Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

भारत में मशहूर हैं Haier, Samsung और LG जैसे Fridge ब्रांड; कूलिंग और प्रदर्शन के मामले में जीतेंगे आपका दिल!

अगर आपको तलाश है भारत में मिलने वाले भरोसेमंद ब्रांड के फ्रिज की तो प्रदर्शन के मामले में Haier, Samsung, LG, Whirlpool और Godrej जैसे विकल्पों पर अच्छे माने जाते हैं। हायर व गोदरेज के साइड-बाय-साइड, व्हर्लपूल के सिंगल डोर और एलजी व सैमसंग के डबल डोर मॉडल दमदार कूलिंग करते हुए बिजली की भी बचत करने का काम करेंगे।

भारत में मिलने वाले दमदार फ्रिज ब्रांड
भारत में मिलने वाले दमदार फ्रिज ब्रांड

जब भी बात आती है भारतीय घरों के लिए एक सही फ्रिज का चयन करने की तो क्षमता, एनर्जी स्टार रेटिंग, एडवांस टेक्नोलॉजी और शेल्फ के साथ-साथ ब्रांड का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। इंडिया में वैसे तो आपको अलग-अलग ब्रांड के फ्रिज देखने मिलेंगे, लेकिन जब बात आती है लोकप्रिय नामों की सूची की तो इसमें Haier, LG, Samsung, Whirlpool और Godrej जैसी कंपनियों को शामिल किया जाता है। ये सभी ब्रांड के फ्रिज आपको अलग-अलग क्षमता और एनर्जी स्टार रेटिंग के साथ मिलेंगे जो दमदार कूलिंग करते हुए खाने की ताजगी को लंबे समय तक बनाए रखेंगे। 

जहां हायर को इसके किफायती साइड-बाय-साइड मॉडल के लिए पसंद किया जाता है, तो Whirlpool के पास आपको 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले सिंगल डोर मॉडल मिलेंगे। LG व Samsung के डबल डोर Fridge में आपको कूलिंग और एडवांस टेक्नोलॉजी का सही संतुलन देखने को मिलेगा, और Godrej के स्टाइलिश डबल डोर फ्रिज आपकी किचन की शोभा को बढ़ाते हुए ज्यादा स्टोरेज क्षमता देंगे। इन्हीं बातों का ध्यान रखते हुए हमने आपके लिए चुने हैं 5 ऐसे ही बेहतरीन मॉडल जो कूलिंग, बिजली की बचत और सही स्टोरेज के साथ लंबी ताजगी का अनुभव कराएंगे। डालिए एक नजर- 

01

Haier 602 L 3 Star Frost Free Expert Inverter 2-Door Side by Side Refrigerator

Check Price on Amazon

2 डोर डिजाइन वाला यह फ्रिज स्टोरेज, ऊर्जा कुशलता और ताजगी का सही संतुलन बनाएगा। इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है और यह 5 लोगों या उससे ज्यादा बड़े परिवार के इस्तेमाल के लिहाज से सही रहेगा। स्टोरेज के लिए इस फ्रिज में 3 शेल्फ और 8 डोर रैक दिए गए हैं।

इस फ्रिज को पसंद करने के हमारे कारण

  • ज्यादातर फ्रिज में फल-सब्जियों को रखने के लिए एक ही बास्केट होती है, जिसका असर उनकी ताजगी पर पड़ता है। इस मॉडल की खासियत है कि इसमें फलों को रखने के लिए अलग से स्पेस मौजूद हैं जिस वजह से वेजिटेबल बास्केट में जगह तो बचेगी ही, साथ-साथ दोनों की महक भी आपस में नहीं मिलेगी।
  • अगर कभी ज्यादा सामान स्टोर करने की जरूरत होती है और फ्रिज में जगह नहीं बची तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आसानी से इस साइड-बाय-साइड फ्रीजर को फ्रिज में बदकलर उसमें भी बचा हुआ खाना, फल-सब्जियां या अन्य चीजें रखी जा सकती हैं। 
  • फिर चाहे बड़ा पतीला रखना हो या बिरयानी की हांडी, इसके मजबूत शेल्फ भारी चीजों का वजन भी आसानी से संभाल सकते हैं और उनमें क्रैक आने की चिंता नहीं करनी होगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 602 लीटर
  • वोल्टेज- 220 Volts
  • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट व राइट

खासियतें

  • मैजिक कन्वर्टेबल ज़ोन
  • एक्सपर्ट इन्वर्टर कंप्रेसर
  • डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी

