Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

Steam Iron के साथ कपड़ों की सिलवटों को कहें बाय-बाय! Philips, Usha जैसे ब्रांड देखें

ऑफिस जाना हो, स्कूल ड्रेस सही करना हो या पार्टी के लिए कपड़ों से सिलवटें हटानी हों, स्टीम आयरन को चुना जा सकता है जो कपड़ों को फटाफट से प्रेस करके नया जैसा बना देगा और साथ ही आपके समय की बचत भी करेगा।

स्टीम आयरन
स्टीम आयरन

भारतीय घरों में आयरन लगभग हर दिन इस्तेमाल होता है। चाहे बच्चों के स्कूल की यूनिफॉर्म तैयार करनी हो या पार्टी में जाने के लिए कपड़ों को नया जैसा बनाना हो या फिर ऑफिस निकलने की जल्दी है और कपड़े मुड़े हुए हैं, तो आयरन फटाफट से इनकी सिलवटें हटा कर उन्हें नया जैसा बना देता है। आपको बता दें, सामान्य आयरन भी सही है लेकिन स्टीम आयरन को इसकी तुलना में ज्यादा सही माना जाता है जो भाप की मदद जिद्दी सिलवटों को आसानी से हटाने में मदद करते हैं। भारत में कई कंपनियां बेहतरीन स्टीम आयरन उपलब्ध कराती हैं जिनमें Philips, Usha, Havells, Bajaj और Crompton के विकल्प आप यहां देख सकते हैं, जो आपको अलग-अलग कीमत में मिल जाएंगे।

स्टीम आयरन चुनने की सलाह हमने क्यों दी?

आपको बता दें, स्टीम आयरन भाप की मदद से कपड़ों की जिद्दी सिलवटें हटाने में मदद करते हैं और उन्हें नया जैसा दिखाते हैं, जो सामान्य आयरन की तुलना में काफी सही होते हैं। वहीं, Steam Iron जल्दी गर्म भी हो जाते हैं जिससे समय की बचत होती है और कपड़े फटाफट से प्रेस किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि ये कॉटन, सिल्क, लिनेन और सिंथेटिक जैसे अलग-अलग फैब्रिक पर भी शानदार काम करते हैं।

01

Philips Steam Iron

Check Price on Amazon

1300 वाट पर काम करने वाला यह आयरन जल्दी गर्म हो जाएगा जिससे आपका समय बचेगा और फटाफट से कपड़े इस्त्री हो जाएंगे। Philips ब्रांड का यह आयरन नॉन-स्टिक सोलप्लेट के साथ मिलेगा जिससे यह सभी प्रकार के कपड़ों पर आसानी से चिपके बिना प्रेस करेगा और कपड़े खराब नहीं होंगे। 180 ml के वॉटर टैंक के साथ आने वाला यह आयरन लंबे समय तक काम करेगा और आपको बार-बार इसमें पानी भी नहीं भरना पड़ेगा।

जरूरी सलाह - यह हल्के वजन के साथ आता है जिसकी वजह से इसे आसानी से कहीं भी लेकर आना-जाना कर सकते हैं इसलिए अगर आपको ट्रैवल करना पड़ता है तो आप इसे चुनिये।   

खासियत 

  • स्प्रे फंक्शन 
  • ब्लैक नॉन-स्टिक कोटिंग 

कमी 

  • इसमें आपको स्टीम फंक्शन को लेकर दिक्कत आ सकती है। कुछ समय बाद स्टीम बनना बंद हो सकता है, जिस कारण से ये एक नॉर्मल आयरन की तरह ही काम करता है। 

योरपिक्स पर क्लिक करके अन्य प्रोडक्ट के बारे में जान सकते हैं।

Philips Steam Iron

Rs. 1899

Get This
02

Havells Glaze 1250 Watts Steam Iron with Self Cleaning Function

Check Price on Amazon

वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल स्टीम फीचर के साथ आने वाला यह आयरन काफी सुविधाजनक है क्योंकि इसकी मदद से टंगे हुए कपड़े और पर्दे आसानी से प्रेश किए जा सकते हैं और साथ ही, आराम से बेड पर रखकर भी कपड़ों की सिलवटें हटाई जा सकती है। Havells का यह आयरन PTFE नॉन-स्टिक सोलप्लेट के साथ आता है जिसकी वजह से यह नाजुक कपड़ों को भी प्रेस कर सकता है और चिपकता नहीं है जिससे कपड़ा नया जैसा दिखेगा और आप हर प्रकार के कपड़ों पर इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

जरूरी सलाह - 1250 वॉट हीटिंग सिस्टम के साथ यह काफी जल्दी गर्म हो जाएगा जिससे आपके समय की बचत होगी और कपड़े जल्दी प्रेस हो जाएंगें। ऐसे में सुबह अगर कपड़े इस्त्री करने की जल्दी रहती है, तो इसे चुनें।

खासियत

  • पारदर्शी वाटर टैंक 
  • हाई स्टीम आउटपुट 12 ग्राम प्रति मिनट 

कमी 

  • हीट की समस्या है, यानी कपड़े प्रेस करने के लिए जो तापमान चाहिए, वो नहीं मिलेगा।

