ट्रेंडी Ottoman जो घर में रखेंगे Storage के साथ सजावट का भी ख्याल!

गोल, चौकोर और आयताकार आकार में आने वाले ओटोमन स्टूल में जब मिलेगी भरपूर स्टोरेज तो छोटी-मोटी चीजों को रखने में नहीं होगी परेशानी। लिविंग रूम से लेकर बेडरूम हर जगह रखने के लिए देखिए ट्रेंडी डिजाइन वाले विकल्प।

ट्रेंडी डिजाइन वाले Ottoman With Storage
ट्रेंडी डिजाइन वाले Ottoman With Storage

घर में इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग तरह के फर्नीचर में से आजकल ओटोमन भी काफी लोकप्रिय हो गए हैं। स्टोरेज वाले ओटोमन एक बहुमुखी गद्देदार फर्नीचर है, जो अक्सर बिना आर्मरेस्ट और बिना बैकरेस्ट के आता है। इसमें एक छिपा हुआ खोखला डिब्बा होता है जिसे ऊपर उठाने या हटाने योग्य ढक्कन के माध्यम से खोला जा सकता है। इसके अंदर कंबल, खिलौने, फुटवियर या किताबें रखने के लिए काफी जगह मिल जाती है। Ottoman With Storage आधुनिक घरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं क्योंकि ये छिपे हुए बक्से के रूप में काम करते हैं, जिससे अव्यवस्था कम होती है और छोटे स्थानों में चीजों को रखने के लिए जगह मिल जाती है। ये एक ही यूनिट में फुटरेस्ट, अतिरिक्त सीट और स्टोरेज यूनिट के रूप में काम करके आराम और सजावट का बेहतरीन मेल प्रदान करते हैं, जिससे ये लिविंग रूम, बेडरूम या प्रवेश द्वार के लिए आदर्श बन जाते हैं। तो आइए नजर डालते हैं स्टोरेज के साथ आने वाले ओटोमन के कुछ विकल्पों पर। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • AMATA Eagle Solid Wood 2 Seater Ottoman

    46D x 112W x 46H सेंटीमीटर साइज वाले इस ओटोमन का आकार आयताकार है और इसकी वजन क्षमता 200 किलोग्राम तक की है। अपनी आकर्षक के साथ, यह घर की सजावट को सुंदर बना सकता है और लगभग हर तरह के डकोर के साथ मैच भी हो सकता है। इसका उपयोग जूते बदलने सामान रखने, बिस्तर के किनारे लगाने ड्रेसिंग टेबल और लिविंग रूम में अतिरिक्त सीटिंग स्टूल की तरह किया जा सकता है। इसकी बटन-टफ्टेड डिजाइन इसे और अधिक आकर्षक बनाती है। इसमें आपको करी 8 रंगों के विकल्प मिल जाएंगे और इसके अंदर काफी सारा सामन भी रखा जा सकता है। इस ओटोमन पर 2 लोगो आराम से बैठ सकते हैं।

    01
  • WOODBURY TREE 2 Seater Upholstered Ottoman Bench

    करीब 10 रंगों और डिजाइन के विकल्पों में आने वाली यह स्टोरेज ओटोमन बेंच आपके घर के लिए सही पसंद हो सकती है। यह 2 सीटर ओटोमन 45D x 107W x 45H सेंटीमीटर साइज वाला है, जिसके ऊपर वेल्वट का कपड़ा लगा है। आयताकार आकार वाली इस बेंच का वजन करीब 20 किलोग्राम है और इसे आप लिविंग रूम, बेडरूम, बालकनी या घर के कसी अन्य हिस्से में आसानी से रख सकते हैं। व्यावहारिक उपयोग के लिए इसमें आपको छिपा हुआ स्टोरेज मिल जाएगा। स्टाइलिश सी ग्रीन अपहोल्स्ट्री इसकी खूबसूरती को और बढ़ाती है। वहीं, बटन-टफ्टेड डिजाइन इसे एक पयारा लुक दे रही है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Inditradition Foldable Ottoman Pouf Stool