कमी

  • ग्लॉसी फिनिश वाली बॉडी पर उंगलियों के निशान आसानी से पड़ेंगे। 


घर व किचन में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर  

Haier 602 L 3 Star Frost Free Expert Inverter 2-Door Side by Side Refrigerator (HRS-682KS, Black Steel, Magic Convertible, Deo Fresh Technology, 2026 Model)

₹64,199.00

Get This
02

Whirlpool 236 L 5 Star Frost Free Inverter Direct-Cool Single Door Refrigerator

Check Price on Amazon

यह रेफ्रिजरेटर बिजली कटौती के दौरान आसानी से घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट करके इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर वोल्टेज कम-ज्यादा होता है तो भी इसके कंप्रेसर के खराब होने की चिंता नहीं करनी होगी, क्योंकि यह एक सीमित रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी आसानी से काम करेगा। 

इस फ्रिज को पसंद करने के हमारे कारण

  • गर्मी के मौसम में सबसे बड़ी शिकायत होती है कि फ्रिज में रखा दूध खराब हो जाता है, लेकिन यह सिंगल डोर मॉडल इस समस्या को खत्म करेगा। इसकी एडवांस टेक्नोलॉजी दूध को करीब 12 घंटों तक खराब होने से बचाएगी और बिजली जाने पर भी ताजगी बनी रहेगी।
  • सिंगल डोर फ्रिज के साथ सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि फ्रीजर में बर्फ की परत जमने से कूलिंग पर असर पड़ता है और उसे बार-बार डीफ्रॉस्ट करना पड़ता है। यह मॉडल आपके समय व मेहनत को बचाते हुए खुद ही डीफ्रॉस्ट हो जाएगा, जिससे असरदार कूलिंग बनी रहेगी।
  • अगर कभी केक का बड़ा डिब्बा या कोई और बड़ी चीज इसमें रखने की जरूरत पड़ेगी तो शेल्फ को आसानी से ऊपर-नीचे सेट किया जा सकता है या निकाला भी जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.2D x 61.1W x 140.5H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Whirlpool
  • क्षमता- 236 लीटर
  • वोल्टेज-220 Volts
  • शेल्फ-3 

खासियतें

  • बेस-स्टैंड ड्रॉर
  • माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी
  • इंसुलेटेड कैपिलेरी

कमी

  • फ्रीजर काफी छोटा है। 

Whirlpool 236 L 5 Star Frost Free Inverter Direct-Cool Single Door Refrigerator (Auto Defrost, 260 IMPRO PLUS ROY 5S INV BLUE BREEZE-Y, Blue)

₹22,990.00

Get This
03

Godrej 600L 3Star 5 Years Comprehensive Warranty Smart Convertible Zones | Toughened Glass Door | Frost Free Inverter

Check Price on Amazon

इस फ्रिज में मजबूत कांच से बने 3 शेल्फ दिए गए हैं, जो भारी चीजों का वजन भी आसानी से झेल लेंगे। आप जरूरत व सामान के हिसाब से अलग-अलग मोड पर सेट कर सकेंगे। इसमें बड़े साइज की पानी की बोतलें भी आसानी से रखी जा सकती हैं। 

इस फ्रिज को पसंद करने के हमारे कारण

  • बिजली की बचत करने और खाने की ताजगी बनाए रखने का काम यह फ्रिज काफी अच्छी तरह से करेगा। यह समझेगा कि अंदर कितना खाना रखा है और दरवाजा पूरे दिन में कितनी बार खुलता है, उसी हिसाब से कूलिंग करना का काम करेगा।
  • इसकी स्टोरेज क्षमता तो शानदार है ही, साथ-साथ इसमें एक अलग से कंपार्टमेंट भी मौजूद है जिसे आप तरह-तरह की चीजों को रख सकेंगे और तापमान को भी उसके हिसाब से ही कम-ज्यादा कर सकेंगे। अगर फ्रिज में कभी जगह कम पड़ती है तो यह कंपार्टमेंट आपके काफी काम आएगा।
  • अब चाहे आपने पूरे हफ्ते की फल-सब्जियां ही क्यों न ले ली हों, जगह की कमी इसके साथ नहीं महसूस होगी। दो बड़ी बास्केट आपकी सुविधा को बढ़ाएंगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73D x 91W x 177H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Godrej
  • क्षमता- 600 लीटर
  • डोर ओरिएंटेशन- राइट
  • वोल्टेज- 230 Volts 

