अपने घर की खिड़कियों को कैसे सजाएं? जानें तरीका

अक्सर लोग घर की खिड़कियों को अनदेखा कर देते हैं, जबकि इन्हें सजा कर घर को सुंदर लुक दिया जा सकता है। यहां पर कुछ तरीके बताए जा रहे हैं, जो Home Window की सजावट में मदद करेंगे।

अपने घर की खिड़कियों को कैसे सजाएं?

घर चाहे अपना खुद का हो या फिर आप किराए के मकान में रह रहे हों, इस जगह के साथ सबकी भावनाएं जुड़ी होती हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका घर सुंदर और साफ-सुथरा दिखे। इसके लिए लोग तमाम ऐसी चीजें सजाने के लिए रखते हैं, जो उनके घर को बेहतर लुक दे सकें, लेकिन कई बार हम घर को सजाने के चक्कर में कुछ जरूरी जगहों का ध्यान रखना भूल जाते हैं। इन्हीं में से एक है घर की खिड़कियां। पूरे घर को सजाने के बाद हम Window पर केवल पर्दा लगाकर सोचते हैं कि सज गईं खिड़कियां, जबकि ऐसा सोचना गलत है क्योंकि खिड़कियों को ठीक से सजाया जाए तो ये आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। साथ ही इनसे कमरे का पूरा लुक बदल सकता है। खिड़की को सजा कर आप न सिर्फ अपने घर को आलीशान बना सकते हैं बल्कि यह आपकी क्रिएटिविटी को भी दर्शाता है। ऐसे में साज सज्जा के तहत आज हम आपके लिए ऐसे तरीके लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप अपने घर की खिड़कियों को भी सुंदर बना सकते हैं।  

खिड़कियों को सजाने के लिए कितना होना चाहिए बजट?

अक्सर लोगों को लगता है कि खिड़कियों को सजाने के लिए मेहनत और समय के साथ ही पैसों की भी अधिक खर्च हो सकती है, इसलिए खिड़की पर लोग सिर्फ एक पर्दा लगा कर छोड़ देते हैं। जबकि आप चाहें तो इन्हें कम बजट में भी सुंदर लुक दे सकते हैं। इसके लिए न तो आपके ज्यादा पैसे खर्च होंगे और न ही आपको ज्यादा समय देना पड़ेगा। किसी भी Window की एक साधारण Decoration के लिए 100 से 1000 तक का बजट पर्याप्त हो सकता है। वहीं अगर आप ज्यादा अच्छे से घर की खिड़कियों को सजाना चाहते हैं तो इसके लिए आपका बजट 500 से 2500 तक होना चाहिए। आपको ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन मार्केट में ऐसी कई सारी चीजें मिल जाएंगी, जिनकी मदद से आप इन्हें सजा सकते हैं।

Loading...

Top Five Products

  • Loading...

    Tranquebar Curtain Co. Window Curtain

    Loading...

    घर के खिड़की की सजावट पर्दों के बिना अधूरी है। इस सफेद रंग के पर्दे पर पीले रंग का प्रिंट किया गया है। यह लाइट फिल्टरिंग वाला पर्दा है, जिसका डायमेंशन 152L x 122W सेंटीमीटर है। इसे आप लिविंग रूम, बेडरूम, नर्सरी, ऑफिस की खिड़की पर आराम से लगा सकते हैं। कॉटन कैनवास कपड़े से बना यह पर्दा 60-65% सूरज की रोशनी को फ़िल्टर करता है, जिससे आपके कमरे में प्राकृतिक और हवादार माहौल बना रहता है। यह पर्दा काफी सॉफ्ट और लाइटवेट है। साथ ही Curtains for Window को वाशिंग मशीन में आराम से धोया जा सकता है। रिंग और आईलेट्स के साथ आने वाले इस पर्दे को आसानी से लगाया जा सकता है।

    01

    Loading...

  • Loading...

    Pindia 7Ft Fancy Round Sparkling Plastic Strings Bead

    Loading...

