Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंग

Oily Skin से हैं परेशान? गर्मी में एकबार आजमा कर देखिए यह Skincare रूटीन!

गर्मी के मौसम में एक सही Skin Care रूटनी के साथ ऑइली स्किन की समस्या को कम किया जा सकता है। क्लेंजर, टोनर, सीरम, मॉइश्चराइजर और सनसक्रीन जैसे प्रोडक्ट्स त्वचा को भरपूर पोषण देते हुए अतिरिक्त तेल को हटा सकते हैं। जानिए कैसे किया जा सकता है सही स्किनकेयर और कौन-से प्रोडक्ट हो सकते हैं सही।

ऑइली स्किन के लिए Skincare Routine
ऑइली स्किन के लिए Skincare Routine

जिन लोगों की ऑइली स्किन होती है वो गर्मी के मौसम में त्वचा को होने वाले नुकसान को बखूबी समझ सकते हैं। इस समय Oily Skin की अगर सही देखभाल न की जाए तो मुहांसे बढ़ सकते हैं और साथ ही त्वचा पर जलन और रैशेज की समस्या भी हो सकती है। बढ़ते तापमान व उमस की वजह से चेहरे पर आने वाला पसीना रोमछिद्रों को बंद करके नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टेरिया को पैदा कर सकता है। वहीं, अगर आप अपनी ऑइली स्किन पर गर्मी में एक सही Skincare Routine आजमाएंगी तो त्वचा हाइड्रेटेड रहेगी और किसी भी तरह का अतिरिक्त ऑइल चेहरे पर जमा नहीं होगा। इसके लिए आपको जरूरत होगी हाई क्वालिटी प्रोडक्ट्स की जो त्वचा को अंदर तक पोषण देते हुए गर्मी, धूप, धूल, लू और अन्य प्रदूषकों से बचाकर रखेंगे। तो आइए अब विस्तार से जानते हैं कि किस तरह का स्किनकेयर रूटीन गर्मी में ऑइली स्किन के लिए सबसे अच्छा होगा। 

 

 

क्लेंजर से करें साफ

अपने स्किनकेयर की शुरूआत करने से पहले आपको चेहरे को एक बढ़िया क्वालिटी वाले फेसवॉश या क्लेंजर की मदद से साफ करना होगा। इससे चेहरे पर जमा अतिरिक्त ऑइल हट सकता है और इसी के साथ मेकअप, धूल, मिट्टी और अन्य प्रदूषकों को अच्छी तरह से हटाने का काम करेगा। हमेशा एक Face wash For Oily Skin का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि इनमें त्वचा की जरूरतों के हिसाब से सही तत्व मौजूद होते हैं। इसके एक बढ़िया क्वालिटी का क्लेंजर रोमछिद्रों को खोलने का भी काम करेगा जिससे मुहांसों की समस्या नहीं होगी। वहीं, ये स्किन पर मौजूद जरूरी ऑइल को हटाए बिना ऐक्स्ट्रा ऑइलीनेस को साफ करते हैं। अगर आपका चेहरा साफ रहेगा तो स्किनकेयर के दूसरे प्रोडक्ट्स अच्छी तरह से काम करेंगे। आपको सुबह और रात को सोने से पहले दोनों ही समय के स्किनकेयर में फेसवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। 