खासियतें

  • 34 लीटर की वेजिटेबल बास्केट
  • AI टेक्नोलॉजी
  • 3 इंटेलिजेंट मोड

कमी

  • शेल्फ कम चौड़े हैं।

Godrej 600L 3 Star 5 Years Comprehensive Warranty Smart Convertible Zones | Toughened Glass Door | Frost Free Inverter (2025 Model, RS EONVELVET 600C RIT BK GL, Black Glass)

₹67,490.00

Get This
04

Samsung 301 L, 2 Star, Convertible 5-in-1 Digital Inverter with Display Frost Free Double Door Refrigerator

Check Price on Amazon

यह डबल डोर फ्रिज फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने का काम करेगा और इसके फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमेगी। इसमें दी गई 5-इन-1 टेक्नोलॉजी स्टोरेज व जरूरत के हिसाब से इसकी कूलिंग को सेट करने में मदद करेगी। इसी के साथ यह कम समय में चीजों को ठंडा करेगा और बर्फ भी जमाएगा।

इस फ्रिज को पसंद करने के हमारे कारण

  • दरवाजा सही तरह से बंद न होने की वजह से कूलिंग पर असर पड़ने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर इसका डोर 2 मिनट से ज्यादा देर तक खुला रहा तो तुरंत अलार्म बजेगा और आपको अलर्ट मिलेगा। यह सुविधा छोटे बच्चों वाले घरों के लिए भी काफी काम की होगी।
  • इसके तापमान या कूलिंग मोड को सेट करने के लिए बार-बार दरवाजा खोलने की भी झंझट नहीं होगी। बाहर की तरफ मौजूद डिजिटल डिस्प्ले के साख आसानी से इसकी सेटिंग्स को कंट्रोल किया जा सकता है, जिससे कूलिंग पर भी असर नहीं होगा और आपको भी सुविधा मिलेगी।
  • फिर चाहे बचा हुआ खाना रखना हो, सी फूड स्टोर करना हो या फल-सब्जियां किसी भी चीज की गंध आपस में मिलेगी नहीं। इससे न तो चीजें आसानी से खराब होंगी और न ही उनकी क्वालिटी पर असर पड़ेगा। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 67.2D x 60W x 163.5H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- Samsung
  • फ्रीजर क्षमता- 72 लीटर
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • शेल्फ- 3

खासियतें

  • मूवेबल आइस मेकर
  • ट्विन कूलिंग प्लस
  • पावर कूल

कमी

  • क्षमता के हिसाब से एनर्जी स्टार रेटिंग कम है। 


गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर

Samsung 301 L, 2 Star, Convertible 5-in-1 Digital Inverter with Display Frost Free Double Door Refrigerator (RT31H4522S9/HL, Silver, Refined Inox, 2026 Model)

₹38,990.00

Get This
05

LG 251 L, 2 Star, Frost-Free Smart Inverter Double Door Convertible Refrigerator

Check Price on Amazon

बिजली की कटौती होने पर यह डबल डोर फ्रिज आसानी से घर के इन्वर्टर से कनेक्ट हो जाएगा, जिससे लंबी कूलिंग बनी रहेगी। इसमें स्टोरेज के लिए आपको 2 शेल्फ मिल जाएंगे जो भारी चीजों का वजन भी आसानी से संभाल सकते हैं। इस डबल डोर फ्रिज का हर हिस्सा एक समान तरह से ठंडा होगा।

इस फ्रिज को पसंद करने के हमारे कारण

  • फ्रिज के हिस्से में सही कूलिंग होने, लेकिन दूसरे हिस्से में रखा खाना खराब होने की समस्या नहीं होगी। इसका हर हिस्सा सही तरह से व एक लेवल पर ठंडा होगा, जिससे लंबी ताजगी बनी रहेगी।
  • अगर बदलते मौसम के हिसाब से फ्रिज की सेटिंग बदली नहीं जाती को सीधा असर कूलिंग पर पड़ता है। लेकिन इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि स्मार्ट मोड इसका समाधान बनेगा। यह अपने आप ही मौसम के हिसाब से कूलिंग को सेट करता रहेगा, ताकि आपको बार-बार सेटिंग न चेंज करनी पड़ें।
  • फिर चाहे ज्यादा मात्रा में पानी की बोतलें रखनी हों या कोल्ड ड्रिंक इसके बड़े डोर रैक में आसानी से ज्यादा मात्रा में बॉटल रखने की सुविधा मिलेगी। तो अब गर्मी के मौसम में ठंडा पानी बार-बार खत्म होने की शिकायत से आपको निजात मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 63.7D x 55.5W x 157.3H सेंटीमीटर
  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 251 लीटर
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • डोर शेल्फ- 5

