रेफ्रिजरेटर लेते समय सबसे बड़ी उलझन सही ब्रांड का चयन करने को लेकर होती है। एक अच्छा रेफ्रिजरेटर वो होता है जो क्षमता, आधुनिक टेक्नोलॉजी, बेहतरीन सुविधाओं और ऊर्जा कुशल संचालन का संतुलन बनाते हुए अलग-अलग तरह के मॉडल पेश करे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं अमेजन पर मिलने वाले 5 बेहतरीन Refrigerator Brand जो आपके लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं। वैसे तो अमेजन पर कई ब्रांड के रेफ्रिजरेटर आपको मिल जाएंगे लेकिन जब बात आती है सबसे अच्छे 5 विकल्पों की तो इस सूची में हायर, सैमसंग, गोदरेज, एलजी और व्हर्लपूल जैसे नामों को शामिल किया जा सकता है। तो आइए अब नजर डालते हैं इन्हीं ब्रांड्स के रेफ्रिजरेटर के मॉडल्स पर जिन्हें लोगों ने भी काफी पसंद किया है।
Haier 596L 3Star 2 Door Side by Side Frost Free Refrigerator
Check Price on Amazon596 लीटर की क्षमता वाला यह हायर का साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटेर है। 2 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस रेफ्रिजरेटर में एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो आपको ऊर्जा कुशलता, कम शोर और लंबे प्रदर्शन का अनुभव कराएगी। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 392 लीटर और फ्रीजर क्षमता 204 लीटर है। इस Haier Refrigerator की खासियत है कि इसके फ्रीजर को आप जरूरत पड़ने पर रेफ्रिजरेटरमें बदल सकते हैं। वहीं, इसका तापमान -24°C-9°C तक सेट किया जा सकता है। डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी से लैस इस रेफ्रिजरेटर में रखा खाना लंबे समय तक ताजा बना रहा सकता है और इसमें दुर्गंध भी आसानी से नहीं पनपेगी। इसमें आपको 4 कंपार्टमेंट, 4 ड्रॉर और 3 शेल्फ मिलेंगे; जिस कारण इसमें काफी सारा सामान आसानी से रखा जा सकता है। इसकी बॉडी पर दिए गए एक्सटर्न डिस्प्ले की मदद से आप तापमान को आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे। 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए यह एक सही रेफ्रिजरेटर हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- मॉडल- HES-690SS-P
- सालाना ऊर्जा खपत- 518 Kilowatt Hours
- कलर- शाइनी स्टील
- वोल्टेज- 230 Volts
- डोर ओरिएंटेशन- राइट
- फ्रीस्टैंडिंग
खूबियां
- मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है
- इसे एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है
- रीसेज हैंडल की वजह से रेफ्रिजरेटरका लुक स्टाइलिश बन रहा है
- इसमें फ्रिजर बॉक्स के 2 सेट दिए गए हैं
- फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी की वजह से बेहतर कूलिंग होगी
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खामी नहीं बताई है
Haier 596 L 3 Star Frost Free Expert Inverter 2-Door Side by Side Refrigerator (HES-690SS, Shiny Silver, Magic Convertible, Deo Fresh Technology, 2026 Model)
₹62,990.00
Whirlpool 270 L (Gross Capacity 300L) Frost Free Triple-Door Refrigerator
Check Price on Amazonव्हर्लपूल का यह 270 लीटर क्षमता वाला ट्रिपल-डोर रेफ्रिजरेटर है। इसमें दी गई जिओलाइट टेक्नोलॉजी और मॉइश्चर रिटेंशन की वजह से फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है। माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी की वजह से इसके अंगर बैक्टेरिया व किटाणुओं की ग्रोथ 99% तक कम होगी। इस Whirlpool रेफ्रिजरेटर की अनोखी 3 दरवाजों वाली डिज़ाइन आपको फलों और सब्ज़ियों के लिए ऐक्टिव फ्रेश जोन में रखने की अनुमती देगी। यह क्षेत्र गंध को आपस में मिलने से रोकता है और फलों और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है। इसे आप 160V-300V की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एयर बूस्टर भी है, जो ठंडी हवा के संचार को नियंत्रित करता है ताकि हर कम्पार्टमेंट को उसकी ज़रूरत के अनुसार एक समान ठंडक मिल सके। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 223 लीटर और फ्रीजर क्षमता 73 लीटर की है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Whirlpool
- मॉडल- FP 313D PROTTON ROY ALPHA STEEL (Z)
