Top SearchesDouble Door Refrigerators with Inverter Vacuum CleanersBottom Mounted RefrigeratorsHaier Washing Machines 8 KG Front Load Washing Machine Premium Double Door Refrigerators

ये 5 Refrigerator वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी रहेंगे सुरक्षित, कंप्रेसर खराब होने की नहीं करनी होगी चिंता!

अगर आपके घर में वोल्टेज कम-ज्यादा होने से आए दिन उपकरणों के खराब होने की चिंता बनी रहती है? तो वोल्टेज फ्लक्चुएशन प्रोटेक्शन वाले रेफ्रिजरेटर इस समस्या से निजात दिलाएंगे। एक सीमित रेंज में इन्हें बिना स्टेबलाइजर के भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है और कूलिंग व कंप्रेसर पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ेगा। देखिए बड़े ब्रांड के विकल्प।

वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को आसानी से संभालेंगे ये 5 रेफ्रिजरेटर
वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को आसानी से संभालेंगे ये 5 रेफ्रिजरेटर

क्या आपके घर में वोल्टेज का उतार-चढ़ाव होना आम बात है, और इस वजह से रेफ्रिजरेटर के खराब होने की चिंता आपको सताती है? आप अकेले नहीं हैं, क्योंकि भारत के कई हिस्सों में यह समस्या काफी आम है। लेकिन आजकल मिलने वाले ज्यादातर रेफ्रिजरेटर में बिल्ट-इन वोल्टेज फ्लक्चुएशन प्रोटेक्शन होता है, जिससे आपको अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं होगी और कंप्रेसर पर भी असर नही पड़ेगा। यहां आपको ऐसे ही 5 दमदार Refrigerator के विकल्प देखने मिलेंगे, जो वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को आसानी से संभालते हुए खाने की ताजगी को लंबे समय तक बनाए रखेंगे। यहां बताए गए मॉडल हमने गहरी रिसर्च करने के बाद चुने हैं; जिनमें वोल्टेज सुरक्षा के साथ-साथ बढ़िया क्षमता, दमदार टेक्नोलॉजी और ऊर्जा कुशलता का सही संतुलन मिलेगा। 

01

Haier 325 L 2 Star Frost Free Triple Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator

Check Price on Amazon

यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को आसानी से संभालते हुए बिना स्टेबलाइजर के भी सुरक्षित तरह से काम करेगा। 325 लीटर क्षमता वाले इस मॉडल को बिजली कटौती के दौरान आसानी से घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं, बड़ी वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जिां स्टोर हो जाएंगी।

यह रेफ्रिजरेटर हमें क्यों पसंद आया?

  • इसे पसंद करने की सबसे बड़ी वजह है अलग डिजाइन। जी हां! इसमें फ्रीजर वाला हिस्सा नीचे और फ्रिज ऊपर की तरफ दिया गया, जिस वजह से सामान निकालने के लिए बार-बार झुकना नहीं होगा और चीजों को ढूंढने में भी असुविधा नहीं होगी।
  • आपकी जरूरत चाहे जैसी हो इसकी कूलिंग को14 अलग-अलग तरह से सेट किया जा सकता है। सामान्य दिनों के लिए नॉर्मल, जल्दी बर्फ जमाने के लिए फ्रीजर और घर पर पार्टी से पहले सेलिब्रेशन मोड पर इसे सेट किया जा सकता है।
  • फिर चाहे तापमान कम-ज्यादा करना हो या कोई अन्य मोड सेट करना होगा, दरवाजे पर दिया गया डिस्प्ले हर चीज को बिना फ्रिज का दरवाजा खोले कंट्रोल करने की सुविधा देगा। दरवाजा बार-बार ना खुलने की वजह से फ्रिज की कूलिंग भी लंबे समय तक बनी रहेगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 325 लीटर
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • कलर- ग्रे
  • शेल्फ- 3

