जब हर जगह प्रदूषण बढ़ चुका है तो भला पानी इससे कैसे बचा रह सकता है? जी हां, आजकल पानी में भी कई सारे बैक्टीरिया, धूल, मिट्टी और हानिकारक तत्व शामिल होते हैं जो हेल्थ पर बुरा असर डाल सकते हैं। इससे बचने के लिए भारत में अधिकतर लोग अपने घर में आरओ वाला वॉटर प्यूरीफायर चुनते हैं। RO Water Purifiers पानी को अच्छे तरीके से शुद्ध करके उसे पीने योग्य बनाता है। यह पानी में मौजूद अशुद्धियों को दूर करने के साथ-साथ स्वाद को भी बेहतर बनाता है। बाजार में कई ब्रांड के आरओ प्यूरीफायर उपलब्ध हैं, जिसमें KENT, Pureit, Livpure, AO Smith और Aquaguard के विकल्प यहां देखने को मिलेंगे। ये अलग-अलग क्षमता में मौजूद है जिसे आप अपने परिवार के सदस्यों और जरूरतों को ध्यान में रखकर चुन सकते हैं।
KENT Grand RO Water Purifier
Check Price on Amazonअमेजन क्या कहता है - 8 लीटर की क्षमता वाला यह प्यूरीफायर मध्यम परिवार के लिए सही होता है जो बोरवेल से लेकर टैंकर और नगरपालिका के पानी तक को साफ करने की सुविधा देता है। KENT के इस वॉटर प्यूरीफायर में RO+UF+TDS कंट्रोल और साथ ही, वॉटर टैंक में UV LED की सुविधा दी गई है।
इसे क्यों चुने?
- KENT एक काफी जाना-माना ब्रांड है जिसकी ब्रांड एंबेसडर मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी है जो इसे काफी भरोसेमंद बनाता है और साथ ही, इसकी सबसे बड़ी सुविधा है कि इसमें फ्री सर्विस प्लान दिया गया है जिसमें फ्री इंस्टॉलेशन, रूटीन हेल्थ चेक कॉल और खरीदने की तारीख से एक साल तक की अनलिमिटेड रिपेयर विज़िट की सुविधा मिलती है।
- यह सभी तरह सोर्स से आने वाले पानी के लिए उपयुक्त है यानी म्युनिसिपल, बोरवेल का पानी हो या टैंकर का पानी सबको यह साफ करता है, जिससे हर बार शुद्ध और सुरक्षित पीने का पानी मिलता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी सही रहेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - KENT
- मॉडल - Grand RO Black
- लोअर टेपरेचर रेंज - 10 डिग्री सेल्सियस
- अपर टेपरेचर रेंज - 40 डिग्री सेल्सियस
- वजन - 9 किलोग्राम
खासियत
- मल्टीपल प्यूरीफिकेशन टेक्नोलॉजी
- ऑटोमैटिक शटऑफ
कमी
- इंस्टॉलेशन के वक्त खास ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि बाद में लीकेज की समस्या हो सकती है।
योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।
KENT Grand RO Water Purifier
Rs. 12899
Pureit Eco Elite 2X RO Purifier with RO+UV+MF+Alkaline Filtration
Check Price on Amazonअमेजन क्या कहता है - 8 स्टेज प्यूरीफिकेशन के साथ आने वाला यह प्यूरीफ़ायर बढ़िया तरीके से पानी को साफ करता है। इसमें RO, UV और MF टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो अशुद्धियों, कीटाणुओं और घुले हुए दूषित चीजों को हटाता है और पानी को पीने लायक बनाता है।
इसे क्यों चुने?
