Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

Amazon रिव्यू व बाइंग गाइड के आधार पर देखिए भारत की पसंदीदा फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की जानकारी!

वैसे तो अमेजन पर हाई क्वालिटी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के कई मॉडल्स मिलते हैं, जिन्हें भारत में काफी पसंद भी किया गया है; लेकिन अगर आप अपने लिए एक सही मॉडल की तलाश नहीं कर पा रहे हैं तो यहां पर मिलेगी विस्तृत जानकारी। बाइंग गाइड और रिव्यू के आधार पर अपने लिए चुनें एक सही विकल्प।

Amazon रिव्यू व बाइंग गाइड के आधार पर फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन
Amazon रिव्यू व बाइंग गाइड के आधार पर फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन

फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन वह होती है जिसमें कपड़े मशीन के ऊपरी हिस्से की बजाय, सामने की ओर लगे एक दरवाजे से अंदर डाले और निकाले जाते हैं। इसमें एक हॉरिजॉन्टल ड्रम होता है जो कपड़ों को पानी और डिटर्जेंट में डुबोता है। यह डिजाइन पानी और ऊर्जा के कुशल उपयोग और टॉप-लोडिंग मशीनों की तुलना में कपड़ों पर इसकी कोमल सफाई करने के लिए पसंद की जाती है। अमेजन पर आपको कई बड़े ब्रांड्स की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन मिल जाएंगी, लेकिन एक सही विकल्प का चुनाव करना काफी मुश्किल काम हो सकता है और किसी एक को बेस्ट भी नहीं कहा जा सकता है। घर के लिए एक अच्छी वॉशिंग मशीन चुनते समय सिर्फ लोगों के रिव्यू ही नहीं कई सारी बातों को ध्यान में रखना होता है। इसी कड़ी में हम आपके लिए एक बाइंग गाइड लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप कई कारकों के आधार पर एक अच्छी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन का चुनाव कर सकेंगे। इसी के साथ आपको यहां पर 5 बड़े ब्रांड्स के विकल्प भी देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें लोगों ने भी काफी पसंद किया है। हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर आपको घरेलु उपकरणों की विस्तृत जानकारी मिल सकती है। 

भारत में मिलने वाली हाई क्वालिटी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन: बाइंग गाइड

1. क्षमता के हिसाब से (किलोग्राम में)

परिवार का साइज- 

  • 6-7 किलोग्राम: बैचलर्स, कपल या छोटे परिवारों (2-3 लोगों) के लिए आदर्श।
  • 7-9 किलोग्राम: 3-4 लोगों के परिवार के लिए उपयुक्त।
  • 10 किलोग्राम या अधिक: बड़े परिवारों (5+ सदस्यों) या उन लोगों के लिए सही जो अक्सर रजाई और कंबल जैसी भारी चीजों को धोते हैं।

कितनी बार कपड़े धोते हैं- 

अगर आप कपड़े कम बार धोते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में धोते हैं, तो अधिक क्षमता वाली मशीन चुनें।

2. स्पिन स्पीड (RPM)

  • 1000 RPM: रोज़ाना कपड़े धोने के लिए उपयुक्त।
  • 1200-1400 RPM: तेजी से कपड़े सुखाने और ऊर्जा कुशलता के लिए सही।
  • 1600+ RPM: बहुत जल्दी कपड़े सुखाने के लिए काफी बढ़िया, खासकर जींस या पर्दों जैसे भारी कपड़ों के लिए।

3. ऊर्जा कुशलता और पानी की खपत

  • एनर्जी स्टार रेटिंग: हाई स्टार रेटिंग जैसे, 5 वाली मशीनों को प्राथमिकता देनी चाहिए। इससे लंबे समय में बिजली के बिल की बचत हो सकती है।
  • पानी की खपत: फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन आमतौर पर टॉप-लोड की तुलना में अधिक पानी की बचत करती हैं।

4. मोटर टेक्नोलॉजी

इन्वर्टर मोटर टेक्नोलॉजी वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन काफी पसंद की जाती हैं; क्योंकि ये कम आवाज के साथ काम करती हैं, ऊर्जा कुशल होती हैं और लंबे समय तक इनमें आसानी से खराबी नहीं आती

