5 ट्रेंडी वाटरप्रूफ डाइनिंग टेबल कवर के साथ बदलें अपने रसोई का अंदाज
अगर आप अपनी मॉडर्न किचन की डाइनिंग टेबल को बिना ज्यादा खर्च के नया लुक देना चाहते हैं, तो वाटरप्रूफ टेबल कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। सही डिजाइन और रंग आपके पूरे डाइनिंग स्पेस की खूबसूरती को आसानी से निखार सकते हैं।
आजकल लोग किचन और डाइनिंग एरिया को खूबसूरत दिखाने के साथ-साथ उसे साफ-सुथरा और व्यवस्थित भी रखना चाहते हैं। अगर आप भी कम खर्च में अपनी आधुनिक रसोई का लुक बदलना चाहते हैं तो वॉटरप्रूफ डाइनिंग टेबल कवर का इस्तेमाल करना सही रहेगा। ये टेबल को पानी, तेल और खाने के दाग-धब्बों से बचाने में तो मदद करते ही हैं, साथ में किचन के लुक को भी काफी बेहतर बनाते हैं। यहां 5 ट्रेंडी विकल्प दिए गए हैं जिसमें फ्लोरल प्रिंट से लेकर सॉलिड पैटर्न तक देखने को मिलेंगे जिन्हें आप अपनी पसंद और किचन के इंटीरियर के अनुसार चुन सकते हैं। वाटरप्रूफ Dining Table Cover की सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें साफ करना काफी आसान होता है। खाने या पानी के गिरने पर बस गीले कपड़े से पोंछकर टेबल को दोबारा साफ रखा जा सकता है। यही वजह है कि ये रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी यह काफी सुविधाजनक माने जाते हैं।
देखें 5 विकल्प नीचे -
योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Dakshya Industries Waterproof PVC Table Cover
फ्लोरल प्रिंट डिजाइन में आने वाला यह कवर वॉटरप्रूफ है जिससे अगर गलती से इसपर चाय या पानी गिर भी जाएगा तो यह खराब नहीं होगा और आप इसे धोकर दुबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। PVC मटीरियल वाले इस कवर को आप रोजाना के अलाव खास अवसरों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह डस्टप्रूफ है जिससे धूल जमने की समस्या नहीं होती। साथ ही, अगर सब्जियों का तेल भी गिर जाए तो ऑइलप्रूफ गुण की वजह से दाग नहीं लगेंगे। सफेद लेस बॉर्डर इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में मदद करते हैं और एंटी-स्लिप होने की वजह से यह अपनी जगह से खिसकेगा नहीं।
स्पेसिफिकेशन्स
मटीरियल - PVC
प्रोडक्ट डाईमेंशन - 2.28L x 1.52W मीटर
पैटर्न - ज्योमेट्रिक
स्टाइल - फ्लोरल, मल्टीकलर, क्लासिक
आकार - आयतकार
01
Styleys Dining Table Cover 6 Seater Waterproof with Chair Covers
अगर आपका डाइनिंग टेबल 6 सीटर है तो यह कवर उसके लिए परफेक्ट रहेगा जो आराम से पूरे टेबल पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे लेने का फायदा यह भी होगा कि आपको इसके साथ कुर्सियों के कवर भी मिल रहे हैं जिससे अलग से इन्हें लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हरे और बेंज रंग का मंडला डिजाइन आपके किचन को स्टाइलिश दिखाने के साथ-साथ पारंपरिक लुक देने में भी मदद करेंगे। वहीं, वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ होने की वजह से इसकी साफ-सफाई काफी आसान है और दाग-धब्बे लगने की भी चिंता नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
मटीरियल - पॉलिस्टर ब्लेंड
प्रोडक्ट डाईमेंशन - 2.2L x 1.4W मीटर
पैटर्न - प्रिंटेड
स्टाइल - मॉडर्न
आकार - आयतकार
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Homerz Premium Center Table Cover Waterproof and Dustproof