    यह एक सिंगल सीटर ओटोमन स्टूल है, जिसमें आपको स्टोरेज स्पेस भी मिल जाएगी। बेज, ग्रे और व्हाइट जैसे रंगों में आने वाला यह ओटोमन 38D x 38W x 38H सेंटीमीटर साइज का है और इसका फ्रेम लकड़ी से बना है। इसके ऊपर लिनन मटेरियल लगाया गया है। इसके नीचे 55 लीटर का बड़ा स्टोरेज स्पेस है। आप इसमें घर का काफी सारा सामान रख सकते हैं और अपने खूबसूरत घर को साफ-सुथरा बना सकते हैं। इसकी वजन क्षमता करीब 100 किलोग्राम तक की है और इसका आकार चौकोर है। यह ओटोमन स्टोरेज लिविंग रूम, बेड रूम, बालकनी, रसोई, छत या बच्चों के कमरे में रखा जा सकता है।


    घर की सजावट के ऐसे ही कई प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी साज-सज्जा  पर 

    03
  • RIBAVARY Velvet Luxurious Round Ottoman Storage Box

    लग्जरी फिनिश वाले इस ओटोमन स्टूल का आकार गोल है, जिसमें आपको अच्छी-खासी स्टोरेज स्पेस देखने को मिल जाएगी। क्रीम, ग्रीन, ग्रे, पिंक, ब्लू और टर्क्वाइज जैसे रंगों के विकल्पों में आने वाला यह ओटोमन लिविंग रूम या बेडरूम में रखने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी साइज 38D x 38W x 43H सेंटीमीटर है और ऊपर की तरफ इसमें वेल्वेट का कपड़ा लगाया गया है। इस ओटोमन स्टूल में नीचे छिपा हुआ स्टोरेज स्पेस है। अपनी आकर्षक डच वेलवेट डिजाइन और स्पंज से भरे इस बड़े ओटोमन का उपयोग फुटरेस्ट और पैडेड पफ चेयर के रूप में किया जा सकता है। 

    04
  • LEGACY OF COMFORT Dawsey Upholstered Ottoman Bench

    आकर्षक आईवोरी रंग में आने वाली यह ओटोमन बेंच आपके लिविंग रूम की शोभा को दोगुना कर सकती है। 158.5D x 52.5W x 51H सेंटीमीटर साइज वाले इस स्टोरेज ओटोमन के गद्देदार ऊपरी हिस्से के नीचे पर्याप्त स्टोरेज स्पेस उपलब्ध है, जो कंबल, अखबार या लिविंग रूम की अन्य आवश्यक वस्तुओं को रखने के लिए एकदम सही हो सकता है। इसे उच्च गुणवत्ता वाली आलीशान गद्दी से तैयार किया गया है। मजबूत फ्रेम और टिकाऊ सामग्री से बना यह ओटोमन 90 किलोग्राम तक का वजन सहन कर सकता है। इसमें आपको कुल 6 रंगों के विकल्प मिल जाएंगे।



    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या स्टोरेज वाले ओटोमन सिर्फ आधुनिक डिजाइन वाले घरों में ही काम आते हैं?
    नहीं, स्टोरेज वाले ओटोमन सिर्फ आधुनिक घरों तक सीमित नहीं हैं; वे किसी भी स्टाइल के घरों में काम आते हैं और अतिरिक्त बैठने, फुटरेस्ट, या कॉफी टेबल के रूप में बहुमुखी होते हैं, खासकर छोटे स्थानों में जो जगह बचाते हैं और चीजों को व्यवस्थित रखते हैं।
  • किस तरह के स्टोरेज ओटोमन घर के लिए सही पसंद हो सकते हैं?
    घर के लिए स्टोरेज ओटोमन चुनते समय, आप अपनी जरूरतों और स्टाइल के हिसाब से कपड़े, चमड़े या लकड़ी के ओटोमन चुन सकते हैं, जो कंबल, खिलौने, मैगज़ीन जैसी चीजों को छिपाने के लिए बिल्ट-इन स्टोरेज देते हैं और अतिरिक्त बैठने या कॉफी टेबल का काम भी करते हैं, जिससे घर व्यवस्थित और स्टाइलिश दिखता है।
  • घर में स्टोरेज ओटोमन को कहा रखा जा सकता है?
    स्टोरेज ओटोमन को घर में कई जगहों पर रखा जा सकता है, जैसे लिविंग रूम, बेडरूम और प्रवेश द्वार पर; ताकि कंबल, किताबें, खिलौने, जूते या अन्य सामान को छुपाया जा सके और अतिरिक्त बैठने की जगह मिले, यह जगह बचाने और घर को व्यवस्थित रखने का एक बहुउपयोगी समाधान हैं।

Loading...

Loading...