Amazon Prime Day 2026 Sale कल यानी 6 जुलाई को खत्म हो रही है। इसमें सारी कैटेगरी पर अलग-अलग डील्स मौजूद है। इसी दौरान फैशन और ब्यूटी की कैटेगरी पर भी 50-80% तक की छूट मिल रही है। बात करें मेकअप की तो, प्राइम डे की 10वीं एनिवर्सरी के दौरान कई लोकप्रिय मेकअप प्रोडक्ट्स पर 40% तक का भारी डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे आप अपनी पसंदीदा लिपस्टिक, फाउंडेशन, कॉम्पैक्ट, आईलाइनर, मस्कारा और अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स कम कीमत में ले सकती हैं। इतना ही नहीं, चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर शानदार ऑफर्स का भी फायदा मिलेगा। इससे आपको अतिरिक्त बचत करने का मौका मिलेगा और आपकी शॉपिंग पहले से भी ज्यादा किफायती हो जाएगी।
अमेजन प्राइम डे सेल 2026 में क्या है खास ऑफर्स
Amazon की प्राइम डे सेल 2026 में कई सारे आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं जिसको ध्यान में रखकर आप काफी बचत कर सकते हैं -
- आपको बात दें, अमेजन की इस सेल में मेकअप प्रोडक्ट पर 40% तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
- इस सेल में लैकमे, स्विस ब्यूटी, इंसाइट, पिलग्रीम जैसे ब्रांड पर भारी-भरकम छूट मिल रही है।
- बैंक ऑफर्स की बात करें तो, SBI बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
- सेल के दौरान Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 10% तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
