Top SearchesDouble Door Refrigerators with Inverter Vacuum CleanersBottom Mounted RefrigeratorsHaier Washing Machines 8 KG Front Load Washing Machine Premium Double Door Refrigerators

भारत में मिलने वाली कुछ बढ़िया वॉशिंग मशीन ब्रांड्स, जो अमेजन पर हैं उपलब्ध

भारत में मिलने वाली एक बढ़िया वॉशिंग मशीन की खोज करना कोई बच्चों का खेल नहीं है। इतने सारे ब्रांड मार्केट में देखने को मिल जाते हैं कि आपके लिए कौन-सा सही रहेगा इस बात का चुनाव नहीं हो पाता है। ऐसे में अमेजन पर ग्राहकों द्वारा दिए गए रिव्यू के साथ देखें कुछ बढ़िया कंपनी की वॉशिंग मशीन साथ ही जानें उनके प्रकार भी।

भारत में मिलने वाली बेहतरीन वॉशिंग मशीन
भारत में मिलने वाली बेहतरीन वॉशिंग मशीन

हर रोज या हफ्ते में एक बार पूरे घर के कपड़े साफ करने पड़े तो जाहिर सी बात है एक वॉशिंग मशीन की जरूरत तो पड़ेगी ही। लेकिन इतने सारे विकल्प और कंपनियों के नामों से अपने लिए एक सही का चुनाव करने से काफी चीजें बदल जाती हैं। अमेजन पर दी गई ग्राहकों की रेटिंग और रिव्यू के आधार पर हम Haier, LG, Samsung, IFB, Whirlpool जैसी कंपनियों कि वॉशिंग मशीन को भारत में बढ़िया बता सकते हैं। हाउस ऑफ एप्लायंसेस में आने वाली इन वॉशिंग मशीन में अब क्या खासियत मिलती हैं आइए जानते हैं:-

  • LG- साउथ कोरियन की कंपनी एलजी का कोई न कोई प्रोडक्ट आपको हर घर में देखने को मिल जाएगा। वहीं ज्यादातर भारतिय घरों में इस कंपनी की वॉशिंग मशीन भी होती हैं और इसके पीछे का कारण है इनमें मिलने वाली इन बिल्ट Wi-Fi तकनीक, बिल्ट इन हीटर और AI जैसे फीचर्स जो कपड़ों के फैब्रिक के अनुसार उन्हें साफ करने का काम करते हैं। इन वॉशर में आपको इन्वर्टर डायरेक्ट ड्राइव मोटर, ट्रबो वॉश तक देखने को मिल जाता है।
  • Samsung - अपने बेहतरीन डिज़ाइन के लिए दुनिया भर में मशहूर यह ब्रांड अपनी नई तकनीक और उच्च गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। इसमें आपको एआई वॉश, सुपरस्पीड से लेकर इकोबबल जैसी तकनीकें मौजूद हैं जो कपड़ों को बेहतर तरीके से धोने में मदद करती हैं, साथ ही ये पानी की भी बचत करते हैं।
  • Haier - अगर आपको कम दाम में खास फीचर्स के साथ बेहतरीन वॉशिंग मशीन की तलाश है तो Haier एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। ये कम पानी और बिजली में भी शानदार कपड़े धोने की सुविधा देती है। इसमें मिलने वाले Vortex Pulsator, Magic Filter, Anti Rat Mesh फीचर्स इसे और भी खास बनाते हैं।
  • IFB - अगर आप कपड़े धोने के साथ पानी की भी बचत करना चाहते हैं तो IFB ब्रांड की वॉशिंग मशीन सही हो सकती है। इसमें मिलने वाले फीचर्स जैसे कि AI-संचालित स्मार्ट वॉश कपड़ों की धुलाई गहराई से करते हैं, वह भी कम पानी में। इसमें लगे मोटर काफी तेजी से चलते हैं जिस वजह से ये कपड़ों को काफी जल्दी सुखाने में भी मदद करते हैं। IFB ब्रांड की वॉशिंग मशीनें अपनी टिकाऊपन के लिए भी जानी जाती हैं।
  • Whirlpool - आज के समय में व्हर्लपूल ब्रांड की वॉशिंग मशीन काफी ज्यादा मशहूर हो सकती है। इस ब्रांड की वॉशिंग मशीन को खासकर प्रदर्शन और मज़बूती के लिए डिज़ाइन किया गया है। साथ ही इसमें मिलने वाली ZPF तकनीक, अलग-अलग वॉश प्रोग्राम कपड़ों को बेहतरीन तरीके से साफ़ तो करते ही हैं, साथ ही पानी की भी बचत करने में भी मदद करते हैं।

भारत में मिलने वाले वॉशिंग मशीन के प्रकार

बढ़िया कंपनी की वॉशिंग मशीन को जान लेने के बाद आइए डाल लेते हैं प्रकार पर भी एक नजर।

वॉशिंग मशीन का प्रकार

खासियत

किस के लिए उयुक्त?

