3-5 लोगों के परिवार के लिए अच्छा है और इसे वे लोग भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो ऊंची इमारतों में रहते हैं। ऊर्जा कुशल होने की वजह से इसे वे लोग भी चुन सकते हैं, जिनके यहां लगभग रोजाना ज्यादा मात्रा में गर्म पानी की जरूरत होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 25 लीटर
- वॉटेज- 2000 Watts
- वोल्टेज- 230 Volts
- अधिकतम प्रेशर- 8 बार
खासियतें
- टेंप्रेचर कंट्रोल
- TTS टेक्नोलॉजी
- 4 स्टार एनर्जी रेटिंग
कमी
- कम हीट रिटेंशन।
Haier ED Water Geyser 25 Ltr
Rs. 8937
Crompton Solarium Care 10-L 5 Star Storage Water Heater
Check Price on Amazonआपके बाथरूम के लिए क्यों अच्छा है?
इस वॉटर हीटर की खासियत है कि इसमें पानी ज़रूरत से ज़्यादा गर्म नहीं होता है और अधिकतम तापमान पर पहुंचने के बाद पावर सप्लाई ऑटो कट-ऑफ सुविधा के साथ अपने-आप बंद हो जाती है, ताकि किसी तरह का हादसा न हो। Crompton का यह हीटर पानी को तेज़ी से अच्छी तरह से गर्म करता है। इसके बढ़िया क्वालिटी वाले टैंक में आसानी से जंग भी नहीं लगती है। ऊंची इमारतों वाले बाथरूम में भी लगाने के लिए यह एक सुरक्षित विकल्प है और साथ ही यह बिजली की भी बचत करता है।
किन लोगों के लिए होगा सही पसंद?
यह वॉटर हीटर उन घरों के लिए सही है जहां हार्ड क्वालिटी वाला पानी आता है और इस वजह से गीजर के खराब होने की चिंता रहती है। 2-3 लोगों के लिए इसमें एक बार में काफी सारा पानी गर्म हो जाता है, जिससे यह छोटे परिवारों के लिए भी एक सही विकल्प बन जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Crompton
- क्षमता- 10 लीटर
- वोल्टेज- 230 Volts (AC)
- हीट आउटपुट- 75 डिग्री सेल्सियस
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 39W x 34.5H सेंटीमीटर
खासियतें
- 3 लेवेल सेफ्टी सिस्टम
- रस्टप्रूफ बॉडी
- 8 बार प्रेशर
कमी
- लीकेज की समस्या।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
Crompton Solarium Care 10-L 5 Star Storage Water Heater
Rs. 8090
AO Smith Geyser VAS PLUS 15 Litre
Check Price on Amazonआपके बाथरूम के लिए क्यों अच्छा है?
यह वॉटर हीटर ऊंची इमारतों के फ्लैट में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है और इसके प्रदर्शन में किसी तरह की कमी नहीं आती है। इस 15 Litre Geyser में पानी लंबे समय तक गर्म रहता है, ताकि इसे बार-बार ऑन करने की जरूरत न हो और बिजली की भी बचत होती है। AO Smith का यह वॉटर हीटर न सिर्फ पानी को अच्छी तरह से गर्म करता है, बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी बना रहता है। इसकी खासियत है कि पानी गर्म होने के बाद LED इंडीकेटर इसकी जानकारी देता है, जिससे बार-बार नल खोलकर चेक करने की जरूरत नहीं होती है।
किन लोगों के लिए होगा सही पसंद?
यह 15 लीटर गीजर मध्यम आकार के परिवार के लिए काफी अच्छा है, जहां सामान्य मात्रा में गर्म पानी की जरूरत होती है। यह उन लोगों के लिए काफी भरोसेमंद है जो मजबूत गुणवत्ता वाले मॉडल की तलाश कर रहे हैं और जो यह नहीं चाहते कि उन्हें आए दिन गीजर की मरम्मत या सर्विसिंग करवाने का झंझट उठाना पड़े।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- AO Smith
- क्षमता- 15 लीटर
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉटेज- 2000 Watts
- वजन- 9.300 किलोग्राम
खासियतें
- ग्लास-लाइंड टैंक
- PUF इंसुलेशन
- 5 स्टार एनर्जी रेटिंग
कमी
- ज्यादा शोर स्तर।
AO Smith Geyser VAS PLUS 15 Litre
Rs. 6749
Venus Audra 6 Litres (White) Storage Water Heater
Check Price on Amazonआपके बाथरूम के लिए क्यों अच्छा है?