खासियतें

  • मजबूत कांच से बने शेल्फ
  • टर्बो आइस मेकर
  • ट्रिपल इन्वर्टर कूलिंग

कमी

  • क्षमता के हिसाब से एनर्जी स्टार रेटिंग कम है। 


घर व किचन में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

Haier 325 L 2 Star Frost Free Triple Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator

Rs. 36790

Get This
02

Whirlpool 327 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator

Check Price on Amazon

फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर व्हर्लपूल ब्रांड का है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। 95v-300v तक की वोल्टेज रेंज में यह बिना स्टेबलाइजर के भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ 240 किलोग्राम तक का वजन आसानी से झेल लेंगे।

यह रेफ्रिजरेटर हमें क्यों पसंद आया?

  • इसे पसंद करने की पहली बड़ी वजह बिना रुकावट कूलिंग है। अगर कभी आपके घर में लंबे समय के लिए बिजली की कटौती होती है, तब भी 12 घंटों तक इसकी कूलिंग बनी रहेगी और अंदर रखी चीजों के जल्दी खराब होने की चिंता आपको नहीं करनी होगी।
  • कई बार ऐसा होता है कि फ्रिज में रखी फल-सब्जियां नमी की वजह से काफी जल्दी खराब हो जाती हैं, लेकिन इस Whirlpool फ्रिज की जिओलाइट टेक्नोलॉजी उन्हें बहुत ज्यादा पकने से रोकेगी। यह उन्हें लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने के काम आएगी।
  • इस मॉडल की डिजाइन ऐसी है कि पानी की बोतलें इसमें काफी जल्दी ठंडी होंगी, जिस वजह से गर्मी के मौसम में आपको लगातार ठंडा पानी मिलता रहेगा। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Whirlpool
  • क्षमता- 327 लीटर
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
  • सालाना ऊर्जा खपत- 236 Kilowatt Hours

खासियतें

  • माइक्रो ब्लॉक टेक्नोलॉजी
  • इंटेलिसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी
  • 5-इन-1 कन्वर्टेबल

कमी

  • बॉडी पर उंगलियों के निशान आसानी से पड़ेंगे।

Whirlpool 327 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator

Rs. 40990

Get This
03

Samsung 256 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

Check Price on Amazon

यह मॉडल छोटे परिवार के लिए सही पसंद होगा और अपनी दमदार टेक्नोलॉजी के साथ तेज कूलिंग करने का काम करेगा। बिजली कटौती के दौरान यह घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें 53 लीटर का फ्रीजर और 203 लीटर की ताजा खाना रखने की स्पेस दी गई है। 

यह रेफ्रिजरेटर हमें क्यों पसंद आया?

  • अगर कभी खाना ज्यादा बच जाता है या हफ्तेभर की फल-सब्जियां आप साथ ही ले आए हैं, लेकिन फ्रिज में उन्हें रखने की जगह नही हैं तो फ्रीजर को आसानी से फ्रिज में बदला जा सकता है। इस सुविधा के साथ आपको स्टोरेज के लिए अतिरिक्त जगह मिल जाएगी।
  • अगर कभी बिजली लंबे समय के लिए कट जाती है तो फ्रीजर में रखी बर्फ, आइसक्रीम या अन्य चीजों के पिघलने की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। इसकी पावर कूल सुविधा जमी हुई चीजों को 12 घंटों तक वैसे ही बनाए रखेगी।
  • फिर चाहे आपको केक का बड़ा डिब्बा रखना हो या फुल साइज वाली हांडी, इसके मजबूत शेल्फ न सिर्फ भारी वजन झेल लेंगे बल्कि बर्तनों की साइज के हिसाब से उन्हें आसानी सेट भी किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Samsung
  • क्षमता- 256 लीटर
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • शेल्फ- 4
  • फ्रीजर क्षमता- 53 लीटर