अक्सर खाना परोसते समय गलती से सब्जियों के तेल, दाल या चाय आदि गिरना रोज दिन की बात है। लेकिन फिर इससे डाइनिंग कवर को साफ करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है? तो अब चिंता छोड़िए और चुनिए इस वॉटरप्रूफ डिजाइन वाले Table Cover को जिसपर ना दाग लगने का डर है और ना ही सफाई की चिंता करनी पड़ेगी। रिंकल रेसिस्टेंट होने की वजह से यह मुड़ेगा नहीं जिससे हमेशा आपका टेबल फ्रेश दिखेगा। ग्रे रंग का यह कवर फूलों के आकर्षक डिजाइन के साथ आता है और साथ ही, नॉन-स्लिप होने की वजह से अपनी जगह से खिसकेगा भी नहीं।
पॉलिस्टर ब्लेंड और नॉन-वुवेन फैब्रिक से बना हुआ यह टेबल कवर काफी टिकाऊ और लंबे समय तक चलने योग्य है जीससे आपके किचन की खूबसूरती काफी दिनों तक बरकरार रह सकती है। इसे किसी गीले कपड़े से पोंछकर साफ किया जा सकता है या आसानी से हाथ से धोया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कवर पूरी तरह से वाटरप्रूफ है, जिससे पानी, चाय, कॉफी या खाने के दाग-धब्बे सीधे लकड़ी या कांच की टेबल तक नहीं पहुंचते हैं और पानी पड़ने पर खराब नहीं होता है। इसपर बने प्रिंटेड डिजाइन की वजह से यह आपके डाइनिंग एरिया के पूरे लुक को बदल सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
मटीरियल - PVC
प्रोडक्ट डाईमेंशन - 152L x 101W सेमी
पैटर्न - ज्योमेट्रिक
स्टाइल - क्लासिक
आकार - आयतकार
04
Zollyss PVC Dining Table Cover
चाहे रोजाना के लिए डाइनिंग कवर ढूंढ रहे हैं या फिर किसी खास अवसर पर मेहमानों का स्वागत करना है, यह कवर आपके किचन के लुक को आकर्षक बनाने में मदद करेंगे। डेकोरेटिव पैटर्न न सिर्फ इसे खास बनाते हैं बल्कि त्योहार के समय घर की रौनक बढ़ाने में भी मदद करते हैं। वहीं, वॉटरप्रूफ होने की वजह से यह तेल या मसालों के दाग से सुरक्षित रह सकता है और आप इसे पानी से धोकर साफ कर सकते हैं। अगर आपके टेबल का आकार आयतकार है और 4 सीटर है तो यह उसके लिए परफेक्ट विकल्प हो सकता है।
साज-सज्जा की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
वाटरप्रूफ डाइनिंग टेबल कवर क्यों इस्तेमाल करना चाहिए?
वाटरप्रूफ डाइनिंग टेबल कवर टेबल को पानी, चाय, कॉफी, तेल और खाने के दागों से बचाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह टेबल की सतह पर खरोंच और रोजमर्रा की गंदगी को कम करने में भी उपयोगी हो सकता है। खासकर व्यस्त किचन में ऐसा कवर सफाई को आसान बनाने में मदद करता है।
क्या वाटरप्रूफ टेबल कवर को साफ करना आसान होता है?
ज्यादातर वाटरप्रूफ कवर की सफाई काफी आसान होती है। अगर उस पर खाना या कोई तरल पदार्थ गिर जाए, तो उसे जल्दी से गीले कपड़े से पोंछा जा सकता है। हालांकि, सफाई का सही तरीका कवर के मटेरियल पर निर्भर करता है।
मॉडर्न किचन के लिए किस तरह का टेबल कवर अच्छा रहेगा?
मॉडर्न किचन में आकर्षक प्रिंट, फ्लोरल डिजाइन या सॉलिड रंग वाले कवर अच्छे लग सकते हैं। अगर आपका किचन न्यूट्रल रंगों में है, तो आप थोड़ा कॉन्ट्रास्ट देने वाला डिजाइन चुन सकते हैं। वहीं, पहले से ही रंगीन इंटीरियर होने पर सिंपल कवर ज्यादा बेहतर दिख सकता है।
टेबल कवर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
टेबल कवर लेते समय उसका साइज, मटेरियल, वाटर-रेजिस्टेंस या वॉटरप्रूफ, डिजाइन और सफाई की सुविधा देखना सही माना जाता है। कवर टेबल से बहुत छोटा या जरूरत से ज्यादा बड़ा नहीं होना चाहिए। साथ ही, ऐसा मटेरियल चुनना बेहतर होता है जो रोजाना के इस्तेमाल के लिए टिकाऊ और आसानी से साफ होने वाला हो।