Holi 2026: हर साल होली के हुड़दंग और रंगों की चमक का जितना मजा होता है, उतना ही नुकसान हमारे बालों को पहुंचता है। हम जोश-जोश में रंगों व गुलाल से एक-दूसरे को रंग तो देते हैं, लेकिन बालों पर इन सभी चीजों का काफी ज्यादा खराब प्रभाव होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक अच्छी क्वालिटी का Oil आपके बालों को रंगों के खतरनाक प्रभाव से बचा सकता है। जी हां! रंगों की वजह से बाल अक्सर रूखे-बेजान हो जाते हैं और जड़ें कमजोर होने की वजह से झड़ने भी लगते हैं। वहीं, अगर आप एक अच्छी क्वालिटी का तेल अपने बालों में लगाएंगी तो वह एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा और बालों को होली के रंगों में मौजूद खतरनाक केमिकल से बचा सकता है। इसी के साथ अगर होली खेलने से पहले अगर आप अपने बालों पर तेल लगाएंगी तो रंग आसानी से निकल जाएगा और बालों को सुलझाने में भी ज्यादा परेशानी नहीं होगी। तो आइए अब नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ हेयर ऑइल के विकल्पों पर जो इस साल होली पर आपके बालों की रक्षा कर सकते हैं।
OGX Argan Oil of Morocco Extra Penetrating Oil
Check Price on Amazonयह आर्गन ऑइल है जो होली पर आपके बालों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम कर सकता है। इसे आपके बालों को पोषण देने के लिए तैयार किया गया है और इसके साथ आपको मजबूती, चमक और मुलायम बाल मिल सकते हैं। यह हेयर ऑइल आपके बालों को सिल्की बना सकता है और उन्हें जड़ों से मजबूती भी दे सकता है। OGX ब्रांड का यह ऑइल बिना किसी हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल करके तैयार किया गया है। इसकी खासियत है कि यह बालों को नमी देगा और दो मुहें बालों की समस्या को भी कम कर सकता है। यह फ्रिज को कम करते हुए बालों को टूटने से बचा सकता है और लगभग हर तरह के बालों के लिए सही हो सकता है।
आर्गन ऑइल होली पर क्यों बालों के लिए हो सकता है सही?
यह आपके बालों पर एक सुरक्षा कवच बना सकता है, जिससे रंग बालों की जड़ो में आसानी से नहीं जाएंगे और उन्हें धोने में भी आपको परेशानी नहीं होगी। इसमें विटामिन ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण मौजूद हैं जो बालों को नमी देंगे और उन्हें टूटने से भी बचाएंगे।
OGX Argan Oil of Morocco Extra Penetrating Oil for Renewing Plus Dry and Coarse Hair, 100ml
₹797.00
Rey Naturals Cold Pressed Jojoba Oil
Check Price on Amazonयह शुद्ध क्वालिटी वाला जोजोबा ऑइल है जिसे आप 2026 में होली खेलने से पहले अपने बालों पर लगा सकती हैं। यह बालों को पोषण देने में मदद कर सकता है, जिससे उन्हें हाइड्रेशन मिलेगा। यह बिना किसी खतरनाक केमिकल के साथ आपको बालों की रक्षा कर सकता है। इसी के साथ, यह Rey Naturals ऑइल बालों को जड़ों से मजबूत बना सकता है और उनमें चमक भी लाने का काम करेगा। यह क्यूटीकल्स को मुलायम बना सकता है और फ्रिज की समस्या को कम कर सकता है। यह आपकी स्कैल्प को हाइड्रेट तो करेगा ही, साथ-साथ बालों के अच्छे स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देगा।
जोजोबा ऑइल होली पर क्यों बालों के लिए हो सकता है सही?
इसकी बनावट काफी हल्की होती है, जिससे लगाने के बाद आपको बहुत भारीपन महसूस नहीं होगा और बालों में मॉइश्चर भी जाएगा। यह ऑइल, रंगों को बालों में जमने नहीं देगा और खुजली की समस्या को नहीं होने देगा। यह होली के बाद बालों को होने वाले नुकसान को कम करने में मददगार हो सकता है।
Rey Naturals Cold Pressed Jojoba Oil - Free Applicator, Vitamin E, 200ml
₹449.00
UrbanBotanics Pure Cold Pressed Sweet Almond Oil
Check Price on Amazonयह आलमंड या बादाम का तेल है, जो विटामिन और फैटी ऐसिड के गुणों से भरपूर है। यह होली पर आपके बालों की रक्षा करेगा और साथ-साथ उन्हें मॉइश्चराइज भी कर सकता है। यह 100% प्राकृतिक तरह से आपके बालों की रक्षा कर सकता है इसे बनाने के लिए किसी भी खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल नहीं हुआ है। UrbanBotanics का यह ऑइल कोल्ड-प्रेस्ड तरह से तैयार किया गया है। इससे बनाने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खों का इस्तेमाल किया गया है। यह बालों को रूखा होने से बचा सकता है और उनकी हानिकारक UV किरणों से भी रक्षा करेगा। यह आपके बालों को फ्रिजी नहीं होने देगा और इसे त्वचा पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
आलमंड ऑइल होली पर क्यों बालों के लिए हो सकता है सही?
