Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

क्या साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर बड़े परिवार के लिए अच्छे हैं? देखिए Haier, LG और Samsung के विकल्प

बड़े परिवार के लिए साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर अच्छे रहते हैं या नहीं? यहां मिलेगी पूरी जानकारी, साथ ही कुछ मशहूर ब्रांड के मॉडल्स भी हैं सूची में शामिल। फ्रिज के फीचर्स के साथ देखिए उनकी खूबियां और कमी भी।

बड़े परिवारों के लिए साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर के विकल्प
बड़े परिवारों के लिए साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर के विकल्प

साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर सिर्फ अपने बेहतरीन डिजाइन ही नहीं बल्कि स्टोरेज क्षमता के लिए भी जाने जाते हैं।मगर, इन्हें लेकर अक्सर हमारे मन में यह सवाल आता है, कि क्या ये बड़े परिवार के लिए सही हैं? अगर आप भी एक बड़े परिवार में रहते हैं और अपने लिए साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर लेने का विचार बना रहे हैं तो इनके बारे में कुछ अहम जानकारी यहां पर देख सकते हैं। दरअसल, दाएं और बाएं खुलने वाले दो दरवाजों के साथ आने वाले साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर आपको 400 लीटर से भी ज्यादा स्टोरेज क्षमता के साथ मिल सकते हैं। इनमें ना सिर्फ फ्रिज का हिस्सा बड़ा होता है, बल्कि इनमें मिलने वाला फ्रीजर भी बड़ी स्टोरेज क्षमता के साथ आता है। आज की सूची में शामिल इन साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के कुछ विकल्पों के साथ ही आप इनकी खूबियों और कमी पर भी नजर डाल सकते हैं। वहीं, इनके कुछ फायदे और नुकसान से जुड़ी जानकारी भी यहां पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप घर में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरणों की जानकारी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर देख सकते हैं।

बड़े परिवारों के लिए साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर के फायदे और नुकसान

जहां एक तरफ बड़े परिवारों के लिए साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर फायदेमंद हो सकता है, तो वहीं दूसरी तरफ इसके कुछ नुकसान भी हैं। ऐसे में आप नीचे इनकी विस्तृत जानकारी देख सकते हैं-

फायदे:

  • बड़े परिवार की जरूरत का सामान और खाने-पीने की अधिक चीजों को आसानी से स्टोर करने के लिए साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में फ्रिज और फ्रीजर दोनों ही बड़ी स्टोरेज क्षमता के साथ मिलते हैं।
  • अधिकतर साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में एडवांस्ड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ ही कई कंवर्टिबल मोड भी दिए होते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत या मौसम के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।
  • इस तरह के फ्रिज अक्सर Frost Free टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जिस वजह से इनमें बर्फ की परत जमने पर आपको खुद से डीफ्रॉस्ट करने की जरूरत नहीं होती है।
  • इनमें फ्रिज और फ्रीजर दोनों ही सेक्शन के लिए आसान एक्सेस मिलता है, जिसके लिए आप इसके दरवाजों को खोलकर उनतक आसानी से पहुंचाते हुए सामान रख और निकाल सकते हैं।
  • साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर का आधुनिक और स्टाइलिश डिजाइन आपके रसोईघर को आकर्षक बना सकता है, जो कि किचन को मॉर्डन भी दिखाता है।
  • कुछ साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर बेहतर कूलिंग तकनीक और स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं, जिस वजह से ये ऊर्जा दक्षता में भी सुधार कर सकते हैं।

नुकसान:

  • साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर बड़े और चौड़े होते हैं, जिस वजह से इन्हें रखने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत होती है। छोटी रसोई में इन्हें रखना मुश्किल हो सकता है।
  • साइड बाय साइड वाला रेफ्रिजरेटर अन्य प्रकार के फ्रिज की तुलना में महंगे होते हैं, जिस वजह से इन्हें लेने के लिए आपको अधिक खर्चना पड़ सकता है।
  • इनके कुछ मॉडल्स की ऊर्जा दक्षता कम हो सकती है, जिस वजह से ज्यादा बिजली खपत का सामना करना पड़ सकता है।
  • साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर में ज्यादा बेहतर सुविधाएं मिलने के कारण इनका रख-रखाव और मरम्मत में लगने वाली लागत अधिक हो सकती है।
  • कुछ साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर की रैक्स पतली होती हैं, जिस वजह से उनमें बड़े बर्तन या प्लेट्स रखने में समस्या आ सकती है।

नीचे साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर के विकल्प दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने लिए देख सकते हैं-

01

Haier 602 L Frost Free Side by Side Refrigerator, (HRS-682KS, Black Steel)

Check Price on Amazon

यह Haier ब्रांड का साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर है, जो कि 602 लीटर की क्षमता में आता है। इसमें 100% कंवर्टिबल स्पेस दिया गया है, जिसकी मदद से आप जरूरत पड़ने पर फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं। इस फ्रिज के तापमान को -24°C से 5°C तक के बीच सेट किया जा सकता है। यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर एक्सपर्ट इंवर्टर टेक्नोलॉजी के जरिए बेहतर ऊर्जा दक्षता, कम शोर और लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन देता है। इसका जंबो आइस मेकर एकसाथ ज्यादा मात्रा में बर्फ जमाने की सुविधा देता है। वहीं, इस फ्रिज में डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी दी गई है, जो फ्रिज के अंदर रखी चीजों को करीब 21 दिनों तक ताजा बनाए रखने में मदद करती है। इसमें बाहर दरवाजे के ऊपर LED पैनल लगा हुआ है, जिसे टच करके आप बाहर से ही फ्रिज के मोड और अन्य फीचर्स को कंट्रोल कर सकते हैं। यह फ्रिज मजबूत कांच से बने शेल्व्स के साथ आता है, जिस वजह से इनपर भारी बर्तनों को भी रखा जा सकता है। इस साइड बाय साइड फ्रिज में अलग से फ्रूट बॉक्स के साथ ही एक बड़ा वेजिटेबल बॉक्स भी दिया गया है, जिसमें आप फल और सब्जियों को अलग-अलग करके रख सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • फ्रेश फूड क्षमता- 398 लीटर
  • फ्रीजर की क्षमता- 204 लीटर
  • रंग- काला स्टील
  • ड्रॉर की संख्या- 4
  • शेल्व्स की संख्या- 5
  • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- ऑटोमैटिक
  • एनर्जी रेटिंग- 5 स्टार

खूबियां

  • स्मार्ट वाई-फाई कनेक्टिविटी
  • बड़े आकार का बॉटल गार्ड
  • ऑटो इंवर्टर कनेक्शन
  • ट्रिपल ट्विस्ट आइस मेकर

कमी

  • अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई गई है।

Haier 602 L 3 Star Frost Free Expert Inverter 2-Door Side by Side Refrigerator (HRS-682KS, Black Steel, Magic Convertible, Deo Fresh Technology, 2026 Model)

₹64,199.00

Get This
02

Samsung 653 L Side By Side Refrigerator (RS76CG8003B1HL, Black Matte/Black DOI)