    घर की खिड़की को सजाने के लिए आप स्ट्रिंग बीड को ले सकते हैं। सोलिड पैटर्न वाले ये बीड्स गोल्डन कलर में मिल रहे हैं, जो कि प्लास्टिक मटेरियल से बने हैं। इन स्ट्रिंग बीड्स का डायमेंशन 7 X 3.5 फीट है। इसमें आपको 20 स्ट्रिंग मिल रहे हैं, जिनमें मोतियां लगी हुई हैं। खास बात यह है कि इन बीड्स को आप पर्दे के उपर या फिर बिना पर्दों के भी लगा सकते हैं। लिविंग रूम या फिर बेडरूम की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ये थ्रेड शीयर बीड्स अच्छी पसंद हो सकते हैं।

    02

    Loading...

  • Loading...

    WISDOM Window Glass Decorative Frosted Film Static Cling Heat Control Film Self Adhesive Window

    Loading...

    अगर आपके कमरे की खिड़की से तेज रोशनी आती है, तो आप इस हीट कंट्रोल फिल्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। शीट फॉर्म में आने वाला यह स्टेटिक क्लिंग विनाइल मटेरियल से बना है और इसकी मोटाई 300 माइक्रोन है। बर्ड प्रिंट वाली यह Glass Sheet आपके खिड़की को नया लुक देने के साथ कमरे में धूप को आने से रोकेगी। इसकी कई सारी खासियतें हैं। यह हीट रेजिस्टेंट। साथ ही यह धोने योग्य और रियूजेबल है, जिसे धुलने के बाद दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। यह खरोंच प्रतिरोधी भी है, जिस पर किसी तरह के खरोंच लगने की समस्या भी नहीं होगी। इसे आराम से खिड़की के शीशे पर चिपकाया जा सकता है।

    03

    Loading...

  • Loading...

    Dekorly Artificial Potted Plants, 8 Pack Artificial Plastic

    Loading...

    घर की खिड़की को सजाने के लिए आप इनडोर प्लांट्स का भी उपयोग कर सकते हैं। हालांकि अगर आप लाइव प्लांट्स नहीं लगाना चाहते हैं, तो ये आर्टिफिशियल प्लांट आपके लिए उपयुक्त हो सकती हैं। इसमें 8 आर्टिफिशियल पॉट का सेट मिल रहा है, जिसमें अलग-अलग आर्टिरियल पौधे लगे हुए हैं। Artificial होने की वजह से इन Plants को देखरेख की ज्यादा जरूरत नहीं होगी। साथ ही इनकी सफाई करना भी काफी आसान है। खिड़की के अलावा इन पौधों का इस्तेमाल आप घर के अलग-अलग हिस्सों को सजाने के लिए भी कर सकते हैं।

    04

    Loading...

  • Loading...

    Quace 12 Stars Curtain String Lights, Window Curtain Lights

    Loading...

    घर की खिड़की को सजाने के लिए यह ये स्ट्रिंग लाइट्स अच्छी पसंद हो सकती हैं। वार्म व्हाइट रोशनी वाली इन लाइट्स कमरे का माहौल भी खुशनुमा रहता है। इन लाइट्स की खासियत यह है कि ये इको फ्रेंडली, वाटरप्रूफ और पावर सेविंग फीचर के साथ मिल रही हैं। ये लाइट्स मात्र 5 वाट्स बिजली का इस्तेमाल करती हैं। Window LED Light में 8 सेटिंग मोड्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें कंट्रोल के लिए पुश बटन लगा हुआ है और यह USB कनेक्टिविटी टाइप के साथ मिल रहे हैं।

    05

    Loading...

घर की खिड़की सजाने के लिए कौन सी चीजें हो सकती हैं मददगार?

