भारत में हर साल गर्मी का असर पहले से ज्यादा देखने को मिलता है और ऐसे में एक अच्छा स्प्लिट एयर कंडीशनर लगभग सभी लोग तलाश करने लग जाते हैं। लेकिन बाजार में इतने सारे ऑप्शन होने के कारण सही एसी चुनना थोड़ा मुश्किल-सा लगने लगता है। यहां आपको भारत में मशहूर Haier, Carrier, Daikin, Hitachi और Panasonic ब्रांड के एसी के बढ़िया विकल्प दिए गए हैं जिनमें आपको अलग-अलग क्षमता मिल जाएंगे जिसे आप अपने कमरे के आकार और जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। जब भी बात आती है, घर के लिए सही Split Air Conditioner लेने की तो, आप स्टार रेटिंग पर भी ध्यान दे सकते है क्योंकि 5-स्टार, 4-स्टार और 3-स्टार रेटिंग वाले एसी बिजली की खपत कम करते हैं, जिससे आपके बिजली बिल में काफी बचत हो सकती है। वहीं, आजकल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले एसी भी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं क्योंकि ये कम बिजली खर्च करते हैं और लंबे समय तक टिकाऊ होते हैं। साथ ही, कई नए मॉडल में एयर प्यूरीफिकेशन, एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर और स्मार्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं, जो काफी सुविधाजनक माने जाते हैं। नीचे आपको 5 विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप अमेजन से आसानी से ले सकते हैं और सही चुनाव करके आप न सिर्फ गर्मी से राहत पा सकते हैं, बल्कि लंबे समय तक आराम का भी फायदा उठा सकते हैं।
Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC
Check Price on Amazon1.5 टन क्षमता वाला यह स्प्लिट एसी सफेद रंग में आता है जो मध्यम आकार के कमरों के लिए एक सही चॉइस बन सकता है और आपके कमरे को फटाफट से ठंडा कर सकता है। इसमें 4 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है जो कम बिजली खपत के साथ आपके कमरे में दमदार कूलिंग देने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद ट्रिपल इन्वर्टर+ कंप्रेसर हीट लोड के अनुसार पॉवर को एडजस्ट कर सकता है और साथ ही, 7-इन-1 कूलिंग मोड क्षमता तापमान को 7 अलग-अलग मोड में नियंत्रण की सुविधा देता है। Haier AC में 4 वे स्विंग भी दिया गया है जिससे यह कमरे के चारों तरफ हवा फैलाने में मदद कर सकता है और 20 मीटर से लंबा एयर थ्रो के चलते यह लंबे दूर तक हवा का संचार कर सकता है। आपको बता दें, आधुनिक तरीके से डिजाइन किया गया यह एसी AI की मदद से कमरे के भीतर के तापमान और लोगों की मौजूदगी का पता लगाकर कूलिंग को उस हिसाब से खुद ही सेट कर सकता है जिससे आपको सही ठंडक मिल सकती है और साथ ही, बिजली की बचत भी हो सकती है। इस एसी को साफ करने के लिए भी आपको ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा क्योंकि इसमें फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन तकनीक दी गई है जिसकी मदद से यह जरूरत के अनुसार इंडोर यूनिट की सफाई खुद ही कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- मॉडल - HSU18K-PYAIR4BN-INV
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 5.25 किलोवाट
- डाईमेंशन - 22.3D x 91.6W x 31H सेमी
- नॉइस लेवल - 42 डेसिबल
खासियत
- इसमें एचडी फ़िल्टर दिया गया है जो हवा में मौजूद बैक्टीरिया को हटाकर हवा को साफ बनाने में मदद कर सकता है।
- इसमें मौजूद सुपरसोनिक फीचर की मदद से यह 60°C में भी 10 सेकंड में आपके कमरे को ठंडा कर सकता है।
- इसमें दिया गया 100% कॉपर कॉइल बेहतर कूलिंग, टिकाऊपन और लंबी उम्र प्रदान करता है।
कमी
- यूजर ने बताया यह एसी चलने पर आवाज करता है।
अन्य प्रोडक्ट के बारे में जानने के लिए योरपिक्स पर जा सकते हैं।
Haier 1.5 Ton 4 Star AI Climate Control Smart Split AC (5250 Watts, Copper, Wi-Fi, 4-Way Swing, Triple Inverter, 7 in 1, Frost Self Clean, HD Filter, Cools at 60°C - HSU18K-PYAIR4BN-INV, White)
Rs. 35990
Carrier 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Flexicool Inverter Split AC
