भागदौड़ वाली जीवन में रोजाना घर की सही से सफाई कर पाना थोड़ा मुश्किल-से भरा हुआ लगता है। ऐसे में रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर एक स्मार्ट और सुविधाजनक विकल्प बनकर सामने आते हैं। ये फर्श पर जमी धूल, मिट्टी, बाल और बारीक कणों को बिना अधिक मेहनत के साफ करने में मदद करते हैं। चाहे आप ऑफिस में रहो या फिर थके हुए हो और घर में आराम करना चाहते हो, ये तब भी एप की मदद से आसानी से पूरे घर की सफाई कर देगा। आधुनिक रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर में स्मार्ट नेविगेशन, खुद से सफाई करने की सुविधा, किनारों और कोनों तक पहुंचने की क्षमता जैसी कई उपयोगी सुविधाएं मिलती हैं। वहीं, कई मॉडल वैक्यूम करने के साथ-साथ पोछा लगाने का काम भी करते हैं, जिससे फर्श की गहराई तक सफाई हो जाती है और घर चमकाने की चिंता खत्म हो जाती है।
योरपिक्स पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य प्रोडक्ट के बारे में लेख।
आपके घर के लिए कौन-सा रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर है बढ़िया
ऊपर बताए हए 5 विकल्पों के कुछ फीचर्स को तालिका के माध्यम से बताया गया है जिससे आप अपने घर क लिए एक सही वैक्यूम क्लीनर चुन पाएंगे -
इन्हें भी पढ़ें
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
Faq's
रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर क्या होता है?
रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर एक स्मार्ट सफाई उपकरण है, जो बिना किसी की मदद के घर के फर्श की सफाई करता है। इसमें लगे सेंसर और नेविगेशन तकनीक की मदद से यह कमरे में घूमकर धूल, मिट्टी, बाल और छोटे कचरे को आसानी से साफ कर देता है। कई मॉडल वैक्यूम करने के साथ-साथ पोछा लगाने की सुविधा भी देते हैं।
क्या रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर हर तरह के फर्श पर काम करता है?
अधिकांश रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट, लकड़ी और लैमिनेट जैसे फर्श पर अच्छी तरह काम करते हैं। कई मॉडल कम ऊंचाई वाले कालीनों की सफाई भी कर सकते हैं। हालांकि, इसे लेने से पहले यह जरूर देख लें कि चुना गया मॉडल आपके फर्श के प्रकार के लिए उपयुक्त है या नहीं।
क्या रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर घर के कोनों और फर्नीचर के नीचे सफाई कर सकता है?
अधिकतर रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर कोनों और फर्नीचर के नीचे पहुंचकर सफाई करने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। इनके साइड ब्रश और पतले डिजाइन की वजह से ये उन जगहों तक भी पहुंच जाते हैं, जहां सामान्य वैक्यूम क्लीनर या झाड़ू से सफाई करना मुश्किल होता है।
क्या रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर को मोबाइल से नियंत्रित किया जा सकता है?
कई आधुनिक रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर मोबाइल ऐप के माध्यम से नियंत्रित किए जा सकते हैं। ऐप की मदद से सफाई का समय तय करना, अलग-अलग मोड चुनना, सफाई की स्थिति देखना और डिवाइस को दूर से संचालित करना आसान हो जाता है।
रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर की बैटरी कितनी देर तक चलती है?
बैटरी का समय मॉडल और क्षमता पर निर्भर करता है। सामान्य तौर पर एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर यह 90 से 180 मिनट तक काम कर सकता है। कई स्मार्ट मॉडल बैटरी कम होने पर अपने आप चार्जिंग स्टेशन पर लौट जाते हैं और जरूरत पड़ने पर सफाई का काम फिर से शुरू कर देते हैं।