Check Price on Amazon

इस Samsung साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में 5-इन-1 कंवर्टिबल मोड्स दिए गए हैं, जो कि इस प्रकार से हैं- नॉर्मल, एक्स्ट्रा फ्रिज, सीजनल, वेकेशन और होम अलोन। इन मोड को आप अपनी जरूरत और मौसम के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। यह रेफ्रिजरेटर 653 लीटर की क्षमता में आता है, जो कि एक बड़े परिवार के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें एडवांस्ड Bespoke AI फीचर दिया गया है, जो आपके इस्तेमाल के पैटर्न को समझकर बिजली खपत को कम करता है। इस साइड बाय साइड फ्रिज के दरवाजों पर एंटी बैक्टेरियल गास्केट भी लगी हुई है, जो बैक्टेरिया और जर्म को अंदर जाने से रोकती है। इसका डिजिटल इंवर्टर कंप्रेसर कम शोर और लंबे प्रदर्शन के साथ ही बेहतर ऊर्जा दक्षता प्रदान करता है। इसमें Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ आसान कंट्रोल के लिए स्मार्टथिंग्स ऐप सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी फ्रिज और फ्रीजर दोनों सेक्शन में अलग-अलग रूप से तापमान को नियंत्रित करते हुए बेहतर कूलिंग देती है। फ्रिज में तेज कूलिंग और फ्रीजिंग के लिए पावर कूल व पावर फ्रीज का विकल्प भी दिया गया है, जिसके लिए आपको सिर्फ एक बटन दबानी होती है। यह Samsung फ्रिज AI एनर्जी मोड के साथ आता है, जिसे सेट करके आप अतिरिक्त बिजली की बचत कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • नॉइज लेवल- 42 db
  • डोर ओरिएंटेशन- रिवर्सिबल
  • शेल्व्स की संख्या- 4
  • फ्रीजर क्षमता- 244 लीटर
  • फ्रेश फूड क्षमता- 409 लीटर
  • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
  • ड्रॉर की संख्या- 2

खूबियां

  • स्मार्ट टच LED डिस्प्ले
  • मॉइस्ट फ्रेश ज़ोन
  • 15 दिनों की फार्म फ्रेशनेस
  • डोर अलार्म और वेज बॉक्स

कमी

  • कुछ लोगों को फ्रिज के साथ आइस बॉक्स नहीं मिला।

Samsung 653 L, 3 Star, Frost Free, Double Door, Convertible 5-in-1 Digital Inverter, Side By Side AI Enabled Smart Refrigerator with WiFi (RS76CG8003B1HL, Black Matte/Black DOI)

₹84,990.00

Get This
03

LG 655 L Side by Side Refrigerator (GL-B257HWBY, Western Black)

Check Price on Amazon

LG ब्रांड का यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 655 लीटर की क्षमता में आता है, जिसमें अंदर बर्फ की परत जमने से रोकने के लिए ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन दिया गया है। इस रेफ्रिजरेटर में उच्च ऊर्जा दक्षता और कम बिजली खपत करने वाला इंवर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो तापमान को नियंत्रित करते हुए खाद्य पदार्थों का स्वाद और टेक्सचर भी ताजा रखता है। इसमें सुविधाजनक एक्सेस के लिए डुअल कंपार्टमेंट्स दिए गए हैं। यह फ्रिज मल्टी एयर फ्लो के जरिए हर एक फूड आइटम को समान रूप से ठंडा रखने का काम करता है। इसके मल्टी डिजिटल सेंसर खाने की वस्तुओं की क्वालिटी को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करते हैं। इस साइड बाय साइड फ्रिज में एक्सप्रेस फ्रीज फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से आप बर्फ की मात्रा को बढ़ाने के साथ ही जमने के समय को कम कर सकते हैं। यह रेफ्रिजरेटर इंटर्नल LED डिस्प्ले और डोर अलार्म के साथ आता है, जो दरवाजा ज्यादा देर खुला रहने पर आपको इंडीकेट कर देता है। इसका डिओडराइजर भी दिया गया है, जो फ्रिज के अंदर किसी भी तरह की दुर्गन्ध को पैदा होने से रोकता है और एक फ्रेश खुशबू देता है।

स्पेसिफिकेशन

  • रैक की संख्या- 8
  • ड्रॉर की संख्या- 3
  • शेल्व्स की संख्या- 7
  • एनर्जी रेटिंग- 3 स्टार
  • फ्रीजर क्षमता- 239 लीटर
  • फ्रेश फूड क्षमता- 416 लीटर
  • शेल्फ टाइप- टफेंड ग्लास