Check Price on Amazonभारत में मशहूर यह यह एसी कन्वर्टिबल 6-इन-1 फीचर के साथ आता है जिसकी मदद से आप अपने अनुसार इसकी कूलिंग क्षमता को 6 अलग-अलग मोड में सेट कर सकते हैं। यह कैरियर ब्रांड का एसी 1.5 टन क्षमता के साथ आता है जो मध्यम आकार के कमरों के लिए सही चॉइस बन सकता है और आपको तेज कूलिंग देने में मदद कर सकता है। आपको बता दें, यह Carrier ब्रांड का Inverter AC ऑटो क्लीन फीचर के साथ आता है जिसके चलते यह जरूरत पड़ने पर मशीन को खुद ही साफ कर सकता है जिससे आपको ज्यादा परेशानी उठाने की जरूरत नहीं होती। इसमें दिए गए फ्लेक्सीकूल इन्वर्टर तकनीक की मदद से यह हीट लोड को पॉवर के अनुसार एडजस्ट कर सकता है और लगभग 50% तक बिजली की बचत कर सकता है। वहीं, ब्रांड के अनुसार, यह 52 डिग्री सेल्सियस में भी कमरे को फटाफट से ठंडा कर सकता है। इसके अलावा, डीह्यूमिडिफायर की मदद से यह कमरे में मौजूद अतिरिक्त नमी को सोखकर कमरे को बढ़िया तरीके से ठंडा कर सकता है और चिपचिपाहट भी हटा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Carrier
- मॉडल - CAI18EE3R36F0
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट
- डाईमेंशन - 20.5D x 94W x 27.5H सेमी
- नॉइस लेवल - 37 डेसिबल
खासियत
- इसमें दिए गए एचडी और PM 2.5 फ़िल्टर कमरे की हवा को साफ बनाने और हानिकारक किटाणुओं को हटाने में मदद कर सकता है।
- यह स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ आता है जिससे वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी आपको सामान रुप से ठंडक मिल सकती है।
- इसमें दिए गए स्लीप मोड के चलते यह शोर कम करता है जिससे आप चैन की नींद सो सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर ने अमेजन से लेने पर कोई कमी नहीं बताई है।
Carrier 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Flexicool Inverter Split AC
Rs. 34490
Daikin 0.8 Ton 3 Star, Fixed Speed Split AC
Check Price on Amazonकॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ आने वाला यह एसी आपको बेहतरीन कूलिंग देने के साथ-साथ लंबे समय तक टिकाऊ भी रह सकता है और साथ ही, इसमें दिए गए DNNS सेल्फ-हील कोटिंग की वजह से इसका रखरखाव भी काफी आसान होता है और यह जंग से सुरक्षित रह सकता है। यह स्प्लिट एसी 0.8 टन क्षमता के साथ आता है जो छोटे कमरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है, खासकर उन जगहों के लिए जहां कमरे का आकार लगभग 100 वर्ग फुट तक होता है। यह Daikin Air Conditioner फिक्स्ड स्पीड यानी नॉन-इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो तेजी से ठंडक देने के लिए पावर चिल फीचर प्रदान करता है। गर्मियों के दिनों में जब तुरंत राहत चाहिए होती है, तब यह फीचर बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। इसके अलावा, 3 स्टार रेटिंग होने के कारण यह बिजली की खपत को संतुलित रखता है, जिससे आपके बिजली बिल पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ता। आपको बता दें, यह मॉडल PM 2.5 फिल्टर के साथ आता है, जो हवा में मौजूद धूल, प्रदूषण और छोटे कणों को हटाकर आपको साफ और हेल्दी हवा दे सकता है। आज के समय में जहां एयर क्वालिटी एक बड़ी चिंता है, यह फीचर काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - DAIKIN
- मॉडल - FTL28U
- क्षमता - 0.8 टन
- कूलिंग पॉवर - 2.8 किलोवाट
- डाईमेंशन - 22.9D x 80W x 29.8H सेमी
- नॉइस लेवल - 32 डेसिबल
खासियत
- इस एसी की एक खास बात इसका कम शोर स्तर है, जो लगभग 32 dB है, जिससे यह बेहद शांत तरीके से काम करता है और आपकी नींद या काम में कोई बाधा नहीं आती।
- ब्रांड के अनुसार, यह 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी प्रभावी ढंग से काम कर सकता है।
- इसमें पावर एयरफ्लो ड्यूल फ्लैप्स और कोआंडा एयरफ्लो तकनीक दी गई है, जो कमरे में ठंडी हवा को समान रूप से फैलाने में मदद कर सकती है।
कमी
- अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया ब्रांड की तरफ से इसमें कॉपर पाइप नहीं दिया गया है।
Daikin 0.8 Ton 3 Star, Fixed Speed Split AC (Copper, PM 2.5 Filter, 2022 Model, FTL28U, White)
Rs. 25299
Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC
Check Price on Amazonयह एसी खास तौर पर मध्यम आकार के कमरों यानी लगभग 111 से 150 वर्ग फुट के लिए डिजाइन किया गया है, जो तेज और समान रूप से ठंडक प्रदान कर सकता है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को अपने आप एडजस्ट कर सकता है, जिससे बिजली की बचत होती है और कूलिंग लगातार बनी रह सकती है। आपको बता दें, Hitachi का के इस 1.5 Ton AC में 4-वे स्विंग फीचर दिया गया है, जो हवा को कमरे के हर कोने तक पहुंचाब सकता है, जिससे पूरे कमरे में एक जैसी ठंडक मिल सकती है। वहीं, यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी दमदार कूलिंग देने में सक्षम माना गया है। साथ ही, इसमें 100% कॉपर कंडेंसर कॉइल का इस्तेमाल किया गया है, जो न केवल तेज कूलिंग दे सकता है बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी रह सकता है। साथ ही, इसमें नैनो टेक अल्ट्रा कोटिंग दी गई है, जो जंग से सुरक्षा प्रदान करती है। एसी में ऑटो कन्वर्टिबल फीचर भी मौजूद है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार इसकी क्षमता को एडजस्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Hitachi