- सालाना ऊर्जा खपत- 190 Kilowatt Hours
- वोल्टेज- 230 Volts
- रैक्स- 3
- शेल्फ- 5
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- कलर- अल्फा स्टील
खूबियां
- इसके वेजिटेबल ड्रॉर की क्षमता 32 लीटर की है
- इसका संचालन काफी ऊर्जा कुशल है
- 3 अलग-अलग जोन की वजह से कूलिंग रिटेंशन बेहतर होगा
- इसके डेली जोन के तापमान को आसानी से कम-ज्यादा किया जा सकता है
- फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमने देगी
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी मजबूती से नाखुश हैं
Whirlpool 270 L (Gross Capacity 300L) Frost Free Triple-Door Refrigerator (FP 313D PROTTON ROY ALPHA STEEL (Z)
₹30,989.00
Samsung 236 L, 2 Star, Digital Inverter, Frost Free Double Door Refrigerator
Check Price on Amazonमशहूर ब्रांड सैसमंग का यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर 236 लीटर की क्षमता के साथ आता है। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी की वजह से इसके फ्रीजर में बर्फ की परत आसानी से नहीं जमेगी और यह 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही विकल्प होसकता है। 2 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस Samsung Refrigerator में डजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है। इसके साथ बेहतर ऊर्जा दक्षता, कम शोर और लंबे समय तक चलने वाले प्रदर्शन का आनंद लिया जा सकता है। यह कंप्रेसर कूलिंग की मांग के हिसाब से अपनी स्पिड को ऑटोमैटिकली सेट करता है। इसे आप 100v-300v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 183 लीटर और फ्रीजर क्षमता 53 लीटर है। इसमें आपको मजबूत कांच से बने 2 शेल्फ मिलेंगे, जिनपर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। बिजली कटौती होने पर, फ्रीज़र में रखा कूल पैक खाने को 0°C से नीचे के तापमान पर 12 घंटे तक जमाए रख सकता है, जिससे वह बर्बाद नहीं होगा। इसके बड़े बॉटल गार्ड में बड़ी बोतलों को भी आसानी से रखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- मॉडल- RT28C3032GS/HL
- शोर स्तर- 40db
- वोल्टेज- 230 Volts
- रैक- 1
- ड्रॉर- 1
- LED लाइट
खूबियां
- दरवाजा सही तरह से बंद न होने पर डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा
- सामान निकालने के लिए इसके शेल्फ को आसानी से स्लाइड किया जा सकता है
- डिओड्राइजर खाने के स्वाद व सुगंध को बनाए रखेगा
- ईजी क्लानी बैक की वजह से रेफ्रिजरेटरके पिछले हिस्से को साफ करना आसान रहेगा
- यह ऑल राउंड कूलिंग का अनुभव कराएगा
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं
घर के ऐसे ही अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
Samsung 236 L, 2 Star, Digital Inverter, Frost Free Double Door Refrigerator (RT28C3032GS/HL, Gray Silver)
Rs. 22990
LG 650 L, 3 Star, Smart Inverter Compressor, Convertible, Door Cooling+, Frost Free Double Door Side by Side Refrigerator
Check Price on Amazonज्यादा जगह, नई कूलिंग टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स से लैस यह एलजी का साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर है, जो आपके लिए काफी अच्छी पसंद साबित हो सकता है। 650 लीटर की क्षमता वाले इस रेफ्रिजरेटरकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है और इसमें दी गई ऑटो स्मार्ट कनेक्ट टेक्नोलॉजी, बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से जोड़ने में मदद करेगी। डोर कूलिंग+ टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह LG रेफ्रिजरेटर खाने को एक समान रूप से ठंडा रखेगा और उसकी ताजगी को भी बनाए रखेगा। इसका मल्टी एयर फ्लो सिस्टम सही तापमान के साथ ताजगी को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है। हाईजीन फ्रेश+ के साथ बैक्टीरिया और गंध को न्यूनतम करके रेफ्रिजरेटर के अंदर एक स्वच्छ वातावरण बनाए रखते हुए, ताजगी को अधिकतम रखा जा सकता है। इसमें दी गई आधुनिक स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी ऊर्जा दक्षता को एक नए स्तर पर ले जा सकती है और आपको अधिक बचत करने में मदद कर सकती है। 416 लीटर की फ्रेश फूड (4 डोर बास्केट, 3 शेल्फ और 2 वेजिटेबल बास्केट) और 234 लीटर की फ्रीजर ( 4 डोर बास्केट, 4 शेल्फ और 1 फ्रीजर ड्रॉर) क्षमता के साथ आने वाले इस रेफ्रिजरेटरमें काफी सारा सामान रखा जा सकता है। इस रेफ्रिजरेटरके फ्रीजर को रेफ्रिजरेटर में बदला जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- मॉडल- GL-B257HDS3