खूबियां

  • फल-सब्जियों के लिए फ्रेश ज़ोन
  • चौकोर पॉकेट हैंडल
  • बायो शील्ड गास्केट
  • ट्विस्ट आइस मेकर

कमी

  • फ्रिज को लेकर अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई गई है।

LG 655 L, 3 Star, Frost Free Smart Inverter Double Door Side by Side Refrigerator (GL-B257HWBY, Western Black, Express Freezing | Multi Air-Flow)

₹76,990.00

Get This
04

Godrej 600 L Inverter Side By Side Refrigerator(2025 Model, RS EONVELVET 600C RIT BK GL, Black Glass)

Check Price on Amazon

Godrej कंपनी के इस साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर में मिलने वाला ऑटो डीफ्रॉस्ट फंक्शन अंदर की तरफ बर्फ की परत जमने से रोकता है। इसमें बड़े परिवार के लिए उपयुक्त रहने वाली 600 लीटर की क्षमता मिलती है। यह साइड बाय साइड फ्रिज स्मार्ट कंवर्टिबल ज़ोन के साथ आता है, जिनमें अलग-अलग तापमान रेंज भी दी गई हैं। इसका AI पावर्ड फ्रेशनेस फीचर फूड के लोड, इस्तेमाल और डोर एक्टिविटी को सेंस करते हुए तापमान को नियंत्रित करता है। वहीं, इस रेफ्रिजरेटर में परिवर्तनीय गति कंप्रेसर के साथ आने वाली एडवांस्ड इंवर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो संचालन को स्मार्ट तरीके से एडजस्ट करते हुए बेहतर ऊर्जा दक्षता, कम शोर वाला संचालन और लंबा प्रदर्शन देती है। इसका वेज बॉक्स 34 लीटर तक की क्षमता में आता है और साथ ही इसमें 29 लीटर क्षमता का कंवर्टिबल ज़ोन भी दिया गया है। यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर बड़े एक्वा स्पेस के साथ आता है, जिसमें आप बड़ी बोतलों को भी आसानी से रख सकते हैं। इसमें एडजस्टेबल शेल्व्स दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत और स्टोरेज के लिहाज से अंदर एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें एडवांस्ड कंट्रोल पैनल भी मिलता है, जिसकी मदद से आप इसके मोड, ज़ोन और अन्य फीचर्स को टच के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन

  • डोर ओरिएंटेशन- दाएं
  • कलर- ब्लैक ग्लास
  • शेल्व्स की संख्या- 3
  • फ्रेश फूड क्षमता- 387 लीटर
  • फ्रीजर की क्षमता- 213 लीटर
  • शेल्फ टाइप- मजबूत कांच
  • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स

खूबियां

  • 3 इंटेलिजेंट मोड्स
  • ब्राइट LED प्रिज्म लेंस
  • एडवांस्ड AI टेक्नोलॉजी
  • बड़ा स्टोरेज स्पेस

कमी

  • कुछ ग्राहकों ने फ्रिज सही से काम ना करने की शिकायत की।

Godrej 600L 3 Star 5 Years Comprehensive Warranty Smart Convertible Zones | Toughened Glass Door | Frost Free Inverter (2025 Model, RS EONVELVET 600C RIT BK GL, Black Glass)

₹67,490.00

Get This
05

Voltas Beko, A Tata Product 472 L Side by Side Frost Free Refrigerator (RSB495/FPV300RXID, INOX steel)