5. कुछ जरूरी फीचर्स

  • अलग-अलग वॉश प्रोग्राम- तरह-तरह के कपड़ों को धोने व सुखाने के लिए काफी जरूरी होते हैं।
  • इन-बिल्ट हीटर: कपड़ों को सैनिटाइज़ करने और जिद्दी दागों को हटाने के लिए।
  • स्टीम वॉश: कपड़ों को सैनिटाइज़ करने, सिलवटों और एलर्जी को दूर करने के लिए
  • डिले स्टार्ट: वॉश साइकिलो को बाद में शुरू करने या शेड्यूल करने की सुविधा के लिए।
  • चाइल्ड लॉक: छोटे बच्चों वाले घरों के लिए।
  • ड्रम क्लीन साइकिल: स्वच्छता बनाए रखने के लिए।
  • स्मार्ट फीचर: कुछ मॉडल रिमोट ऑपरेशन और मॉनिटरिंग के लिए वाई-फ़ाई कनेक्टिविटी और ऐप कंट्रोल के साथ आते हैं।

6. बजट व ब्रांड

  • बजट रेंज- फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन आमतौर पर टॉप-लोड की तुलना में ज्यादा महंगी होती हैं, लेकिन पानी और बिजली की लंबे समय तक बचत उन्हें एक सही निवेश बना सकती है। क्षमता व ब्रांड के हिसाब से इनकी कीमत अलग-अलग हो सकती है। एक मीडियम साइज की फ्रंड लोड वॉशिंग मशीन आपको ₹25,000-₹40,000 तक मिल सकती है।
  • ब्रांड- विश्वसनीयता और अच्छी आफ्टर सेल सर्विस के लिए पसंद किए जाने वाले ब्रांड का चयन करें। Bosch, LG, Samsung, Whirlpool और Haier कुछ लोकप्रिय व भरोसेमंद ब्रांड्स हो सकते हैं।

बाइंग गाइड को समझने के बाद अब देखिए फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के कुछ विकल्प और जानिए अमेजन पर ग्राहकों ने उनके बारे में क्या राय दी है।

01

IFB 6 Kg 5 Star Powered by AI with 9 Swirl Wash, Fully Automatic Front Load Washing Machine (DIVA GXN 6010, Steam Refresh Program with Eco Inverter, Grey)

Check Price on Amazon

6 किलोग्राम क्षमता के साथ आने वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन IFB ब्रांड की है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। 1000RPM की मोटर के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों को तेजी से सूखाने का काम करती है और इसमें हर तरह के कपड़ों को आसानी से धोया जा सकता है। इस वॉशिंग मशीन की खासियत है इसका न्यूरल नेटवर्क बेस्ड एलगोरिदम जो फैब्रिक के प्रकार और वजन को डिटेक्ट कर लेता है। यह फिर उसी आधार पर धुलाई के समय, वॉटर लेवल और वॉश ऐक्शन को सेट करता है। इसमें आपको बल्की, क्रैडल वॉश, ऐक्स्प्रेस 15, वुल, स्पिन/ड्राय व रिंज+, टब क्लीन, मिक्स/डेली, कॉटन, सिंथेटिक, बेबी वियर, रिफ्रेश और My IFB जैसे 10 वॉश प्रोग्राम मिल जाएंगे। इसका ऐक्वा एनर्जी फीचर हार्ड पानी को ट्रीट करते हुए कपड़ों की क्वालिटी को बनाए रखने का काम करता है। इसमें दिए गए टाइम सेवर फीचर के साथ आप कम समय में कपड़ों को आसानी से धो व सुखा सकेंगे। वहीं, ऑटो टब क्लीन फीचर हर 40 साइकिल के बाद टब की सफाई करने के लिए आपको अलर्ट कराएगा। इस वॉशिंग मशीन की 9 स्वर्ल टेक्नोलॉजी आपके कपड़ों से गंदगी और दाग-धब्बों को पूरी तरह साफ कर सकती है और 30 मिनट स्टीम फ्रेश पानी और डिटर्जेंट के उपयोग के बिना आपके पसंदीदा कपड़ों को साफ करता है। यह उन नाजुक कपड़ों के लिए सही हो सकता है जिन्हें बहुत लंबे समय से नहीं पहना गया है। इसका वॉर्म सोक फीचर जिद्दी गंदगी और दागों को हटाकर कपड़ों को अच्छी तरह से धुलने और दाग हटाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें आपको इन-बिल्ट हीटर चाइल्ड लॉक, मेमोरी बैकअप और साइलेंट ऑपरेशन जैसी सुविधाएं भी मिल जाएंगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- IFB
  • मॉडल- ‎DIVA GXN 6010
  • ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
  • फुली ऑटोमैटिक
  • ऐंटी रस्ट बॉडी
  • लॉन्ड्री ऐड
  • फोम डिटेक्शन
  • सेल्फ डायग्नॉसिस