- ऊर्जा खपत- 549 Kilowatt Hours Per Year
- वोल्टेज- 220 Volts
- डोर अलार्म
- टफेंडग्लैस शेल्फ
- फ्लैट डोर
- LED लाइट
खूबियां
- मेटैलिक बॉडी लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन और आसान रखरखाव सुनिश्चित करती है
- स्मार्ट डायग्नॉसिस फीचर के साथ इसमें आई परेशानियों का पता लगाया जा सकता है
- मल्टी डिजिटल सेंसर भोजन की गुणवत्ता को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है
- डिओड्राइजर रेफ्रिजरेटर के अंदर की हवा से दुर्गंध को दूर करने में मदद करता है
- 5 लोगों या उससे ज्यादा बड़े परिवार के लिए यह सही विकल्प हो सकता है
कमी
- अमेजन पर कुछ यूजर्स को इसको शोर स्तर ज्यादा लगा
LG 650 L, 3 Star, Smart Inverter Compressor, Convertible, Door Cooling+, Frost Free Double Door Side by Side Refrigerator (GL-B257HDS3, Dazzle Steel, Express Freeze)
₹82,990.00
Godrej 223 L 3 Star Convertible Freezer 6-In-1 |Double Door Refrigerator
Check Price on Amazonयह गोदरेज का डबल डोर रेफ्रिजरेटर 223 लीटर की क्षमता वाला है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 173 लीटर और फ्रीजर की क्षमता 50 लीटर है। 6-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स के साथ आने वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर ऑटो, आइसक्रीम, लो, हाई, डीप-फ्रीजर और कोल्ड स्टोरेज मोड के साथ आता है जिन्हें जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। AI टेक्नोलॉजी से लैस यह Godrej रेफ्रिजरेटर स्टोरेज के हिसाब से कूलिंग को एडजस्ट करने का काम करता है। इसकी 30 दिनों की फार्म फ्रेशनेस टेक्नोलॉजी की वजह से अंदर रखा खाना लंबे समय तक ताजा बना रहे। इसमें दी गई नैनो शील्ड टेक्नोलॉजी बैक्टेरिया व किटाणुओं को 95% तक बढ़ने से रोक सकती है। वहीं, एडवांस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी इसके प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करेगी। मजबूत कांच से बने इसके शेल्फ पर आप भारी बर्तनों पर भी आसानी से रख सकते हैं। इसमें आपको 2 शेल्फ मिल जाएंगे, जिनपर जरूरत का सारा सामान रखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Godrej
- मॉडल- RT EONVALOR 260C RCIF ST RH
- डोर ओरिएंटेशन- राइट
- वोल्टेज- 230 Volts
- कलर-स्टील रश
- मूवेबल आइस मेकर
- कूल शावर टेक्नोलॉजी
- बॉटल ऐक्वा स्पेस- 2.25 लीटर
खूबियां
- ऑटो डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी की वजह से फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमेगी
- इसकी वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 27 लीटर है
- चमकदार LED प्रिज्म लेंस की वजह से फ्रिज में भरपूर रोशनी रहेगी
- इसके तापमान को आसानी से कम-ज्यादा किया जा सकता है
- AI टेक्नोलॉजी मौसम के हिसाब से इसके ऑपरेशन को सेट करेगी
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसके डोर लॉक की क्वालिटी से खुश नहीं हैं
Godrej 223 L 3 Star 5 Years Comprehensive Warranty Convertible Freezer 6-In-1 AI Powered Smart Defrost Inverter Frost Free Double Door Refrigerator (RT EONVALOR 260C RCIF ST RH Steel Rush)
Rs. 22690
जानिए इन 5 मॉडल्स के बीच का अंतर
|
ब्रांड व मॉडल |
प्रकार |
क्षमता |
एनर्जी स्टार रेटिंग |
खासियत |
|
Haier (HES-690SS-P) |
साइड-बाय-साइड |
596 लीटर |
2 |
कन्वर्टेबल जोन |
|
Whirlpool (FP 313D PROTTON ROY ALPHA STEEL (Z)) |
ट्रिपल डोर |
270 लीटर |
NA |
मॉइश्चर रिटेंशन |
|
Samsung (RT28C3032GS/HL) |
डबल डोर |
236 लीटर |
2 |
कूल पैक |
|
LG (GL-B257HDS3) |
साइड-बाय-साइड |
650 लीटर |
3 |
मल्टी एयरफ्लो |
|
Godrej (RT EONVALOR 260C RCIF ST RH) |
डबल डोर |
223 लीटर |
3 |
नैनो शील्ड |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