बादाम के तेल में मौजूद विटामिन ई और फैटी ऐसिड बालों को नमी देते हैं। यह तेल बालों को रूखेपन से बचा सकता है और उन्हें रंग साफ करते समय टूटने से भी रोक सकता है। इसके साथ आपकी स्कैल्प को एक सुरक्षा कवच मिलेगी, जो हानिकारक केमिकल वाले रंगों को सीधे बालों के क्यूटिकल्स में नहीं जाने देगी।
UrbanBotanics® Pure Cold Pressed Sweet Almond Oil for Hair and Skin, 200ml ( Odorless )
₹389.00
Parachute Advansed Aloe Vera Enriched Coconut Hair Oil Gold
Check Price on Amazonयह नारियल का तेल है, जो हमेशा से ही बालों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। इसमें नारियल और ऐलो वेरा के गुण मौजूद हैं जो बालों को 10x तक ज्यादा सुरक्षा दे सकते हैं। Parachute ब्रांड का यह ऑइल बालों को मॉइश्चर दे सकता है और उन्हें कंडीशन भी करेगा। यह तेल आपके बालों को होली के रंगों से सुरक्षा तो दे ही सकता है, साथ-साथ उन्हें मुलायम व सिल्की भी बना सकता है। इसकी खासियत है कि इसे लगाने के बाद आपको चिप-चिपापन महसूस नहीं होगा और बाल फ्रिजी होने से भी बचे रहेंगे। इसे लगाने के बाद बालों को सुलझाना आपके लिए काफी आसान हो जाएगा।
कोकोनट ऑइल होली पर क्यों बालों के लिए हो सकता है सही?
यह केमिकल वाले रंगों से आपके बालों की रक्षा कर सकता है। यह रूखेपन से बालों को बचाते हुए उन्हें धोने में भी सुविधाजनक बनाता है। Holi 2026 पर रंग खेलते समय यह बालों के मॉइश्चर को खत्म होने से रोक सकता है और जड़ों को होने वाले नुकसान को भी कम कर सकता है।
मेकअप, स्किनकेयर व हेयरकेयर के तमाम प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी ब्यूटी बास्केट पर
Parachute Advansed Aloe Vera Enriched Coconut Hair Oil Gold | 5X Aloe Vera With Coconut Oil| Makes Hair Sooperr Soft | 400ml
₹226.00
khadi Pure Castor Oil For Hair
Check Price on Amazonयह ऐक्स्ट्रा वर्जिन कैस्टर ऑइल है जिसे कोल्ड प्रेस्ड तरह से तैयार किया गया है। इस तेल को बनाने के लिए पारंपरिक तरह का इस्तेमाल किया गया है और इसमें आपको सभी प्राकृतिक गुण मिल सकते हैं। यह एक मल्टीपर्पस ऑइल है जो रिसिनोलिक ऐसिड के साथ आता है। यह हेयर ऑइल आपके बालों को बढ़ने में मदद कर सकता है, उन्हें मजबूती दे सकता है और उनमें जान डाल सकता है। Khadi ब्रांड का यह ऑइल विटामिन ई और ओमेगा 6-9 के गुणों वाला है, जो आपकी बालों को चमक दे सकता है। इसे लगभग हर तरह के बालों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैस्टर ऑइल होली पर क्यों बालों के लिए हो सकता है सही?
यह अपनी गाढ़ी बनावट की वजह से बालों के लिए एक सुरक्षा परत की तरह काम कर सकता है। यह होली 2026 में रंगों के हानिकारक केमिकल को बालों में जाने से रोक सकता है। यह आपकी स्कैल्प को पोषण दे सकता है और बालों को आसानी से रूखा भी नहीं होने देगा। इसकी मदद से बाल टूटने से बच सकते हैं।
khadi Pure Castor Oil For Hair Growth - 100% Cold-Pressed, Deep Hydration for Hair, Skin & Nails, Promotes Thicker Hair, Adds Natural Shine, Versatile Beauty Oil 100ml
₹179.99
होली 2026 पर सही ऑइल लगाना बालों के लिए क्यों है अच्छा?
- रंगों से बचाव- एक अच्छी क्वालिटी का ऑइल आपके बालों के लिए सुरक्षा परत की तरह काम करता है, जिससे वे खतरनाक रंगों के प्राभाव से बचे रह सकते हैं। कई रंग ऐसे होते हैं जिनमें केमिकल व कई ऐसे तत्वों का इस्तेमाल होता है जो आपके बालों के लिए सही नहीं होते। लेकिन अगर आप होली खेलने से पहले बालों पर अच्छी तरह से तेल लगाएंगी तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है।
- आसानी से निकलेगा कलर- अगर Holi खेलने के दौरान आपके बालों पर तेल लगा रहेगा तो रंग आसानी से चिपकेगा नहीं, जिस वजह से उसे निकालने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और बाल आसानी से साफ हो जाएंगे।
- बाल नहीं होंगे रूखे व बेजान- रंगों में मौजूद कई तरह के इंग्रीडियंट्स बालों को रूखा व बेजान बना सकते हैं, लेकिन ऑइल की वजह से इस परेशानी को कम किया जा सकता है। खासकर गुलाल रूखा होने की वजह से बालों को भी बेजान बना सकता है, लेकिन एक अच्छा Hair Oil बालों की शाइन और मॉइश्चर दोनों को बनाए रख सकता है।
- सुलझाने में होगी आसानी- अगर आपके बाल कर्ली या फ्रिजी हैं तो ऑइल लगाने से इन्हें सुलझाना आसान हो जाएगा। पानी, रंग और पसीने की वजह से बालों का आपस में उलझना आम बात है, लेकिन तेल लगाने की वजह से आप होली पार्टी के बाद बालों को आसानी से सुलझा सकेंगी।
- स्कैल्प को मिलेगी सुरक्षा- इसके अलावा अगर बालों में तेल लगा होगा तो स्कैल्प में खुजली, इन्फेक्शन और ऐलर्जी का खतरा भी कम होगा। यह आपके बालों की हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
गैजेट, ऐप्लाइंसेज, ब्यूटी, फैशन व अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलेंगे योर पिक्स पर
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
