तपती गर्मी के मौसम में जब घर के बाहर के साथ-साथ कमरे का तापमान भी बढ़ जाता है तो लोग राहत के लिए एक ऐसा एसी चाहते हैं जो मिनटों में कमरे को ठंडा कर सके। लेकिन अगर आपका बजट भी ₹35,000 तक है और आप सोच रहे हैं इस बजट में भला बढ़िया एसी कहां मिलेगा, तो आपके इस चिंता को दूर करने के लिए यहां Haier, Daikin, Cruise, Voltas और Lloyd ब्रांड के एसी के बढ़िया विकल्प लेकर आए हैं जो इस रेंज में आपको फास्ट कूलिंग दे सकते हैं और पूरे कमरे को आरामदायक बना सकते हैं। इन Air Conditioners की सबसे बड़ी खासियत है इनकी तेज कूलिंग टेक्नोलॉजी। जैसे ही आप इन्हें ऑन करते हैं, ये तुरंत काम करना शुरू कर देते हैं और कुछ ही समय में कमरे का तापमान कम कर सकते हैं। खासकर इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और पावरफुल कंप्रेसर की वजह से ये कम बिजली में भी ज्यादा दमदार कूलिंग दे सकता है। इसके अलावा, इनमें आपको स्मार्ट फीचर्स भी मिल सकते हैं, जैसे वाईफाई कंट्रोल, स्लीप मोड और एनर्जी सेविंग ऑप्शन, जो आपके अनुभव को और बेहतर बना सकते हैं। इसके अलावा, ये कम आवाज करते हैं, जिससे आपकी नींद या काम में कोई रुकावट नहीं आएगी और आप चैन से सो सकते हैं। नीचे देखिए 5 बढ़िया विकल्प जिसे आप आसानी से अमेजन की मदद से ले सकते हैं वह भी 35,000 रुपये के अंदर में -
Haier 1 Ton 4 Star, WiFi, Inverter Split AC
Check Price on Amazonतेज गर्मी में तुरंत राहत पाने के लिए तलाश कर रहे हैं फास्ट कूलिंग वाले बढ़िया एसी की तो यह आपके लिए एक सही चॉइस हो सकता है। Haier का यह एसी 7 इन 1 कूलिंग मोड फीचर के साथ आता है जिससे 7 अलग-अलग मोड में अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग को सेट कर सकते हैं। साथ ही, इसमें सुपरसोनिक फीचर दिया गया है जिसकी मदद से यह एसी मात्र 10 सेकंड में आपके कमरे को ठंडा कर सकता है। इसकी क्षमता 1 टन दी गई है जो छोटे कमरों के लिए एक सही विकल्प बन सकता है। वहीं, 4 स्टार रेटिंग के चलते यह ऊर्जा की खपत भी कम कर सकता है जिससे आपके बिजली का बिल कम आ सकता है। ब्रांड के अनुसार यह मॉडल 54 डिग्री सेल्सियस में भी दमदार ठंडक देने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन तकनीक की मदद से यह बस 1 बटन दबाने भर से इंडोर यूनिट की सफाई खुद ही कर सकता है। साथ ही, यह स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन के साथ आता है जिससे बिजली के उतार-चढ़ाव में यह बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- मॉडल - HSU13K-PYFR4BE-INV
- क्षमता - 1 टन
- कूलिंग पॉवर - 0.99 किलोवाट
- रंग - सफेद
- नॉइस लेवल - 25 डेसिबल
खासियत
- इसमें 5 फैन स्पीड दी गई है जिसकी मदद से यह फास्ट कूलिंग दे सकता है और आपके कमरे को तेजी से ठंडा कर सकता है।
- इसे वाईफाई की मदद से भी कंट्रोल किया जा सकता है और आसानी से फोन की मदद से चलाया जा सकता है।
- यह सुपर क्वाइट मोड के साथ आता है जिससे यह शोर कम करता है और आप आराम से सो सकते हैं।
कमी
- अमेजन से लेने पार यूजर ने बताया यह कुछ ही दिनों में काम करना बंद कर दिया।
अन्य प्रोडक्ट के बारे में जानने के लिए योरपिक्स पर जा सकते हैं।
Haier 1 Ton 4 Star, WiFi, Inverter Split AC (Copper, Convertible 7 in 1 Cooling Modes, Antibacterial, HSU13K-PYFR4BE-INV, White)