खासियतें

  • कन्वर्टेबल फ्रीजर
  • फ्रेश जोन
  • मल्टी एयर फ्लो

कमी

  • क्षमता के हिसाब से शेल्फ की संख्या कम है। 

LG 251 L, 2 Star, Frost-Free Smart Inverter Double Door Convertible Refrigerator (GLT2526XWEL, Emerald Lotus, Smart & Dairy Mode, Express Freeze & Convertible Space for More Storage, 2026 Model)

₹29,989.00

Get This

जानिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

आपने भारत में मिलने वाले लोकप्रिय Fridge Brand के विकल्पों को तो देख लिया, अब इनके बीच का अंतर यह तालिका आसानी से समझा देगी।

मॉडल

खासियत 

किनके लिए होगा सही?

Haier 602 L 3 Star Frost Free Expert Inverter 2-Door Side by Side Refrigerator

डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी

संयुक्त परिवार या उन लोगों के लिए जो ज्यादा चीजें स्टोर करते हैं।

Whirlpool 236 L 5 Star Frost Free Inverter Direct-Cool Single Door Refrigerator

मैजिक चिलर

जो लोग पुराने सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर को डी-फ्रॉस्ट करके परेशान हो चुके हैं।

Godrej 600L 3Star 5 Years Comprehensive Warranty Smart Convertible Zones | Toughened Glass Door | Frost Free Inverter (2025 Model

स्मार्ट कन्वर्टेबल जोन

जो ऊर्जा की बचत को प्राथमिकता देते हैं।

Samsung 301 L, 2 Star, Convertible 5-in-1 Digital Inverter with Display Frost Free Double Door Refrigerator

ट्विन कूलिंग प्लस

जिनको फल-सब्जियों की ताजगी लंबे समय तक बनाए रखनी है।

LG 251 L, 2 Star, Frost-Free Smart Inverter Double Door Convertible Refrigerator

मल्टी एयर फ्लो

जो चाहते हैं कि पूरे फ्रिज में एक जैसी कूलिंग लगातार बनी रहे।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

भारत में फ्रिज के लिए कौन-से ब्रांड लोकप्रिय हैं?

अगर बात की जाए भारत में लोकप्रिय फ्रिज ब्रांड की तो इस लिस्ट में Haier, LG, Samsung, Whirlpool और Godrej नामों को शामिल किया जा सकता है। ये सभी ब्रांड कूलिंग, स्टोरेज क्षमता, एडवांस टेक्नोलॉजी और ऊर्जा की बचत का सही संतुलन बनाते हैं। इनके पास आपको सिंगल, डबल और साइड-बाय-साइड डोर वाले मॉडल देखने मिलेंगे।

भारत में एक अच्छी कंपनी का फ्रिज किस कीमत रेंज में मिलेगा?

किसी भी कंपनी के फ्रिज का दाम मॉडल, क्षमता व सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होता है। Haier को फ्रिज के लिए किफायती ब्रांड कहा जाता है जिसके मॉडल आपको करीब ₹20,000 से लेकर ₹90,000 तक की रेंज में मिलेंगे। इसी के साथ LG व सैमसंग प्रीमियम ब्रांड है जो करीब ₹20,000 से लेकर 1₹‍,50,000+ तक की रेंज में आते हैं। मिड रेंज के लिए गोदरेज व व्हर्लपूल सही पसंद होंगे जो करीब ₹20,000 से लेकर ₹80,000 तक की रेंज में मिलेंगे।

अपने लिए एक सही फ्रिज ब्रांड का चयन किस हिसाब से करना चाहिए?

किसी भी फ्रिज ब्रांड का चयन करने से पहले अपनी जरूरत, बजट और शहर में कंपनी की सर्विस की जानकारी लेनी चाहिए। आपको यह समझना होगा कि फ्रिज में किस तरह की चीजें स्टोर होती हैं और घर में कितने लोग हैं उस हिसाब से सही क्षमता वाला मॉडल चुनें। वहीं, आपकी बजट रेंज में कौन-सा ब्रांड फिट होता है यह समझना भी जरूरी है।

You May Also Like