सेमी ऑटोमैटिक

  • किफायती दाम
  • वॉश और ड्रायर टब की सुविधा
  • कम बिजली की खपत

जिन ग्राहकों को कम दाम में एक अच्छी वॉशिंग मशीन लेनी है। 

फुल्ली ऑटोमैटिक

  • कम मेहनत के साथ समय की बचत
  • पूरी तरह से ऑटोमैटिक

उन लोगों के लिए उपयुक्त जिन्हें समय की बचत करनी है और मशीन को लेने के लिए अच्छा दाम दे सकते हैं। 

टॉप लोड

  • उपयोग में आसान
  • आराम से कपड़े डाल सकते हैं।
  • किफायती दाम

पहली बार अगर वॉशिंग मशीन ले रहे हैं उनके लिए सही रहेगी।

फ्रंट लोड

  • ज्यादा एडवांस तकनीक के साथ बेहतर सफाई।
  • लंबे समय तक के इस्तेमाल के लिए किफायती।

उन लोगों के लिए उपयुक्त जिन ग्राहकों को अच्छे दाम में वॉशिंग मशीन चाहिए और वो चाहते हैं की मशीन पानी और बिजली की ज्यादा खपत न करें।

वॉशिंग मशीन की ब्रांड और मॉडल के बारे में और भी जानकारी पाने के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की मदद ले सकते हैं।

01

Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load

Check Price on Amazon

Haier ब्रांड की यह वाशिंग मशीन 6 किलोग्राम की क्षमता के साथ आती है, जो छोटे परिवार के लिए उपयुक्त हो सकती है। इसमें 5 स्टार रेटिंग दी गई है, जो बिजली की बचत तो करती ही है, साथ ही यह वाशिंग मशीन 8 वॉश प्रोग्राम के साथ आती है, जैसे कि वॉश, रिंस, स्प्रिंग इन ट्यूब, ड्राई, स्मार्ट सोक, डेलिकेट, क्विक, जिनकी मदद से आप अपने कपड़ों को आसानी से धो सकते हैं। इसमें आपको 780 आरपीएम की मोटर लगी हुई मिल जाएगी, जो कपड़ों को अच्छी तरह से सूखने में मदद कर सकती है। यह टॉप लोडेड वाशिंग मशीन है, जिसमें आपको मैजिक फिल्टर मिल जाएगा, जो कपड़ो पर लगने वाले कीटाणु को खत्म कर सकता है। इसकी लंबाई 930 मिमी है, तो वहीं इसकी चौड़ाई 500 मिमी है जिस वजह से यह छोटी जगह में भी आसानी से फिट हो सकती है।

स्पेसिफिकेशन

  • विशेषता- बैलेंस क्लीन पल्सेटर
  • मॉडल- HWM60-AE
  • रंग ‎मूनलाइट- ग्रे
  • कंट्रोल कंसोल- नॉब
  • वोल्टेज ‎- 220 वोल्ट

खास फीचर

  • बैलेंस क्लीन पल्सेटर
  • ओशनस वेव ड्रम

खूबियां

  • इसका बॉडी स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना है, जिस वजह से यह मजबूत होने के साथ टिकाऊ भी है।
  • इसमें ऑटो रीस्टार्ट की सुविधा दी गई है, जिससे आपको बार-बार स्टार्ट करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है।
  • यह एब्रेजन फ्री है, जिससे यह कपड़ों को घर्षण से बचाती है।

कमी

  • कुछ यूज़र का कहना है कि यह वाशिंग मशीन सही से काम नहीं कर रही है।

Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load

Rs. 12490

Get This
02

LG 7 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

Check Price on Amazon

LG ब्रांड की 5 स्टार रेटिंग के साथ आने वाली यह वाशिंग मशीन बिजली की खपत को तो बचाती ही है, साथ ही 7 किलोग्राम की क्षमता के साथ आती है, जो 3 से लेकर 4 लोगों के लिए सही हो सकती है। यह फुली ऑटोमेटिक टॉप लोडेड वाशिंग मशीन है, जो स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जो 36% तक उर्जा की बचात तो करती ही है, साथ ही मशीन से निकलने वाली आवाज को भी कम करने में मदद करती है। इसमें आपको टर्बोड्रम भी मिल जाएगा, जो बढ़िया धुलाई के लिए जाना जाता है। LG की इस वाशिंग मशीन में ऑटो प्री वॉश की सुविधा मिल जाती है, साथ ही इसमें ऑटो रीस्टार्ट की भी सुविधा दी जाती है। इस वाशिंग मशीन में 8 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वाशिंग मशीन में 740 आरपीएम के मोटर लगाए गए हैं, साथ ही इसमें आपको एलईडी डिस्प्ले भी मिल जाता है।