  • पर्दे- पर्दा किसी भी खिड़की की सजावट के लिए सबसे जरूरी और अहम हिस्सा है। इसके बिना खिड़कियां अधूरी लगती हैं। यह न सिर्फ आपकी खिड़की और कमरे को सुंदर बनाता है बल्कि तेज धूप और धूल को कमरे में आने से काफी हद तक रोकने का काम करता है। ऐसे में एक साधारण सा पर्दा लगाने के बजाय रंगीन, प्रिंटेड या लेस वाले Window Curtains लगा सकते हैं।
  • स्ट्रिंग लाइट्स- आप अपने घर की खिड़की को सजाने के लिए आप स्ट्रिंग लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। String lights की मदद से आप खिड़की पर बॉर्डर बना सकते हैं, जिससे आपकी खिड़की बेहद खूबसूरत नजर आएगी।
  • हैंगिंग बेल्स- मार्केट में आपको अलग-अलग डिजाइन की हैंगिंग बेल्स मिल जाएंगी। इनकी मदद से भी खिड़की को सजाया जा सकता है। Hanging Bells का इस्तेमाल आप खिड़की अलावा दरवाजों के लिए भी कर सकते हैं।
  • प्लांट्स- घर की खिड़की को सजाने के लिए प्लांट्स अच्छी पसंद हो सकते हैं। खिड़की पर आप Indoor Plant या फिर आर्टिफिशियल प्लांट रख सकते हैं।
  • हीट कंट्रोल फिल्म- हीट कंट्रोल फिल्म सूर्य की गर्मी और हानिकारक यूवी किरणों को कम करने में मदद करती हैं। आजकल मार्केट में खूबसूरत प्रिंट और डिजाइन वाली हीट कंट्रोल फिल्म मिलने लगी हैं, जो तेज धूप को रोकने के साथ ही घर को सुंदर लुक भी दे सकती हैं।

लिविंग रूम की खिड़की को कैसे दें नया लुक?

लिविंग रूम घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में इस रूम को सजाने के साथ ही इसकी खिड़की पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। लिविंग रूम की खिड़की को नया और सुंदर बनाने के लिए सबसे पहले उसकी सफाई पर ध्यान दें। लिविंग रूम की साफ सुथरी और सजी हुई खिड़की घर आए मेहमानों पर भी अलग छाप छोड़ती है। ऐसे में यदि आपके Window का Frame पुराना हो गया हो तो इसे आप पेंट की मदद से नया लुक दे सकते हैं। इसके अलावा अगर आपकी खिड़की से दोपहर के समय तेज धूप आती है, तो आप ब्लाइंड को भी चुन सकते हैं। खिड़की के आस-पास पौधे, आर्टवर्क या फिर कुछ अन्य सजावटी सामान लगाकर भी आप लिविंग रूम को एक अलग और आकर्षक रूप दे सकते हैं। अगर आपके लिविंग रूम की खिड़की पास जगह है तो यहां आप बुक शेल्फ बना सकते हैं। इससे भी आपका लिविंग रूम अच्छा दिखेगा।  

इन्हें भी देखें:- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • खिड़की को किन-किन चीजों से सजाया जा सकता है?
    +
    घर की खिड़की को आप पेंटिंग, आर्टवर्क, फोटो फ्रेम, फ्लावर पॉट, मूर्ति, लाइट्स और पर्दे आदि चीजों से सजा सकते हैं।
  • कम बजट में खिड़की को सजाने के लिए कौन से आइटम उपयुक्त हो सकते हैं?
    +
    आर्टिफिशियल पौधे, DIY प्रोजेक्ट, LED लाइट्स और स्टीकर जैसी कई चीजें हैं, जो आपको कम कीमत में आसानी से मिल जाएंगी।
  • क्या पर्दों से लिविंग रूम की खिड़की को सजाया जा सकता है?
    +
    जी हां, घर या लिविंग रूम की खिड़की की सजावट के लिए पर्दे सबसे उपयुक्त माने जाते हैं। ये न सिर्फ सजावट का काम करते हैं, बल्कि धूप को भी कमरे में आने से रोकते हैं।
  • क्या हैंग वैलेंस खिड़की को सजाने के लिए सही हो सकते हैं?
    +
    आमतौर खिड़की की सजावट के लिए हैंग वैलेंस स्टाइल पुरानी हो गई है, लेकिन आप चाहें तो इनका इस्तेमाल करते अपनी खिड़की को सजा सकते हैं।