घर पर कपड़े धोने व सुखाने को आसान बनाने के लिए अब अधिकतर लोग वॉशिंग मशीन पर निर्भर हो चुके हैं। Dryer के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन एक ऐसा उपकरण है जो कपड़े धोने और सुखाने के काम को एक साथ करती है, जिससे दो अलग-अलग मशीनों की जरूरत खत्म हो जाती है। यह ऑल-इन-वन यूनिट आपके कपड़े धोती है और फिर उन्हें उसी मशीन में अपने आप सुखा देती है, जिससे यह सीमित कपड़े धोने की जगह वाले अपार्टमेंट या घरों के लिए जगह बचाने वाला एक बेहतरीन समाधान बन जाता है। आजकल लगभग हर वॉशिंग मशीन में आपको ड्रायर देखने को मिल जाएगा फिर चाहे वो फुली ऑटोमैटिक हो या सेमी-ऑटोमैटिक। इसी कड़ी में हम आपके लिए भारत में मिलने वाली कुछ Washing Machine के विकल्प लेकर आए हैं, जो ड्रायर से भी लैस होंगे। ये अलग-अलग क्षमता के साथ आते हैं। इनकी आधुनिक टेक्नोलॉजी और बेहतरीन सुविधाएं कपड़ों को अच्छी तरह धोने व सुखाने के साथ-साथ उनकी क्वालिटी को भी खराब होने से बचाने में मदद करेंगी।
घर के ऐसे ही अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