स्पेसिफिकेशन

  • रंग: मिडीयम काला
  • विशेषता- ऑटो रीस्टार्ट
  • वोल्टेज- 230 वोल्ट
  • मॉडल- T70VBMB1Z
  • शोर स्तर- 50 dB

खास फिचर्स

  • ऑटो रीस्टार्ट
  •  उच्च दक्षता
  • एलईडी डिस्प्ले

खूबियां

  • इसमें चाइल्ड लॉक की सुविधा दी गई है, जिसकी मदद से आप अपने बच्चों को वाशिंग मशीन से दूर रख सकते हैं।
  • इसमें क्विक वॉश की सुविधा दी गई है।
  • इसमें स्मार्ट डायग्नोसिस मिलता है, जिसकी मदद से आप मशीन में होने वाली समस्या को जान सकते हैं।

कमी

  • कुछ यूज़र का कहना है कि यह वाशिंग मशीन सही से धुलाई नहीं कर रही है।

LG 7 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

Rs. 27300

Get This
03

Whirlpool 7 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine Grey

Check Price on Amazon

Whirlpool की यह फुली ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन 7 किलोग्राम की क्षमता के साथ आती है। ग्रे रंग में आने वाली यह वाशिंग मशीन टॉप लोड है। इसमें 5 स्टार रेटिंग दी गई है, जो बिजली की बचत करने में मदद करती है। इसमें 740 आरपीएम का मोटर लगाया गया है, जो कपड़ों को जल्दी सुखाने में मदद कर सकती है। 12 वॉश प्रोग्राम के साथ आने वाली यह वाशिंग मशीन कपड़ों को अच्छे तरीके से धोने में मदद कर सकती है। इसमें आपको स्टील मटेरियल से बने ड्रम मिल जाएंगे, साथ ही इसका बॉडी भी स्टील मटेरियल से बना होता है, जिस वजह से यह मजबूत होने के साथ लंबे समय तक चल सकता है। इस वाशिंग मशीन में जीरो प्रेशर फिल की सुविधा दी जाती है, जो पानी के दबाव कम होने पर भी वाशिंग मशीन के टब को तेजी से भरने में मदद करता है। इस वाशिंग मशीन में सिक्स सेंस टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो कपड़ो के अनुसार धोने की प्रक्रिया को बदल सकता है।

स्पेसिफिकेशन

  • रंग- ग्रे
  • विशेषताए- 6th सेंस तकनीक
  • वोल्टेज- 230 वोल्ट
  • नियंत्रक प्रकार- ‎टच
  • वाट क्षमता- 360 वाट

खास फिचर्स

  • हार्ड वॉटर वॉश एक्वा स्टोर
  •  6th सेंस टेक्नोलॉजी
  •  स्पाइरो वॉश टेक्नोलॉजी

खूबियां

  • इसमें एक्सप्रेस वॉश की सुविधा मिलती है, जिस वजह से आप कपड़ों को जल्दी धोने में सक्षम हैं।
  • इसमें एक्वा स्टोर दिया गया है, जो पानी को स्टोर करता है।
  • स्मार्ट सेंसर दिया गया है, जो वोल्टेज और वॉटर लेवल को खुद से सेंस कर सकता है।

कमी

  • कुछ यूज़र का कहना है कि इसमें से काफी ज्यादा आवाज आ रही है।

Whirlpool 7 kg Magic Clean 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine Grey

Rs. 14990

Get This
04

Samsung 8 kg, 5 star, Eco Bubble Tech, Digital Inverter Moto Top Load Washing Machine

Check Price on Amazon

Samsung ब्रांड की यह वाशिंग मशीन इको बबल टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जो ऊर्जा की बचत करने के साथ ही कपड़े को भी ध्यान में रखते हुए धुलाई करती है। 8 किलोग्राम की क्षमता के साथ आने वाली यह वाशिंग मशीन टॉप लोड है, जिसमें आसानी से कपड़े धोए जा सकते हैं। इसमें डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जिसकी मदद से यह लंबे समय तक चल सकती है, साथ ही उर्जा की बचत भी करती है और मशीन से आने वाली आवाज को भी कम करने में मदद करती है। इसकी बॉडी रस्ट प्रूफ जिस वजह से जंग़ नहीं लगता है साथ ही इसमें सॉफ्ट क्लोजिंग डोर भी है, जिस वजह से इसे आसानी से बंद किया जा सकता है। इस वाशिंग मशीन में चाइल्ड कंट्रोल भी दिया गया है, जिसकी मदद से आसानी से इसमें कपड़ा धो सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल- ‎WA80BG4441BGTL
  • ऊर्जा दक्षता- 5 स्टार रेटिंग
  • मोटर गति- ‎700 RPM
  • शोर स्तर- ‎60 dB
  • नियंत्रण कंसोल- ‎टच