- अगर आपको भी पानी की बर्बादी करना पसंद नहीं है तो यह प्यूरीफायर आपके लिए सही रहेगा क्योंकि इस Pureit Water Purifier में इको-रिकवरी वॉटर सेविंग टेक्नोलॉजी मौजूद है जो 50% तक पानी बचाने में मदद करता है। यानि 10 लीटर की क्षमता के साथ आपके बड़े परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ पानी बचाने में भी मदद करेगा।
- बढ़ते प्रदूषण की वजह से अब शुद्ध पानी मिलना मुश्किल-सा हो गया है, जिसकी वजह से घरों में लोगों ने प्यूरीफायर लगाने शुरू कर दिए हैं। इसे आप इसलिए भी चुन सकते हैं क्योंकि यह पानी के स्वाद को बरकरार रखते हुए TDS को हटाने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Pureit
- मॉडल - PIRO10081OECA6B
- अधिकतम फ्लो रेट - 24 लीटर प्रति घंटा
- मटेरियल टाइप - प्लास्टिक
- वजन - 9.6 किलोग्राम
खासियत
- UV प्रोटेक्शन
- चेंज फिल्टर इंडिकेटर
कमी
- चूंकि यह एक इलेक्ट्रिक प्यूरीफायर है, इसलिए बिजली न होने पर यह काम नहीं करता है।
Pureit Eco Elite 2X RO Purifier with RO+UV+MF+Alkaline Filtration
Rs. 14495
Livpure Allura Prime Water Purifier RO+UV+UF+Copper+Alkaline
Check Price on Amazonअमेजन क्या कहता है - प्लास्टिक का बना हुआ यह प्यूरीफायर 10 स्टेज प्यूरीफिकेशन के साथ आता है जो पानी को बढ़िया तरीके से शुद्ध करने में मदद करता है और गंदगी के छोटे कणों को भी हटा सकता है। Livpure का यह वॉटर प्यूरीफायर सुपर सेडिमेंट फ़िल्टर के साथ आता है जो आपके लिए सेहतमंद पानी उपलब्ध करवाता है।
इसे क्यों चुने?
- अगर आप छोटे परिवार में रहते हैं तो यह आपके लिए सही रहेगा क्योंकि यह Water Purifier For Home 7 लीटर की क्षमता के साथ आता है और पोर्टेबल भी है जिससे अगर आप फ्लैट में रहते हैं और आपको रूम बदलना पड़ता है तो भी इसे कहीं लेकर आने-जाने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
- आपके घर में नल से भी पानी आता है और बोरवेल की भी सुविधा है तो भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह दोनों तरह के पानी को साफ करने के लिए बना हुआ है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Livpure
- मॉडल - LIV-ALLURA-PRIME
- अधिकतम फ्लो रेट - 1.8 लीटर प्रति मिनट
- अपर टेपरेचर रेटिंग - 45 डिग्री सेल्सियस
- वजन - 10 किलोग्राम
खासियत
- टैंक में UV स्टेरिलाइज़ेशन
- 2 साल तक फ्री मेंटेंशन
कमी
- 2 साल के बाद सभी फिल्टर और मेम्ब्रेन बदलने पर मेंटेनेंस का खर्च अधिक आ सकता है।
Livpure Allura Prime Water Purifier RO+UV+UF+Copper+Alkaline
Rs. 12999
AO Smith Z9 Pro Black RO Water Purifier For Home
Check Price on Amazonअमेजन क्या कहता है - मेम्ब्रेन टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह 100% RO प्यूरीफायर है जो छोटे-से-छोटे कणों को भी हटाकर कीटाणुओं के संक्रमण से पानी को बचा कर रखता है। जिससे AO Smith का यह प्यूरीफायर छोटे बच्चों वाले घरों के लिए काफी सही होता है। इसमें 8 स्टेज डीप प्यूरीफिकेशन मौजूद है। इसे क्यों चुने?