Rs. 34561
Daikin 0.8 Ton 3 Star, Fixed Speed Split AC
Check Price on Amazon0.8 टन क्षमता के साथ आने वाला यह एसी छोटे कमरों के लिए सही चॉइस बन सकता है। साथ ही, इसमें 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है जो बिजली की खपत को कम करने में मदद कर सकती है। DAIKIN के इस एसी में इनवर्टर कंप्रेसर लगा हुआ है जिसकी मदद से यह आपके कमरे को फटाफट से ठंडा करने में मदद कर सकता है और साथ ही, इसमें दिए गए ड्राई मोड की मदद से यह कमरे में मौजूद अतिरिक्त नमी को सोखकर आपको बढ़िया ठंडक दे सकता है। इस एसी के लिए आपको ज्यादा खर्च के बारे में भी नहीं सोचना पड़ेगा क्योंकि यह आपको 35,000 रुपये के अंदर में ही मिल सकता है। आपको बता दें, इस एसी में PM 2.5 फ़िल्टर दिया गया है जिससे यह कमरे में मौजूद हवा को साफ करने में मदद कर सकता है और उसमें मौजूद हानिकारक तत्वों को हटाकर आपको साफ हवा दे सकता है। इसे आप रिमोट की मदद से आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं और सोफा या पलंग पार बैठे-बैठे इसके तापमान को नियंत्रित कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - DAIKIN
- मॉडल - FTL28U
- क्षमता - 0.8 टन
- कूलिंग पॉवर - 2.8 किलोवाट
- रंग - सफेद
- नॉइस लेवल - 32 डेसिबल
खासियत
- ब्रांड के अनुसार यह एसी 50 डिग्री सेल्सियस वाले तापमान में भी आपको फास्ट कूलिंग दे सकता है।
- इसमें मौजूद सेल्फ डायग्नोसिस की मदद से यह एसी में आई खराबी का तुरंत पता लगा सकता है और आपको सूचना दे सकता है।
- यह शोर कम करता है जिससे रात में आप आराम से सो सकते हैं और कोई आवाज भी नहीं आएगी।
कमी
- अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसके कुछ पार्ट्स नहीं मिले।
Daikin 0.8 Ton 3 Star, Fixed Speed Split AC (Copper, PM 2.5 Filter, 2022 Model, FTL28U, White)
Rs. 25299
Cruise 1.5 Ton 3 Star,New Star rated, Inverter Split AC
Check Price on Amazonयह 1.5 टन क्षमता वाला Cruise का इन्वर्टर स्प्लिट एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, जो 111 से 150 वर्ग फुट तक के क्षेत्र को आसानी से ठंडा कर सकता है। इसमें इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक दी गई है, जो कमरे के तापमान के अनुसार अपनी पावर को खुद एडजस्ट कर सकता है, जिससे बिजली की बचत हो सकती है और कूलिंग भी तेज मिल सकती है। इस Inverter AC की कूलिंग क्षमता 4800 वॉट है और यह 48 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी बढ़िया तरीके से काम कर सकता है। इसमें 4-इन-1 कन्वर्टिबल मोड दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग को कम या ज्यादा कर सकते हैं। साथ ही, 2-वे ऑटो एयर स्विंग फीचर पूरे कमरे में समान रूप से ठंडी हवा फैलाने में मदद कर सकता है। आपको बता दें, इसमें 7-स्टेज एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है, जिसमें PM 2.5 फिल्टर भी शामिल है, जो हवा को शुद्ध बना सकता है और धूल व हानिकारक कणों को हटा सकता है। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है जो स्वच्छ और हेल्दी हवा चाहते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Cruise
- मॉडल - CWCVBM-VQ3D173