खासियतें

  • पावर कूल व फ्रीज
  • ऑल राउंड कूलिंग
  • बड़ा बॉटल गार्ड

कमी

  • फ्रीजर की क्षमता कम है। 


गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर

Samsung 256 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

Rs. 31690

Get This
04

Bosch 302L, 3 Star, MaxFlex Convert Frost Free Triple Door Refrigerator

Check Price on Amazon

यह रेफ्रिजरेटर 4 स्मार्ट सेंसर से लैस है, जो कूलिंग को सही स्तर पर बनाकर रखने का काम करेंगे। यह एक सीमित वोल्टेज रेंज के उतार-चढ़ाव को बिना स्टेबलाइजर के भी आसानी से संभाल लेगा। इस इस रेफ्रिजरेटर में मजबूत कांच से बने 6 शेल्फ दिए गए हैं। 

यह रेफ्रिजरेटर हमें क्यों पसंद आया?

  • फ्रिज और फ्रीजर के अलावा इसमें अलग से एक कन्वर्टेबल ज़ोन मौजूद है जिसे जरूरत के हिसाब से आसानी सेट किया जा सकता है। बस आपको चीजों के हिसाब से तापमान और मोड को सेट करना है और यह फ्रिज व फ्रीजर दोनों के लिए एस्क्ट्रा स्पेस देगा।
  • बैक्टेरिया व किटाणुओं के डर से आपको स्टोर की गई चीजों के खराब होने कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह रेफ्रिजरेटर उनकी बढ़त को 99.9% तक रोकते हुए लंबी ताजगी बनाए रखेगा।
  • वहीं, फल-सब्जियों की लंबी ताजगी को भी इसकी वेजिटेबल बास्केट लंबे समय तक बनाए रखेगी। इसमें स्टोर किया गया सामान नमी की वजह से आसानी से खराब नहीं होगा और उनका स्वाद भी बना रहेगा। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Bosch
  • क्षमता- 302 लीटर
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
  • वोल्टेज- 220 Volts
  • डीफ्रॉस्ट सिस्टम- ऑटोमैटिक

खासियतें

  • बड़ा बॉटल स्टोरेज
  • UV प्रोटेक्टेड बॉडी
  • 18 घंटों तक का कूलिंग रिटेंशन

कमी

  • छोटे शहरों में कंपनी की सर्विस उतनी अच्छी नहीं है। 

Bosch 302L, 3 Star, MaxFlex Convert Frost Free Triple Door Refrigerator

Rs. 37800

Get This
05

LG 398 L, 3 Star, Convertible, Smart Inverter, Frost-Free Double Door

Check Price on Amazon

यह लोकप्रिय ब्रांड LG का डबल डोर रेफ्रिजरेटर है जो बड़े परिवारों के लिए सही पसंद होगा। मल्टी-फ्लो सिस्टम के साथ इसके हर हिस्से में एकसमान कूलिंग होगी और बिजली जाने के लंबे समय बाद तक भी ठंडक बनी रहेगी। यह रेफ्रिजरेटर बिना स्टेबलाइजर के 100v-310v तक की वोल्टेज रेंज के उतार-चढ़ाव को आसानी से संभाल लेगा।

यह रेफ्रिजरेटर हमें क्यों पसंद आया?

  • कई बार ऐसा होता है कि फ्रिज में लंबे समय तक रखे होने की वजह से चीजों की दुर्गंध फैल जाती है, जिसका असर ताजगी पर पड़ता है। इसकी खासियत है कि डिओड्राइजर फल-सब्जियों और मीट जैसी चीजों की गंध को आपस में मिलने से रोकेगा और बदबू को भी नहीं पनपने देगा।
  • अगर कभी फ्रिज में कोई छोटी-मोटी खराबी आती है तो मेकेनिक को बुलाने की जरूरत नहीं है। फोन में स्मार्ट डायग्नॉसिस की मदद से इसमें आई समस्याओं का पता आप खुद ही लगाकर कस्टमर सपोर्ट की मदद से ठीक कर सकेंगे। 
  • अगर कभी घर में अचानक पार्टी का प्लान बनता है तो बर्फ जमाने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना होगा। ऐक्स्प्रेस फ्रीज की सुविधा कुछ ही देर में बर्फ के साथ-साथ अन्य चीजों को फटा-फटा जमाएगी। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 398 लीटर
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • डोर रैक- 4
  • सालाना ऊर्जा खपत- 219 Kilowatt Hours  