IFB 6 Kg 5 Star Powered by AI with 9 Swirl Wash, Fully Automatic Front Load Washing Machine (DIVA GXN 6010, Steam Refresh Program with Eco Inverter, Grey)

Rs. 25490

Get This
02

Bosch 7 kg, 5 Star, AI active water+, Anti Stain, Steam Antibacteria, Allergy Plus, Fully-Automatic Front Loading Washing Machine (WAJ24209IN, Black, In-Built Heater, Anti Wrinkle, Anti Tangle)

Check Price on Amazon

यह वॉशिंग मशीन मशहूर ब्रांड Bosch की है जिसकी क्षमता 7 किलोग्राम की है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। यह वॉशिंग मशीन छोटे से मीडियम साइज के परिवार के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। 1200RPM की मोटर के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन तेजी से घूमते हुए कपड़ों को अच्छी तरह सुखाती है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन का बड़ा 60L ड्रम आपके कपड़ों के लिए कोमल देखभाल और शानदार धुलाई परिणाम सुनिश्चित करता है। ऐंटी वाइब्रेशन साइड पैनल अत्यंत शांत संचालन के साथ शांति से कपड़े धोने में मदद करता है, जिससे आपके लिए कपड़े धोना आसान हो जाएगा। इस वॉशिंग मशीन का सॉफ्टकेयर पैडल आपके कपड़ों को नाजुक तरह से धोता है और उन्हें कटने-फटने से बचाता है। इसका एक खास फीचर है ऐंटी टैंगल फीचर जो कपड़ों को आपस में उलझने से रोकता है और उन्हें खराब होने से बचाता है। इसका ऐंटी रिंकल फीचर सिलवटों को 50% तक कम करता है। रीलोड फंक्शन के साथ आप भारी कपड़े या अतिरिक्त कपड़ों को आसानी से मशीन में डाल सकेंगे या हटा सकेंगे। एंटीबैक्टीरियल प्रोग्राम 60°C पर कपड़े धोता है, जिससे स्वच्छ, साफ और रोगाणु मुक्त कपड़े मिलते हैं। इसकी AI ऐक्टिव वॉटर+ टेक्नोलॉजी आपके कपड़ों पर जमा डिटर्जेंट को हटाकर उन्हें लिंट मुक्त और साफ बनाती है। इसमें आपको क्विक 15/30, स्टीम ऐंटी बैक्टेरिया, डेलिकेट्स/सिल्क, शर्ट्स, वुल, जींस/डार्क वॉश, रिंज, स्पिन/ड्रेन, कॉटन 30°, कॉटन 40°, कॉटन 60°, कॉटन 90°, सिंथेटिक्स 40°, मिक्स लोड,ड्रम और डीस्केल जैसे अन्य फीचर्स मिल जाएंगे। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Bosch
  • मॉडल- ‎WAJ24209IN
  • शोर स्तर- ‎53 dB
  • चाइल्ड लॉक
  • डिले स्टार्ट
  • ड्रम क्लीन
  • ऐंटी रोडेंट
  • ईकोसाइलेंस ड्राइव मोटर

Bosch 7 kg, 5 Star, AI active water+, Anti Stain, Steam Antibacteria, Allergy Plus, Fully-Automatic Front Loading Washing Machine (WAJ24209IN, Black, In-Built Heater, Anti Wrinkle, Anti Tangle)

Rs. 30999

Get This
03

Haier 8 Kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, 525mm Super Drum Fully Automatic Front Load Washing Machine