खास फिचर्स

  • इन्वर्टर
  •  जल स्तर 5.00

खूबियां

  • इसमें इको टब क्लीन तकनीक दी गई है, जो मैजिकल फिल्टर के साथ आता है, जिस वजह से कपड़े की धुलाई सही हो सकती है।
  • इसमें डायमंड आकार के ड्रम मिलते हैं।
  • इस वाशिंग मशीन में ड्यूल वॉश की सुविधा दी गई है।

कमी

  • कुछ यूज़र का कहना है कि इस वाशिंग मशीन का फंशन सही से काम नहीं कर रहा है।

Samsung 8 kg, 5 star, Eco Bubble Tech, Digital Inverter Moto Top Load Washing Machine

Rs. 19990

Get This
05

IFB 6 Kg 5 Star Powered by AI with 9 Swirl Wash, Fully Automatic Front Load Washing Machine

Check Price on Amazon

IFB ब्रांड की यह वाशिंग मशीन 6 किलोग्राम की क्षमता के साथ आती है, जो छोटे परिवार के लिए बेहतरीन विकल्प है। यह एक फ्रंट लोड वाशिंग मशीन है, जो ग्रे रंग में आती है। इसमें 1000 RPM के मोटर लगा है, जो कपड़े को जल्दी धोने और सूखने में मदद कर सकता है। इस वाशिंग मशीन में 10 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप अपने अनुसार इस्तेमाल में ले सकते हैं। कंपैक्ट डिजाइन में आने वाली यह वाशिंग मशीन एआई टेक्नोलॉजी से लैस है, जो कपड़े के प्रकार और वजन का पता लगाती है और फिर उसके अनुसार से उसकी धुलाई और पानी की जरूरत को पूरा करती है, जिस वजह से कपड़े जल्दी और बेहतरीन तरीके से धुल जाते हैं। इसके अलावा यह 20-25% तक पानी की बचत करती है और 30% तक समय की बचत करने में मदद करती है, साथ ही एडवांस तरीके से फैब्रिक का केयर भी करती है, ताकि कपड़े जल्दी खराब ना हों।

स्पेसिफिकेशन

  • रंग- ग्रे
  • विशेषताए- AI द्वारा संचालित
  • वोल्टेज- 220 वोल्ट
  • नियंत्रण प्रकार- पुश बटन
  • मॉडल ‎DIVA GXN 6010

खास फिचर्स

  • 9 स्वर्ल वॉश 
  • एक्वा एनर्जी 

खूबियां

  • इसमें इको इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो बिना आवाज के चल सकती है और 50% तक पानी की बचत और 40% तक बिजली की बचत करने में मदद करती है।
  • इस वाशिंग मशीन में 9 स्वर्ल तकनीक दी गई है, जिसकी मदद से कपड़े को आसानी से धो सकते हैं।
  • इसमें सेल्फ डायग्नोसिस है, जो वाशिंग मशीन में होने वाली समस्या को खुद से जान सकती है।

कमी

  • कुछ यूजर का कहना है कि यह काफी ज्यादा आवाज करती है।

IFB 6 Kg 5 Star Powered by AI with 9 Swirl Wash, Fully Automatic Front Load Washing Machine

Rs. 25490

Get This

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

भारत में सबसे अच्छी वाशिंग मशीन ब्रांड कौन सी है?

भारत में अलग-अलग ब्रांड की वाशिंग मशीनें मिलती हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार ले सकते हैं। हालांकि, एलजी, सैमसंग, व्हर्लपूल और गोदरेज जैसे ब्रांड भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

एक अच्छी वाशिंग मशीन में क्या सुविधाएँ होनी चाहिए?

एक अच्छी वाशिंग मशीन में अच्छी धुलाई क्षमता, ऊर्जा दक्षता, टिकाऊपन और उपयोग में आसान नियंत्रण सुविधाएँ होनी चाहिए, जिसे आप आसानी से इस्तेमाल कर सकें।

वाशिंग मशीन लेने से पहले किन बातों को ध्यान में रखा जा सकता है?

अगर आप वाशिंग मशीन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो सबसे पहले यह जरूर जान लें कि वह कितनी क्षमता की है, साथ ही स्टार रेटिंग और उसमें क्या-क्या खूबियाँ हैं, उसके बारे में जान सकते हैं।

You May Also Like