- क्षमता - 1.5 टन
- कूलिंग पॉवर - 4.8 किलोवाट
- रंग - सफेद
- नॉइस लेवल - 44 डेसिबल
खासियत
- इसमें कॉपर कंडेंसर कॉइल का उपयोग किया गया है, जो बेहतर कूलिंग के साथ-साथ कम मेंटेनेंस की सुविधा देता है।
- यह एसी 145 से 285 वोल्ट के बीच स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन प्रदान करता है, जिससे वोल्टेज फ्लक्चुएशन की चिंता नहीं रहती।
- इसमें इस्तेमाल किया गया R32 रेफ्रिजरेंट गैस पर्यावरण के अनुकूल है, जो ओजोन परत को नुकसान नहीं पहुंचाती और बेहतर कूलिंग प्रदान कर सकती है।
कमी
- अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
Cruise 1.5 Ton 3 Star,New Star rated, Inverter Split AC
Rs. 27790
Voltas 123V CAE 1 ton 3 star inverter Split AC
Check Price on Amazon4-इन-1 एडजस्टेबल कूलिंग मोड के साथ आने वाला यह एसी आपको आपकी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को नियंत्रित करने की सुविधा देता है। चाहे आपको हल्की ठंडक चाहिए या तेज कूलिंग, यह एसी हर स्थिति में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। इसका इन्वर्टर तकनीक पर आधारित होना इसे ऊर्जा की बचत करने वाला बनाता है, जिससे बिजली का बिल भी नियंत्रित रह सकता है। Voltas का यह 1 टन क्षमता वाला स्प्लिट एसी छोटे कमरों के लिए सही चॉइस बन सकता है जो खासतौर पर 110 से 120 वर्ग फीट तक के कमरों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे यह बेडरूम या छोटे ऑफिस के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 52 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च तापमान में भी प्रभावी कूलिंग प्रदान कर सकता है और फटाफट से कमरे को ठंडा कर सकता है। यह मॉडल 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो इसे एक संतुलित विकल्प बनाता है, ना ज्यादा बिजली खपत और ना ही कम प्रदर्शन। वहीं, इसमें कॉपर कंडेंसर का उपयोग किया गया है, जो न केवल बेहतर हीट ट्रांसफर करता है बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी रह सकता है। कॉपर की एंटी-करॉसिव और रस्ट-रेसिस्टेंट प्रकृति इसे कम मेंटेनेंस वाला बना सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Voltas
- मॉडल - 123V CAE
- क्षमता - 1 टन
- कूलिंग पॉवर - 3300 किलोवाट
- रंग - सफेद
- नॉइस लेवल - 45 डेसिबल
खासियत
- इस एसी में डिजिटल टेम्परेचर डिस्प्ले और हिडन एलईडी डिस्प्ले दिया गया है, जिससे इसका लुक काफी मॉडर्न और आकर्षक लगता है।
- इसमें एंटी डस्ट फिल्टर और एंटीमाइक्रोबियल कोटिंग दी गई है, जो हवा को साफ और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित बना सकती है।
- इसमें सेल्फ डायग्नोसिस सिस्टम दिया गया है जो समय पर इसके खराब होने की जानकारी दे सकता है।
कमी
- अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इसके साथ कॉपर पाइप नहीं मिला।
Voltas 123V CAE 1 ton 3 star,New star rated, inverter Split AC | 4-IN-1 Adjustable mode| High ambient Cooling-cools even at 52°C | Anti dust filter with Anti-microbial coating |Copper Coil |White
Rs. 27990
Lloyd 0.8 Ton 3 Star Inverter Split AC