ये फेसवॉश ऑइली स्किन के लिए हो सकते हैं सही पसंद।

टोनर से pH बैलेंस करो करें सही

चेहरे को फेसवॉश से साफ करने और सुखाने के बाद आपको उस पर टोनर लगाना चाहिए। टोनर लागने का एक फायदा यह भी है कि अगर फेसवॉश किसी तरह की अशुद्धियों को हटा नहीं पाया है तो, टोनर वह काम करता है। चेहरे पर जमा हुआ अतिरिक्त ऑइल एक सही Toner हटाने में मददगार हो सकता है और इसकी मदद से ऐक्ने व ब्लैकहेड्स की समस्या भी कम हो सकती है। एक अच्छी क्वालिटी का अल्कोहल फ्री-टोनर स्किन के pH बैलेंस को स्थिर कर सकता है और ऑइल प्रोडक्शन को भी कंट्रोल करेगा। टोनर लगाने का फायदा यह भी है कि इसेस सीरम व मॉइश्चराइझर सही तरह से स्किन में एबसॉर्ब होते हैं और बेहतर तरह से काम करते हैं। टोनर को भी दिन और रात दोनों ही समय के स्किनकेयर रूटीन में शामिल करना चाहिए। 

फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर 

इन टोनर को आप अपनी ऑइली स्किन के लिए कर सकती हैं इस्तेमाल।

सीरम से करें ट्रीट

गर्मी के मौसम में ऑइली स्किन को ट्रीट करने के लिए दिन और रात दोनों समय के स्किनकेयर रूटीन में सीरम का इस्तेमाल करना काफी जरूरी होता है। इनमें मौजूद नायासिनेमाइड, विटामिन बी3 और जिंक जैसे तत्व सीबम को बढ़ने से रोकते हैं और इससे त्वचा को एक मैट फिनिश मिलती है। एक सही Face Serum ऑइली स्किन को भरपूरी हाईड्रेशन दे सकती है, वरना ऑइल प्रोडक्शन की समस्या बढ़ सकती है। सीरम चेहरे पर दिखने वाले रोमछिद्रों को छिपाने में भी मदद करेगी और लाइटवेट होने की वजह ये उन्हें बंद भी नहीं करेगी। लाइटवेट क्वालिटी वाली सीरम को लगाने के बाद आपको चेहरे पर भारीपन भी महसूस नहीं होगा और त्वचा को सही पोषण भी मिल सकता है। 

सीरम के ये विकल्प गर्मी में ऑइली स्किन के लिए गर्मी में हो सकते हैं सही।

मॉइश्चराइजर के साथ करें कंट्रोल

जब ऑइली स्किन पर जमा ऑइल हट जाता है तो चेहरा डीहाइड्रेट हो सकता है और इस समय काम आता है एक सही मॉइश्चराइजर। एक लाइटवेट क्वालिटी वाला Moisturizer स्किन को हाइड्रेट करते हुए सीबम को बहुत ज्यादा बढ़ने से रोक सकता है। एक सही मॉइश्चराइजर स्किन बैरियर को मजबूत करने का काम करता है और Oily Skin ऐक्ने पैदा करने वाले बैक्टेरिया से सभी सुरक्षित रख सकता है। अगर आप अपनी दिन और रात दोनों समय के स्किनकेयर रूटीन में एक हाई क्वालिटी इंग्रीडियंट्स वाले मॉइश्चराइजर को शामिल करेंगी तो स्किन हाइड्रेट रहेगी और रोमछिद्र बंद न होने की वजह से चेहरे पर ऑइल जमा नहीं होगा।

ये मॉइश्चराइजर आपकी ऑइली स्किन को कर सकते हैं हाइड्रेट।

सनस्क्रीन करेंगी प्रोटेक्ट

गर्मी में हर तरह की स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों, धूल-मिट्टी और अन्य तरह के प्रदूषकों से भरपूरी सुरक्षा चाहिए होती है और इसके लिए एक सही Sunscreen मददगार हो सकती है। ये त्वचा पर मौजूद रोमछिद्रों को बंद होने से रोकेंगी और इससे मुहांसों की समस्या कम हो सकती है। लाइवेट और ऑइल फ्री फॉर्मुला वाली सनस्क्रीन पसीने के असर से आसानी से खराब नहीं होती और ऑइल कंट्रोल करते हुए एक मैट फिनिश दे सकती हैं। अगर आप अपनी ऑइली स्किन के लिए एक सही ब्रांड की सनस्क्रीन का चयन करेंगे तो ये गर्मी के मौसम में होने वाली टैनिंग की समस्या को कम कर सकती हैं और स्किन को हाइड्रेशन भी देने का काम करेंगी। एक सही विकल्प चेहरे पर समय से दिखने वाले बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी नियंत्रित कर सकती है। सनस्क्रीन को आपको दिन के रूटीन में ही शामिल करना होगा। 