Check Price on Amazon

Haier ब्रांड की यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम क्षमता और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आती है। यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन अपने बड़े ड्रम और इन्वर्टर मोटर के साथ शानदार वॉश क्वालिटी दे सकती है और बड़े परिवारों के लिए काफी अच्छा विकल्प रहेगी। इसकी 1200 RPM मोटर तेजी से घूमते हुए कपड़ों को 40 मिनट में सुखा सकती है। इसमें आपको 15 वॉश प्रोग्राम मिलेंगे (कॉटन/सिंथेटिक्स/मिक्स/एलर्जन/चाइल्ड केयर/डेली/डेलिकेट/क्विक/रिफ्रेश/स्पोर्ट्सवियर/जींस/डुवेट/सेल्फ क्लीन/शर्ट/स्पिन) जिनकी मदद से अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोया जा सकता है। इसका स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना ड्रम आपकी वॉशिंग मशीन को लंबे समय तक चलने में मदद करता है। इसका ABT फीचर स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर धुलाई के लिए 99.8% एलर्जी पैदा करने वाले रोगाणुओं को खत्म कर सकता है। इस वॉशिंग मशीन में लगी BLDC मोटर कम आवाज के साथ काम करती है और इन-बिल्ट हीटर के साथ कपड़ों को गर्म पानी में भी धोया जा सकता है। इसके LED डिस्प्ले पर आप ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी को आसानी से पढ़ सकेंगे। इसमें आपको चाइल्ड लॉक, फजी लॉजिक, नो स्पिन, वोल्टेज प्रोटेक्शन और ऑटो वॉटर लेवल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • मॉडल- ‎EFL80-IM12IBIEBK
  • ग्लॉसी फिनिश
  • ऐंपेरेज- 16 Amps
  • पुश बटन कंट्रोल
  • वोल्टेज- 220 Volts
  • क्विक वॉश
  • डिले एंड

Haier 8 Kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, 525mm Super Drum Fully Automatic Front Load Washing Machine

Rs. 31990

Get This
04

LG 8 Kg, 5 Star, Wi-Fi, Direct Drive Technology, Steam Wash, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHB1208Z4M, Allergy Care, In-Built Heater, Touch Panel, Middle Black)

Check Price on Amazon

घरेलू उपकरणों की मशहूर ब्रांड LG की यह वॉशिंग मशीन मध्यम परिवार के लिए सही पसंद साबित हो सकती है। 9 किलोग्राम क्षमता वाली यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है और इसमें दी गई 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी हर कपड़े के हिसाब से स्पीड को सेट करती है। इसका ड्रम पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना है जिसमें कपड़े अच्छी तरह धुलेंगे तो हैं ही, साथ-साथ यह टिकाऊ भी बना रहेगा। इसमें आपको 1200RPM वाली मोटर मिल जाएगी जिसके साथ आपके कपड़े जल्दी धुलेंगें और साथ-साथ सूखेंगे भी। इसकी ऊर्जा खपत 0.07 KWh/kg/cycle और पानी की खपत 8.2 L/Kg/Cycle है। इसमें दिए गए 10 वॉश प्रोग्राम में कॉटन, कॉटन लार्ज, मिक्सड फैब्रिक, क्विक30, ईजी केयर, ऐक्टिववेयर, हैंड/वुल, डेलिकेट्स, टब क्लीन और डाउनलोड साइकिल जैसे विकल्प देखने को मिल जाएंगे। एलजी की डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन में ड्रम और मोटर सीधे जुड़े हुए हैं जिससे शोर और कंपन कम होता है। वहीं, यह ऑटो रीस्टार्ट, टेंपर्ड ग्लास डोर, ऑटो बैलेंस, चाइल्ड लॉक और एरर अलार्म जैसे फीचर्स से भी लैस है। इसके LED डिस्प्ले पर ऑपरेशन संबंधित जानकारियों को आसानी से देखा जा सकता है। इसकी स्पीड को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है और डाउनलोड साइकिल LG ThinQ ऐप से नए वॉश प्रोग्राम डाउनलोड करने की सुविधा देती है।वहीं, ThinQ ऐप की मदद से आप वॉशिंग मशीन को स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकेंगे।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- FHB1208Z4M
  • शोर स्तर- ‎54 dB
  • फिनिश- मेटैलिक
  • टच कंट्रोल
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • कलर- मिडल ब्लैक
  • स्मार्ट कनेक्टिविटी
  • स्टील बॉडी