खासियतें

  • वाईफाई कनेक्टिविटी
  • फ्रेश ओ जोन
  • कन्वर्टेबल फ्रीजर

कमी

  • चमकदार बॉडी पर स्क्रैच आसानी से पड़ेंगे।

LG 398 L, 3 Star, Convertible, Smart Inverter, Frost-Free Double Door

Rs. 51990

Get This

अब जानिए इन सभी मॉडल के बीच का अंतर

Haier, Whirlpool, Samsung, Bosch और LG के दमदार डबल डोर फ्रिज आपने देख लिए, अब एक सही मॉडल का चयन करने में यह तालिका आपकी मदद करेगी। 

मॉडल

शेल्फ की संख्या

खासियत

Haier 325 L 2 Star Frost Free Triple Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator

3

बॉटम माउंट फ्रीजर

Whirlpool 327 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator

5

12 घंटों का कूलिंग रिटेंशन

Samsung 256 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

4

डोर अलार्म

Bosch 302L, 3 Star, MaxFlex Convert Frost Free Triple Door Refrigerator

3

8-इन-1 कन्वर्टेबल टेक्नोलॉजी 

LG 398 L, 3 Star, Convertible, Smart Inverter, Frost-Free Double Door, Wi-Fi Enabled Refrigerator

3

मल्टी एयरफ्लो

इन्हें भी पढ़ें:

भारत में मशहूर हैं Haier, Samsung और LG जैसे Fridge ब्रांड; कूलिंग और प्रदर्शन के मामले में जीतेंगे आपका दिल!

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या वोल्टेज फ्लक्चुएशन प्रोटेक्शन वाले रेफ्रिजरेटर को स्टेबलाइजर की आवश्यकता होती है?

वोल्टेज फ्लक्चुएशन प्रोटेक्शन वाले रेफ्रिजरेटर को स्टेबलाइजर की जरूर नहीं होती है, क्योंकि इनमें इन-बिल्ट स्टेबलाइजर होता है। ये एक सीमित रेंज में वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को आसानी से संभालने में सक्षम होते हैं और इसी वजह से कूलिंग या कंप्रेसर की लाइफ पर असर नहीं पड़ता।

क्या सभी ब्रांड वोल्टेज सुरक्षा वाले रेफ्रिजरेटर बनाते हैं?

हां, मार्केट में मौजूद ज्यादातर रेफ्रिजरेटर ब्राड आजकल वोल्टेज फ्लक्चुएशन प्रोटेक्शन देते हैं। यह सुविधा आपको सिंगल, डबल और साइड-बाय-साइड तीनों ही तरह के फ्रिज में देखने मिल जाएगी। अगर बात की जाए भरोसेमंद ब्रांड की तो इस सूची में Haier, LG, Samsung, Godrej, Whirlpool, IFB और Bosch को शामिल किया जाता है।

क्या वोल्टेज सुरक्षा वाले रेफ्रिजरेटर महंगे होते हैं?

वोल्टेज सुरक्षा वाले रेफ्रिजरेटर आमतौर पर महंगे नहीं होते हैं। आजकल लगभग हर नए और सामान्य बजट वाले फ्रिज में भी इन-बिल्ट स्टेबलाइजर मौजूद होता, जो बिना किसी अतिरिक्त खर्च के वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से सुरक्षा प्रदान करता है।

You May Also Like