- इसमें 2 तरह के नल लगे हुए हैं यानी यह डुअल डिस्पेंस सुविधा के साथ आता है जिसकी वजह से आप नॉर्मल वॉटर तो पा ही सकते हैं, साथ में अगर आपको गर्म पानी चाहिए तो भी इसमें यह सुविधा दी गई है जिससे अलग से गैस पर पानी गर्म करने का कोई झंझट नहीं होगा।
- चूंकि यह Water Filter पानी में मौजूद हानिकारक तत्वों को तो हटाता ही, वहीं जो शरीर के लिए आवश्यक खनिजों के गुण होते हैं उसे भी पानी में जोड़ने का काम करता है जिसकी वजह से पानी न सिर्फ शुद्ध बल्कि सेहतमंद भी बन जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - A. O. Smith
- मॉडल - IGR010082OZBHC5
- लोअर टेंपरेचर रेंज - 45 डिग्री सेल्सियस
- अपर टेपरेचर रेटिंग - 80 डिग्री सेल्सियस
- वजन - 14.63 किलोग्राम
खासियत
- बैलेंस pH
- स्टाइलिश डिजाइन
कमी
- चूंकि इसकी कीमत ₹25,000 से अधिक है तो अगर आपका बजट सीमित है तो यह महंगा रहेगा। वहीं, Pureit भी 10 लीटर की क्षमता वाला प्यूरीफायर उपलब्ध करवाता है जो ₹15,000 के अंदर ही आपको मिल जाएगा।
AO Smith Z9 Pro Black RO Water Purifier For Home
Rs. 25199
Aquaguard Delight NXT WS RO+UV+UF
Check Price on Amazonअमेजन क्या कहता है - बोरेबल हो, टैंकर हो या म्युनिसिपल वॉटर हो, यह हर तक पानी को शुद्ध करके उसे पीने लायक बनाता है। Aquaguard का यह RO प्यूरीफायर 6-स्टेज प्यूरिफिकेशन के साथ आता है जो 99.9999% तक बैक्टीरिया और 99.99% तक वायरस को खत्म करता है यानी ब्रांड के अनुसार अन्य प्यूरीफायर के मुकाबले 30 गुना बेहतर तरीके से धूल-मिट्टी हटाता है और 10 गुना ज़्यादा केमिकल प्रोटेक्शन देता है।
इसे क्यों चुने?
- अगर आप 1 से 3 सदस्यों वाले छोटे परिवार में रहते हैं या फिर बैचलर है और किसी अन्य शहर में अकेले रहते हैं तो आपके लिए यह बढ़िया विकल्प रहेगा क्योंकि यह मात्र 6 लीटर के क्षमता के साथ आता है और फिल्टर LED इंडिकेटर के साथ टैंक भर जाने पर आपको सूचना दे सकता है।
- बाहर रहने वाले लोग अक्सर पानी खरीद कर पीते हैं लेकिन घर में प्यूरीफायर होने से आपको बार-बार बाहर से महंगी पानी की बोतलें खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे पर्यावरण को भी प्लास्टिक कचरे से बचाया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Aquaguard
- मॉडल - Delight NXT
- लोअर टेंपरेचर रेंज - 10 डिग्री सेल्सियस
- अपर टेपरेचर रेटिंग - 40 डिग्री सेल्सियस
- वजन - 5.6 किलोग्राम
खासियत
- फ्री इंस्टॉलेशन
- अल्ट्रा फिल्ट्रेशन
कमी
- अगर हार्ड वॉटर वाले क्षेत्रों में रहते हैं तो RO तकनीक की वजह से गंदे पानी को यह अधिक मात्रा में निकालता है जिससे पानी की बर्बादी हो सकती है।
Aquaguard Delight NXT WS RO+UV+UF
Rs. 10499
जानें आपके घर लिए कौन-सा RO वॉटर प्यूरीफायर रहेगा बढ़िया चुनाव
घर के लिए लेना चाहते हैं एक बढ़िया RO वॉटर प्यूरीफायर तो ऊपर बताए गए विकल्पों के बीच कुछ मुख्य अंतर पर डालें नजर -
|
ब्रांड/मॉडल |
क्षमता |
कितने लोगों के परिवार के लिए है सही |
इंस्टॉलेशन टाइप |
|
KENT Grand RO Water Purifier |
8 लीटर |
3 से 5 लोगों के छोटे से मध्यम परिवार के लिए |
वॉल माउंटिंग |
|
Pureit Eco Elite 2X RO Purifier with RO+UV+MF+Alkaline Filtration |
10 लीटर |
8 से अधिक सदस्य वाले बड़े परिवार |
वॉल माउंटिंग |
|
Livpure Allura Prime Water Purifier |
7 लीटर |
3 से 5 सदस्यों वाले छोटे परिवार |
वॉल माउंटिंग |
|
AO Smith Z9 Pro Black RO Water Purifier For Home |
10 लीटर |
8 से अधिक सदस्य वाले बड़े परिवार |
अंडर सिंक |
|
Aquaguard Delight NXT WS RO+UV+UF Water Purifier |
6 लीटर |
1 से 3 सदस्यों वाले छोटे परिवार या बैचलर्स |
काउंटर टॉप |
इन्हें भी पढ़ें
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करके इस प्रकार के अन्य लेख को पढ़ सकते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