LG 8 Kg, 5 Star, Wi-Fi, Direct Drive Technology, Steam Wash, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHB1208Z4M, Allergy Care, In-Built Heater, Touch Panel, Middle Black)

Rs. 34990

Get This
05

Samsung 9 kg, 5 star, AI EcoBubble, Super Speed, Wi-Fi, Hygiene Steam with Inbuilt Heater, Digital Inverter, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW90DG5U24AXTL, Inox)

Check Price on Amazon

यह फ्रंट लोड फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन Samsung ब्रांड की है, जिसकी कैपेसिटी 9 किलोग्राम है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली इस वॉशिंग मशीन की मोटर स्पीड 1400 RPM की है। इसका स्टेनलेस स्टील का ड्रम टिकाऊ, साफ और खरोंच प्रतिरोधी है। इसमें रैट मेश प्रोटेक्शन और जंग रोधी बॉडी भी दी गई है। सुपर स्पीड, 15 क्विक वॉश, बेडिंग, कॉटन कलर्स, ड्रम क्लीन, ई कॉटन, हाईजीन स्टीम, इंटेंस कोल्ड, लेस माइक्रोफाइबर, रिंज+स्पिन, सिंथेटिक्, वुल/डेलिकेट्स जैसे 14 वॉश प्रोग्राम्स के साथ आने वाली इस सैमसंग वॉशिंग मशीन में हर तरह के गंदे कपड़ों को धोया व सुखाया जा सकता है। AI कंट्रोल टच पैनल कपड़े धोने की साइकिल को सेट करने, ऊर्जा बचत और स्मार्ट होम के लिए काफी अच्छा फीचर है। AI ईको बबल टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों को 45% तक नाजुकता से धोते हुए 70% तक ऊर्जा की बचत भी कर सकती है। इसके डायमंड ड्रम में पानी के निकास छिद्र 25% छोटे प्रत्येक हीरे के आकार के होते हैं। यह सतह कपड़ों की कोमल धुलाई के लिए उपयुक्त मानी जाती है। उपयोग में आसान जॉग डायल के साथ इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, इसमें आपको डिले एंड, स्मार्ट कंट्रोल, चाइल्ड लॉक, स्टे क्लीन ड्रॉर और ईजी आयरन जैसे फीचर्स भी मिल जाएंगे। इसका ईको ड्रम क्लीन फीचर मशीन के ड्रम को साफ-सुथरा रखने में मदद करता है। वहीं, गर्म और ठंडे पानी से धुलाई के लिए इन-बिल्ट हीटर दिया गया है। मीडियम साइज परिवार के लिए यह मशीन अच्छा ऑप्शन हो सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • मॉडल- ‎WW90DG5U24AXTL
  • टच कंट्रोल
  • मटेरियल- मेटल व प्लास्टिक
  • वोल्टेज- ‎230 Volts
  • कलर- आइनॉक्स
  • बबल सोक
  • स्पेस मैक्स
  • एक्सट्रा रिंज

Samsung 9 kg, 5 star, AI EcoBubble, Super Speed, Wi-Fi, Hygiene Steam with Inbuilt Heater, Digital Inverter, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW90DG5U24AXTL, Inox)

Rs. 37990

Get This

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

अमेजन पर भारत में फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के लिए कौन-से ब्रांड सही हैं?

Bosch, LG, Samsung, Whirlpool और Haier भारत में Amazon पर मिलने वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के कुछ लोकप्रिय व भरोसेमंद ब्रांड्स हो सकते हैं।

फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन खरीदते समय किन बातों को देखना होता है?

आपको फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन खरीदते समत क्षमता, मोटर, ऊर्जा कुशलता, फीचर्स, बजट व ब्रांड जैसी बातों का ध्यान रखना होगा।

एक अच्छी फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन किस बजट में मिलेगी?

क्षमता व ब्रांड के हिसाब से इनकी कीमत अलग-अलग हो सकती है। एक मीडियम साइज की फ्रंड लोड वॉशिंग मशीन आपको ₹25,000-₹40,000 तक मिल सकती है।

You May Also Like