ये सनस्क्रीन ऑइली स्किन को दे सकती हैं भरपूर सुरक्षा।

हफ्ते में एक-दो बार लगाएं मास्क

ऑइली स्किन के लिए सही रूटीन में हफ्ते में एक-दो बार क्ले मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। एक सही फेस मास्क डीप क्लीनिंग करने का काम करता है और रोम छिद्रों को अच्छी तरह से साफ करते हुए चेहरे के ग्लो को बढ़ा सकता है। एक सही मास्क चेहरे पर जमा अतिरिक्त ऑइल को एब्सॉर्ब कर सकता है और इनके साथ चेहरे पर जमा अशुद्धियां, बैक्टेरिया और गंदगी को हट सकते हैं। Clay Mask ऐक्स्ट्रा सीबम को हटाते हुए ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और पिंपल्स की समस्या को भी कंट्रोल कर सकते हैं। ये डेड स्किन सेल्स को हटाते हुए स्किन को हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं और चेहरे पर नाजुक भी रहते हैं। ऑइली स्किन पर फेस मास्क काफी नाजुक तरह से काम करेंगे और स्किन टेक्श्चर को भी सही बना सकते हैं।

स्किनकेयर, हेयरकेयर और मेकअप समेत कई अन्य तरह के प्रोड्क्ट्स की जानकारी मिलेगी ब्यूटी बास्केट पर  

इन फेस मास्क को ऑइली स्किन पर किया जा सकता है इस्तेमाल।

नोट: किसी भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले और अपने Skincare रूटीन में शामिल करने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आप एकबार अपने डॉक्ट से भी सलाह ले लें। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

क्या ऑइली स्किन को गर्मी में स्किनकेयर रूटीन की जरूरत होती है?

हां, ऑइली स्किन को गर्मी में एक खास स्किनकेयर रूटीन की सख्त जरूरत होती है, क्योंकि गर्मी और उमस के कारण ऑइल प्रोडक्शन बढ़ जाता है, जिससे मुंहासे, ब्लैकहेड्स और त्वचा चिपचिपी हो सकती है। इस मौसम में हल्का, जेल-बेस्ड और ऑइल-फ्री रूटीन अपनाना चाहिए जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हुए अतिरिक्त तेल को कंट्रोल कर सकता है।

किस तरह के इंग्रीडियंट्स वाले प्रोडक्ट्स गर्मी में ऑइली स्किन के लिए सही होंगे?

गर्मी में ऑइली स्किन के लिए सैलिसिलिक एसिड और नायासिनेमाइड वाले जेल-बेस्ड प्रोडक्ट्स चुनें, जो ऑइल और पोर्स को कंट्रोल करते हैं। हयालूरॉनिक ऐसिड हाइड्रेशन के लिए और मैटिफाइंग सनस्क्रीन चिप-चिपाहट रोकने के लिए बेस्ट हो सकते हैं। भारी प्रोडक्ट्स की जगह नॉन-कॉमेडोजेनिक और लाइटवेट फॉर्मूलेशन का ही इस्तेमाल करें।

क्या ऑइली स्किन पर सिर्फ महिलाओं को ही गर्मी में स्किनकेयर करना चाहिए?

नहीं, ऑइली स्किन पर गर्मी में स्किनकेयर सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी उतना ही जरूरी है। गर्मी में अधिक तेल, पसीना और धूल से मुंहासेऔर चिप-चिपाहट की समस्या किसी को भी हो सकती है, इसलिए जेल-बेस्ड क्लेंजर, लाइट मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल सभी के लिए जरूरी है।

You May Also Like