PDRN सीरम इन दिनों स्किनकेयर की दुनिया में काफी चर्चा में है। इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर इसे खासतौर पर त्वचा की मरम्मत, नमी और प्राकृतिक चमक बनाए रखने वाले सीरम के तौर पर जाना जा रहा है। PDRN, यानी पॉली डिऑक्सी राइबो न्यूक्लियोटाइड, एक प्रकार का ऐसा फॉर्मूला या इंग्रेडिएंट्स है, जो आमतौर पर DNA से प्राप्त छोटे टुकड़ों से बनाया जाता है। इसका इस्तेमाल साउथ कोरिया के स्किनकेयर प्रोडक्ट में अधिक होता है।
बात करें कि यह कैसे काम करता है तो, ऐसा माना जाता है कि यह त्वचा को प्राकृतिक रूप से ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह त्वचा को हाइड्रेटेड और मुलायम बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। यहां पर 5 विकल्प दिए गए हैं, जिनमें FoxTale से लेकर Minimalist ब्रांड तक शामिल हैं। इनके रोजाना इस्तेमाल से त्वचा ग्लोइंग दिख सकती है। हालांकि, इसके नतीजे हर व्यक्ति की त्वचा के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।
योरपिक्स पर क्लिक करके अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें।
इन्हें भी पढ़ें
- आलिया और करीना जैसा ग्लो देने में काम आ सकते हैं ये 5 Skincare एसेंशियल! आज ही करें रूटीन में शामिल
- ये 7 फोमिंग क्लेंजर त्वचा के pH बैलेंस को करेंगे सही, रोजाना इस्तेमाल के लिए साबुन से रहेंगे बेहतर!
- इन 7 कोरियन स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के साथ हर मौसम में मिलेगी बेदाग त्वचा!
ब्यूटी बास्केट पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Faq's
PDRN सीरम क्या होता है?
PDRN सीरम एक ऐसा स्किनकेयर प्रोडक्ट है जिसमें पॉली डिऑक्सी राइबो न्यूक्लियोटाइड नामक फार्मूला होता है। इसे डैमेज स्किन को सही करने और त्वचा को अधिक स्वस्थ, मुलायम तथा निखरी हुई दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
PDRN सीरम त्वचा पर कैसे काम करता है?
आपको बता दें, PDRN त्वचा को नेचुरल तरीके से सही करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह त्वचा में नमी बनाए रखने और त्वचा की बनावट को बेहतर दिखाने में भी सहायक हो सकता है। साथ ही, महीन रेखाओं और झुर्रियों को भी कम करने में मदद करता है।
PDRN सीरम के क्या फायदे हैं?
यह सीरम त्वचा को हाइड्रेटेड, मुलायम और अधिक चमकदार दिखाने में सहायक होता है। इसका इस्तेमाल त्वचा की खराब बनावट और रूखेपन को कम दिखाने के लिए भी किया जाता है।
क्या ये झुर्रियों को कम कर सकता है?
ये त्वचा की नमी और बनावट को बेहतर बनाकर महीन रेखाओं को कम दिखाई देने में मदद कर सकता है। हालांकि, इससे झुर्रियां पूरी तरह खत्म होने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।