- मॉडल - RAS.D318PCCIBS
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- डाईमेंशन - 23.5D x 95W x 29.4H सेमी
- नॉइस लेवल - 34 डेसिबल
खासियत
- इसमें एंटी-बैक्टीरियल मेष फिल्टर दिया गया है, जो हवा को साफ और गंध रहित बना सकता है।
- यह एसी 35% तक अधिक नमी हटाने में सक्षम है, जिससे वातावरण अधिक आरामदायक हो सकता है।
- इसमें आईस क्लीन और फ्रॉस्टवॉश टेक्नोलॉजी जैसी एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जिससे इसकी सफाई आसान हो सकती है।
कमी
- अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC (100% Copper, 4-Way Swing, ice Clean, Dust Filter, 3400SXL RAS.D318PCCIBS, White)
Rs. 32999
Panasonic 1.5 Ton 5 Star Inverter Smart Split AC
Check Price on Amazonसफेद रंग में आने वाला यह एसी ना सिर्फ आपको ठंडी हवा मिनटों में देने में मदद कर सकता है बल्कि आपके कमरे को आकर्षक भी दिखा सकता है। यह एसी 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जिससे यह कम बिजली खपत के साथ आपके बिजली का बिल कम कर सकता है और-तो-और बढ़िया ठंडक भी दे सकता है। यह वाईफाई को सपोर्ट करता है यानी अब इसे आप अपने फोन से भी आसानी से चला सकते हैं। इसमें दिए गए 4-वे फीचर की मदद से यह कमरे के चारों तरफ हवा फैलाने में मदद कर सकता है जिससे चिलचिलाती गर्मी में भी बढ़िया ठंडक मिल सकती है। वहीं, 1.5 टन क्षमता के चलते यह Panasonic AC मध्यम आकार के कमरों के लिए सही चॉइस हो सकता है। आपको बता दें, इसमें वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर दिया गया है जो हीट लोड के अनुसार कूलिंग क्षमता को एडजस्ट कर सकता है। साथ ही, 8 अलग-अलग कूलिंग मोड वाला यह कनवर्टिबल फीचर कमरे के आकार या उसमें रहने वाले लोगों की संख्या के आधार पर अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए कूलिंग परफॉर्मेंस को 40% से लेकर HC तक एडजस्ट कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Panasonic
- मॉडल - CS/CU-NU18BKY5WX
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 17402 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- डाईमेंशन - 24.9D x 104W x 29.6H सेमी
- नॉइस लेवल - 34 डेसिबल
खासियत
- यह स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन के साथ काम करता है जिससे बिजली के उतार-चढ़ाव में भी आपको सामान रूप से ठंडक मिल सकती है।
- PM0.1 फ़िल्टर की वजह से यह हवा को साफ बना कर स्वच्छ हवा देने में आपकी मदद कर सकता है।
- इसमें लीकेज को रोकने के लिए विशेष शील्डब्लू+ सुरक्षा कोटिंग दी गई है।
कमी
- अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसके साथ दिए गए रिमोट की डिस्प्ले छोटी है और रिमोट सही से काम नहीं करती।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
Panasonic 1.5 Ton 5 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC (Matter/MirAIe, AI, DustBuster, 55°C Oper., Copper Condenser, 8in1 Convertible, 4-Way, PM0.1 Filter, CS/CU-NU18BKY5WX, 2026 Model, White)
₹48,990.00
जानें आपके लिए भारत में मशहूर कौन-सा स्प्लिट एयर कंडीशनर है बढ़िया
यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया और भारत में मशहूर स्प्लिट एयर कंडीशनर चुन सकते हैं-
|
ब्रांड/मॉडल |
क्षमता |
कूलिंग पॉवर |
नॉइस लेवल |
|
Haier 1.5 Ton AI Climate Control Smart Split AC- HSU18K-PYAIR4BN-INV |
1.5 टन |
5.25 किलोवाट |
42 डेसिबल |
|
Carrier 1.5 Ton Flexicool Inverter Split AC - ESTER EDGE Gxi-CAI18EE3R36F0 |
1.5 टन |
4.8 किलोवाट |
37 डेसिबल |
|
Daikin 0.8 Ton Fixed Speed Split AC - 2022 Model, FTL28U |
0.8 टन |
2.8 किलोवाट |
32 डेसिबल |
|
Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC - 3400SXL RAS.D318PCCIBS |
1.5 टन |
17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट |
34 डेसिबल |
|
Panasonic 1.5 Ton Premium WiFi Inverter Smart Split AC - CS/CU-NU18BKY5WX |
1.5 टन |
17402 ब्रिटिश थर्मल यूनिट |
34 डेसिबल |
इन्हें भी पढ़ें -
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