इस वॉटर हीटर की खासियत है कि इसमें पानी जरूरत से ज्यादा गर्म नहीं होता है और अधिकतम तापमान पर पहुंचने के बाद पावर सपलाई ऑटो कट-ऑफ सुविधा के साथ अपने-आप बंद हो जाती है, ताकि किसी तरह का हादसा न हो। वीनस का यह हीटर पानी के तेजी से अच्छी तरह से गर्म करता है इसके बढ़िया क्वालिटी वाले टैंक में आसानी से ज़ंग भी नहीं लगती है। ऊंची इमारतों वाले बाथरूम में भी लगाने के लिए यह एक सुरक्षित विकल्प है और साथ ही यह बिजली की भी बचत करता है।
किन लोगों के लिए होगा सही पसंद?
जो लोग अकेले रहते हैं या जिन घरों में बहुत ज्यादा मात्रा में गर्म पानी की जरूरत नहीं होती है, उनके लिए 6 लीटर क्षमता वाला यह Venus स्टोरेज Geyser काफी अच्छा है। कॉम्पैक्ट साइज की वजह से इसे छोटे बाथरूम में भी आसानी से लगाया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Venus
- क्षमता- 6 लीटर
- वॉटेज- 3000 Watts
- वोल्टेज- 240 Volts
- प्रेशर- 8 बार
खासियतें
- मल्टी फंक्शन वॉल्व
- मैग्नेशयम अनोड
- लंबा हीट रिटेंशन
कमी
- फंक्शनिंग की समस्या।
Venus Audra 6 Litres (White) Storage Water Heater
Rs. 6879
Bajaj Armour Contempo 15L Storage Water Heater
Check Price on Amazonआपके बाथरूम के लिए क्यों अच्छा है?
चाहे आपको ज्यादा गर्म पानी चाहिए हो या हल्का, भारतीय ब्रांड बजाज का यह 15 लीटर वाला वॉटर हीटर अपने टेम्परेचर कंट्रोल नॉब के साथ सही तापमान को आसानी से सेट करने की सुविधा देता है। जैसे ही टैंक में पानी पूरी तरह से गर्म हो जाता है, पावर सप्लाई ऑटो कट-ऑफ के साथ अपने आप बंद हो जाती है, जिससे पूरी सुरक्षा बनी रहती है और बिजली की भी बर्बादी नहीं होती। यह पानी को तेजी से गर्म करता है, जिससे सुबह ऑफिस जाने से पहले घंटों तक गीजर ऑन करके रखने की जरूरत नहीं होती है। इसके बढ़िया क्वालिटी वाले टैंक की वजह से पानी के लीक होने की समस्या नहीं आती है।
किन लोगों के लिए होगा सही पसंद?
चाइल्ड सेफ्टी मोड वाला यह Bajaj Water Heater उन घरों के लिए एक स्मार्ट पसंद है जहां छोटे बच्चे हैं। इसमें पानी का तापमान एक सीमित रेंज पर पहुंचने पर हीटिंग रुक जाती है, जिससे बच्चों की पूरी सुरक्षा बनी रहती है। वहीं, इसे 3-5 लोगों के मध्यम आकार के परिवार के लिए भी चुना जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bajaj
- वॉटेज- 3000 Watts
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 36.7W x 45.9H सेंटीमीटर
- प्रेशर- 8 बार
खासियतें
- शॉक-रेसिस्टेंट बॉडी
- LED इंडीकेटर
- स्वर्लफ्लो टेक्नोलॉजी
कमी
- इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी।
Bajaj Armour Contempo 15L Storage Water Heater
Rs. 9999
जानें इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर
₹10,000 से कम कीमत वाले इन सभी ब्रांडेड स्टोरेज गीजर में से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। इस तालिका के साथ इनके बीच के अंतर को आसानी से समझा जा सकता है।
|
मॉडल |
खासियत |
वॉरंटी |
|
Haier ED Water Geyser 25 Ltr |
शॉकप्रूफ टेक्नोलॉजी |
प्रोडक्ट पर 4 साल तक और टैंक पर 7 साल तक |
|
Crompton Solarium Care 10-L |
कस्टमाइज्ड बाथिंग मोड |
प्रोडक्ट पर 2 साल तक, हीटिंग एलिमेंट पर 3 साल तक और टैंक पर 7 साल तक |
|
AO Smith Geyser VAS PLUS 15 Litre |
लंबा हीट रिटेंशन |
प्रोडक्ट पर 2 साल तक, हीटिंग एलिमेंट पर 3 साल तक और टैंक पर 7 साल तक |
|
Venus Audra 6 Litres Storage Water Heater |
8 बार प्रेशर |
प्रोडक्ट पर 2 साल तक, हीटिंग एलिमेंट पर 3 साल तक और टैंक पर 7 साल तक |
|
Bajaj Armour Contempo 15L Storage Water Heater |
चाइल्ड सेफ्टी |
प्रोडक्ट पर 2 साल तक, हीटिंग एलिमेंट पर 6 साल तक और टैंक पर 7 साल तक |
नोट: यहां बताए गए स्टोरेज गीजर की MRP ₹10,000 से ज्यादा है, जो लेख लिखने के दौरान कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