Check Price on Amazonछोटे कमरों के लिए एक बढ़िया एसी की तलाश कर रहे हैं तो यह 0.8 टन क्षमता वाला एसी आपके लिए सही चॉइस साबित हो सकता है जो फास्ट कूलिंग फीचर के चलते आपके कमरे को तेजी से ठंडा कर सकता है और आपको आरामदायक माहौल दे सकता है। इसमें वेरिएबल स्पीड कंप्रेसर दिया गया है जो कमरे के तापमान और हीट लोड के अनुसार पावर को ऑटोमैटिक ही एडजस्ट कर सकता है। वहीं, रिमोट कंट्रोल के माध्यम से 6 कूलिंग मोड के साथ इसे सुविधा अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है, जिससे विभिन्न कूलिंग आवश्यकताओं के लिए अलग-अलग क्षमता में इसे चलाया जा सकता है। ब्रांड के अनुसार यह Lloyd AC 52°C में भी बढ़िया कूलिंग दे सकता है और आपके माहौल को ठंडा बना सकता है। इसके अलावा, यह स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन के साथ काम करता है जिससे वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी यह बढ़िया प्रदर्शन दे सकता है और आपको अलग से स्टेबलाइज़र लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Lloyd
- मॉडल - GLS09I3FOASR
- क्षमता - 0.8 टन
- कूलिंग पॉवर - 2.7 किलोवाट
- रंग - सफेद
- नॉइस लेवल - 32 डेसिबल
खासियत
- इसमें 4 वे स्विंग दिया गया है जिससे यह आपके कमरे के चारों कोने में हवा फैलाने में मदद कर सकता है।
- इसमें ऑटो रिस्टार्ट फीचर दिया गया है जिससे बिजली जाने के बाद वापस आने पर यह वहीं से चालू हो सकता है जहां रुका हुआ था।
- इसमें लो गैस डिटेक्शन दिया गया है जिससे इसके गैस में कमी आने पर यह आपको संकेत दे सकता है।
कमी
- अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
Lloyd 0.8 Ton 3 Star Inverter Split AC (6 in 1 Convertible, Cools Up To 52°C, Smart 4 Way Air Swing, Turbo Cool, Installation Check, 100% Copper, White with Silver Deco Strip, GLS09I3FOASR)
Rs. 23990
जानें आपके लिए कौन-सा फास्ट कूलिंग वाला एयर कंडीशनर आपके लिए है बढ़िया
यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से अमेजन से एक बढ़िया फास्ट कूलिंग फीचर वाला एयर कंडीशनर चुन सकते हैं जो आपको मिलेगा ₹35,000 के अंदर में -
|
ब्रांड/मॉडल |
कूलिंग पॉवर |
क्षमता |
नॉइस लेवल |
|
Haier 1 Ton 4 Star, WiFi, Inverter Split AC - HSU13K-PYFR4BE-INV |
0.99 किलोवाट |
1 टन |
25 डेसिबल |
|
Daikin 0.8 Ton 3 Star, Fixed Speed Split AC- 2022 Model, FTL28U |
2.8 किलोवाट |
0.8 टन |
32 डेसिबल |
|
Cruise 1.5 Ton 3 Star, Inverter Split AC with -CWCVBM-VQ3D173 |
4.8 किलोवाट |
1.5 टन |
44 डेसिबल |
|
Voltas 123V CAE 1 ton 3 star inverter Split AC |
3300 किलोवाट |
1 टन |
45 डेसिबल |
|
Lloyd 0.8 Ton 3 Star Inverter Split AC - GLS09I3FOASR |
2.7 किलोवाट |
0.8 टन |
32 डेसिबल |
इन्हें भी पढ़ें -
- रिमोट या ऐप कंट्रोल AC: किसे ऑपरेट करना है आसान? विकल्पों के साथ जानें
- कैसे करें Split AC की देखभाल? आने वाले अप्रैल-मई के महीनों में! जानें यहां
डिसक्लेमर - ऊपर बताए गए सारे प्रोडक्ट लेख लिखते समय 35,000 रुपये के अंदर है। बाद में इनकी कीमत में उतार-चढ़ाव होने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। हम ग्राहकों से अनुरोध करते हैं किसी भी प्रोडक्ट को लेते समय उसकी कीमत अमेजन की पेज पर देख लें।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