Check Price on Amazon

यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर Voltas Beko ब्रांड का है, जो कि 472 लीटर की क्षमता में आता है। इसमें कम बिजली खपत करने वाला प्रोस्मार्ट इंवर्टर कंप्रेसर दिया गया है, जो तेजी से कूलिंग करने के साथ ही कम शोर करता है। इस फ्रिज में डिस्प्ले के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक टेंप्रेसर कंट्रोल दिया गया है, जिसकी मदद से आप तापमान को अपने हिसाब से नियंत्रित कर सकते हैं। इसका मल्टी एयर फ्लो फीचर हर एक फूड आइटम को समान रूप से ठंडा करने का काम करता है, ताकी फ्रिज में रखी सभी चीजें ताजी बनी रह सकें। यह रेफ्रिजरेटर स्लीक डिजाइन में आता है, जो आपके किचन की शोभा बढ़ा सकता है। वहीं, इसमें 2 लीटर क्षमता तक का बोतल रखने का स्टोरेज और साथ ही डुअल ट्विस्ट आइस ट्रे दी गई है, जिसमें आप एकसाथ ज्यादा मात्रा में बर्फ जमा सकते हैं। इस साइड बाय साइड फ्रिज में आसान क्लीन बैक के साथ ही रैट प्रोटक्शन भी दिया गया है, ताकी चूहों के कारण फ्रिज के तार या मोटर को कोई नुकसान ना हो। इसका डुअल LED इलुमिनेशन आपको फ्रिज के अंदर रखी चीजों को अंधेरे में भी आसानी से देखने की सुविधा देता है।

स्पेसिफिकेशन

  • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
  • शेल्व्स की संख्या- 8
  • रैक की संख्या- 3
  • ड्रॉर की संख्या- 4
  • फ्रीजर क्षमता- 142 लीटर
  • फ्रेश फूड क्षमता- 294 लीटर
  • कलर- आइनॉक्स स्टील

खूबियां

  • डुअल ट्विस्ट आइस ट्रे
  • स्पिल प्रूफ शेल्व्स
  • स्टेब्लाइज फ्री ऑपरेशन
  • मजबूत कांच वाले शेल्व्स

कमी

  • कुछ लोगों को फ्रिज के अंदर वाले आइटम की क्वालिटी पसंद नहीं आई।

Voltas Beko, A Tata Product 472 L Side by Side Frost Free Refrigerator with ProSmart Inverter Compressor (RSB495/FPV300RXID, INOX steel, Electronic Temperature Control and Display)

₹50,871.00

Get This

निष्कर्ष:

यह बताना मुश्किल होगा कि, बड़े परिवार के लिए साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर अच्छे हैं या नहीं। मगर, आप अपनी प्राथमिकताओं और बजट को ध्यान में रखते हुए इनका चुनाव कर सकते हैं। जैसे कि हमने ऊपर इनके फायदे और नुकसान दोनों ही बताए हैं, ऐसे में आप इनका विश्लेषण करते हुए इस बात का जवाब तय कर सकते हैं। अलग-अलग सदस्यों की संख्या वाले परिवारों के लिए साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर कई क्षमता के साथ आते हैं और साथ ही इनमें विभिन्न कीमतों के साथ आने वाले मॉडल्स भी उपलब्ध हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल होते हैं?

कुछ मॉडल ऊर्जा कुशल होते हैं, लेकिन यह मॉडल पर निर्भर करता है। अक्सर इंवर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाले साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर बेहतर ऊर्जा दक्षता प्रदान करते हैं।

साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की औसत आयु क्या है?

आमतौर पर, साइड बाय साइड फ्रिज 10-15 साल तक चलते हैं। हालांकी, यह ब्रांड और मॉडल के साथ ही आपके इस्तेमाल पर भी निर्भर करता है।

क्या साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर में कोई कमियां हैं?

साइड-बाय-साइड डोर वाले रेफ्रिजरेटर शेल्फ की चौड़ाई कम होती है, जिससे बड़ी वस्तुओं को रखने में समस्या हो सकती है। वहीं, इनमें मिलने वाला चौड़ा डिजाइन छोटी रसोई में रखने के लिए मुश्किल हो सकता है।

क्या साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर से बेहतर हैं?

यह व्यक्तिगत आवश्यकताओं पर निर्भर करता है; हालांकी, दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं। भारतीय रसोईघरों के लिए अक्सर साइड बाय साइड बेहतर विकल्प साबित होते हैं।

You May Also Like