Havells Glaze 1250 Watts Steam Iron with Self Cleaning Function

Rs. 1345

Get This
03

Usha 3713 1300Watt Steam Iron with Self Cleaning Function

Check Price on Amazon

एक बढ़िया स्टीम आयरन ढूंढ रहे हैं तो क्यों न 180ml की बड़ी वॉटर टैंक क्षमता के साथ आने वाले इस आयरन को चुना जाए जिसमें आपको बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं होगा। आपको बता दें, USHA का यह आयरन स्टीम आउटपुट 18 ग्राम प्रति मिनट के साथ आता है जिसकी वजह से ज्यादा सिलवटें भी आसानी से हट जाएंगी और मिनटों में कपड़े नए जैसे दिखेंगे जिससे आपका समय भी बचेगा। इस स्टीम आयरन में 1300 वॉट की शक्तिशाली मोटर दी गई है, जो तेजी से गर्म होकर बेहतरीन इस्त्री अनुभव प्रदान करती है।

जरूरी सलाह - इसमें तीन मोड मिल जाएगा जिसमें ड्राई, स्टीम और स्प्रे दिया गया है जिससे कपड़े सुरक्षित तरीके से प्रेस होगा और इसकी मदद से हर फैब्रिक के कपड़े अच्छे से इस्त्री हो जायेगें।

खासियत 

  • सेल्फ-क्लीनिंग फंक्शन 
  • ओवरहीट शट-ऑफ फीचर 

कमी 

  • इंडिकेटर लाइट एलईडी होने की वजह से जल्दी खराब हो सकती है जिससे टेम्परेचर लेवल समझने में दिक्कत आ सकती है। 
  • इसके तापमान को सेट करने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, जिस कारण से कपड़े सही से प्रेस नहीं होंगे।

Usha 3713 1300Watt Steam Iron with Self Cleaning Function

Rs. 999

Get This
04

Bajaj MX 3 Neo Steam Iron

Check Price on Amazon

क्या आपको भी आयरन से हाथ जल जाएगा ऐसा सोच कर डर लगता है तो अब चिंता छोड़िए क्योंकि यह आयरन आपको कूल टच बॉडी के साथ मिल रहा है जिससे बाहरी भाग छू जाने पर भी आपके हाथ जलने का खतरा नहीं होगा और आप आराम से कपड़ों को प्रेस कर सकते हैं। Bajaj ब्रांड का यह आयरन काफी लाइटवेट है और इसका सफेद व ब्लू रंग इसे काफी आकर्षक बना रहा है। साथ ही, नॉन-स्टिक कोटिंग इसे कपड़ों पर चिपकने से रोकते हुए बढ़िया तरीके से कपड़ों की सिलवटें हटाने में मदद करती है।

जरूरी सलाह - आपको बता दें, यह 1250 वाट पर काम करता है और जल्दी गर्म हो जाता है जिससे आपका समय भी बचेगा और कपड़ों की सिकुड़न भी जल्दी हट जाएगी।

खासियत 

  • नॉन-स्टिक कोटिंग 
  • वर्टिकल इस्तेमाल 

कमी 

  • चूंकि यह एक स्टीम आयरन है जिसकी वजह से वॉटर लीकेज की समस्या हो सकती है और स्टीम के प्रदर्शन पर असर दिख सकता है। 
  • इसके अलावा, अन्य स्टीम आयरन की तुलना में इसमें स्प्रे फंक्शन काम करना बंद कर देता है जिससे सिलवटें हटती नहीं है।

Bajaj MX 3 Neo Steam Iron

Rs. 948

Get This
05

Crompton Fabrimagic Neo 1200 W Steam Iron

Check Price on Amazon

जब जल्दी-जल्दी कपड़ों को प्रेस करना हो तो 360 डिग्री तक घूमने वाले कॉर्ड के साथ आने वाले इस आयरन को चुनिये जो हर दिशा में आसानी से मुड़ जाएगा और कपड़ों को नया जैसा दिखा सकता है। Crompton के इस आयरन में 180 मिलीलीटर की क्षमता वाली टैंक दी गई है जिससे बार-बार पानी भरने की समस्या नहीं होगी और कई सारे कपड़े एक बार में ही इस्त्री किए जा सकते हैं और कपड़ों की सिलवटें हटाई जा सकती है।

जरूरी सलाह - इसमें 6 फैब्रिक सेटिंग दिया गया है जिससे लिनन, वुल, सिल्क, कॉटन, सैटीन और वोवन जैसे अलग-अलग प्रकार के कपड़ों पर आराम से आयरन किया जा सकता है। इसलिए अगर आपको अलग-अलग कपड़ों पर प्रेस करना होता है तो इसे चुनिये।

खासियत 

  • ओवरहीट सेफ़्टी प्रोटेक्शन 
  • हल्का वजन 

कमी 

  • कुछ समय बाद ये चलना बंद कर सकती हैं। इसलिए इसकी सही से देखभाल करना अनिवार्य है।

Crompton Fabrimagic Neo 1200 W Steam Iron

Rs. 1049

Get This

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

स्टीम आयरन क्या होता है?

स्टीम आयरन एक ऐसी इस्त्री होती है जो भाप की मदद से कपड़ों की सिलवटों को जल्दी और आसानी से हटाती है और कपड़ों को चिकना करती है।

स्टीम आयरन और ड्राई आयरन में क्या फर्क है?

ड्राई आयरन केवल गर्मी से काम करता है, जबकि स्टीम आयरन गर्मी के साथ भाप का इस्तेमाल करता है, जिससे कपड़े ज्यादा अच्छे से प्रेस हो सकते हैं।

क्या स्टीम आयरन सभी प्रकार के कपड़ों पर इस्तेमाल किया जा सकता है?

ज्यादातर स्टीम आयरन कॉटन, सिल्क, लिनेन और सिंथेटिक जैसे अलग-अलग फैब्रिक पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

You May Also Like